फर्जी आधार से बैंक खाता खोलकर ₹62 लाख की साइबर ठगी, शातिर आरोपी गिरफ्तार बरेली। थाना कोतवाली पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए केनरा बैंक में खाता खुलवाकर ऑनलाइन साइबर ठगी की करीब ₹62 लाख की रकम के लेन-देन में इस्तेमाल किए गए बैंक खाते के मामले में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को विलयधाम फ्लाईओवर के नीचे से दबोचा और उसके कब्जे से वास्तविक आधार कार्ड की छायाप्रति बरामद की। पुलिस के अनुसार, 9 अप्रैल को मिली शिकायत के आधार पर जांच शुरू हुई थी। जांच में सामने आया कि केनरा बैंक का खाता फर्जी आधार कार्ड के आधार पर खोला गया था। इसी खाते में साइबर ठगी से प्राप्त लगभग ₹62 लाख का लेन-देन हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की महिलाओं को मैट्रिमोनियल साइटों के माध्यम से झांसे में लेकर उनसे इसी खाते में धनराशि ट्रांसफर कराता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसविन्दर सिंह (42 वर्ष) निवासी ऊधमसिंहनगर, उत्तराखंड के रूप में हुई है। उसने स्वीकार किया कि साथियों की मदद से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर बैंक खाता खुलवाया था। पुलिस ने मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बाइट एसपी क्राइम मनीष चंद सोनकर
फर्जी आधार से बैंक खाता खोलकर ₹62 लाख की साइबर ठगी, शातिर आरोपी गिरफ्तार बरेली। थाना कोतवाली पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए केनरा बैंक में खाता खुलवाकर ऑनलाइन साइबर ठगी की करीब ₹62 लाख की रकम के लेन-देन में इस्तेमाल किए गए बैंक खाते के मामले में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को विलयधाम फ्लाईओवर के नीचे से दबोचा और उसके कब्जे से वास्तविक आधार कार्ड की छायाप्रति बरामद की। पुलिस के अनुसार, 9 अप्रैल को मिली शिकायत के आधार पर जांच शुरू हुई थी। जांच में सामने आया कि केनरा बैंक का खाता फर्जी आधार कार्ड के आधार पर खोला गया था। इसी खाते में साइबर ठगी
से प्राप्त लगभग ₹62 लाख का लेन-देन हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की महिलाओं को मैट्रिमोनियल साइटों के माध्यम से झांसे में लेकर उनसे इसी खाते में धनराशि ट्रांसफर कराता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसविन्दर सिंह (42 वर्ष) निवासी ऊधमसिंहनगर, उत्तराखंड के रूप में हुई है। उसने स्वीकार किया कि साथियों की मदद से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर बैंक खाता खुलवाया था। पुलिस ने मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बाइट एसपी क्राइम मनीष चंद सोनकर
- एडवोकेट का सनसनीखेज आरोप—'1 लाख दो, नहीं तो SC/ST में फंसा दूंगा!'" फर्जी पत्रकार या रंगदारी गैंग? एडवोकेट का सनसनीखेज आरोप—'1 लाख दो, नहीं तो SC/ST में फंसा दूंगा!'" नमस्कार आप देख रहे हैं भारत vision live बरेली से भारत vision live के लिए सय्यद शाहरुख अली की रिपोर्ट बरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक अधिवक्ता ने खुद को पत्रकार बताने वाले युवक पर रंगदारी मांगने, मारपीट करने और फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला थाना बिशारतगंज क्षेत्र के ग्राम इस्माईलपुर का है। एडवोकेट उमेश पाल का आरोप है कि गांव का रहने वाला बब्लू सागर, जो खुद को पत्रकार बताता है, चुनावी रंजिश के चलते उनकी एडिट की हुई ऑडियो और पोस्ट सोशल मीडिया तथा एक कथित समाचार पत्र में वायरल कर उनकी छवि खराब कर रहा है। पीड़ित का आरोप है कि 30 जुलाई की सुबह आरोपी ने एक साथी के साथ उन्हें घेर लिया और कहा कि अगर वायरल पोस्ट हटवानी है तो शाम तक 1 लाख रुपये दो, नहीं तो फर्जी SC/ST समेत अन्य मुकदमों में फंसा देंगे। विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। उमेश पाल का यह भी दावा है कि सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी में आरोपी किसी मान्यता प्राप्त समाचार पत्र या चैनल से संबद्ध नहीं पाया गया। साथ ही उसके खिलाफ पहले से आपराधिक मुकदमा दर्ज होने की बात भी प्रार्थना पत्र में कही गई है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने 30 जुलाई को थाना बिशारतगंज में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई न होने पर अब वरिष्ठ अधिकारियों से एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल ये सभी आरोप शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र पर आधारित हैं। पुलिस की जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।1
