आज दिनांक 16.04.2026 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा थाना बाघराय का विस्तृत निरीक्षण किया गया। 👉 निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति कार्यालय, नवनिर्मित बैरक एवं सम्पूर्ण थाना परिसर का गहन भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। ➡️पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, सीसीटीएनएस प्रणाली के प्रभावी संचालन, महिला सहायता कक्ष की कार्यप्रणाली, आगन्तुक रजिस्टर, अपराध रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। साथ ही नवनिर्मित बैरक की साफ-सफाई, रहने की सुविधाओं एवं पुलिस कर्मियों के लिए उपलब्ध मूलभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ➡️थाने पर लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, अपराध नियंत्रण हेतु सक्रिय पुलिसिंग, क्षेत्र में नियमित गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष बल दिया। साथ ही थाना परिसर की स्वच्छता, अनुशासन एवं अभिलेखों के अद्यतन रखरखाव के संबंध में भी निर्देशित किया गया। ➡️पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें तथा पुलिस-जन संवाद को और सुदृढ़ बनाएं। ➡️इस दौरान थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
आज दिनांक 16.04.2026 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा थाना बाघराय का विस्तृत निरीक्षण किया गया। 👉 निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति कार्यालय, नवनिर्मित बैरक एवं सम्पूर्ण थाना परिसर का गहन भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। ➡️पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, सीसीटीएनएस प्रणाली के प्रभावी संचालन, महिला सहायता कक्ष की कार्यप्रणाली, आगन्तुक रजिस्टर,
अपराध रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। साथ ही नवनिर्मित बैरक की साफ-सफाई, रहने की सुविधाओं एवं पुलिस कर्मियों के लिए उपलब्ध मूलभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ➡️थाने पर लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, अपराध नियंत्रण हेतु सक्रिय पुलिसिंग, क्षेत्र में नियमित गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान
पर विशेष बल दिया। साथ ही थाना परिसर की स्वच्छता, अनुशासन एवं अभिलेखों के अद्यतन रखरखाव के संबंध में भी निर्देशित किया गया। ➡️पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें तथा पुलिस-जन संवाद को और सुदृढ़ बनाएं। ➡️इस दौरान थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
- Post by Dharmendra Mishra2
- बृहस्पतिवार की दोपहर रेखा यादव पत्नी दिनेश कुमार पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया घर से अपने मायके कबीरपुर अपने पुत्र सार्थक यादव व निखिल सरोज के साथ बाइक से आ रही थी जैसे ही पट्टी कोतवाली क्षेत्र के काशी प्रसाद बालिका विद्यालय के पास पहुंची थी पहले से घात लगाकर बैठे 6 लोगों ने रोक कर निखिल सरोज को जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट कर काफी छोटे पहुंचाई तथा बीच बचाव में सार्थक यादव को भी मारपीट कर काफी चोट पहुंचाई, सार्थक के चेहरे पर काफी छोटे आई हैं, हल्ला गुहार मचाने पर उपरोक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भागनिकले।1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- नेहिया में अंबेडकर झंडा विवाद से बढ़ा तनाव, प्रशासन अलर्ट | BSP नेताओं का विरोध डी.सी.पी.लिपि याचनन ने दिया बयान 📍 वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के झंडे को फाड़ने और उसे शंकर जी के त्रिशूल में बांधने की घटना सामने आई।झंडा उतारकर जलाने की बात सामने आई घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय सिद्धार्थ, नवीन भारत, अर्चना पटेल समेत अन्य जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता सैकड़ों समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कृत्य सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की नीयत से किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। एसीपी, एडिशनल एसपी और चोलापुर थाना प्रभारी एस.आर. गौतम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रण में लिया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। इस घटना में दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। 👉 प्रशासन का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पुलिस पूरी तरह सतर्क है1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- खबर जनपद कासगंज से थाना सहावर क्षेत्र के ग्राम पूरनपुर में बड़े धूम धाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती बताते चले आपको ग्राम पूरनपुर में डॉक्टर भीम राव अंबेडकर का बड़े ही धूम धाम व फूल मालाओं से सभी लोगों ने किया भव्य स्वागत इस भव्य कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष बॉबी कश्यप विद्यायक हरिओम बर्मा और ब्लॉक प्रमुख कृष्णा राजपूत और कर्म वीर सोलंकी शिवम् सोलंकी ने बाबा साहब की प्रतिमा का माल्यार्पण किया और बड़े ही धूम धाम से बाबा साहब की 135 बी जयंती मनाई गई इस कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर रामप्रसाद महिपाल सिंह गेंदा लाल मानसिंह रामप्रकाश जी कुंवर नेतराम बघेल विष्णु मौर्य पी डी यादव पाल सिंह भगवान सिंह राम भरोसे लाल रघुनाथ सिंह तेजपाल सिंह लीलाधर पप्पू सिंह गोपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे रिपोर्टर1
- Post by Rahat time's1
- **गोरखपुर।** नर सेवा ही नारायण सेवा है, इसी संकल्प को चरितार्थ करते हुए **स्व. सीता देवी एवं स्व. विद्यानंद सिंह सेवा संस्थान** द्वारा गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के सदस्यों ने स्टेशन परिसर और उसके आसपास रह रहे असहाय लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग की सहायता करना और मानवता का संदेश फैलाना है। **प्रमुख उपस्थिति:** इस पुनीत कार्य के दौरान संस्थान के सक्रिय सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं: * **शैलेन्द्र सिंह** * **सूरज मौर्या** * **संपूर्णानंद तिवारी** **सेवा का संकल्प:** भोजन वितरण के दौरान उपस्थित सदस्यों ने कहा कि संस्थान भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और सेवाभावी कार्यों को जारी रखेगा। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी अपील की कि वे अपने सामर्थ्य अनुसार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं। रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने संस्थान के इस मानवीय प्रयास की काफी सराहना की।3