Shuru
Apke Nagar Ki App…
जहाँ सिर्फ नाम ही काफी हो, वहाँ परिचय की ज़रूरत नहीं होती। 💼✨
Rajat Ai
जहाँ सिर्फ नाम ही काफी हो, वहाँ परिचय की ज़रूरत नहीं होती। 💼✨
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जहाँ सिर्फ नाम ही काफी हो, वहाँ परिचय की ज़रूरत नहीं होती। 💼✨1
- बंडा शाहजहांपुर। बंडा थाना क्षेत्र के गांव पटनी में शुक्रवार रात लगभग 12 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से तीन गायों की जलकर मौत बंडा शाहजहांपुर। बंडा थाना क्षेत्र के गांव पटनी में शुक्रवार रात लगभग 12 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से तीन गायों की जलकर मौत।शाहजहांपुर जिले के बंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पटनी गांव में शुक्रवार रात करीब 12 बजे एक दुखद हादसा हुआ। संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग के कारण एक पशुशाला में बंधे पशु जल गए। आग की चपेट में आने से मवेशियों की झुलसकर मृत्यु हो गई। तस्वीर में जले हुए मवेशी और पूरी तरह नष्ट हो चुका बाड़ा दिखाई दे रहा है।प्रशासनिक कार्रवाई घटना की जानकारी मिलने पर हल्के के लेखपाल हेमंत गंगवार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित पशुपालक को नियमानुसार उचित सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।1
- ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और गणपति बप्पा मोरया अगले बरस आना तू के जयकारों के साथ दी गई बप्पा को विदाई। छोटी काशी में निकली भव्य शोभायात्रा, राधा-कृष्ण व राम दरबार की झांकियों ने मोहा मन । प्रशासनिक सुरक्षा के बीच अलीगंज रोड शारदा नहर पर मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमाएं का विसर्जन गोला गोकर्णनाथ खीरी।छोटी काशी गोला नगर में हर्षोल्लास और भक्ति-भाव के साथ गणपति बप्पा की रिमझिम बारिश के बीच नगर में निकाली गई शोभायात्रा , गोला नगर के कृष्ण वाटिका से गणेश उत्सव कमेटी द्वारा पंजाबी कॉलोनी होते हुए भव्य झांकियों के साथ लखीमपुर रोड होते हुए खुटार रोड मंडी के राजा,माँ मंगला देवी मंदिर,सहित नगर के अनेकों स्थानों से नगर के लखीमपुर रोड से मोहम्मदी रोड होते हुए खुटार रोड से निकल कर अलीगंज रोड होते हुए नगर के मुख्य मार्गो से निकाली गई गणेश भगवान की शोभायात्रा। शोभायात्रा में कलाकारों द्वारा सुंदर सुंदर मनमोहक झाकियां की गई प्रस्तुत। जैसे की राधा कृष्ण की झांकी मां सरस्वती की सुंदर झांकी श्री राम दरबार जैसी सुंदर सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई।जिससे लोग मन मोहित हो गए। ढोल-नगाड़ों की थाप, गाजे-बाजे और नृत्य से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। शोभा यात्रा में महिलाएं पुरुष बच्चे हुए सम्मिलित नगर में शोभा यात्रा देखने को जन सैलाब उमड़ा ।गणेशोत्सव की शुरुआत गणेश चतुर्थी से हुई थी. जब श्रद्धालुओं ने विधि विधान के साथ बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर दस दिनों तक पूजन-अर्चन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन दस दिनों तक पंडाल में सुबह-शाम आरती,युवाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को खास बना दिया। शुक्रवार को विशेष पूजा और भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ गणेश पूजन किया, वहीं बच्चों और महाआरती के बाद गणपति बप्पा की प्रतिमा को शोभायात्रा के रूप में विसर्जन स्थल अलीगंज रोड शारदा नहर तक ले जाया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने "गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों से छोटी काशी गुंजायमान हो गया । भक्तजन जगह-जगह आरती. पुष्पवर्षा और नारियल अर्पित कर बप्पा को विदाई देते नजर आए।विसर्जन स्थल पर जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से प्रतिमाओं का जल में विसर्जित किया गया धार्मिक मान्यता है कि विसर्जन के साथ बप्पा कैलाश पर्वत्त लौट जाते है और अगले वर्ष पुनः भक्तों के घरों व पंडालों में विराजमान होते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से शोभायात्रा में पुलिस प्रशासन के आगे आगे चल रहा था। अलीगंज रोड स्थित शारदा नहर पर क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र सिंह परिहार और प्रभारी निरीक्षक अम्बर सिंह मय पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में प्रतिमाओं का विसर्जन संपन्न कराया गया। ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और गणपति बप्पा मोरया अगले बरस आना तू के जयकारों के साथ दी गई बप्पा को विदाई। छोटी काशी में निकली भव्य शोभायात्रा, राधा-कृष्ण व राम दरबार की झांकियों ने मोहा मन । प्रशासनिक सुरक्षा के बीच अलीगंज रोड शारदा नहर पर मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमाएं का विसर्जन गोला गोकर्णनाथ खीरी।छोटी काशी गोला नगर में हर्षोल्लास और भक्ति-भाव के साथ गणपति बप्पा की रिमझिम बारिश के बीच नगर में निकाली गई शोभायात्रा , गोला नगर के कृष्ण वाटिका से गणेश उत्सव कमेटी द्वारा पंजाबी कॉलोनी होते हुए भव्य झांकियों के साथ लखीमपुर रोड होते हुए खुटार रोड मंडी के राजा,माँ मंगला देवी मंदिर,सहित नगर के अनेकों स्थानों से नगर के लखीमपुर रोड से मोहम्मदी रोड होते हुए खुटार रोड से निकल कर अलीगंज रोड होते हुए नगर के मुख्य मार्गो से निकाली गई गणेश भगवान की शोभायात्रा। शोभायात्रा में कलाकारों द्वारा सुंदर सुंदर मनमोहक झाकियां की गई प्रस्तुत। जैसे की राधा कृष्ण की झांकी मां सरस्वती की सुंदर झांकी श्री राम दरबार जैसी सुंदर सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई।जिससे लोग मन मोहित हो गए। ढोल-नगाड़ों की थाप, गाजे-बाजे और नृत्य से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। शोभा यात्रा में महिलाएं पुरुष बच्चे हुए सम्मिलित नगर में शोभा यात्रा देखने को जन सैलाब उमड़ा ।गणेशोत्सव की शुरुआत गणेश चतुर्थी से हुई थी. जब श्रद्धालुओं ने विधि विधान के साथ बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर दस दिनों तक पूजन-अर्चन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन दस दिनों तक पंडाल में सुबह-शाम आरती,युवाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को खास बना दिया। शुक्रवार को विशेष पूजा और भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ गणेश पूजन किया, वहीं बच्चों और महाआरती के बाद गणपति बप्पा की प्रतिमा को शोभायात्रा के रूप में विसर्जन स्थल अलीगंज रोड शारदा नहर तक ले जाया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने "गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों से छोटी काशी गुंजायमान हो गया । भक्तजन जगह-जगह आरती. पुष्पवर्षा और नारियल अर्पित कर बप्पा को विदाई देते नजर आए।विसर्जन स्थल पर जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से प्रतिमाओं का जल में विसर्जित किया गया धार्मिक मान्यता है कि विसर्जन के साथ बप्पा कैलाश पर्वत्त लौट जाते है और अगले वर्ष पुनः भक्तों के घरों व पंडालों में विराजमान होते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से शोभायात्रा में पुलिस प्रशासन के आगे आगे चल रहा था। अलीगंज रोड स्थित शारदा नहर पर क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र सिंह परिहार और प्रभारी निरीक्षक अम्बर सिंह मय पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में प्रतिमाओं का विसर्जन संपन्न कराया गया।4
- राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर मंडल रेल प्रबंधक ने किया अर्धवार्षिक राजभाषा पत्रिका ‘अभिव्यक्ति’ के नवीनतम अंक का विमोचन मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में राजभाषा पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित मनन सभागार में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने की। इसमें मंडल के विभिन्न विभागों के शाखा अधिकारियों ने सहभागिता की। बैठक के दौरान मंडल की अर्धवार्षिक राजभाषा पत्रिका ‘अभिव्यक्ति’ के नवीनतम अंक का मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने विमोचन किया। पत्रिका में मुरादाबाद मंडल की उपलब्धियों और गतिविधियों के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की साहित्यिक, रचनात्मक और वैचारिक रचनाओं को स्थान दिया गया है। अपने अध्यक्षीय संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक ने हिंदी के प्रचार-प्रसार में नागरी प्रचारिणी सभा जैसी संस्थाओं के ऐतिहासिक योगदान और वर्तमान प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजभाषा हिंदी का प्रभावी प्रयोग संवैधानिक दायित्व के साथ-साथ प्रशासनिक दक्षता, सुगम संवाद और जनसंपर्क को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने रेल कार्यालयों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और