चैत्र नवरात्रि की नवमी पर भक्तों ने किया हवन पूजन, कन्याओं का किया गया पूजन लखीमपुर खीरी। चैत्र नवरात्रि की नवमी पर शुक्रवार को धौरहरा कस्बे में देवी मंदिरों और घरों में भक्तों ने हवन-पूजन किया। इस अवसर पर मां भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने मंत्रों का जाप किया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिरों में घंटे और शंख की ध्वनि से पवित्रता बढ़ गई। राम मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने दर्शन और पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन भी किया। उन्होंने कन्याओं को भोजन कराया और दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कस्बे के प्रमुख मंदिरों जैसे माता थाने मंदिर, श्री राम वाटिका धाम में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग श्रद्धालु फूल, माला, अगरबत्ती, कपूर और नारियल लेकर मंदिरों में पहुंचे। और कस्बे के कई मंदिरों में भी पूजा की और जल चढ़ाकर खीर-पुरी का भोग अर्पित किया। रामनवमी के शुभ अवसर कस्बे में स्थित श्री राम नवमी मंदिर प्रांगण में श्री राम लला के जन्मोत्सव की कथावाचक पण्डित आशुतोष पांडेय ने कथा सुनाई, इस दौरान कथा में पहुंचे सैकड़ों भक्त राम जन्म की बधाई सुनकर झूमते नजर आए
चैत्र नवरात्रि की नवमी पर भक्तों ने किया हवन पूजन, कन्याओं का किया गया पूजन लखीमपुर खीरी। चैत्र नवरात्रि की नवमी पर शुक्रवार को धौरहरा कस्बे में देवी मंदिरों और घरों में भक्तों ने हवन-पूजन किया। इस अवसर पर मां भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने मंत्रों का जाप किया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिरों में घंटे और शंख
की ध्वनि से पवित्रता बढ़ गई। राम मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने दर्शन और पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन भी किया। उन्होंने कन्याओं को भोजन कराया और दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कस्बे के प्रमुख मंदिरों जैसे माता थाने मंदिर, श्री राम वाटिका धाम में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग श्रद्धालु फूल, माला, अगरबत्ती, कपूर और नारियल लेकर
मंदिरों में पहुंचे। और कस्बे के कई मंदिरों में भी पूजा की और जल चढ़ाकर खीर-पुरी का भोग अर्पित किया। रामनवमी के शुभ अवसर कस्बे में स्थित श्री राम नवमी मंदिर प्रांगण में श्री राम लला के जन्मोत्सव की कथावाचक पण्डित आशुतोष पांडेय ने कथा सुनाई, इस दौरान कथा में पहुंचे सैकड़ों भक्त राम जन्म की बधाई सुनकर झूमते नजर आए
- लखीमपुर खीरी । उचौलिया कस्बे में वनकागांव तिराहा के पास दो बाईक पर सवार तीन लोग डीसीएम की टक्कर से घायल। जिसमें सभी लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची ने एनएचएआई की एंबुलेंस पर सीएचसी पसगवां भेजा गया।1
- 1861 में डॉलर करेंसी शुरू होने के बाद यह पहली बार होगा जब किसी मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति के हस्ताक्षर अमेरिकी करेंसी पर होगा 27 मार्च 2026 (कल) को US Treasury Department ने आधिकारिक घोषणा की कि मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हस्ताक्षर (signature) अमेरिकी पेपर करेंसी (dollar bills) पर लगाया जाएगा।1
- टैंट के बर्तन अब सिर्फ पूड़ी-सब्ज़ी के लिए नहीं, डीजल–पेट्रोल का स्टॉक करने के लिए भी प्रयोग में लिए जा रहे हैं वीडियो जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश का है1
- पलिया कलां। श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर नगर में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला और दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। नगर के मालगोदाम रोड पर भवानी ट्रांसपोर्ट के मालिक संजय गुप्ता उर्फ संजय बराती द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया। इस दौरान भंडारे में पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में हर्ष गुप्ता, धीरज गुप्ता एवं दीपक गुप्ता उर्फ बराती सहित अन्य सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा। भंडारे में व्यवस्था सुचारु रही और श्रद्धालुओं ने आयोजकों के इस सेवा भाव की प्रशंसा की।1
- लखीमपुर खीरी में पेट्रोल और डीजल को लेकर स्थिति असमंजस भरी बनी हुई है। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह जहां जिले में एक हफ्ते तक पर्याप्त ईंधन उपलब्ध होने का दावा कर रहे हैं, वहीं जमीनी स्तर पर पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। शहर के साथ-साथ कस्बा खीरी टाउन में भी पेट्रोल पंप खुले हैं, लेकिन वहां लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। एलआरपी मूसाराम पेट्रोल पंप, रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पंप, नौरंगाबाद पेट्रोल पंप और रोडवेज के पास झंडी पेट्रोल पंप पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जल्दी ईंधन लेने की होड़ में लोगों के बीच धक्का-मुक्की जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं। कई लोग बड़े कंटेनर और ड्रम में भी पेट्रोल-डीजल भरवाते दिखे, जिससे आम लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। हालांकि पेट्रोल पंप खुले हैं, लेकिन भीड़ और अफरा-तफरी के चलते लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रशासन के सामने व्यवस्था को संभालने और स्थिति को नियंत्रित करने की चुनौती बनी हुई है।1
