logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गणेश महोत्सव में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु गणेश महोत्सव में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं को कराया प्रसाद वितरण, 22 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा शाहजहांपुर। महाराष्ट्र मराठा मंडल की ओर से रामचरन लाल धर्मशाला में चल रहे नौ दिवसीय भगवान श्री गणेश महोत्सव में सोमवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। सुबह-शाम विधि-विधान से भगवान गणेश का पूजन और आरती आचार्य पं. हरिकेश शुक्ला ने संपन्न कराई। हवन-पूजन के बाद भगवान श्री गणेश के प्रसाद भंडारे का शुभारंभ महाराष्ट्र मराठा मंडल के संयोजक नीरज बाजपेई ने किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर नीरज बाजपेई ने कहा कि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और धन-धान्य के प्रदाता के रूप में पूजा जाता है। भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र गणेश की महिमा अपरंपार है। सनातन परंपरा में उन्हें शुभता, समृद्धि और मांगलिक कार्यों का प्रथम पूज्य देव माना गया है। श्रद्धालु गणेश जी की स्तुति, चालीसा और मंत्रों का पाठ कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। महोत्सव में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के जयकारे लगाए और धार्मिक वातावरण में भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में सुदामा शिंदे, अर्जुन सूर्यवंशी, अनिल कदम, हर्षित गुप्ता, नंदा सूर्यवंशी, वंदना कदम, अभिषेक कदम, योगेश कदम, आशीष गुप्ता उर्फ पिंटू समेत अन्य भक्तों ने भंडारा प्रसाद वितरण में सहयोग किया। 22 सितंबर को निकलेगी शोभायात्रा महोत्सव के समापन अवसर पर 22 सितंबर को शाम चार बजे भगवान श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

1 hr ago
user_Ajeet Mishra
Ajeet Mishra
Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
1 hr ago

गणेश महोत्सव में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु गणेश महोत्सव में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं को कराया प्रसाद वितरण, 22 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा शाहजहांपुर। महाराष्ट्र मराठा मंडल की ओर से रामचरन लाल धर्मशाला में चल रहे नौ दिवसीय भगवान श्री गणेश महोत्सव में सोमवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। सुबह-शाम विधि-विधान से भगवान गणेश का पूजन और आरती आचार्य पं. हरिकेश शुक्ला ने संपन्न कराई। हवन-पूजन के बाद भगवान श्री गणेश के प्रसाद भंडारे का शुभारंभ महाराष्ट्र मराठा मंडल के संयोजक नीरज बाजपेई ने किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर नीरज बाजपेई ने कहा कि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और धन-धान्य के प्रदाता के रूप में पूजा जाता है। भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र

71998607-e7b2-4581-b9fd-063ccc47a3bc

गणेश की महिमा अपरंपार है। सनातन परंपरा में उन्हें शुभता, समृद्धि और मांगलिक कार्यों का प्रथम पूज्य देव माना गया है। श्रद्धालु गणेश जी की स्तुति, चालीसा और मंत्रों का पाठ कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। महोत्सव में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के जयकारे लगाए और धार्मिक वातावरण में भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में सुदामा शिंदे, अर्जुन सूर्यवंशी, अनिल कदम, हर्षित गुप्ता, नंदा सूर्यवंशी, वंदना कदम, अभिषेक कदम, योगेश कदम, आशीष गुप्ता उर्फ पिंटू समेत अन्य भक्तों ने भंडारा प्रसाद वितरण में सहयोग किया। 22 सितंबर को निकलेगी शोभायात्रा महोत्सव के समापन अवसर पर 22 सितंबर को शाम चार बजे भगवान श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम की ओर से माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी को भेजा गया ज्ञापन जैसे बीड़ी ऊपर सपा गणेश का चित्र या धूपबत्ती पर भगवान का चित्र किसको लेकर ज्ञापन दिया
    1
    समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम की ओर से माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी को भेजा गया ज्ञापन जैसे बीड़ी ऊपर सपा गणेश का चित्र या धूपबत्ती पर भगवान का चित्र किसको लेकर ज्ञापन दिया
    user_Dharmendra kumar mishra
    Dharmendra kumar mishra
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • तिलहर में शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कराया योगाभ्यास तिलहर। पोषण माह के तहत उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी द्वारा संचालित योग वेलनेस सेंटर, मझला के तत्वावधान में बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय तिलहर में योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सिराज अहमद व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद गुप्ता के मार्गदर्शन में योग प्रशिक्षक चिवनाथ पाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, ताड़ासन, कुर्सी आसन समेत विभिन्न योगासन व प्राणायाम का अभ्यास कराया। योग के स्वास्थ्य लाभ और नियमित अभ्यास के महत्व की जानकारी दी गई। सीडीपीओ राजवीर वर्मा सहित मुख्य सेविका बरसाती देवी, खदीजा रुखसार, अर्चना भारती व नमित कुमार का सहयोग रहा।
    1
    तिलहर में  शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कराया योगाभ्यास

