एसएसबी द्वारा 26 दिवसीय मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ* लातेहार। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 32वीं वाहिनी, लातेहार द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 27 अगस्त 2026 से 26 दिवसीय मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम नक्सल प्रभावित एवं दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम का उद्घाटन 32वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री राजेश सिंह के मार्गदर्शन में बी-समवाय, लातेहार में किया गया। उद्घाटन अवसर पर जालिम खुर्द पंचायत की मुखिया श्रीमती सुनीता देवी, उपमुखिया श्री धन लाल उरांव, मीडिया प्रतिनिधि, एसएसबी के अधिकारी, प्रशिक्षक एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 अगस्त से 21 सितंबर 2026 तक संचालित होगा, जिसमें लातेहार प्रखंड के ईरुवा, उदयपुरा, जंगलटा, सेमरिया टांड़, जालिम खुर्द, धनकारा एवं कोटगा सहित आसपास के क्षेत्रों से आए 20 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।प्रशिक्षण के दौरान यातायात नियम एवं कानून, वाहन की बुनियादी जानकारी, सुरक्षित एवं रक्षात्मक (डिफेंसिव) ड्राइविंग, वाहन रखरखाव, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों की जानकारी दी जाएगी।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में तकनीकी दक्षता विकसित कर उन्हें स्वरोजगार एवं रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ना है।कमांडेंट श्री राजेश सिंह ने कहा कि एसएसबी द्वारा सीमावर्ती एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार नागरिक कल्याण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।एसएसबी ने भविष्य में भी ग्रामीण युवाओं के कौशल विकास, स्वरोजगार और सामाजिक उत्थान के लिए ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई है।
एसएसबी द्वारा 26 दिवसीय मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ* लातेहार। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 32वीं वाहिनी, लातेहार द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 27 अगस्त 2026 से 26 दिवसीय मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम नक्सल प्रभावित एवं दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम का उद्घाटन 32वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री राजेश सिंह के मार्गदर्शन में बी-समवाय, लातेहार में किया गया। उद्घाटन अवसर पर जालिम खुर्द पंचायत की मुखिया श्रीमती सुनीता देवी, उपमुखिया श्री धन लाल उरांव, मीडिया प्रतिनिधि, एसएसबी के अधिकारी, प्रशिक्षक एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 अगस्त से 21 सितंबर 2026 तक संचालित होगा, जिसमें लातेहार प्रखंड के ईरुवा, उदयपुरा, जंगलटा, सेमरिया टांड़, जालिम खुर्द, धनकारा एवं कोटगा सहित आसपास के क्षेत्रों से आए 20 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।प्रशिक्षण के दौरान यातायात नियम एवं कानून, वाहन की बुनियादी जानकारी, सुरक्षित एवं रक्षात्मक (डिफेंसिव) ड्राइविंग, वाहन रखरखाव, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों की जानकारी दी जाएगी।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में तकनीकी दक्षता विकसित कर उन्हें स्वरोजगार एवं रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ना है।कमांडेंट श्री राजेश सिंह ने कहा कि एसएसबी द्वारा सीमावर्ती एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार नागरिक कल्याण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।एसएसबी ने भविष्य में भी ग्रामीण युवाओं के कौशल विकास, स्वरोजगार और सामाजिक उत्थान के लिए ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई है।
- भाई-बहन के प्यार का जश्न: गारू-सरयू में रक्षाबंधन को लेकर बाजार गुलजार, दुकानों पर लगी भीड़* गारू। भाई-बहन के अटूट प्यार का त्योहार रक्षाबंधन कल शुक्रवार को है, जिसे लेकर आज गुरुवार को गारू और सरयू बाजार में जबरदस्त रौनक रही। सुबह से ही दोनों बाजारों में ऐसा नजारा था कि देखते ही बनता था।बाजार में सुबह से ही बहनों की टोली अपने भाइयों के लिए सबसे सुंदर राखी ढूंढने में लगी थी। दुकानों पर रंग-बिरंगी राखियों की सजावट ऐसी कि नजर ही न हटे। कहीं रेशम की राखी, कहीं मोतियों वाली, कहीं कार्टून वाली, तो कहीं लाइट वाली राखी ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रही थी।उधर मिठाई की दुकानों पर तो मेला लगा था। रसगुल्ले से लेकर काजू कतली तक, हर मिठाई पर ग्राहकों की लंबी कतार देखी गई। राखी-मिठाई के साथ-साथ उपहारों की भी जमकर खरीदारी हुई आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने बाजार पहुंचे थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि दुकानदारों को ग्राहकों के लिए खास इंतजाम करना पड़ा।दुकानदारों का कहना है कि इस बार भी त्योहार को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है और बिक्री खूब बढ़ी है। कुल मिलाकर पूरे बाजार में त्योहार की रौनक छाई हुई है और शुक्रवार को हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए पूरी तरह तैयार है।1
