इटावा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आचार्य विनोबा भावे मिशन की ओर से महान संत, समाज सुधारक एवं भूदान आंदोलन के प्रणेता आचार्य विनोबा भावे जी की 131वीं जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई इटावा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आचार्य विनोबा भावे मिशन की ओर से महान संत, समाज सुधारक एवं भूदान आंदोलन के प्रणेता आचार्य विनोबा भावे जी की 131वीं जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह शाक्य ने की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संरक्षक श्री जगत सिंह राजपूत, संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर आचार्य विनोबा भावे जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। एडवोकेट शिव शंकर गुप्ता ने कहा कि आचार्य विनोबा भावे जी ने अपना पूरा जीवन सत्य, अहिंसा, प्रेम, त्याग और मानव सेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने समाज में समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए भूदान आंदोलन चलाया और भूमिहीन एवं गरीब लोगों की सहायता का संदेश दिया। वहीं राष्ट्रीय संरक्षक जगत सिंह राजपूत ने कहा कि विनोबा भावे जी ने महात्मा गांधी जी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए ग्राम स्वराज, स्वावलंबन और सर्वोदय का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। उनकी जयंती पर उन्हें याद करने के साथ-साथ उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाना जरूरी है। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजीव यादव ने कहा कि संगठन को समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा आगे आना चाहिए। साथ ही समाज से भेदभाव समाप्त कर प्रेम, शांति और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह शाक्य ने सभी पदाधिकारियों और उपस्थित साथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अनुराग अग्निहोत्री, एडवोकेट पवन अग्रवाल, रामस्वरूप, डॉ. संतोष कुमार विरारी, हरिनाथ सिंह राजपूत, बृजेश कुमार, गोपीचंद सागर, सत्य प्रकाश ओझा, सीमा शाक्य, विजय कुमारी शाक्य, राजकुमारी, स्वीटी, सोनू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आचार्य विनोबा भावे जी की 131वीं जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में सत्य, अहिंसा, मानव सेवा और भाईचारे के उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

- जगत सिंह राजपूत राष्ट्रीय संरक्षक विनोवा भावे मिशन ने विनोवा भावे जी की 131वी जयंती पर सचिव की खोली हकीकत क्या कहा सुने आपसे निवेदन है कि वीडियो को शेयर करें सब्सक्राइब भी करें1
- *नीलकंठ महादेव मंदिर पर आर्यन के नेतृत्व में सैकड़ों गायों का टीकाकरण* लम्पी स्किन वायरस से बचाव को लेकर गौ रक्षा दल ने चलाया अभियान इटावा शहर के नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में लम्पी स्किन वायरस से बचाव और गोवंश के संरक्षण के उद्देश्य से गौ रक्षा दल द्वारा टीकाकरण अभियान चलाया गया। आर्यन के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान सैकड़ों गायों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान गोवंश को लम्पी स्किन वायरस से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियों और देखभाल को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। अभियान में जतिन यादव एडवोकेट, सुमित प्रताप सिंह, ओम कान्त गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, इशू , मयंक, हिमांशू तिवारी, राजा बाबू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। गौ रक्षा दल के सदस्यों ने कहा कि गोवंश के स्वास्थ्य और संरक्षण के लिए आगे भी इस तरह के अभियान जारी रखे जाएंगे। रजत यादव पत्रकार जन नीति 24 इटावा मो.74171970644
- जर्जर विद्युत पोल दे रहे हादसे को न्योता ट्रांसफार्मर के पास झुके पोल, ग्रामीणों ने कई बार की शिकायत; विभागीय अनदेखी से बढ़ी चिंता जसवंतनगर। ग्राम रतनगढ़ के मुख्य चौराहे पर विद्युत विभाग की लापरवाही ग्रामीणों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बनी हुई है। यहां ट्रांसफार्मर पर विद्युत लाइन के लिए लगाए गए पोल नीचे से टूटकर पूरी तरह झुक गए हैं। पोलों की स्थिति इतनी जर्जर है कि कभी भी इनके गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। मुख्य चौराहे पर अक्सर ग्रामीणों की आवाजाही और लोगों का जमावड़ा रहता है। ऐसे में जर्जर और झुके हुए विद्युत पोल किसी गंभीर हादसे का कारण बन सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पोलों में विद्युत प्रवाह होने के कारण इनके गिरने की स्थिति में करंट की चपेट में आने से जनहानि की आशंका बनी हुई है। ग्रामीण सुरेश, महेंद्र और सतपाल ने बताया कि समस्या को लेकर विद्युत विभाग के कर्मचारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक जर्जर पोलों को ठीक नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द पोलों को दुरुस्त कराने और संभावित हादसे को रोकने की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शिवप्रसाद डीलर ने कहा कि स्थानीय विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मामले की उच्चस्तरीय शिकायत कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। वहीं विद्युत विभाग के जेई . कौशल पांडे ने बताया कि मामले की जांच कराकर अतिशीघ्र समस्या का समाधान कराया जाएगा।1
- 🚨 जसवंतनगर ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 🕊️ आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील जसवंतनगर/इटावा। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जसवंतनगर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जसवंतनगर/इटावा। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जसवंतनगर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर के प्रमुख नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं धार्मिक आयोजनों के आयोजकों ने सहभागिता की। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने गणेश चतुर्दशी सहित आगामी त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। 🔹 गणेश पंडालों में अग्नि सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश। 🔹 सुरक्षित विद्युत व्यवस्था एवं ज्वलनशील सामग्री से बचने की सलाह। 🔹 गणेश प्रतिमा विसर्जन प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही करने की अपील। 🔹 नदियों एवं गहरे पानी वाले स्थानों से दूरी बनाए रखने के निर्देश। 🔹 विसर्जन यात्रा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर महिलाओं और बच्चों को न बैठाने की सलाह। 🔹 नागरिकों ने बिजली, पानी, साफ-सफाई एवं सड़क व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग रखी। अधिकारियों ने कहा— त्योहार हमारी खुशियों का माध्यम हैं, इन्हें मिल-जुलकर प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। 📍 जसवंतनगर, इटावा #जसवंतनगर #इटावा #EtawahNews #Jaswantnagar #UPNews #पीसकमेटी1
- इटावा में दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत में, एक की मौत इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब दो बजे तेज रफ्तार दो डंपरों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों डंपरों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों और राहगीरों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में मदद की, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही चौबिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के चलते कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस द्वारा मृतक और घायलों की पहचान तथा हादसे की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।1
- डिजिटल पंचायत उत्तर प्रदेश जहां पर कोई सुविधाएं नहीं सिर्फ ग्रामीणों को गुमराह किया जा रहा उत्तर प्रदेश में डिजिटल पंचायत सचिवालय के लिए धन का दुरुपयोग सरकार का कोई ध्यान नहीं1
- इटावा पुलिस का बड़ा खुलासा चोरी के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार1
- *इटावा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में मासूम से दुष्कर्म के मामले में बड़ी पुलिस कार्रवाई: बलरई थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली*1