logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) बलिया जिले में 27 जुलाई से वृहद सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान के तहत संगठन ने जिले में 32 हजार नए सदस्य बनाने का बड़ा लक्ष्य तय किया है। यह अभियान बलिया, बैरिया और बांसडीह के सभी स्कूलों, कॉलेजों और महाविद्यालयों में प्रमुखता से चलाया जाएगा। ABVP कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर छात्रों से सीधा संपर्क करेंगे और उन्हें परिषद से जोड़ेंगे। ABVP जिला संयोजक अभिषेक यादव के अनुसार, इस पूरे अभियान का मुख्य फोकस छात्र हित, सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण के मुद्दों पर रहेगा।

13 hrs ago
user_Sadik Ahmad Journalist
Sadik Ahmad Journalist
Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) बलिया जिले में 27 जुलाई से वृहद सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान के तहत संगठन ने जिले में 32 हजार नए सदस्य बनाने का बड़ा लक्ष्य तय किया है। यह अभियान बलिया, बैरिया और बांसडीह के सभी स्कूलों, कॉलेजों और महाविद्यालयों में प्रमुखता से चलाया जाएगा। ABVP कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर छात्रों से सीधा संपर्क करेंगे और उन्हें परिषद से जोड़ेंगे। ABVP जिला संयोजक अभिषेक यादव के अनुसार, इस पूरे अभियान का मुख्य फोकस छात्र हित, सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण के मुद्दों पर रहेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) बलिया जिले में 27 जुलाई से वृहद सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान के तहत संगठन ने जिले में 32 हजार नए सदस्य बनाने का बड़ा लक्ष्य तय किया है। यह अभियान बलिया, बैरिया और बांसडीह के सभी स्कूलों, कॉलेजों और महाविद्यालयों में प्रमुखता से चलाया जाएगा। ABVP कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर छात्रों से सीधा संपर्क करेंगे और उन्हें परिषद से जोड़ेंगे। ABVP जिला संयोजक अभिषेक यादव के अनुसार, इस पूरे अभियान का मुख्य फोकस छात्र हित, सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण के मुद्दों पर रहेगा।
    1
    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) बलिया जिले में 27 जुलाई से वृहद सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान के तहत संगठन ने जिले में 32 हजार नए सदस्य बनाने का बड़ा लक्ष्य तय किया है।

यह अभियान बलिया, बैरिया और बांसडीह के सभी स्कूलों, कॉलेजों और महाविद्यालयों में प्रमुखता से चलाया जाएगा। ABVP कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर छात्रों से सीधा संपर्क करेंगे और उन्हें परिषद से जोड़ेंगे। ABVP जिला संयोजक अभिषेक यादव के अनुसार, इस पूरे अभियान का मुख्य फोकस छात्र हित, सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण के मुद्दों पर रहेगा।
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बिल्थरारोड स्थित सीयर पुलिस चौकी में शनिवार को श्रावण मास और चेहल्लुम के त्योहारों के मद्देनजर मुस्लिम बंधुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नायब तहसीलदार राजेश कुमार यादव ने की। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं और शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि शिव मंदिरों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है और किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की ताकि समय पर समाधान किया जा सके। बैठक के दौरान सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार यादव ने निर्देश दिया कि सार्वजनिक स्थानों और मंदिरों के पास किसी भी प्रकार से मीट-मांस की बिक्री नहीं होनी चाहिए। उन्होंने चेहल्लुम का जुलूस शांतिपूर्वक और आपसी सौहार्द से निकालने की बात कही तथा चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति अराजकता फैलाता है या नियमों के विरुद्ध चलता है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, वार्ड नंबर 11 के सभासद परवेज हमजा गुड्डू ने अपनी समस्या रखते हुए कहा कि शिकायत करने के बाद भी बिजली आदि समस्याओं का निराकरण नहीं होता है। इस मौके पर सीयर चौकी इंचार्ज नीरज यादव, जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान राम, मोहम्मद आलम, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष निलेश दीपू, सभासद राममनोहर गांधी, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल मंटू, आदित्य सिंह, धर्मेंद्र सोनी, सतीश गुप्ता, सभासद मोहम्मद नैय्यर, सभासद मोहम्मद सद्दाम, अहमद रजा, एडवोकेट देवेंद्र गुप्ता, अब्दुल रहमान, अनूप कुमार यादव, राजेश वर्मा, सुनील कुमार टिंकू और नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    बिल्थरारोड स्थित सीयर पुलिस चौकी में शनिवार को श्रावण मास और चेहल्लुम के त्योहारों के मद्देनजर मुस्लिम बंधुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नायब तहसीलदार राजेश कुमार यादव ने की। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं और शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि शिव मंदिरों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है और किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की ताकि समय पर समाधान किया जा सके।

