logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाई-बहन के प्यार का जश्न: गारू-सरयू में रक्षाबंधन को लेकर बाजार गुलजार, दुकानों पर लगी भीड़* गारू। भाई-बहन के अटूट प्यार का त्योहार रक्षाबंधन कल शुक्रवार को है, जिसे लेकर आज गुरुवार को गारू और सरयू बाजार में जबरदस्त रौनक रही। सुबह से ही दोनों बाजारों में ऐसा नजारा था कि देखते ही बनता था।बाजार में सुबह से ही बहनों की टोली अपने भाइयों के लिए सबसे सुंदर राखी ढूंढने में लगी थी। दुकानों पर रंग-बिरंगी राखियों की सजावट ऐसी कि नजर ही न हटे। कहीं रेशम की राखी, कहीं मोतियों वाली, कहीं कार्टून वाली, तो कहीं लाइट वाली राखी ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रही थी।उधर मिठाई की दुकानों पर तो मेला लगा था। रसगुल्ले से लेकर काजू कतली तक, हर मिठाई पर ग्राहकों की लंबी कतार देखी गई। राखी-मिठाई के साथ-साथ उपहारों की भी जमकर खरीदारी हुई आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने बाजार पहुंचे थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि दुकानदारों को ग्राहकों के लिए खास इंतजाम करना पड़ा।दुकानदारों का कहना है कि इस बार भी त्योहार को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है और बिक्री खूब बढ़ी है। कुल मिलाकर पूरे बाजार में त्योहार की रौनक छाई हुई है और शुक्रवार को हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए पूरी तरह तैयार है।

50 min ago
user_निरंजन प्रसाद
निरंजन प्रसाद
Farmer गारू, लातेहार, झारखंड•
50 min ago

भाई-बहन के प्यार का जश्न: गारू-सरयू में रक्षाबंधन को लेकर बाजार गुलजार, दुकानों पर लगी भीड़* गारू। भाई-बहन के अटूट प्यार का त्योहार रक्षाबंधन कल शुक्रवार को है, जिसे लेकर आज गुरुवार को गारू और सरयू बाजार में जबरदस्त रौनक रही। सुबह से ही दोनों बाजारों में ऐसा नजारा था कि देखते ही बनता था।बाजार में सुबह से ही बहनों की टोली अपने भाइयों के लिए सबसे सुंदर राखी ढूंढने में लगी थी। दुकानों पर रंग-बिरंगी राखियों की सजावट ऐसी कि नजर ही न हटे। कहीं रेशम की राखी, कहीं मोतियों वाली, कहीं कार्टून वाली, तो कहीं लाइट वाली राखी ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रही थी।उधर मिठाई की दुकानों पर तो मेला लगा था। रसगुल्ले से लेकर काजू कतली तक, हर मिठाई पर ग्राहकों की लंबी कतार देखी गई। राखी-मिठाई के साथ-साथ उपहारों की भी जमकर खरीदारी हुई आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने बाजार पहुंचे थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि दुकानदारों को ग्राहकों के लिए खास इंतजाम करना पड़ा।दुकानदारों का कहना है कि इस बार भी त्योहार को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है और बिक्री खूब बढ़ी है। कुल मिलाकर पूरे बाजार में त्योहार की रौनक छाई हुई है और शुक्रवार को हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए पूरी तरह तैयार है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • भाई-बहन के प्यार का जश्न: गारू-सरयू में रक्षाबंधन को लेकर बाजार गुलजार, दुकानों पर लगी भीड़* गारू। भाई-बहन के अटूट प्यार का त्योहार रक्षाबंधन कल शुक्रवार को है, जिसे लेकर आज गुरुवार को गारू और सरयू बाजार में जबरदस्त रौनक रही। सुबह से ही दोनों बाजारों में ऐसा नजारा था कि देखते ही बनता था।बाजार में सुबह से ही बहनों की टोली अपने भाइयों के लिए सबसे सुंदर राखी ढूंढने में लगी थी। दुकानों पर रंग-बिरंगी राखियों की सजावट ऐसी कि नजर ही न हटे। कहीं रेशम की राखी, कहीं मोतियों वाली, कहीं कार्टून वाली, तो कहीं लाइट वाली राखी ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रही थी।उधर मिठाई की दुकानों पर तो मेला लगा था। रसगुल्ले से लेकर काजू कतली तक, हर मिठाई पर ग्राहकों की लंबी कतार देखी गई। राखी-मिठाई के साथ-साथ उपहारों की भी जमकर खरीदारी हुई आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने बाजार पहुंचे थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि दुकानदारों को ग्राहकों के लिए खास इंतजाम करना पड़ा।दुकानदारों का कहना है कि इस बार भी त्योहार को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है और बिक्री खूब बढ़ी है। कुल मिलाकर पूरे बाजार में त्योहार की रौनक छाई हुई है और शुक्रवार को हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए पूरी तरह तैयार है।