- लातेहार में रक्षाबंधन पर्व को लेकर मिठाइयां और राखी जमकर खरीदारी हुई।। लातेहार में रक्षाबंधन पर्व को लेकर मिठाइयां और राखी जमकर खरीदारी हुई।।1
- बौद्ध समाज की समस्याओं के समाधान को लेकर अल्पसंख्यक आयोग की पहल बौद्ध समाज की समस्याओं के समाधान को लेकर अल्पसंख्यक आयोग की पहल रांची, 27 अगस्त। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने गुरुवार को रांची परिसदन में बौद्ध समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं और मांगों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से बौद्ध समाज के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रतिनिधियों ने इटखोरी में बौद्ध सर्किट का निर्माण, राज्य के सभी जिलों में बौद्ध विहार की स्थापना, बौद्ध समाज के लिए राज्यस्तरीय संगठन का गठन, बौद्ध विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों को अल्पसंख्यक दर्जा देने तथा उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग रखी। इसके अलावा छात्रावास निर्माण, सभी विश्वविद्यालयों में पाली भाषा की पढ़ाई शुरू कराने, बौद्ध संस्थानों एवं धार्मिक स्थलों के संरक्षण और बौद्ध विहारों के निर्माण के लिए भूमि आवंटन समेत कई मुद्दे उठाए गए। आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने प्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि बौद्ध समाज की जायज मांगों के समाधान के लिए आयोग की ओर से आवश्यक पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रमुख मांगों को सरकार के समक्ष भी रखा जाएगा और उनके निवारण की दिशा में प्रयास किया जाएगा। बैठक के बाद बौद्ध समाज के प्रतिनिधियों ने आयोग की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया है और समाधान के लिए पहल का आश्वासन मिला है। प्रतिनिधियों ने आयोग के उपाध्यक्ष के प्रति आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से बौद्ध समाज की वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।3
- खान खनिज विधेयक 2026 काला कानून है केंद्र सरकार का: अजीत पाल कुजूर कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष लातेहार । गुरुवार की दोपहर 12:00 कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष लातेहार अजीत पाल कुजूर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि खान एवं खनिज विधायक 2026 काला कानून केंद्र सरकार ने बनाया है । इस बिल के माध्यम से राज्य की खनिज संपदा पर झारखंड राज्य सरकार का अधिकार केंद्र सरकार छीलना चाहती है।1
- मनीका के 15 पंचायत से आए हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़े ही शानदार तरीके से जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया और सभी के जुबान में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के नारे सुनाई दे रहे थे मनिका में बड़ी ही शान के साथ ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया गया जहां सभी नौजवान बूढ़े और बच्चों की जुबान से मरहबा या रसूल अल्लाह के सदाएं के सुनाई दे रही थी मनिका ,लातेहार :-मनिका प्रखंड क्षेत्र के 15 पंचायत अंतर्गत आने वाले सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने संयुक्त रूप से जश्ने ईद मिलादुन्नबी पूरे धूमधाम से मनाया जहां ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अपने गांव से लेकर चले और संकुल संसाधन केंद्र मनिका पहुंचे|यहां पहुंचने के बाद अंजुमन इस्लाहूल मुस्लेमीन प्रखंड कमेटी के सदर अख्तर अंसारी, सेक्रेटरी कौसर अंसारी, एवं खजांची तबरेज आलम के द्वारा 15 को पंचायत के सदर व इमाम साहब को पगड़ी पोसी कर सम्मानित किया|इसके बाद एक साथ 15 पंचायत से आए हजारों की संख्या में मोहम्मद साहब के चाहने वाले संकुल संसाधन केंद्र मनिका से जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस लेकर मनिका हाई स्कूल के ग्राउंड में पहुंचे जहां अंजुमन इस्लाहूल मुस्लेमीन प्रखंड कमेटी के द्वारा एक शानदार जलसा का आयोजन का प्रबंध किया गया था 15 को पंचायत के उलमा ए कराम तशरीफ़ फरमाए हुए थे जिन्होंने अपने-अपने तरीके से ईद मिलादुन्नबी की खूबियां के बारे में बताया जबकि डाल्टेनगंज से चलकर आए हुए हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती जुबेर अख्तर बरकाती ने बताया जिस प्रकार भारतवर्ष की आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी उसी प्रकार ईद मिलादुन्नबी के दिन ही पूरे कायनात में को आजादी मिली थी|3
- न्यूज़ हेडलाइन गांव के लोग बोले—एप्लीकेशन देते-देते हार चुके हैं, रोड नहीं बना तो होगा उग्र आंदोलन! गांव के लोगों ने विधायक सांसद को दे डाली चुनौती,1
