Shuru
Apke Nagar Ki App…
योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में 800 बाढ़ प्रभावित परिवार को राहत सामाग्री वितरण किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्री कामतानाथ जी की पावन धरा चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित परिवारों के मध्य पहुंचकर उनकी पीड़ा में सहभागी बनूंगा और राहत एवं पुनर्वास की व्यवस्थाओं का जायजा लूंगा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ ही 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री तथा बाढ़ में आश्रयहीन हुए परिवारों को आवास हेतु भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र एवं आपदा मोचक निधि से राहत राशि प्रदान की जाएगी। हर प्रभावित तक सहायता, हर आश्रयहीन का पुनर्वास और संकट की इस घड़ी में प्रत्येक पीड़ित परिवार को संबल प्रदान करना डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
रिपोर्टर - PREMCHAND
योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में 800 बाढ़ प्रभावित परिवार को राहत सामाग्री वितरण किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्री कामतानाथ जी की पावन धरा चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित परिवारों के मध्य पहुंचकर उनकी पीड़ा में सहभागी बनूंगा और राहत एवं पुनर्वास की व्यवस्थाओं का जायजा लूंगा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ ही 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री तथा बाढ़ में आश्रयहीन हुए परिवारों को आवास हेतु भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र एवं आपदा मोचक निधि से राहत राशि प्रदान की जाएगी। हर प्रभावित तक सहायता, हर आश्रयहीन का पुनर्वास और संकट की इस घड़ी में प्रत्येक पीड़ित परिवार को संबल प्रदान करना डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
More news from दिल्ली and nearby areas
- दिल्ली में बिल्डिंग गिरने से हड़कंप सत्य निकेतन में राहत-बचाव कार्य जारी सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रविवार दोपहर एक बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, हादसा करीब दोपहर 1 बजकर 30 मिनट के आसपास हुआ। बताया जा रहा है कि जिस इमारत में हादसा हुआ, उसमें हॉस्टल संचालित किया जा रहा था। ऐसे में कई लोगों और बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद करते नजर आए। अब तक एक युवक को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाले जाने की जानकारी सामने आई है। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की इमारतों को भी खाली करा लिया गया है। वहीं, दिल्ली प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि दिल्ली में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में शुरुआती तौर पर बारिश को भी हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, बिल्डिंग गिरने की असली वजह जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है और इसके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।1
- जन्मदिन पर बलबीर सिंह (गबदा) ने लिया 2500 पौधे लगाने का संकल्प जन्मदिन पर बलबीर सिंह (गबदा) ने लिया 2500 पौधे लगाने का संकल्प नगली गांव की अरावली को हरा-भरा बनाने की अनूठी पहल, बरगद, पीपल और नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के लगाए जा रहे पौधे बोले—जन्मदिन पर बेकार का दिखावा करने के बजाय समाज और पर्यावरण हित में करना चाहिए काम, पौधों के बड़े होने तक की जाएगी पूरी देखभाल सोहना | आज के दौर में जहां लोग अपने जन्मदिन को महंगे आयोजनों, पार्टियों और दिखावे के साथ मनाने में हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, वहीं सोहना क्षेत्र के बलबीर सिंह (गबदा) ने अपने जन्मदिन को यादगार और समाज हित से जोड़ते हुए एक सराहनीय संकल्प लिया है। उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर 2500 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अभियान के तहत नगली गांव की अरावली क्षेत्र में बरगद, पीपल, नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जा रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण और अरावली क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। बलबीर सिंह (गबदा) ने कहा कि जन्मदिन जीवन में खुशी का अवसर होता है, लेकिन इसे केवल केक काटने, पार्टियां करने और बेकार के दिखावे तक सीमित नहीं रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर फिजूलखर्ची और दिखावा करने के बजाय समाज हित और पर्यावरण संरक्षण के लिए कोई अच्छा कार्य करना चाहिए, जिससे आने वाले समय में समाज और नई पीढ़ी को उसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि अरावली क्षेत्र में लगाए जा रहे पौधों में बरगद, पीपल और नीम जैसी महत्वपूर्ण प्रजातियों को विशेष रूप से शामिल किया गया है। ये पौधे न केवल पर्यावरण को शुद्ध रखने में सहायक हैं, बल्कि भविष्य में क्षेत्र को हरियाली प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 5 से 7 फीट ऊंचे पौधों का किया जा रहा रोपण बलबीर सिंह (गबदा) ने बताया कि अभियान के तहत लगाए जा रहे पौधों की ऊंचाई लगभग 5 से 7 फीट है। बड़े आकार के पौधे लगाने का उद्देश्य यह है कि वे बेहतर तरीके से विकसित हो सकें और जल्द ही अरावली क्षेत्र की हरियाली का हिस्सा बनें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनका