Shuru
Apke Nagar Ki App…
जमुई में निजी पलों पर पहरा! युवक-युवती को घेरा, युवती से कथित बदसलूकी का आरोप—कार्रवाई की मांग बिहार के जमुई में निजता भंग और बदसलूकी का आरोप जमुई में एक युवक-युवती के निजी समय के दौरान कुछ लोगों द्वारा युवती के साथ कथित बदसलूकी और दुर्व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। दो वयस्कों का निजी समय उनका व्यक्तिगत मामला है, लेकिन किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेकर किसी महिला के साथ अभद्रता या दुर्व्यवहार करने का अधिकार नहीं है। प्रशासन से मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की पहचान की जाए और दोष सिद्ध होने पर कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए।
देवेंन्द्र पटेल
जमुई में निजी पलों पर पहरा! युवक-युवती को घेरा, युवती से कथित बदसलूकी का आरोप—कार्रवाई की मांग बिहार के जमुई में निजता भंग और बदसलूकी का आरोप जमुई में एक युवक-युवती के निजी समय के दौरान कुछ लोगों द्वारा युवती के साथ कथित बदसलूकी और दुर्व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। दो वयस्कों का निजी समय उनका व्यक्तिगत मामला है, लेकिन किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेकर किसी महिला के साथ अभद्रता या दुर्व्यवहार करने का अधिकार नहीं है। प्रशासन से मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की पहचान की जाए और दोष सिद्ध होने पर कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बारवा गांव में खेल प्रतियोगिता चल रही है जो 70 वी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता है बारवा गांव में खेल प्रतियोगिता चल रही है जो 70 वी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता है रिपोर्टर सुरेश हनवंत सिंह बारवा खबर राजस्थान बारवा 20/तारिख से लेकर 23 तक बारवा गांव में फुटबॉल खेल प्रतियोगिता चल रही है यह आयोजन बच्चों का होंसला बड़ा रहे हैं अलग-अलग क्षैत्र से टिमे आई हुईं हैं इस प्रतियोगिता का उदघाटन समारोह चन्दन सिंह राजपुरोहित सरपंच महोदय बारवा राजेन्द्र सिंह जी बलवंत सिंह राणावत,शंकर लाल परमार, अंजुन सिंह राजपुरोहित,श्री मान पुखराज राजपुरोहित रहे भामाशाहों में किशोर सिंह सरदार सिंह चन्दन सिंह जेटुसिह, कान्ति लाल राजपुरोहित किशोर सिंह गुमान सिंह सहित अन्य भामाशाहों ने संयोग से आयोजन हो रहा है आज कैलाश पुरी जी महाराज गांव बारवा पधारे जिन्होंने टुनामैनट ग्राउंड में खेल प्रतियोगिता की ओपनिंग की बच्चों में गांव वासियों में उत्साह का मोहल देखने को मिला 23 फाइनल मुकाबला होगा विजेता टिम को टोपी स्वागत किया जाएगा2
- डॉ मधुर कश्यप बनी महिला सचिव , हुआ स्वागत हिंदी दिवस पर प्रतियोगिताओ के विजेता हुए सम्मानित कश्यप महासभा की विशेष बैठक संपन्न शाहजहाँपुर। अखिल भारतीय कश्यप महासभा से संबद्ध कश्यप राजपूत समाज समिति के तत्वावधान में कश्यप राजपूत धर्मशाला में एक विशेष एवं महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदी दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओ के सभी विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जगदीश चन्द्र कश्यप ने की। इस बैठक में समाज के विकास, महिलाओं की भागीदारी और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा की गई और फैसले लिए गए। महिला प्रकोष्ठ की ओर से 14 सितंबर को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एक ऑनलाइन विचार लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में समाज की महिलाएं, पुरुष और युवा वर्ग बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के लिए चार मुख्य विषय भारतीय भोजन की विविधताएँ एवं विशेषताएँ ,मोबाइल एवं सोशल मीडिया वरदान या अभिशाप,अगर मुझे देश में कुछ परिवर्तन करने हैं, तो वह क्या होंगे एवं उसका क्रियान्वयन किस प्रकार से किया जा सकता ,मेरी रसोई, मेरी रचनात्मकता। इस प्रतियोगिता में उत्तीर्ण होने वाले सभी सफल प्रतियोगियों को समाज की ओर से प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए। महिला प्रकोष्ठ की डॉ. मधू कश्यप (नेत्र सर्जन) को सर्वसम्मति से सचिव पद पर चुना गया । सचिव डॉ मधुर कश्यप का हारफूल पहनाकर स्वागत किया गया। उन्हें सचिव हरीश कश्यप द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।1
