Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली के सारा फैक्ट्री बिहार चलता है गधा है समझता नहीं अकल नहीं है
Arun bhaiya
दिल्ली के सारा फैक्ट्री बिहार चलता है गधा है समझता नहीं अकल नहीं है
More news from बिहार and nearby areas
- रोहतास : दिनारा के सड़क हादसा मामला हुई पांच लोगों की मौत! मिली जानकारी के अनुसार 03 मई 2026 के रात में हुई घटना में तिलक चढ़ा कर वापस लौटे परिजनों ने जैसे ही सड़क पर उतर के घर की ओर रवाना हुए वैसे ही एक बेकाबू डंपर वह बस के टकराने से हुई भयानक घटना! शव को कब्जे में कर प्रशासन पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया है2
- Post by Arun bhaiya1
- नासरीगंज में यूनियन बैंक की शाखा का हुआ उद्घाटन खुसरू परवेज, नासरीगंज। रोहतास जिले के नासरीगंज शहर के पोस्टल रोड स्थित सुलेमान मार्केट में सोमवार को युनियन बैंक की स्थानीय शाखा का उद्घाटन जेनरल मैनेजर गुणा नंद गामी ने फीता काटकर, दीप प्रज्वलित कर और शाखा की बोर्ड का अनावरण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा बैंक सिर्फ पैसे के लेन-देन का केंद्र नहीं है बल्कि यह समाज के विकास के लिए वचनबद्ध है। बैंक अधिकारियों ने आमंत्रित स्थानीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों समेत सभी अतिथियों को अंग वस्र और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। वहीं प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बख्शी जौहर अली ने मौके पर उपस्थित बैंक के सबसे सीनियर अधिकारी जेनरल मैनेजर को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार श्रीवास्तव, चीफ मैनेजर सतीश लाल, ब्रांच मैनेजर धनंजय कुमार सिंह, चीफ सेक्युरिटी आफिसर कुणाल कुमार, नासरीगंज सीओ अंचला कुमारी, थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, नगर की मुख्य पार्षद शबनम आरा, उपमुख्य पार्षद कलावती देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ॰ अमरेंद्र कुमार, एनामुल हक, हाजी इसरार और शरफुद्दीन अंसारी इत्यादि उपस्थित थे।2
- *एनएच 319 पर बड़ा सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने पांच लोगों को रौंदा, सभी की मौत* *घटना तड़के सुबह दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया गांव के पास एनएच का है।* *मरने वाले सभी तिलक चढ़ा कर अपने घर लौट रहे थे।* काराकाट (रोहतास): तड़के सुबह दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया गांव के पास एनएच 319 पर करीब 3 बजे तिलक चढ़ा के लौट रहे 5 लोगों को तेज रफ़्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस घटना में सभी लोगों की मौत हो गई।मृतकों में करगहर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के रामव्रत सिंह, मठिया गांव के अशोक सिंह (लड़की के पिता), पिंटू सिंह (लड़की के मामा) और रजनीश कुमार शामिल हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। मरने वालों में एक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।काराकाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मिश्रवलीया निवासी स्वर्गीय रामाश्रय महतो उर्फ विलायती महतो का 20 वर्षीय पुत्र रजनीश महतो उर्फ छोटू कुमार जो गोटपा 10 + 2 इंटर कॉलेज में पढ़ता था । प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक छोटू कुमार अपने मामा गांव दिनारा थाना के मठिया गांव में मामा के लड़की की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था । मामा की लड़की की शादी चेनारी थाना के लोधी ग्राम में तय हुआ था दिनारा के मठिया गांव से तिलक लेकर चेनारी थाना के लोधी गांव में गया था तिलक समारोह संपन्न होने के बाद पुनः अपने मामा गांव लोधी आ ही रहा था कि मठिया गांव के पास एक्सीडेंट हो गया। मृतक रजनीश कुमार के पिता स्वर्गीय रामाश्रय महतो कोई लड़का नहीं हो रहा था जिस कारण से तीन शादी किए थे तीसरी बीवी को दो लड़का हुआ बड़ा लड़का 23वर्षीय अंतू कुमार महतो झारखंड के टाटा में ठेका मजदूर में काम करता है परिवार का लालन पालन करने के लिए ।