Shuru
Apke Nagar Ki App…
पूर्वांचल यात्रा से लौटे ओजस्वी मिश्रा अपने दरवाजे पर संबोधित करते हुए मिश्रा
सत्य प्रकाश मिश्र
पूर्वांचल यात्रा से लौटे ओजस्वी मिश्रा अपने दरवाजे पर संबोधित करते हुए मिश्रा
More news from Kushi Nagar and nearby areas
- ओजस्वी मिश्रा पूर्वांचल यात्रा से लौट कर आए फूल और अबीर द्वारा उनको सम्मानित किया गया3
- पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 6मार्च शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल 20अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 148.680लीटर शराब बरामद की,सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- गाज़ियाबाद में छेड़छाड़ के आरोप में हिंदू रक्षा दल से जुड़े दो लोग गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। महिला की शिकायत पर कार्रवाई, थाने पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पुलिस ने कहा—कानून के अनुसार होगी कार्रवाई। उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद से एक अहम मामला सामने आया है, जहां छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने हिंदू रक्षा दल से जुड़े बताए जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर दक्ष चौधरी और अक्कू पंडित के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस मामले में गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी लेने की कोशिश की और पुलिस से बातचीत की।1
- बैरिया पंचायत सरकार भवन में लाइब्रेरी का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगी पढ़ाई की बेहतर सुविधा बैरिया। बैरिया प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित बैरिया पंचायत सरकार भवन में शुक्रवार को दोपहर करीब चार बजे लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी क्रमजीत राम ने फीता काटकर पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज की मजबूत नींव तैयार होती है और शिक्षित समाज ही विकास की दिशा तय करता है। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वे इस लाइब्रेरी का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और मन लगाकर पढ़ाई करें, ताकि भविष्य में समाज और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ाई के दौरान छात्रों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पंचायत स्तर पर लाइब्रेरी की स्थापना होने से विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए बेहतर माहौल और संसाधन उपलब्ध होंगे। वहीं मुखिया नवीन कुमार ने बताया कि यह बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तकालय में फिलहाल 105 प्रकार की किताबें उपलब्ध कराई गई हैं और छात्रों की मांग के अनुसार आगे और पुस्तकें भी जोड़ी जाएंगी। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी में एक साथ 26 छात्रों के बैठकर पढ़ने की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर संजय गुप्ता, केदार चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, नौशाद आलम, अनिल सिंह, रामकिशन मुखिया, धीरेंद्र चौधरी, जवाहर यादव, मंगल चौधरी सहित कई अभिभावक व ग्रामीण मौजूद रहे।1
- पूर्व sp अवधेश दीक्षित का वीडियो खूब लोगो को भा रहा है,,, वीडियो होली मिलन का बताया जा रहा है,,,1
- kya hoga iran yudh ka ant1
- Post by RAJHANSH VERMA1
- बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। घटना 5 मार्च की रात करीब 9:30 बजे की है, जब पहाड़पुर थाना क्षेत्र के गहरी कोठी वार्ड संख्या 10 निवासी स्वर्गीय देवी शाह के 35 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार को पेट में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत होने पर परिजन जीएमसीएच बेतिया लेकर पहुंचे। परिजनों के अनुसार मरीज का पेट काफी फूला हुआ था और वह दर्द से तड़प रहा था। आरोप है कि मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए कई बार अस्पताल में मौजूद नर्स और स्वास्थ्यकर्मियों से डॉक्टर को बुलाने की गुहार लगाई गई, लेकिन उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि सुबह डॉक्टर आकर मरीज को देखेंगे। रात भर मरीज दर्द से तड़पता रहा और उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। शुक्रवार 6 मार्च की सुबह करीब 8 बजे इलाज के अभाव में मरीज ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो उठे और अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे। परिजनों ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन मौके पर पहुंचा और किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया, हालांकि कुछ देर तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मृतक की पहचान गहरी कोठी निवासी मिथलेश कुमार, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है।1
- होली के दिन वीडियो जारी करके मुसलमानो को खुलेआम गाली देने वाले रामकोला थाना क्षेत्र के दोनों अराजक तत्वों को रामकोला पुलिस ने पड़कर जेल भेज दिया है। जनता ने रामकोला पुलिस का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो डालने वाले दो युवक गिरफ्तार, रामकोला पुलिस की त्वरित कार्रवाई कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के दो लोगों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें धर्म विशेष के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में नाराजगी का माहौल बन गया।1