तिलहर। पोषण माह के तहत उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी द्वारा संचालित योग वेलनेस सेंटर, मझला के तत्वावधान में बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय तिलहर में योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सिराज अहमद व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद गुप्ता के मार्गदर्शन में योग प्रशिक्षक चिवनाथ पाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, ताड़ासन, कुर्सी आसन समेत विभिन्न योगासन व प्राणायाम का अभ्यास कराया। योग के स्वास्थ्य लाभ और नियमित अभ्यास के महत्व की जानकारी दी गई। सीडीपीओ राजवीर वर्मा सहित मुख्य सेविका बरसाती देवी, खदीजा रुखसार, अर्चना भारती व नमित कुमार का सहयोग रहा।
    user_Ravi Verma
    Ravi Verma
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ****बिजलीपुरा में नाली निर्माण पर संग्राम, घटिया सामग्री के आरोप से मचा हड़कंप** शाहजहांपुर। नगर निगम के वार्ड 38 बिजलीपुरा में नाली निर्माण की गुणवत्ता को लेकर वार्डवासियों ने जमकर विरोध जताया। लोगों का आरोप है कि निर्माण में घटिया मोरंग व अन्य सामग्री इस्तेमाल की जा रही है। विरोध करने पर पार्षद पति दिलीप गुप्ता पर कथित तौर पर लोगों की आपत्तियों को अनदेखा करने और महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। वार्डवासियों ने नगर निगम प्रशासन से निर्माण कार्य की तत्काल तकनीकी जांच कराने और गुणवत्ता में गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरकारी धन से होने वाले विकास कार्य में मनमानी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।
    1
    ****बिजलीपुरा में नाली निर्माण पर संग्राम, घटिया सामग्री के आरोप से मचा हड़कंप**
शाहजहांपुर। नगर निगम के वार्ड 38 बिजलीपुरा में नाली निर्माण की गुणवत्ता को लेकर वार्डवासियों ने जमकर विरोध जताया। लोगों का आरोप है कि निर्माण में घटिया मोरंग व अन्य सामग्री इस्तेमाल की जा रही है। विरोध करने पर पार्षद पति दिलीप गुप्ता पर कथित तौर पर लोगों की आपत्तियों को अनदेखा करने और महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे हैं।
वार्डवासियों ने नगर निगम प्रशासन से निर्माण कार्य की तत्काल तकनीकी जांच कराने और गुणवत्ता में गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरकारी धन से होने वाले विकास कार्य में मनमानी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दुर्गा पूजा महायज्ञ मक्कू बजरिया शाहजहांपुर 🚩#virelreels❤️❤️ #pujaanhatikanda
    1
    दुर्गा पूजा महायज्ञ मक्कू बजरिया शाहजहांपुर 🚩#virelreels❤️❤️ #pujaanhatikanda
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • === शाहजहांपुर में महाराष्ट्र मण्डल द्वारा गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन बच्चों ने भगवान गणेश की आर्ट पेपर पर सुंदर-सुंदर का प्रतिमा बनाकर शाहजहांपुर। महाराष्ट्र मण्डल द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव की शुरुआत 14 सितंबर रामचरण लाल धर्मशाला, खिरनीबाग में गणेश स्थापना के साथ हुई। नौ दिवसीय इस उत्सव में प्रतिदिन आचार्य हरिकेश शुक्ला ने मंत्रोच्चार से पूजन-अर्चन कराया। आयोजन में छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान गणेश की सुंदर प्रतिमाएं बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। समिति के संयोजक नीरज बाजपेई एवं अर्जुन सूर्यवंशी ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष सोनल त्रिपाठी आशीष गुप्ता उर्फ पिंटू ने बच्चों को सम्मानित किया। भव्य शोभायात्रा 22 सितम्बर (मंगलवार) को शाम 3 बजे रामचरण लाल धर्मशाला से गणेश शोभायात्रा निकलेगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों – सदर कोतवाली, सदर बाजार, बहादुरगंज, घंटाघर, चारखंभा मार्ग से होती हुई गर्रा घाट पर विसर्जन के साथ संपन्न होगी। शोभायात्रा में जगह-जगह मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र होंगे गणेश महोत्सव समापन से पहले कल दिनांक 21सितंबर दिन सोमवार हवन पूजन उपरांत 12:00 बजे से भगवान गणेश की इच्छा तक भंडारा का आयोजन समिति के द्वारा दिया गया है आयोजन को सफल बनाने में , सुदामा शिंदे, नंदा सूर्यवंशी, वंदना कदम, सुमन गुप्ता, हर्षित गुप्ता, अक्षय कदम, योगेश कदम आदि का विशेष सहयोग रहा।
    2
    === शाहजहांपुर में महाराष्ट्र मण्डल द्वारा गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन
बच्चों ने भगवान गणेश की आर्ट पेपर पर सुंदर-सुंदर का प्रतिमा बनाकर

