अयोध्या में वरिष्ठ भाजपा नेता करुणाकर पांडे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया अयोध्या में वरिष्ठ भाजपा नेता करुणाकर पांडे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया अयोध्या। जनपद के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं ब्राह्मण समाज के प्रमुख चेहरा करुणाकर पांडे जी का जन्मदिन अयोध्या के प्रतिष्ठित होटल साने अवध में बड़े ही उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, समर्थक तथा शुभचिंतक हजारों की संख्या में उपस्थित रहे और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। करुणाकर पांडे जी जिले की राजनीति और समाज सेवा में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वह जिला पंचायत सदस्य के साथ-साथ जिला पंचायत के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अपने राजनीतिक जीवन के साथ-साथ उन्होंने हमेशा समाज सेवा को प्राथमिकता दी है। जिले में किसी भी सामाजिक, मानवीय या आपात स्थिति में वह सबसे पहले मदद के लिए आगे खड़े दिखाई देते हैं। कई ऐसे अवसर आए जब कठिन परिस्थितियों में लोगों को सहारा देने वाला कोई नहीं था, तब करुणाकर पांडे जी स्वयं मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करते नजर आए। यही कारण है कि उनकी पहचान केवल एक राजनेता के रूप में नहीं बल्कि जनसेवक के रूप में स्थापित हुई है। करुणाकर पांडे जी उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक के करीबी माने जाते हैं तथा गोशाईगंज विधानसभा के पूर्व विधायक इंद्रप्रताप तिवारी ‘खब्बू’ जी के भी अत्यंत निकट सहयोगी एवं शुभचिंतक हैं। अयोध्या जनपद में उन्होंने ब्राह्मण समाज के मजबूत प्रतिनिधि के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है, हालांकि उनके समर्थकों में सभी जाति और धर्म के लोग शामिल हैं। जन्मदिन समारोह में अपने संबोधन के दौरान करुणाकर पांडे जी ने कहा कि लोकतंत्र में अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति ही सबसे बड़ा होता है। उन्होंने जनता को ही लोकतंत्र का भगवान बताते हुए कहा कि जनता ही किसी को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनाती है तथा उसी में किसी को फर्श से अर्श तक पहुंचाने की ताकत होती है। समारोह के दौरान केक काटा गया, समर्थकों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्सवमय रहा और देर तक शुभकामनाओं का सिलसिला चलता रहा।

- welcome1
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- अयोध्या शहर स्थित रिकाबगंज क्षेत्र अंतर्गत बल्ला हाता मोहल्ले में मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल मे देर रात्रि परसों पीड़ित सोनी यादव उम्र 25 बर्षीय पत्नी सुरेश यादव महताब बाग बेनीगंज अयोध्या ने प्रसव के लिए मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल मे भर्ती कराया। पीड़ित का आरोप प्रसव के बाद जच्चा बच्चा दोनों की हालत बिगड़ी डॉक्टर को दिखाने से पहले हुईं मौत हो गई घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्यवाही की मांग। घटना के बाद से ही अस्पताल छोड़ कर भाग निकले अस्पताल कर्मी सुरक्षा है लगभग 4:00 बजे तक पुलिस प्रशासन ने अस्पताल को घेर रखा था उक्त घटना को संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य विभाग उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे सारे साथ को इकट्ठा करते हुए द्वार पुलिस ने अपने कब्जे में लिया जच्चा और बच्चा की लाश पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया स्वास्थ्य विभाग प्रशासन ने अस्पताल को सील कर दिया साथ मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी4
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज में मातृत्व दिवस के अवसर पर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना तथा सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित मातृत्व दिवस प्रत्येक माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को मनाया जाता है। इसी क्रम में आयोजित शिविर में कुल 50 गर्भवती महिलाओं ने पहुंचकर अपनी नियमित जांच कराई। शिविर के दौरान डॉ. नेहा श्रीवास्तव ने सभी महिलाओं की जांच की और आवश्यक परामर्श दिया। जांच के दौरान कुछ महिलाओं में एनीमिया की समस्या पाई गई, जिनकी पहचान कर उन्हें विशेष सावधानी बरतने और समय पर दवा लेने की सलाह दी गई। डॉ. नेहा श्रीवास्तव ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान संतुलित और पौष्टिक आहार का सेवन बेहद जरूरी है। उन्होंने महिलाओं को आयरन, फोलिक एसिड और कैल्शियम युक्त भोजन लेने के साथ-साथ नियमित जांच कराने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं को सुरक्षित प्रसव, पोषण और समय पर इलाज के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर एएनएम सुशीला, नर्स सरिता, नर्स प्रतिमा, नर्स अनीता, आरती, कांति काउंसलर सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।4