    1
    भाई-बहन के प्यार का जश्न: गारू-सरयू में रक्षाबंधन को लेकर बाजार गुलजार, दुकानों पर लगी भीड़*
गारू। भाई-बहन के अटूट प्यार का त्योहार रक्षाबंधन कल शुक्रवार को है, जिसे लेकर आज गुरुवार को गारू और सरयू बाजार में जबरदस्त रौनक रही। सुबह से ही दोनों बाजारों में ऐसा नजारा था कि देखते ही बनता था।बाजार में सुबह से ही बहनों की टोली अपने भाइयों के लिए सबसे सुंदर राखी ढूंढने में लगी थी। दुकानों पर रंग-बिरंगी राखियों की सजावट ऐसी कि नजर ही न हटे। कहीं रेशम की राखी, कहीं मोतियों वाली, कहीं कार्टून वाली, तो कहीं लाइट वाली राखी ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रही थी।उधर मिठाई की दुकानों पर तो मेला लगा था। रसगुल्ले से लेकर काजू कतली तक, हर मिठाई पर ग्राहकों की लंबी कतार देखी गई। राखी-मिठाई के साथ-साथ उपहारों की भी जमकर खरीदारी हुई आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने बाजार पहुंचे थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि दुकानदारों को ग्राहकों के लिए खास इंतजाम करना पड़ा।दुकानदारों का कहना है कि इस बार भी त्योहार को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है और बिक्री खूब बढ़ी है। कुल मिलाकर पूरे बाजार में त्योहार की रौनक छाई हुई है और शुक्रवार को हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए पूरी तरह तैयार है।
    user_निरंजन प्रसाद
    निरंजन प्रसाद
    Farmer गारू, लातेहार, झारखंड•
    50 min ago
  • लातेहार में रक्षाबंधन पर्व को लेकर मिठाइयां और राखी जमकर खरीदारी हुई।। लातेहार में रक्षाबंधन पर्व को लेकर मिठाइयां और राखी जमकर खरीदारी हुई।।
    1
    लातेहार में रक्षाबंधन पर्व को लेकर मिठाइयां और राखी जमकर खरीदारी हुई।।
लातेहार में रक्षाबंधन पर्व को लेकर मिठाइयां और राखी जमकर खरीदारी हुई।।
    user_Ashish Chandravanshi
    Ashish Chandravanshi
    Local News Reporter Latehar•
    24 min ago
  • बौद्ध समाज की समस्याओं के समाधान को लेकर अल्पसंख्यक आयोग की पहल बौद्ध समाज की समस्याओं के समाधान को लेकर अल्पसंख्यक आयोग की पहल रांची, 27 अगस्त। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने गुरुवार को रांची परिसदन में बौद्ध समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं और मांगों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से बौद्ध समाज के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रतिनिधियों ने इटखोरी में बौद्ध सर्किट का निर्माण, राज्य के सभी जिलों में बौद्ध विहार की स्थापना, बौद्ध समाज के लिए राज्यस्तरीय संगठन का गठन, बौद्ध विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों को अल्पसंख्यक दर्जा देने तथा उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग रखी। इसके अलावा छात्रावास निर्माण, सभी विश्वविद्यालयों में पाली भाषा की पढ़ाई शुरू कराने, बौद्ध संस्थानों एवं धार्मिक स्थलों के संरक्षण और बौद्ध विहारों के निर्माण के लिए भूमि आवंटन समेत कई मुद्दे उठाए गए। आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने प्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि बौद्ध समाज की जायज मांगों के समाधान के लिए आयोग की ओर से आवश्यक पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रमुख मांगों को सरकार के समक्ष भी रखा जाएगा और उनके निवारण की दिशा में प्रयास किया जाएगा। बैठक के बाद बौद्ध समाज के प्रतिनिधियों ने आयोग की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया है और समाधान के लिए पहल का आश्वासन मिला है। प्रतिनिधियों ने आयोग के उपाध्यक्ष के प्रति आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से बौद्ध समाज की वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