उद्देश्य केवल पौधे लगाकर फोटो खिंचवाना या अभियान को औपचारिकता तक सीमित रखना नहीं है। पौधों को पूर्ण रूप से बड़ा होने तक उनकी नियमित देखभाल की जाएगी। इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। टैंकरों से होगी पानी की व्यवस्था अरावली क्षेत्र में पौधों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना भी एक बड़ी चुनौती है। इसे ध्यान में रखते हुए बलबीर सिंह (गबदा) ने पौधों की देखरेख के साथ-साथ टैंकरों की सहायता से नियमित पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जब तक पौधे पूरी तरह मजबूत और बड़े नहीं हो जाते, तब तक उनकी देखभाल जारी रखी जाएगी। पानी, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि लगाए गए पौधे सुरक्षित रहें और भविष्य में विशाल वृक्ष बन सकें। पर्यावरण बचाना हम सभी की जिम्मेदारी बलबीर सिंह (गबदा) ने कहा कि लगातार बढ़ते प्रदूषण और कटते जंगलों के कारण पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है। अरावली क्षेत्र पर्यावरण की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है और इसे बचाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह या किसी विशेष अवसर पर पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो आने वाले वर्षों में क्षेत्र की तस्वीर बदली जा सकती है। 2500 पौधे लगाने का बलबीर सिंह (गबदा) का यह संकल्प न केवल उनके जन्मदिन को खास बना रहा है, बल्कि समाज को भी यह संदेश दे रहा है कि खुशियों के अवसरों को दिखावे के बजाय जनहित और पर्यावरण हित के कार्यों से जोड़कर वास्तव में यादगार बनाया जा सकता है।1
- साकेत थाने की घटना हे यहां पर बहुत हंगामा हो रहा है जाने क्या वजह है पत्रकार हो या पुलिसकर्मी सबके लिए कानून एक ही होना चाहिए पुलिस को स्पेशन छूट नहीं मिलेगी1
- श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन, मंदिर प्रधान संजय जुनेजा के नेतृत्व में हुई विशेष व्यवस्थाएं श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किए। दिल्ली में 4 सितंबर 2026 को जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन और सजावट देखने को मिली।1
- ⭐⭐⭐⭐⭐⭐⭐ ki tu na i have to be czterer🫛😭🤟🫛🫛✈️✈️✈️✈️1
- लोनी राशिद अली गेट पर भारी पुलिस बल तैनात बिगड़ते माहौल को सँभाला प्रशासन ने *लोनी में हनुमान चालीसा पाठ को लेकर हिंदू रक्षा दल की अपील, पुलिस प्रशासन से बातचीत के बाद सड़क पर किया पाठ* *लोनी। लोनी में आज हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर हनुमान चालीसा का पाठ रोकने के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की और पुलिस की बात मानते हुए सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।* *कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी भी तरह से लोनी का माहौल खराब करना नहीं है। उन्होंने लोगों से भाईचारा, शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।*कार्यकर्ताओं के अनुसार, सलाम होटल के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और उन्होंने हाजी सलमान की गिरफ्तारी की मांग उठाई। वहीं, सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है कि अधिकारियों की ओर से सलमान की गिरफ्तारी के संबंध में दो दिन का समय दिए जाने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि सलमान पर ₹25,000 का इनाम घोषित है। इन दावों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।* *कार्यकर्ताओं ने मौके पर मौजूद लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि वे कानून-व्यवस्था का सम्मान करते हैं और* *किसी भी प्रकार का विवाद या तनाव पैदा नहीं करना चाहते।* *मौके से सामने आए वीडियो में कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए और प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।* *लोनी के लोगों से अपील है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और क्षेत्र में शांति, भाईचारा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।*1
- दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक इमारत अचानक गिर गई. बताया जा रहा है कि इस इमारत में ज्यादातर दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र रहते थे. इमारत के नीचे कई छात्रों के दबे होने की आशंका है. दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक इमारत अचानक गिर गई. बताया जा रहा है कि इस इमारत में ज्यादातर दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र रहते थे. इमारत के नीचे कई छात्रों के दबे होने की आशंका है.1
- सत्य निकेतन में बड़ा हादसा हॉस्टल की बिल्डिंग गिरी, रेस्क्यू जारी सत्य निकेतन में बड़ा हादसा हॉस्टल की बिल्डिंग गिरी, रेस्क्यू जारी1
- दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार, गाजियाबाद :- थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, छह सितंबर को खानपुर जंगल के पास पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों आरोपी स्कूटी लेकर भागने लगे। आरोप है कि पीछा करने पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने गुलजार और एहसान को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। दोनों आरोपी ट्रोनिका सिटी क्षेत्र के रामपार्क इलाके के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और चोरी की स्कूटी बरामद की है। पुलिस टीम अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।1