लोनी राशिद अली गेट पर भारी पुलिस बल तैनात बिगड़ते माहौल को सँभाला प्रशासन ने *लोनी में हनुमान चालीसा पाठ को लेकर हिंदू रक्षा दल की अपील, पुलिस प्रशासन से बातचीत के बाद सड़क पर किया पाठ* *लोनी। लोनी में आज हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर हनुमान चालीसा का पाठ रोकने के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की और पुलिस की बात मानते हुए सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।* *कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी भी तरह से लोनी का माहौल खराब करना नहीं है। उन्होंने लोगों से भाईचारा, शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।*कार्यकर्ताओं के अनुसार, सलाम होटल के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और उन्होंने हाजी सलमान की गिरफ्तारी की मांग उठाई। वहीं, सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है कि अधिकारियों की ओर से सलमान की गिरफ्तारी के संबंध में दो दिन का समय दिए जाने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि सलमान पर ₹25,000 का इनाम घोषित है। इन दावों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।* *कार्यकर्ताओं ने मौके पर मौजूद लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि वे कानून-व्यवस्था का सम्मान करते हैं और* *किसी भी प्रकार का विवाद या तनाव पैदा नहीं करना चाहते।* *मौके से सामने आए वीडियो में कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए और प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।* *लोनी के लोगों से अपील है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और क्षेत्र में शांति, भाईचारा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।*
लोनी राशिद अली गेट पर भारी पुलिस बल तैनात बिगड़ते माहौल को सँभाला प्रशासन ने *लोनी में हनुमान चालीसा पाठ को लेकर हिंदू रक्षा दल की अपील, पुलिस प्रशासन से बातचीत के बाद सड़क पर किया पाठ* *लोनी। लोनी में आज हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर हनुमान चालीसा का पाठ रोकने के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की और पुलिस की बात मानते हुए सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।* *कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी भी तरह से लोनी का माहौल खराब करना नहीं है। उन्होंने लोगों से भाईचारा, शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।*कार्यकर्ताओं के अनुसार, सलाम होटल के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और उन्होंने हाजी सलमान की गिरफ्तारी की मांग उठाई। वहीं, सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है कि अधिकारियों की ओर से सलमान की गिरफ्तारी के संबंध में दो दिन का समय दिए जाने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि सलमान पर ₹25,000 का इनाम घोषित है। इन दावों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।* *कार्यकर्ताओं ने मौके पर मौजूद लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि वे कानून-व्यवस्था का सम्मान करते हैं और* *किसी भी प्रकार का विवाद या तनाव पैदा नहीं करना चाहते।* *मौके से सामने आए वीडियो में कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए और प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।* *लोनी के लोगों से अपील है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और क्षेत्र में शांति, भाईचारा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।*
- लोनी राशिद अली गेट पर भारी पुलिस बल तैनात बिगड़ते माहौल को सँभाला प्रशासन ने *लोनी में हनुमान चालीसा पाठ को लेकर हिंदू रक्षा दल की अपील, पुलिस प्रशासन से बातचीत के बाद सड़क पर किया पाठ* *लोनी। लोनी में आज हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर हनुमान चालीसा का पाठ रोकने के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की और पुलिस की बात मानते हुए सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।* *कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी भी तरह से लोनी का माहौल खराब करना नहीं है। उन्होंने लोगों से भाईचारा, शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।*कार्यकर्ताओं के अनुसार, सलाम होटल के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और उन्होंने हाजी सलमान की गिरफ्तारी की मांग उठाई। वहीं, सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है कि अधिकारियों की ओर से सलमान की गिरफ्तारी के संबंध में दो दिन का समय दिए जाने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि सलमान पर ₹25,000 का इनाम घोषित है। इन दावों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।* *कार्यकर्ताओं ने मौके पर मौजूद लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि वे कानून-व्यवस्था का सम्मान करते हैं और* *किसी भी प्रकार का विवाद या तनाव पैदा नहीं करना चाहते।* *मौके से सामने आए वीडियो में कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए और प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।* *लोनी के लोगों से अपील है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और क्षेत्र में शांति, भाईचारा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।*1
- दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार, गाजियाबाद :- थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, छह सितंबर को खानपुर जंगल के पास पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों आरोपी स्कूटी लेकर भागने लगे। आरोप है कि पीछा करने पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने गुलजार और एहसान को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। दोनों आरोपी ट्रोनिका सिटी क्षेत्र के रामपार्क इलाके के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और चोरी की स्कूटी बरामद की है। पुलिस टीम अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।1