    3
    बौद्ध समाज की समस्याओं के समाधान को लेकर अल्पसंख्यक आयोग की पहल

बौद्ध समाज की समस्याओं के समाधान को लेकर अल्पसंख्यक आयोग की पहल
रांची, 27 अगस्त। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने गुरुवार को रांची परिसदन में बौद्ध समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं और मांगों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से बौद्ध समाज के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए।
प्रतिनिधियों ने इटखोरी में बौद्ध सर्किट का निर्माण, राज्य के सभी जिलों में बौद्ध विहार की स्थापना, बौद्ध समाज के लिए राज्यस्तरीय संगठन का गठन, बौद्ध विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों को अल्पसंख्यक दर्जा देने तथा उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग रखी। इसके अलावा छात्रावास निर्माण, सभी विश्वविद्यालयों में पाली भाषा की पढ़ाई शुरू कराने, बौद्ध संस्थानों एवं धार्मिक स्थलों के संरक्षण और बौद्ध विहारों के निर्माण के लिए भूमि आवंटन समेत कई मुद्दे उठाए गए।
आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने प्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि बौद्ध समाज की जायज मांगों के समाधान के लिए आयोग की ओर से आवश्यक पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रमुख मांगों को सरकार के समक्ष भी रखा जाएगा और उनके निवारण की दिशा में प्रयास किया जाएगा।
बैठक के बाद बौद्ध समाज के प्रतिनिधियों ने आयोग की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया है और समाधान के लिए पहल का आश्वासन मिला है। प्रतिनिधियों ने आयोग के उपाध्यक्ष के प्रति आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से बौद्ध समाज की वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
    user_Manish
    Manish
    लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    2 hrs ago
  • खान खनिज विधेयक 2026 काला कानून है केंद्र सरकार का: अजीत पाल कुजूर कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष लातेहार । गुरुवार की दोपहर 12:00 कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष लातेहार अजीत पाल कुजूर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि खान एवं खनिज विधायक 2026 काला कानून केंद्र सरकार ने बनाया है । इस बिल के माध्यम से राज्य की खनिज संपदा पर झारखंड राज्य सरकार का अधिकार केंद्र सरकार छीलना चाहती है।
    1
    खान खनिज विधेयक 2026 काला कानून है केंद्र सरकार का: अजीत पाल कुजूर कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष लातेहार ।
गुरुवार की दोपहर 12:00 कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष लातेहार अजीत पाल कुजूर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि खान एवं खनिज विधायक 2026 काला कानून केंद्र सरकार ने बनाया है । इस बिल के माध्यम से राज्य की खनिज संपदा पर झारखंड राज्य सरकार का अधिकार केंद्र सरकार छीलना चाहती है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    3 hrs ago