- नारी शक्ति का शंखनाद: मोहम्मदी में 'रन फॉर एम्पावरमेंट' के जरिए पुलिस और बच्चों ने भरा जोश स्क्रिप्ट ब्यूरो: संजय कुमार राठौर लोकेशन: लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति: सुरक्षा और सम्मान की दौड़ लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता और 'मिशन शक्ति' अभियान को धरातल पर उतारते हुए, कोतवाली मोहम्मदी नगर में महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर एक भव्य मिसाल पेश की गई। थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा आयोजित “Run for Empowerment” (सशक्तीकरण के लिए दौड़) कार्यक्रम ने न केवल शहर की सड़कों पर जोश भरा, बल्कि समाज को यह कड़ा संदेश दिया कि नारी सुरक्षा सर्वोपरि है। पुलिस और छात्र शक्ति का संगम इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें पुलिस बल के साथ-साथ समाज के भविष्य यानी स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उमा देवी चिल्ड्रेन एकेडमी के सैकड़ों विद्यार्थियों ने जब कदम से कदम मिलाकर दौड़ शुरू की, तो पूरा मोहम्मदी नगर 'भारत माता की जय' और 'नारी शक्ति' के नारों से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी महोदय (CO) और प्रभारी निरीक्षक महोदय ने स्वयं किया। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी ने इस अभियान को और अधिक प्रभावशाली बना दिया। पुलिस बल के जवानों ने दौड़ में शामिल होकर यह संदेश दिया कि वे केवल कानून के रक्षक ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन के पथ-प्रदर्शक भी हैं। जागरूकता का संदेश: डरें नहीं, आवाज उठाएं दौड़ के समापन पर आयोजित सभा में क्षेत्राधिकारी महोदय ने छात्र-छात्राओं और उपस्थित नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा: > "मिशन शक्ति का उद्देश्य केवल कानूनी कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं और बालिकाओं के भीतर वह आत्मविश्वास पैदा करना है कि वे अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहें। पुलिस हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।" > प्रभारी निरीक्षक महोदय ने सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (महिला पावर लाइन), 181, और 112 के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे 'रन फॉर एम्पावरमेंट' जैसे आयोजन समाज में पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करते हैं और अपराधियों के मन में खौफ पैदा करते हैं। उमा देवी चिल्ड्रेन एकेडमी का सराहनीय योगदान शिक्षा जगत से उमा देवी चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रबंधन और शिक्षकों ने इस पहल की सराहना की। स्कूल के विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता की तख्तियां और बैनर लेकर लोगों को महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया। शिक्षकों का मानना है कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ ऐसे सामाजिक अभियानों का हिस्सा बनने से बच्चों में नागरिक बोध और संवेदनशीलता बढ़ती है। शहर में चर्चा का विषय बनी 'शक्ति दौड़' मोहम्मदी नगर के प्रमुख चौराहों और रास्तों से गुजरी यह दौड़ आकर्षण का केंद्र बनी रही। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस नई पहल का स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। लखीमपुर खीरी पुलिस का यह मानवीय चेहरा और सक्रियता जिले भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। 'मिशन शक्ति' के तहत आयोजित यह “Run for Empowerment” केवल एक दौड़ नहीं थी, बल्कि यह एक संकल्प था—सुरक्षित समाज और सशक्त नारी के निर्माण का।3
- अंकित संवाद-शाहिद लखाही बीती रात लोग "बहुचर्चित नीला ड्रम" लेकर पेट्रोल पंप पहुंच गए और सैकड़ों लीटर डीजल भरवा लिया सूचना मिलने पर प्रशासन ने छापा मारा, जहां मौके पर मौजूद लोग खरीदारी की रसीद नहीं दिखा सके जांच के दौरान ट्रैक्टर पर नंबर भी नहीं पाया गया, जिसके बाद ड्रम में भरा ईंधन जब्त कर लिया गया और संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया कार्रवाई की जद में पेट्रोल पंप संचालक भी आया है,1
- लखीमपुर खीरी ओयल पेट्रोल पम्प हुआ बन्द उपभोक्ता को हुई परेशानी, लखीमपुर ईरान इजरायल अमेरिका में चल रहे युद्ध को लेकर ओयल में चल रही गैस डीजल व पेट्रोल की किल्लत उपभोक्ता परेशान इन दोनों डीजल व पेट्रोल को लेकर मारा-मारी खरीदने को लेकर दर-दर भटक रहे किसान किसानों ने बताया कि डीजल से होने वाली सिंचाई को लेकर अगर समय से हमें डीजल नहीं मिला तो हमारी फसलें बर्बाद हो जाएगीं जबकि हमारे जिले की जिला अधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी का कहना है, कि हमारे जिले में गैस पेट्रोल व डीजल की कमी नहीं है यहाँ तक की ओयल फिलिंग स्टेशन एचपी, महाकाल पेट्रोल पम्प इंडियन आयल व सिद्धिविनायक पेट्रोल इंडियन आयल शकाय पेट्रोल पम्प एचपी, इन चारों पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल व डीजल ना होने से डीजल पेट्रोल की सेवाएं बाधित हो गईं है! सुनिए उपभोक्ता की जुबानी1
- लखीमपुर खीरी। नीमगांव थाना क्षेत्र के मलिकपुर में कढ़ाई में गिरकर जले व्यक्ति को अस्पताल ले जाते हुए, इलाज के दौरान हुई मौत, युवक वीडियो में कह रहा है- "चप्पल रपट गयी - धोखा हुई गवा। #लखीमपुर_खीरी #लखीमपुर_खीरी_उत्तर_प्रदेश1