शाहजहांपुर। महाराष्ट्र मण्डल द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव की शुरुआत  14 सितंबर रामचरण लाल धर्मशाला, खिरनीबाग में गणेश स्थापना के साथ हुई। नौ दिवसीय इस उत्सव में प्रतिदिन आचार्य हरिकेश शुक्ला ने मंत्रोच्चार से पूजन-अर्चन कराया।

आयोजन में छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान गणेश की सुंदर प्रतिमाएं बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। समिति के संयोजक नीरज बाजपेई एवं अर्जुन सूर्यवंशी ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष सोनल त्रिपाठी आशीष गुप्ता उर्फ पिंटू ने बच्चों को सम्मानित किया।

 भव्य शोभायात्रा
22 सितम्बर (मंगलवार) को शाम 3 बजे रामचरण लाल धर्मशाला से गणेश शोभायात्रा निकलेगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों – सदर कोतवाली, सदर बाजार, बहादुरगंज, घंटाघर, चारखंभा मार्ग से होती हुई गर्रा घाट पर विसर्जन के साथ संपन्न होगी। शोभायात्रा में जगह-जगह मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र होंगे

गणेश महोत्सव समापन से पहले कल दिनांक 21सितंबर दिन सोमवार हवन पूजन उपरांत 12:00 बजे से भगवान गणेश की इच्छा तक भंडारा का आयोजन समिति के द्वारा दिया गया है