राजभाषा संबंधी प्रावधानों के प्रभावी अनुपालन पर जोर दिया। राजभाषा अधिकारी श्री अशोक कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण, कार्यशालाओं, प्रतियोगिताओं और साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि एवं कार्यकुशलता बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने सभी विभागों से दैनिक कार्यालयी कार्यों में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने की अपील की। बैठक में अधिकारियों ने राजभाषा के प्रयोग को अधिक प्रभावी और व्यवहारिक बनाने के संबंध में सुझाव साझा किए। साथ ही राजभाषा पखवाड़ा-2026 के तहत आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा कर हिंदी के प्रचार-प्रसार को गति देने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री पारितोष गौतम, राजभाषा अधिकारी श्री अशोक कुमार सहित मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।3
- **मूसलाधार बारिश को लेकर शाहजहांपुर में रेड अलर्ट,साल 1986 का टूटा रिकॉर्ड** मौसम विभाग की रिपोर्ट अब तक सितंबर में नहीं हुई ऐसी भारी बारिश 25 सितम्बर सुबह 8 बजे से 26 सितम्बर 8 बजे तक 24 घंटे में 175 मिमी बारिश दर्ज सात सितंबर को भी 224 मिमी बारिश हुई थी, सितंबर माह में अभी तक बारिश नहीं हुई शाहजहांपुर। जिले में कल सुबह 4:30 बजे से हो रही बारिश कोई सामान्य बरसात नहीं है। यह एक तूफानी बारिश है, जोकि थमने का नाम ही नहीं ले रही है। जिले के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डा. मनमोहन सिंह के मुताबिक 1986 में ऐसी बारिश सितंबर में दर्ज होने के आंकड़े मिलते हैं, सितंबर में ऐसी बारिश कभी नहीं देखी है। 24 घंटे में जिले में अब तक 175 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। कल रविवार की शाम तक ऐसी ही बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस भारी बारिश से धान, गन्ना, सरसों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की संभावना है और फल, फूल व सब्जियों को भी नुकसान हुआ है।4
- Baba cir ka gharelu upay video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen babacir ka gharelu upay video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen1
- ****पक्का घर होता तो शायद बच जाती तीन जिंदगियां, कच्ची दीवार ने उजाड़ दिया परिवार**** गोला गोकर्णनाथ। थाना नीमगांव क्षेत्र के ग्राम रहमतपुर में कच्ची दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। दीवार के नीचे सो रहे मोहन पुत्र साधू कश्यप, उनकी पत्नी कविता कश्यप और छोटे बच्चे नानू की मौत हो गई। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार दीक्षित ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यदि गरीब परिवार को समय रहते पक्का आवास मिल गया होता तो शायद यह दर्दनाक हादसा टल सकता था। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई तथा मृतक परिवार को आर्थिक सहायता और पक्का आवास देने की मांग की। दीक्षित ने बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से केले, धान और गन्ने की फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा देने तथा बजाज समूह से बकाया गन्ना भुगतान ब्याज सहित कराने की भी मांग की।1
- पॉक्सो एक्ट के नामजद अभियुक्त को अल्हागंज पुलिस ने दबोचा पॉक्सो एक्ट के नामजद अभियुक्त को अल्हागंज पुलिस ने दबोचा हाईवे से गांव जाने के रास्ते पर खड़ा था आरोपी, मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी शाहजहांपुर। थाना अल्हागंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी गांव जाने के रास्ते पर खड़ा होकर निकलने की फिराक में था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, मु0अ0सं0 184/2026 में धारा 87, 137(2), 64(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। 25 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक ओमपाल सिंह हमराह कांस्टेबल मोहित कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि मुकदमे का नामजद अभियुक्त सिन्टू पुत्र बहोरन, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम इमलिया, थाना अल्हागंज ग्राम इमलिया जाने वाले रास्ते पर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सुबह करीब 9:15 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ओमपाल सिंह और कांस्टेबल 578 मोहित कुमार शामिल रहे।2