और दूसरा लड़का मृतक रजनीश कुमार गोटपा हाई स्कूल 10 + 2 इंटर का छात्र था जिसका एक्सीडेंट में मौत हो गया । दो ही लड़का था परिवार को चलाने के लिए पिताजी और एक मां पहले मर चुकी थी दो मां अभी जिंदा है मृतक का माता प्रभावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है पूरे इलाका शोक में बुडा हुआ है आर्थिक स्थिति से जूझता हुआ परिवार का एक चिराग चला गया जिस पर परिवार का बहुत बड़ा अरमान था कि बच्चा पढ़ लिख करके हम लोगों का खेवन हार बनेगा मगर विधि का विधान को कौन टाल सकता है और एक्सीडेंट में रजनीश कुमार घटना स्थल पर ही मृत हो गया । सभी मृत के आश्रितों को अंचलाधिकारी एवं एस डी ओ की हाथों चार चार लाख रुपए की चेक सुपुर्द किया गया4
- Post by Rohit kumar1
- Shamsher nagar pidi par Barsat ka pani thora sa me Bhar ja raha hai to1
- Post by Akhilesh Raj1
- बिहार पुलिस के जवान का अचानक शिनवार देर शाम को हृदय गति रुकने से पटना आवास में हुई मौत। नासरीगंज /रोहतास।थाना क्षेत्र के पिपरडीह गांव निवासी प्रखण्ड के पवनी पंचायत के मुखिया विजय भगवान तिवारी उर्फ बादशाह तिवारी के सबसे छोटे पुत्र बिहार पुलिस के जवान का अचानक शिनवार देर शाम को हृदय गति रुकने से पटना आवास में हुई मौत। मृतक़ मुखिया पुत्र लगभग 27 वर्षीय आनन्द राज तिवारी हैं। वह बिहार पुलिस में सीएम सुरक्षा बल में पटना में तैनात थे। शनिवार शाम सोने के क्रम में हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई। उक्त ह्रदय विदारक घटना के विषय में परिजनों ने बताया कि स्वयं मुखिया अपने पुत्र से मिलने पटना गये हुए थे। जहां उनके सिपाही पुत्र ने पिता को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलाने की योजना बनाई थी। इसी क्रम में पटना स्थित आवास में शनिवार शाम को मृतक़ आराम करने लगे और मुखिया पिता बाजार कुछ कार्य हेतु गये। जब लौटे तो पुत्र को कमरे में सोया पाया और वह (मुखिया)भी आराम करने लगे। कुछ देर बाद पुत्र को उठाना चाहा तो कोई हरकत नहीं हुई तो इसकी सूचना आस पास के लोगों को दी और आनन फानन में इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने हृदय गति रुकने से उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों को मिलने के बाद चीख पुकार मच गई। सभी का रोरो कर बुरा हाल है। मृतक़ छह भाइयों में सबसे छोटे थे। छह वर्ष पूर्व उनकी बिहार पुलिस में नियूक्ति हुई थी। वह अभी अविवाहित थे। शव को पोस्टमार्टम के बाद पैतृक गांव रविवार शाम को लाया गया। जहां पूरे गांव में मातम पसर गया, मृतक़ के मुखिया पिता मां, भाई, बहन, व सगे सम्बन्धी के शव को देखने के बाद एक दूसरे से लिपट कर रोने लगे। गांव पर जिला पुलिस लाइन से आई 14 सदस्यी महिला पुरुष पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष अविनाश कुमार के नेतृत्व व सूबेदार नन्द किशोर राम की अगुवाई में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। घटना को ले पूरे पिपरडीह गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर एसआई रमइया राम, पूर्व उप मुखिया राजू सिंह, माले नेता कैसर नेहाल, प्रवेज आलम, किसान श्री अनिल सिंह, समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।4