- परमिशन की आड़ में सरकारी लकड़ी का खेल लकड़ी को काटकर प्राइवेट तलों पर बेचा जा रहा है डिपो के बजाय निजी स्थान पर भेजने के आरोप, फरीदपुर रेंजर पर DFO ने बैठाई जांच1
- राम जानकी मंदिर पर हवन एवं कांवड़ विश्राम का हुआ आयोजन राजकुमार पाठक सरबराकार। आस्था बरेली न्यूज लाईव श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री राम जानकी मंदिर परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हवन-पूजन एवं शिव कांवड़ यात्रियों की रात्रि विश्राम की विशेष व्यवस्था की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुति देकर भगवान शिव एवं श्रीराम-जानकी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सानू गुप्ता रहे। आयोजन को सफल बनाने में सोनू, राहुल, गोबिंद, चरन सिंह, राजकुमार पाठक सरबराकार,एवं राकेश कुमार भोलू ठाकुर, सूर्य प्रकाश,विजय बर्मा, दीपक भाई, बबलू भाई, संजीव कुमार,सरवेश कुमार, प्रदीप कारीगर , एवं रामबीर पत्रकार,सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कांवड़ यात्रियों के लिए विश्राम, जलपान एवं आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई, जिसकी श्रद्धालुओं ने सराहना की। आयोजकों ने बताया कि श्रावण मास में शिवभक्तों की सेवा करना पुण्य का कार्य है और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते हैं। स्थान राम-जानकी मंदिर,मैन बीसलपुर रोड़ पर भुता बरेली1
- सावन में शिव मंदिर पर हमला? बाबा का आरोप—'धूणा उखाड़ा, मंदिर तोड़ा, जान से मारने की धमकी!'" "सावन में शिव मंदिर पर हमला? बाबा का आरोप—'धूणा उखाड़ा, मंदिर तोड़ा, जान से मारने की धमकी!'" नमस्कार आप देख रहे हैं भारत vision live बरेली से भारत vision live के लिए सय्यद शाहरुख अली की रिपोर्ट बरेली के थाना बिशारतगंज क्षेत्र के ग्राम बेहटा बुजुर्ग से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिव मंदिर में रहने वाले नाथ संप्रदाय के साधु योगी धनंजय देवनाथ ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि सावन माह के दौरान कुछ लोगों ने मंदिर परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की, गुरु गोरखनाथ जी के धूणे पर लगे डंडे और धार्मिक झंडियां उखाड़ दीं तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है, ग्राम सभा के तालाब में अवैध मछली पालन हो रहा है और मंदिर परिसर में फैली गंदगी के बावजूद सफाई नहीं कराई जा रही। साथ ही, इन मुद्दों को उजागर करने वाले एक पत्रकार को भी धमकाने का आरोप लगाया गया है। प्रार्थी ने एसएसपी से सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने, अवैध कब्जा हटाने, अवैध मछली पालन बंद कराने और मंदिर परिसर की तत्काल सफाई कराने की मांग की है। फिलहाल यह आरोप शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए हैं। पुलिस की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।1
- PM Narendra Modi ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर जंतर-मंतर की घटना पर प्रतिक्रिया दी PM Narendra Modi ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर जंतर-मंतर की घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती बच्चों ने उन्हें और उनकी दिवंगत मां को भद्दी-भद्दी गालियां दीं, लेकिन वह गाली देने वाले बच्चों को माफ करना चाहते हैं।1
- Post by Neeraj Mariya1