  • मनीका के 15 पंचायत से आए हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़े ही शानदार तरीके से जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया और सभी के जुबान में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के नारे सुनाई दे रहे थे मनिका में बड़ी ही शान के साथ ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया गया जहां सभी नौजवान बूढ़े और बच्चों की जुबान से मरहबा या रसूल अल्लाह के सदाएं के सुनाई दे रही थी मनिका ,लातेहार :-मनिका प्रखंड क्षेत्र के 15 पंचायत अंतर्गत आने वाले सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने संयुक्त रूप से जश्ने ईद मिलादुन्नबी पूरे धूमधाम से मनाया जहां ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अपने गांव से लेकर चले और संकुल संसाधन केंद्र मनिका पहुंचे|यहां पहुंचने के बाद अंजुमन इस्लाहूल मुस्लेमीन प्रखंड कमेटी के सदर अख्तर अंसारी, सेक्रेटरी कौसर अंसारी, एवं खजांची तबरेज आलम के द्वारा 15 को पंचायत के सदर व इमाम साहब को पगड़ी पोसी कर सम्मानित किया|इसके बाद एक साथ 15 पंचायत से आए हजारों की संख्या में मोहम्मद साहब के चाहने वाले संकुल संसाधन केंद्र मनिका से जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस लेकर मनिका हाई स्कूल के ग्राउंड में पहुंचे जहां अंजुमन इस्लाहूल मुस्लेमीन प्रखंड कमेटी के द्वारा एक शानदार जलसा का आयोजन का प्रबंध किया गया था 15 को पंचायत के उलमा ए कराम तशरीफ़ फरमाए हुए थे जिन्होंने अपने-अपने तरीके से ईद मिलादुन्नबी की खूबियां के बारे में बताया जबकि डाल्टेनगंज से चलकर आए हुए हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती जुबेर अख्तर बरकाती ने बताया जिस प्रकार भारतवर्ष की आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी उसी प्रकार ईद मिलादुन्नबी के दिन ही पूरे कायनात में को आजादी मिली थी|
    3
    मनीका के 15 पंचायत से आए हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़े ही  शानदार तरीके से जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया और सभी के जुबान में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के नारे सुनाई दे रहे थे
मनिका में बड़ी ही शान के साथ ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया गया जहां सभी नौजवान बूढ़े और बच्चों की जुबान से मरहबा या रसूल अल्लाह के सदाएं के सुनाई दे रही थी 
मनिका ,लातेहार :-मनिका प्रखंड क्षेत्र के 15 पंचायत अंतर्गत आने वाले सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने संयुक्त रूप से जश्ने ईद मिलादुन्नबी पूरे धूमधाम से मनाया जहां ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अपने गांव से लेकर चले और संकुल संसाधन केंद्र मनिका पहुंचे|यहां पहुंचने के बाद अंजुमन इस्लाहूल मुस्लेमीन प्रखंड कमेटी के सदर अख्तर अंसारी, सेक्रेटरी कौसर अंसारी, एवं खजांची तबरेज आलम के द्वारा 15 को पंचायत के सदर व इमाम साहब को पगड़ी पोसी कर सम्मानित किया|इसके बाद एक साथ 15 पंचायत से आए हजारों की संख्या में मोहम्मद साहब के चाहने वाले संकुल संसाधन केंद्र मनिका से जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस लेकर मनिका हाई स्कूल के ग्राउंड में पहुंचे जहां अंजुमन इस्लाहूल मुस्लेमीन प्रखंड कमेटी के द्वारा एक शानदार जलसा का आयोजन का प्रबंध किया गया था 15 को पंचायत के उलमा ए कराम तशरीफ़ फरमाए हुए थे जिन्होंने अपने-अपने तरीके से ईद मिलादुन्नबी की खूबियां के बारे में बताया जबकि डाल्टेनगंज से चलकर आए हुए हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती जुबेर अख्तर बरकाती ने बताया जिस प्रकार भारतवर्ष की आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी उसी प्रकार ईद मिलादुन्नबी के दिन ही पूरे कायनात में को आजादी मिली थी|
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    22 hrs ago
  • न्यूज़ हेडलाइन गांव के लोग बोले—एप्लीकेशन देते-देते हार चुके हैं, रोड नहीं बना तो होगा उग्र आंदोलन! गांव के लोगों ने विधायक सांसद को दे डाली चुनौती,
    1
    न्यूज़ हेडलाइन

गांव के लोग बोले—एप्लीकेशन देते-देते हार चुके हैं, रोड नहीं बना तो होगा उग्र आंदोलन!