- गाजियाबाद शास्त्र की शिक्षा के साथ साथ शस्त्र की शिक्षा की अनिवार्यता शास्त्र की शिक्षा के साथ साथ शस्त्र की शिक्षा की अनिवार्यता::- संघ सेवा भाव, समर्पण,स्वास्थ्य,शास्त्र की शिक्षा तो प्रदान करता है लेकिन शस्त्र की शिक्षा को भी नकारा नहीं जा सकता।अतः संघ में अपनी भागीदारी निभाने वाले राष्ट्रीय सैनिक संस्था के सदस्य एवं अवकाश प्राप्त सैनिक शस्त्र शिक्षा की महत्ता को समझते हुए इस प्रक्रिया में अपना योगदान देना भी अपना कर्तव्य समझते है।अतः राष्ट्रीय सैनिक संस्था के सदस्य इस दिशा में अपना योगदान देना शुरू भी कर दिया है।इस संदर्भित ट्रेनिंग के कुछ पिक साझा किए जा रहे हैं।1
- कनावनी किसानों का ऐलान—अब मुआवजा नहीं, जमीन वापस चाहिए सुप्रीम कोर्ट की प्राधिकरण को दिया समय-सीमा भी खत्म दिनांक: 6 सितम्बर 2026 स्थान: ग्राम मोहिउद्दीनपुर कनावनी, गाजियाबाद कनावनी किसानों का धरना लगातार 24 वें दिन भी जारी, पंचायत में लिया निर्णायक फैसला गाजियाबाद। ग्राम मोहिउद्दीनपुर कनावनी के किसानों का धरना रविवार को लगातार 24 वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर आयोजित किसानों की पंचायत में किसानों ने एक राय होकर निर्णायक फैसला लिया कि अब किसी भी कीमत पर प्राधिकरण को अपनी जमीन नहीं देंगे। किसानों का कहना है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश में प्राधिकरण को छह माह के अंदर गांव की भूमि के संबंध में वैध अवार्ड घोषित करने का समय दिया गया था छह माह की निर्धारित समय-सीमा बीत जाने के बावजूद प्राधिकरण गांव के लिए अवार्ड घोषित नहीं कर सका किसानों ने पंचायत में स्पष्ट कहा कि अब वे मुआवजा नहीं, अपनी जमीन वापस चाहते हैं। किसानों का कहना है कि प्राधिकरण ने जिन जमीनों के राजस्व अभिलेखों में किसानों के नाम काटकर अपने नाम दर्ज कर लिए हैं, उन जमीनों पर किसानों के नाम दोबारा बहाल किए जाएं और जमीन किसानों को वापस की जाए। किसान पृथ्वी राज कसाना और प्रवीण नागर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई छह माह की समय-सीमा भी पूरी हो चुकी है और प्राधिकरण निर्धारित अवधि में गांव की भूमि के लिए अवार्ड नहीं बना सका ऐसे में किसानों ने एक राय होकर फैसला लिया है कि अब किसी भी कीमत पर अपनी जमीन प्राधिकरण को नहीं देंगे किसानों के नाम राजस्व अभिलेखों से काटकर प्राधिकरण के नाम दर्ज की गई जमीन किसानों को वापस करनी होगी। धरना स्थल पर हुई पंचायत में किसानों ने एकजुट होकर कहा कि “अब मुआवजा नहीं, जमीन वापस चाहिए” और “अब किसी भी कीमत पर जमीन नहीं देंगे।” किसानों ने कहा कि वे माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन कराने और अपनी भूमि पर अपना अधिकार बहाल कराने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे। इस दौरान धरना स्थल पर मथन सिंह नागर, श्रीचंद नागर,सुखबीर सिंह नागर, जयपाल नागर, कबूल सिंह नागर, चतर सिंह नागर, सतीश नागर, लखीराम शर्मा, भगवत सिंह नागर, अशोक कसाना सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। #kanawani #gdaghaziabad #dmghaziabad #धरना #indirapuramvitar #indirapuram1
- कर्म प्रधान है राम भैया भगत जी यूपी 14 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏1
- ट्रोनिका सिटी में बैग फैक्ट्री में भीषण आग,12 गाड़ियां मौके पर पहुंची ! ट्रोनिका सिटी में बैग फैक्ट्री में भीषण आग 📍 ट्रोनिका सिटी इलाके में शुक्रवार देर रात बैग बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। 🚒 आग की सूचना मिलते ही साहिबाबाद, लोनी और बागपत से दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। ⏱️ दमकल कर्मियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 2 बजे आग पर काबू पाया। ⚠️ आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।1
- लोनी में फिर गरमाई सियासत: दो समुदायों की प्रेसवार्ता के बाद विधायक से नोकझोंक, हाजी सलमान पर 25 हजार का इनाम गाजियाबाद के लोनी में टोली मोहल्ले में हिंदू रक्षा दल कार्यकर्ताओं से मारपीट के विवाद के बाद लोनी का माहौल एक बार फिर गरमा गया है। शनिवार को दो नंबर स्थित एक रेस्टोरेंट में दोनों समुदायों के लोगों ने प्रेसवार्ता कर लोगों से शांति बनाए रखने और मामले को राजनीतिक रंग न देने की अपील की। प्रेसवार्ता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित करने पर आपत्ति जताई। इसके बाद लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी मौके पर पहुंचे। प्रेसवार्ता के बाद रेस्टोरेंट के बाहर विधायक और आयोजकों के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। मामले में रेस्टोरेंट प्रबंधक समेत दो लोगों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। वहीं, मारपीट के मामले में फरार आरोपी हाजी सलमान पर गाजियाबाद पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एसीपी लोनी के मुताबिक सलमान के खिलाफ करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने आरोप लगाया कि कुछ लोग प्रेसवार्ता के जरिए लोनी का माहौल खराब करने और कानूनी कार्रवाई को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।1
- गाजियाबाद राजनगर एक्सटेंशन की राज एम्पायर सोसाइटी में, कुत्ता टहलाने पर विवाद, मारपीट के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू गाजियाबाद :- थाना नंदग्राम क्षेत्र स्थित, राजनगर एक्सटेंशन की राज एम्पायर सोसाइटी में, आज शाम लगभग 5:00 बजे कुत्ता टहलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ, जमकर मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस द्वारा पीड़ित पक्ष का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, ताकि चोटों की गंभीरता का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित पक्ष से लिखित तहरीर प्राप्त की जा रही है, जिसके आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सोसाइटी में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। घटना के संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) नंदग्राम, जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर आवश्यक कदम उठाए गए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1