- बालूमाथ जनसुनवाई में फेल NLC और प्रदूषण बोर्ड: मीडिया के सवालों से भागते नजर आए GM और अधिकारी, किसानों की आवाज पर चुप्पी बालूमाथ जनसुनवाई में फेल NLC और प्रदूषण बोर्ड: मीडिया के सवालों से भागते नजर आए GM और अधिकारी, किसानों की आवाज पर चुप्पी लातेहार -: बालूमाथ में 27 अगस्त को हुई जनसुनवाई की सच्चाई इस वीडियो ने खोल दी है। एक तरफ सैकड़ों ST-SC-OBC किसानों ने जान देंगे जमीन नहीं देंगे और NLC वापस जाओ के नारे लगाकर जनसुनवाई को फ्लॉप करा दिया, तो दूसरी तरफ जनसुनवाई कराने आए अधिकारी मीडिया के सवालों से ही भागते नजर आए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी , मीडिया लगातार पूछ रही है - आज जनसुनवाई में क्या हुआ मैडम, क्यों नहीं बोल रही हैं? लेकिन अधिकारी मुंह छिपाकर चलती रहती हैं, एक शब्द नहीं बोलतीं। बारिश में भीगते हुए वह कैमरे से बचती हुई निकल जाती हैं। यही हाल NLC कंपनी के GM और अन्य अधिकारियों का है। GM साहब से जब मीडिया पूछती है - सर जनसुनवाई कैसी रही, ग्रामीण विरोध क्यों कर रहे हैं, गांव में जनसुनवाई क्यों नहीं की? तो वह भी चुप्पी साध लेते हैं। कभी कहते हैं मैं तो वहां था ही नहीं तो कभी PRO बताएंगे कहकर गाड़ी में बैठकर भाग जाते हैं। सवाल यह है कि जब जनसुनवाई जनता के लिए है तो जनता और मीडिया से ही अधिकारी क्यों भाग रहे हैं? किसानों का आरोप है कि उपजाऊ जमीन को हड़पने की साजिश रची जा रही है, और अधिकारी गांव में ग्राम सभा तक नहीं करते। आज की जनसुनवाई में किसानों ने मंच घेर लिया, अधिकारियों को धक्का देकर भगाया। इस पर जवाब देने के बजाय NLC और प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी मीडिया से भी मुंह चुरा रहे हैं। इससे साफ है कि दाल में कुछ काला है और कंपनी किसानों की सहमति के बिना ही खनन की तैयारी में है।1
- ईद मिलादुन्नबी पर गारू, कोटाम, बारेसाढ़ और सरयू में निकला जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम* गारू। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर गारू थाना क्षेत्र के कोटाम व सरयू तथा बारेसाढ़ थाना क्षेत्र में जुलूस और मिलाद कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पर्व को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन एवं पुलिस की टीम पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में गश्त करती रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी।गारू थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था संभाली गई। सरयू टीओपी समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर राजकुमार पांडेय, इंद्रदेव राम, इंद्रजीत राम एवं चंद्रदीप कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई थी। वहीं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी साकेत कुमार, पंचायत सचिव पवन कुमार सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक अविनाश कुमार एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपक उरांव को दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया गया था।कोटाम में मंगलवार की रात ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मिलाद कार्यक्रमआयोजित किया गया।बैगाटोली ईदगाह से सलवे कब्रिस्तान तक रैली निकाली गई, जिसमें मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन एवं पुलिस की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थेशांतिपूर्ण माहौल में मिलाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।सरयू में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सरयू जामा मस्जिद से जुलूस निकाला गया। जुलूस रूगड़ी महुआ होते हुए कब्रिस्तान पहुंचा, जहां फातिहा खानी की गई। इसके बाद जुलूस घासीटोला होते हुए पुनः सरयू जामा मस्जिद पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। घासीटोला से बाइक जुलूस भी निकाला गया, जो रोल एवं पतरातू गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, अमन और सौहार्द का संदेश दिया।बारेसाढ़ थाना क्षेत्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार, कनीय अभियंता नितीश कुमार एवं जनसेवक मुकेश भगत को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। थाना प्रभारी राजीव रंजन के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार क्षेत्र में गश्त करता रहा। ललमटिया बड़ी मायापुर समेत अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।मायापुर मस्जिद से जुलूस निकाला गया,जो विभिन्न मार्गों से होते हुए ललमटिया स्थित इरफान अंसारी के घर पहुंचा। इसके बाद जुलूस वापस कब्रिस्तान पहुंचा, जहां शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।ईद मिलादुन्नबी के दौरान प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी स्थानों पर कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति, अमन और सौहार्द का संदेश दिया।1