logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इलाज के इंतजार में गई जान: जीएमसीएच बेतिया में मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा। बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। घटना 5 मार्च की रात करीब 9:30 बजे की है, जब पहाड़पुर थाना क्षेत्र के गहरी कोठी वार्ड संख्या 10 निवासी स्वर्गीय देवी शाह के 35 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार को पेट में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत होने पर परिजन जीएमसीएच बेतिया लेकर पहुंचे। परिजनों के अनुसार मरीज का पेट काफी फूला हुआ था और वह दर्द से तड़प रहा था। आरोप है कि मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए कई बार अस्पताल में मौजूद नर्स और स्वास्थ्यकर्मियों से डॉक्टर को बुलाने की गुहार लगाई गई, लेकिन उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि सुबह डॉक्टर आकर मरीज को देखेंगे। रात भर मरीज दर्द से तड़पता रहा और उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। शुक्रवार 6 मार्च की सुबह करीब 8 बजे इलाज के अभाव में मरीज ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो उठे और अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे। परिजनों ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन मौके पर पहुंचा और किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया, हालांकि कुछ देर तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मृतक की पहचान गहरी कोठी निवासी मिथलेश कुमार, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है।

10 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•

More news from Pashchim Champaran and nearby areas
  • पश्चिम चम्पारण के पुलिस अधीक्षक द्वारा भूमि विवाद से जुड़े मामलों के समाधान को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न थानों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने और मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में कुल 24 लोगों की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निराकरण किया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित थानों को जांच और कार्रवाई के लिए भेजा गया। इस संबंध में जानकारी 6 मार्च, शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।
    1
    पश्चिम चम्पारण के पुलिस अधीक्षक द्वारा भूमि विवाद से जुड़े मामलों के समाधान को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न थानों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।
जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने और मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में कुल 24 लोगों की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निराकरण किया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित थानों को जांच और कार्रवाई के लिए भेजा गया।
इस संबंध में जानकारी 6 मार्च, शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    10 hrs ago
  • Post by RAJHANSH VERMA
    1
    Post by RAJHANSH VERMA
    user_RAJHANSH VERMA
    RAJHANSH VERMA
    Classified ads newspaper publisher Tamkuhi Raj, Kushi Nagar•
    7 hrs ago
  • Post by सत्य प्रकाश मिश्र
    1
    Post by सत्य प्रकाश मिश्र
    user_सत्य प्रकाश मिश्र
    सत्य प्रकाश मिश्र
    Local News Reporter Tamkuhi Raj, Kushi Nagar•
    16 hrs ago
  • बैरिया पंचायत सरकार भवन में लाइब्रेरी का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगी पढ़ाई की बेहतर सुविधा बैरिया। बैरिया प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित बैरिया पंचायत सरकार भवन में शुक्रवार को दोपहर करीब चार बजे लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी क्रमजीत राम ने फीता काटकर पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज की मजबूत नींव तैयार होती है और शिक्षित समाज ही विकास की दिशा तय करता है। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वे इस लाइब्रेरी का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और मन लगाकर पढ़ाई करें, ताकि भविष्य में समाज और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ाई के दौरान छात्रों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पंचायत स्तर पर लाइब्रेरी की स्थापना होने से विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए बेहतर माहौल और संसाधन उपलब्ध होंगे। वहीं मुखिया नवीन कुमार ने बताया कि यह बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तकालय में फिलहाल 105 प्रकार की किताबें उपलब्ध कराई गई हैं और छात्रों की मांग के अनुसार आगे और पुस्तकें भी जोड़ी जाएंगी। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी में एक साथ 26 छात्रों के बैठकर पढ़ने की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर संजय गुप्ता, केदार चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, नौशाद आलम, अनिल सिंह, रामकिशन मुखिया, धीरेंद्र चौधरी, जवाहर यादव, मंगल चौधरी सहित कई अभिभावक व ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    बैरिया पंचायत सरकार भवन में लाइब्रेरी का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगी पढ़ाई की बेहतर सुविधा
बैरिया। बैरिया प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित बैरिया पंचायत सरकार भवन में शुक्रवार को दोपहर करीब चार बजे लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी क्रमजीत राम ने फीता काटकर पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज की मजबूत नींव तैयार होती है और शिक्षित समाज ही विकास की दिशा तय करता है। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वे इस लाइब्रेरी का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और मन लगाकर पढ़ाई करें, ताकि भविष्य में समाज और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ाई के दौरान छात्रों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पंचायत स्तर पर लाइब्रेरी की स्थापना होने से विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए बेहतर माहौल और संसाधन उपलब्ध होंगे। वहीं मुखिया नवीन कुमार ने बताया कि यह बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तकालय में फिलहाल 105 प्रकार की किताबें उपलब्ध कराई गई हैं और छात्रों की मांग के अनुसार आगे और पुस्तकें भी जोड़ी जाएंगी। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी में एक साथ 26 छात्रों के बैठकर पढ़ने की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर संजय गुप्ता, केदार चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, नौशाद आलम, अनिल सिंह, रामकिशन मुखिया, धीरेंद्र चौधरी, जवाहर यादव, मंगल चौधरी सहित कई अभिभावक व ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    8 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण के बेतिया में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि बीते 24
    1
    पश्चिम चंपारण के बेतिया में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि बीते 24
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
  • Class 5th to 12th All subjects ( Arts & Science ) विज्ञान शिक्षण संस्थान मिडिल स्कूल के पास मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 091109 91281 #reelsviralシfb #viralreelsシ #newpost2026 #fbviral #reelsviralシ #viralshorts #fbviralpost2026シ #holioffer2026 #fbviralpost2025シ #reelsvideoシ
    1
    Class 5th to 12th All subjects ( Arts & Science )
विज्ञान शिक्षण संस्थान
मिडिल स्कूल के पास मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 091109 91281 
#reelsviralシfb #viralreelsシ #newpost2026 #fbviral #reelsviralシ #viralshorts #fbviralpost2026シ #holioffer2026 #fbviralpost2025シ #reelsvideoシ
    user_विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत्तरहाँ
    विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत्तरहाँ
    Teacher Phulwaria, Gopalganj•
    17 hrs ago
  • Class 5th to 12th All subjects ( Arts & Science ) विज्ञान शिक्षण संस्थान मिडिल स्कूल के पास मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 091109 91281 #reelsviralシfb #viralreelsシ #newpost2026 #fbviral #reelsviralシ #viralshorts #fbviralpost2026シ #holioffer2026 #fbviralpost2025シ #reelsvideoシ
    1
    Class 5th to 12th All subjects ( Arts & Science )
विज्ञान शिक्षण संस्थान
मिडिल स्कूल के पास मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 091109 91281 
#reelsviralシfb #viralreelsシ #newpost2026 #fbviral #reelsviralシ #viralshorts #fbviralpost2026シ #holioffer2026 #fbviralpost2025シ #reelsvideoシ
    user_Rahul Sir
    Rahul Sir
    Teacher Phulwaria, Gopalganj•
    17 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 6मार्च शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल 20अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 148.680लीटर शराब बरामद की,सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    1
    पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 6मार्च शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल 20अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 148.680लीटर शराब बरामद की,सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.