बैठक के दौरान सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार यादव ने निर्देश दिया कि सार्वजनिक स्थानों और मंदिरों के पास किसी भी प्रकार से मीट-मांस की बिक्री नहीं होनी चाहिए। उन्होंने चेहल्लुम का जुलूस शांतिपूर्वक और आपसी सौहार्द से निकालने की बात कही तथा चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति अराजकता फैलाता है या नियमों के विरुद्ध चलता है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, वार्ड नंबर 11 के सभासद परवेज हमजा गुड्डू ने अपनी समस्या रखते हुए कहा कि शिकायत करने के बाद भी बिजली आदि समस्याओं का निराकरण नहीं होता है।

इस मौके पर सीयर चौकी इंचार्ज नीरज यादव, जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान राम, मोहम्मद आलम, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष निलेश दीपू, सभासद राममनोहर गांधी, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल मंटू, आदित्य सिंह, धर्मेंद्र सोनी, सतीश गुप्ता, सभासद मोहम्मद नैय्यर, सभासद मोहम्मद सद्दाम, अहमद रजा, एडवोकेट देवेंद्र गुप्ता, अब्दुल रहमान, अनूप कुमार यादव, राजेश वर्मा, सुनील कुमार टिंकू और नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    13 hrs ago
  • बलिया की गड़वार थाना पुलिस ने अदालत द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) से संबंधित एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा व थानाध्यक्ष गड़वार हितेश कुमार के नेतृत्व में 25 जुलाई 2026 को यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने गड़वार थाना क्षेत्र के सिहांचवर गांव निवासी रामप्रकाश सिंह पुत्र स्वर्गीय केदार सिंह को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम (जनपद बलिया) की अदालत से नरही थाने के मुकदमा संख्या 48/2017 में धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत एनबीडब्ल्यू जारी हुआ था। पुलिस ने नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक अनिल कुमार यादव, महिला उप-निरीक्षक सोनाली सिंह, महिला कांस्टेबल कोमल पटेल, कांस्टेबल ताहिर खान और कांस्टेबल शुभम यादव शामिल रहे।
    1
    बलिया की गड़वार थाना पुलिस ने अदालत द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) से संबंधित एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा व थानाध्यक्ष गड़वार हितेश कुमार के नेतृत्व में 25 जुलाई 2026 को यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने गड़वार थाना क्षेत्र के सिहांचवर गांव निवासी रामप्रकाश सिंह पुत्र स्वर्गीय केदार सिंह को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम (जनपद बलिया) की अदालत से नरही थाने के मुकदमा संख्या 48/2017 में धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत एनबीडब्ल्यू जारी हुआ था। पुलिस ने नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक अनिल कुमार यादव, महिला उप-निरीक्षक सोनाली सिंह, महिला कांस्टेबल कोमल पटेल, कांस्टेबल ताहिर खान और कांस्टेबल शुभम यादव शामिल रहे।
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    Mobile Phone Shop सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में हकीकतपुरा स्थित जिला कार्यालय से डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा तक एक कैंडल मार्च निकाला। यह आयोजन NEET पेपर लीक प्रकरण में जान गंवाने वाले 22 छात्रों को श्रद्धांजलि देने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया। मार्च के बाद अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर एक सभा आयोजित की गई, जहाँ उपस्थित लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ हुए इस गंभीर खिलवाड़ ने पूरी शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। उन्होंने पेपर लीक की घटनाओं को प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की मेहनत, विश्वास और सपनों के साथ अन्याय करार दिया। आम आदमी पार्टी ने दिवंगत छात्रों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता व जवाबदेही तय करने की मांग की। इसके साथ ही शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार कर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई और न्याय के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।
    4
    आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में हकीकतपुरा स्थित जिला कार्यालय से डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा तक एक कैंडल मार्च निकाला। यह आयोजन NEET पेपर लीक प्रकरण में जान गंवाने वाले 22 छात्रों को श्रद्धांजलि देने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया। मार्च के बाद अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर एक सभा आयोजित की गई, जहाँ उपस्थित लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ हुए इस गंभीर खिलवाड़ ने पूरी शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। उन्होंने पेपर लीक की घटनाओं को प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की मेहनत, विश्वास और सपनों के साथ अन्याय करार दिया। आम आदमी पार्टी ने दिवंगत छात्रों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता व जवाबदेही तय करने की मांग की। इसके साथ ही शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार कर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई और न्याय के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • यह इस्तीफा किसी एक व्यक्ति की हार नहीं, बल्कि जनदबाव और आंदोलन की ताकत का प्रतीक बनकर उभरा है। आंदोलनकारियों का स्पष्ट कहना है कि 'यह जो इस्तीफा हुआ है, वह इंकलाब की वजह से हुआ है।' आंदोलनकारियों ने दावा किया है कि छात्रों, युवाओं और आम जनता की लगातार उठती आवाज़ ने ही सरकार को यह फैसला लेने पर मजबूर किया है।
    1
    यह इस्तीफा किसी एक व्यक्ति की हार नहीं, बल्कि जनदबाव और आंदोलन की ताकत का प्रतीक बनकर उभरा है। आंदोलनकारियों का स्पष्ट कहना है कि 'यह जो इस्तीफा हुआ है, वह इंकलाब की वजह से हुआ है।' आंदोलनकारियों ने दावा किया है कि छात्रों, युवाओं और आम जनता की लगातार उठती आवाज़ ने ही सरकार को यह फैसला लेने पर मजबूर किया है।
    user_नवोदय वार्ता
    नवोदय वार्ता
    Newspaper publisher मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • #सरकारी #कल पर #मारामारी #comedy #funny #trending #viral #funnymoment #funnyreel #memes #fun #entertainment #followme #sethji5g
    1
    #सरकारी #कल पर #मारामारी #comedy #funny #trending #viral #funnymoment #funnyreel #memes #fun #entertainment #followme #sethji5g
    user_Seth Ji 5G
    Seth Ji 5G
    बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बलिया जिले के रसड़ा में मान सिंह सेंगर ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। इस दौरान एक NEET छात्रा ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।
    1
    बलिया जिले के रसड़ा में मान सिंह सेंगर ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। इस दौरान एक NEET छात्रा ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र में 23 जुलाई 2026 की रात हुई व्यास वर्मा की हत्या का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश और जमीन का विवाद मुख्य वजह था। आरोपी शिवम वर्मा अपने पिता और नाना के साथ पूर्व में हुई मारपीट की घटना को लेकर व्यास वर्मा से रंजिश रखता था, जबकि दूसरे आरोपी गोपाल वर्मा का मृतक से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पहले साथ बैठकर शराब पी और फिर योजनाबद्ध तरीके से सो रहे व्यास वर्मा पर ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी। सहतवार पुलिस और स्वाट टीम ने तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त खून से सनी ईंट और खून लगे कपड़े बरामद कर पुलिस ने दोनों को न्यायालय भेज दिया है। मामले का शीघ्र खुलासा करने पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस टीम को ₹25 हजार के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है।
    1
    बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र में 23 जुलाई 2026 की रात हुई व्यास वर्मा की हत्या का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश और जमीन का विवाद मुख्य वजह था। आरोपी शिवम वर्मा अपने पिता और नाना के साथ पूर्व में हुई मारपीट की घटना को लेकर व्यास वर्मा से रंजिश रखता था, जबकि दूसरे आरोपी गोपाल वर्मा का मृतक से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पहले साथ बैठकर शराब पी और फिर योजनाबद्ध तरीके से सो रहे व्यास वर्मा पर ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी। सहतवार पुलिस और स्वाट टीम ने तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त खून से सनी ईंट और खून लगे कपड़े बरामद कर पुलिस ने दोनों को न्यायालय भेज दिया है। मामले का शीघ्र खुलासा करने पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस टीम को ₹25 हजार के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है।
    user_Ashutosh Tiwari
    Ashutosh Tiwari
    Computer Programmer बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    5 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.