गांव के लोगों ने विधायक सांसद को दे डाली चुनौती,
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    13 hrs ago
  • ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर निकला भव्य जुलूस, 'या रसूल' के नारों से गुंजायमान हुआ इलाका चैनपुर:पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश यानी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर चैनपुर में अकीदत और एहतराम के साथ भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।श्रद्धालुओं ने पहले चैनपुर मस्जिद में इबादत की और नमाज अदा की। इसके बाद मस्जिद परिसर से गाजे-बाजे और इस्लामी परचम के साथ भव्य शोभायात्रा की शुरुआत हुई। यह जुलूस ब्लॉक चौक, सोहन चौक, अल्बर्ट एक्का चौक और बस स्टैंड होते हुए मुख्य मार्ग से गुजरा, जिसके बाद पुन: मस्जिद के समीप पहुंचकर संपन्न हुआ।जुलूस में शामिल छोटे-छोटे बच्चों और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चे व युवा हाथों में झंडे लिए "पता-पता फूल-फूल, या रसूल-या रसूल" और "नारा-ए-तकबीर, अल्लाहू अकबर" के गगनभेदी नारे लगा रहे थे, जिससे पूरा माहौल रूहानी और खुशनुमा हो गया।इस मौके पर अंजुमन के सदर शकील खान ने सभी को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी। जुलूस में मुख्य रूप से सदर शकील खान, नसरुद्दीन खान, फरीद खान, जावेद खान, अख्तर खान, तनवीर खान, राजा खान समेत भारी संख्या में स्थानीय लोग और अकीदतमंद मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था की कमान थाना प्रभारी अरविंद कुमार संभाल रहे थे। मौके पर एसआई मुकेश सुमन, विजय उरांव, एएसआई संतोष धर्मपाल लुगुन, नंदू कुमार और पुलिस बल के जवान मुस्तैद रहे। जुलूस पूरे शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    2
    ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर निकला भव्य जुलूस, 'या रसूल' के नारों से गुंजायमान हुआ इलाका
चैनपुर:पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश यानी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर चैनपुर में अकीदत और एहतराम के साथ भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।श्रद्धालुओं ने पहले चैनपुर मस्जिद में इबादत की और नमाज अदा की। इसके बाद मस्जिद परिसर से गाजे-बाजे और इस्लामी परचम के साथ भव्य शोभायात्रा की शुरुआत हुई। यह जुलूस ब्लॉक चौक, सोहन चौक, अल्बर्ट एक्का चौक और बस स्टैंड होते हुए मुख्य मार्ग से गुजरा, जिसके बाद पुन: मस्जिद के समीप पहुंचकर संपन्न हुआ।जुलूस में शामिल छोटे-छोटे बच्चों और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चे व युवा हाथों में झंडे लिए "पता-पता फूल-फूल, या रसूल-या रसूल" और "नारा-ए-तकबीर, अल्लाहू अकबर" के गगनभेदी नारे लगा रहे थे, जिससे पूरा माहौल रूहानी और खुशनुमा हो गया।इस मौके पर अंजुमन के सदर शकील खान ने सभी को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी। जुलूस में मुख्य रूप से सदर शकील खान, नसरुद्दीन खान, फरीद खान, जावेद खान, अख्तर खान, तनवीर खान, राजा खान समेत भारी संख्या में स्थानीय लोग और अकीदतमंद मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था की कमान थाना प्रभारी अरविंद कुमार संभाल रहे थे। मौके पर एसआई मुकेश सुमन, विजय उरांव, एएसआई संतोष धर्मपाल लुगुन, नंदू कुमार और पुलिस बल के जवान मुस्तैद रहे। जुलूस पूरे शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
  • ईद मिलादुन्नबी पर गारू, कोटाम, बारेसाढ़ और सरयू में निकला जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम* गारू। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर गारू थाना क्षेत्र के कोटाम व सरयू तथा बारेसाढ़ थाना क्षेत्र में जुलूस और मिलाद कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पर्व को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन एवं पुलिस की टीम पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में गश्त करती रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी।गारू थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था संभाली गई। सरयू टीओपी समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर राजकुमार पांडेय, इंद्रदेव राम, इंद्रजीत राम एवं चंद्रदीप कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई थी। वहीं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी साकेत कुमार, पंचायत सचिव पवन कुमार सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक अविनाश कुमार एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपक उरांव को दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया गया था।कोटाम में मंगलवार की रात ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मिलाद कार्यक्रमआयोजित किया गया।