- शराब के ठेके के पास बेसुध मिली युवती, पहचान को लेकर सवाल हैंडलाइन: हालत ऐसी कि पहले लोगों को लगा सांसें थम चुकीं, पास जाकर देखा तो शरीर में थी हरकत—युवती कौन है और यहां कैसे पहुंची, जवाब किसी के पास नहीं शराब के ठेके के पास बेसुध मिली युवती, पहचान को लेकर सवाल हैंडलाइन: हालत ऐसी कि पहले लोगों को लगा सांसें थम चुकीं, पास जाकर देखा तो शरीर में थी हरकत—युवती कौन है और यहां कैसे पहुंची, जवाब किसी के पास नहीं1
- गणेश महोत्सव में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु गणेश महोत्सव में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं को कराया प्रसाद वितरण, 22 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा शाहजहांपुर। महाराष्ट्र मराठा मंडल की ओर से रामचरन लाल धर्मशाला में चल रहे नौ दिवसीय भगवान श्री गणेश महोत्सव में सोमवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। सुबह-शाम विधि-विधान से भगवान गणेश का पूजन और आरती आचार्य पं. हरिकेश शुक्ला ने संपन्न कराई। हवन-पूजन के बाद भगवान श्री गणेश के प्रसाद भंडारे का शुभारंभ महाराष्ट्र मराठा मंडल के संयोजक नीरज बाजपेई ने किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर नीरज बाजपेई ने कहा कि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और धन-धान्य के प्रदाता के रूप में पूजा जाता है। भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र गणेश की महिमा अपरंपार है। सनातन परंपरा में उन्हें शुभता, समृद्धि और मांगलिक कार्यों का प्रथम पूज्य देव माना गया है। श्रद्धालु गणेश जी की स्तुति, चालीसा और मंत्रों का पाठ कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। महोत्सव में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के जयकारे लगाए और धार्मिक वातावरण में भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में सुदामा शिंदे, अर्जुन सूर्यवंशी, अनिल कदम, हर्षित गुप्ता, नंदा सूर्यवंशी, वंदना कदम, अभिषेक कदम, योगेश कदम, आशीष गुप्ता उर्फ पिंटू समेत अन्य भक्तों ने भंडारा प्रसाद वितरण में सहयोग किया। 22 सितंबर को निकलेगी शोभायात्रा महोत्सव के समापन अवसर पर 22 सितंबर को शाम चार बजे भगवान श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।2
- तहसील पुवायां के ग्राम गदाई सांडा में सरकारी चक्रवात बंद करके बनाया मकान लेखपाल की मिली भगत1
- मालगोदाम पर बेहोशी की हालत में मिली युवती, पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भेजा, शराब की आ रही थी गंध शाहजहांपुर। शहर के मालगोदाम पर सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक युवती बेहोशी की हालत में मिली। स्थानीय लोगों ने उसे देखकर पहले शव समझ लिया। पास जाकर आवाज लगाने पर शरीर में हलचल हुई, लेकिन युवती बोलने की स्थिति में नहीं थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवती के पास से शराब की तेज गंध आ रही थी और वह नशे की हालत में प्रतीत हो रही थी। सूचना पर राजघाट पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और युवती को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस उसकी पहचान कराने में जुटी है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवती आरसी मिशन क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।1
- बुजुर्ग महिला ने अपने ही बेटे, जेठ के लड़कों पर गंभीर प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपनी सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाते हुए एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है बेटे की प्रताड़ना से तंग है महिला ने बेची जमीन, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप शाहजहाँपुर।एक बुजुर्ग महिला ने अपने ही बेटे, जेठ के लड़कों पर गंभीर प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपनी सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाते हुए एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है पीड़ित महिला सतरूपा मिश्रा निवासी मोहल्ला मतानी निकट शक्ति आहूजा स्कूल के अनुसार, उनके पति सुदीश कुमार मिश्रा का देहांत साल 2016 में हो चुका है। पति की मौत के बाद वह अपनी निजी संपत्ति (जमीन) की मालिक हैं। महिला का आरोप है कि उनका बड़ा बेटा हितेश मिश्रा व उसकी पत्नी , बेटा उत्सव मिश्रा व उसकी पत्नी उमा देवी मिलकर उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। इन लोगों ने पहले महिला के साथ गाली-गलौज की और फिर उन्हें घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि उनकी एक बेटी सलोनी दिव्यांग है, जिसकी शादी के लिए उन्हें पैसों की सख्त जरूरत थी। आय का कोई अन्य साधन न होने के कारण उन्होंने अपनी जमीन का एक टुकड़ा बेच दिया। जमीन बेचने की बात से नाराज होकर जेठ के लड़कों ने मिलकर महिला को तीन बार बुरी तरह पीटा है। आरोप है कि महिला के असहाय होने का फायदा उठाकर ये सभी लोग उन्हें लगातार गालियां देते हैं।घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत के अनुसार, जमीन बेचने से नाराज होकर हितेश ने अपनी मां से कहा, "जमीन और घर अगर बेची है तो वह मेरी निजी संपत्ति है, उसमें इन लोगों का क्या मतलब है?" इसके साथ ही, राज कुमार नामक व्यक्ति ने घर में घुसकर महिला को जान से मारने की धमकी दी है और कहा है कि अगर वह दोबारा गांव में दिखीं तो उन्हें जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा।पीड़ित महिला ने प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है ताकि उन्हें न्याय और सुरक्षा मिल सके।1
- हेडलाइन पराली जलाई तो ₹30 हजार तक जुर्माना और जेल, सरकारी योजनाओं पर भी लगेगी रोक हैंडलाइन डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के सख्त निर्देश—गन्ने का सट्टा होगा निरस्त, सरकारी धान खरीद, खाद-बीज व कृषि योजनाओं से किया जाएगा वंचित; बिना एसएमएस यंत्र वाली कंबाइन होगी सीज हैशटैग #PK24NEWS #Shahjahanpur #Parali #ParaliBurning #DMShahjahanpur #DharmendraPratapSingh #ShahjahanpurNews #KisanNews #AgricultureNews #पराली #परालीजलाना #किसान #शाहजहांपुर #कृषिविभाग #धानकीकटाई #गन्ना #BreakingNews हेडलाइन पराली जलाई तो ₹30 हजार तक जुर्माना और जेल, सरकारी योजनाओं पर भी लगेगी रोक हैंडलाइन डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के सख्त निर्देश—गन्ने का सट्टा होगा निरस्त, सरकारी धान खरीद, खाद-बीज व कृषि योजनाओं से किया जाएगा वंचित; बिना एसएमएस यंत्र वाली कंबाइन होगी सीज हैशटैग #PK24NEWS #Shahjahanpur #Parali #ParaliBurning #DMShahjahanpur #DharmendraPratapSingh #ShahjahanpurNews #KisanNews #AgricultureNews #पराली #परालीजलाना #किसान #शाहजहांपुर #कृषिविभाग #धानकीकटाई #गन्ना #BreakingNews1
- नाली निर्माण में गुणवत्ता पर उठे सवाल, बिजलीपुरा में वार्डवासियों का हंगामा मोरंग नाली निर्माण में गुणवत्ता पर उठे सवाल, बिजलीपुरा में वार्डवासियों का हंगामा मोरंग व निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर जताई नाराजगी, नगर निगम से जांच की मांग शाहजहांपुर। नगर निगम के वार्ड संख्या 38 बिजलीपुरा में चल रहे नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर रविवार को वार्डवासियों ने नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों ने निर्माण में इस्तेमाल की जा रही मोरंग व अन्य सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मौके पर आपत्ति दर्ज कराई। लोगों का आरोप है कि मानकों के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। वार्डवासियों के मुताबिक, क्षेत्र की पार्षद चारू गुप्ता हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में चल रहे विकास कार्यों की देखरेख पार्षद के पति दिलीप गुप्ता करते हैं। निर्माण कार्य के दौरान कुछ लोगों ने इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए। आरोप है कि उनकी आपत्तियों को गंभीरता से नहीं लिया गया, जिससे मौके पर लोगों की नाराजगी बढ़ गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर मौके पर पहुंचे दिलीप गुप्ता ने निर्माण कार्य में इसी सामग्री के इस्तेमाल की बात कही। कुछ महिलाओं ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वार्डवासियों ने यह भी दावा किया कि पूर्व में क्षेत्र की सफाई एवं अन्य समस्याओं का निरीक्षण करने पहुंचीं नामित पार्षद अल्पना श्रीवास्तव के साथ भी दिलीप गुप्ता का विवाद हुआ था। लोगों ने कहा कि विकास कार्यों को लेकर सवाल उठाने वाले नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की आपत्तियों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। जांच की मांग घटना के बाद वार्डवासियों ने नगर निगम प्रशासन से नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरकारी धन से कराए जा रहे विकास कार्यों में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना जरूरी है। उन्होंने निर्माण सामग्री की जांच कराकर गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।1