- अयोध्या जिले में थाना कैंट अंतर्गत गद्दोपुर गांव में वेदांत ट्रेडर्स के मालिक प्रवीण त्रिपाठी की पालतू कुटिया द्वारा घर में घुसे जहरीले सांप को मार गिराया। पालतू कुत्तिया जोया ने नुकीले दांतों से ऐसा हमला किया कि सांप संभल भी नहीं पाया। बीती रात घुसे खतरनाक सांप को पालतू कुतिया 'जोया' ने पटक-पटक कर मार डाला।सांप और पालतू के लड़ाई की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई कैद,घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर दिखा।1
- ब्रेकिंग अयोध्या. डॉक्टरों की लापरवाही से जच्चा बच्चा की मौत का मामला, एसीएमओ डॉक्टर आशुतोष श्रीवास्तव ने मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल पर मारा छापा, अस्पताल मे नहीं मिला कोई डॉक्टर और कर्मचारी, सभी अस्पताल छोड़कर हुए फरार,अस्पताल को किया गया सील,एसीएमओ डॉक्टर आशुतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, बेनीगंज निवासी सुरेश यादव की पत्नी की प्रसव के दौरान हुई थी मौत, नवजात शिशु की भी हुई थी मौत.1
- ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता दलजीत नागवंशी अयोध्या। रामनगरी स्थित माधव सेवा सदन के पवित्र परिसर में अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के तत्वावधान में विप्र बटुकों का निशुल्क सामूहिक यज्ञोपवीत (उपनयन) संस्कार भव्य रूप से संपन्न हुआ। चैत्र मास के पुण्य अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, अभिभावक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच दर्जनों बटुकों का उपनयन संस्कार सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में परिषद के प्रदेशाध्यक्ष पंडित दिलीप राम त्रिपाठी मुख्य यजमान के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में वर्णित 16 संस्कारों में यज्ञोपवीत संस्कार का विशेष महत्व है। यह संस्कार बालक के जीवन में शिक्षा, अनुशासन और ब्रह्मचर्य की शुरुआत का प्रतीक होता है। समारोह के संरक्षक एवं माधव सेवा सदन के पीठाधिपति जगद्गुरु स्वामी रामानुजाचार्य जी महाराज के सानिध्य में पूरा कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि यज्ञोपवीत संस्कार के पश्चात बालक को वेद अध्ययन का अधिकार प्राप्त होता है तथा उसे संयमित जीवन, गुरु के सानिध्य में रहकर ज्ञानार्जन और नैतिक मूल्यों का पालन करने की प्रेरणा दी जाती है। कार्यक्रम का संचालन आचार्य वीरेन्द्र कुमार वैदिक के आचार्यत्व में हुआ, जिसमें आचार्य बृजेश कुमार पाण्डेय, आचार्य रवींद्र कुमार मिश्र, आचार्य नारायण जी महाराज, आचार्य दाशारथी, डॉ. श्याम नारायण मिश्र, आचार्य राधेश्याम मिश्र, आचार्य कृष्णानंद मिश्रा, पंडित जितेंद्र तिवारी सहित कई विद्वान आचार्यों ने वैदिक रीति से संस्कार सम्पन्न कराया। इस अवसर पर आचार्यों ने बटुकों को धर्म, आचार-विचार और संस्कारों की महत्ता से अवगत कराते हुए अनुशासित जीवन जीने तथा समाज व धर्म के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित रामानुज तिवारी, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित धर्मदत्त पाठक, राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य राधेश्याम शास्त्री, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महंत क्षीरेश्वर दत्त मिश्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत ओमप्रकाश मिश्र, सदस्य जय प्रकाश तिवारी, वीरेंद्र कुमार पाठक सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समारोह में उपस्थित अभिभावकों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिलता है। अंत में सभी बटुकों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।4
- welcome all members1