बैगाटोली ईदगाह से सलवे कब्रिस्तान तक रैली निकाली गई, जिसमें मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन एवं पुलिस की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थेशांतिपूर्ण माहौल में मिलाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।सरयू में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सरयू जामा मस्जिद से जुलूस निकाला गया। जुलूस रूगड़ी महुआ होते हुए कब्रिस्तान पहुंचा, जहां फातिहा खानी की गई। इसके बाद जुलूस घासीटोला होते हुए पुनः सरयू जामा मस्जिद पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। घासीटोला से बाइक जुलूस भी निकाला गया, जो रोल एवं पतरातू गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, अमन और सौहार्द का संदेश दिया।बारेसाढ़ थाना क्षेत्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार, कनीय अभियंता नितीश कुमार एवं जनसेवक मुकेश भगत को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। थाना प्रभारी राजीव रंजन के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार क्षेत्र में गश्त करता रहा। ललमटिया बड़ी मायापुर समेत अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।मायापुर मस्जिद से जुलूस निकाला गया,जो विभिन्न मार्गों से होते हुए ललमटिया स्थित इरफान अंसारी के घर पहुंचा। इसके बाद जुलूस वापस कब्रिस्तान पहुंचा, जहां शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।ईद मिलादुन्नबी के दौरान प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी स्थानों पर कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति, अमन और सौहार्द का संदेश दिया।
    1
    ईद मिलादुन्नबी पर गारू, कोटाम, बारेसाढ़ और सरयू में निकला जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम*
गारू। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर गारू थाना क्षेत्र के कोटाम व सरयू तथा बारेसाढ़ थाना क्षेत्र में जुलूस और मिलाद कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पर्व को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन एवं पुलिस की टीम पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में गश्त करती रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी।गारू थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था संभाली गई। सरयू टीओपी समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर राजकुमार पांडेय, इंद्रदेव राम, इंद्रजीत राम एवं चंद्रदीप कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई थी। वहीं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी साकेत कुमार, पंचायत सचिव पवन कुमार सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक अविनाश कुमार एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपक उरांव को दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया गया था।कोटाम में मंगलवार की रात ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मिलाद कार्यक्रमआयोजित किया गया।बैगाटोली ईदगाह से सलवे कब्रिस्तान तक रैली निकाली गई, जिसमें मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन एवं पुलिस की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थेशांतिपूर्ण माहौल में मिलाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।सरयू में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सरयू जामा मस्जिद से जुलूस निकाला गया। जुलूस रूगड़ी महुआ होते हुए कब्रिस्तान पहुंचा, जहां फातिहा खानी की गई। इसके बाद जुलूस घासीटोला होते हुए पुनः सरयू जामा मस्जिद पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। घासीटोला से बाइक जुलूस भी निकाला गया, जो रोल एवं पतरातू गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, अमन और सौहार्द का संदेश दिया।बारेसाढ़ थाना क्षेत्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार, कनीय अभियंता नितीश कुमार एवं जनसेवक मुकेश भगत को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। थाना प्रभारी राजीव रंजन के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार क्षेत्र में गश्त करता रहा। ललमटिया बड़ी मायापुर समेत अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।मायापुर मस्जिद से जुलूस निकाला गया,जो विभिन्न मार्गों से होते हुए ललमटिया स्थित इरफान अंसारी के घर पहुंचा। इसके बाद जुलूस वापस कब्रिस्तान पहुंचा, जहां शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।ईद मिलादुन्नबी के दौरान प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी स्थानों पर कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति, अमन और सौहार्द का संदेश दिया।
    user_निरंजन प्रसाद
    निरंजन प्रसाद
    Farmer गारू, लातेहार, झारखंड•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.