आयोजन को सफल बनाने में , सुदामा शिंदे, नंदा सूर्यवंशी, वंदना कदम, सुमन गुप्ता, हर्षित गुप्ता, अक्षय कदम, योगेश कदम  आदि का विशेष सहयोग रहा।
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ददरौल: जमुनिया दौलतपुर में बिजली के पोल से आ रहा करंट, सपा नेता के प्रयास से टला बड़ा हादसा ददरौल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जमुनिया दौलतपुर में इन दिनों बिजली के एक पोल में आ रहे करंट से बड़ा हादसा टल गया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने सपा नेता लखन प्रताप सिंह को शिकायत की कि हाईवे के किनारे स्थित एक बिजली के पोल में लंबे समय से करंट उतर रहा है, जिससे किसी भी अनहोनी की आशंका बनी हुई थी। ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को तुरंत संज्ञान में लेते हुए लखन प्रताप सिंह ने मौके से ही पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता (XEN) से फोन पर वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द उक्त पोल को हटवाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। इस त्वरित पहल से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। सपा नेता ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना ही उनका मुख्य संकल्प है।
    1
    ददरौल: जमुनिया दौलतपुर में बिजली के पोल से आ रहा करंट, सपा नेता के प्रयास से टला बड़ा हादसा
ददरौल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जमुनिया दौलतपुर में इन दिनों बिजली के एक पोल में आ रहे करंट से बड़ा हादसा टल गया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने सपा नेता लखन प्रताप सिंह को शिकायत की कि हाईवे के किनारे स्थित एक बिजली के पोल में लंबे समय से करंट उतर रहा है, जिससे किसी भी अनहोनी की आशंका बनी हुई थी।
ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को तुरंत संज्ञान में लेते हुए लखन प्रताप सिंह ने मौके से ही पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता (XEN) से फोन पर वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द उक्त पोल को हटवाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। इस त्वरित पहल से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। सपा नेता ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना ही उनका मुख्य संकल्प है।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • यूपीआई पर मर्चेंट शुल्क के विरोध में व्यापारियों का कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन यूपीआई पर मर्चेंट शुल्क के विरोध में व्यापारियों का कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन 0.40 प्रतिशत प्रस्तावित शुल्क वापस लेने की मांग, प्रधानमंत्री के नाम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन शाहजहांपुर। यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित 0.40 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के विरोध में सोमवार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने प्रस्तावित शुल्क को छोटे और मध्यम कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। जिला अध्यक्ष पंकज वर्मा सर्राफ के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रियंका को मांग पत्र सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित 0.40 प्रतिशत मर्चेंट शुल्क लागू होने से प्रदेशभर के व्यापारियों में रोष है। युवा जिला अध्यक्ष अनवार खां ने प्रदर्शन के दौरान पेटीएम बॉक्स तोड़कर विरोध दर्ज कराया। जिला अध्यक्ष पंकज वर्मा सर्राफ ने कहा कि व्यापारी पहले से ही आरटीजीएस, चेक, एटीएम ट्रांजेक्शन और जीएसटी समेत विभिन्न प्रकार के वित्तीय एवं कर संबंधी भार का सामना कर रहे हैं। ऐसे में यूपीआई भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगाना व्यापारियों के लिए एक और आर्थिक बोझ होगा। उन्होंने कहा कि यूपीआई पर शुल्क लगाने के बजाय ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे व्यापारी और ग्राहक बिना अतिरिक्त बोझ के डिजिटल भुगतान का अधिक से अधिक इस्तेमाल कर सकें। उन्होंने कहा कि यदि दो हजार रुपये से अधिक के भुगतान पर व्यापारी को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ा तो छोटे कारोबारी बड़े यूपीआई भुगतान स्वीकार करने से बच सकते हैं। इससे डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के प्रयासों पर भी असर पड़ने की आशंका है। सर्राफा कारोबारियों पर पड़ेगा सीधा असर पंकज वर्मा सर्राफ ने कहा कि सर्राफा व्यापारी और छोटे कारोबारी अक्सर दो से तीन प्रतिशत के सकल मार्जिन पर कारोबार करते हैं। उदाहरण के तौर पर दो लाख रुपये के आभूषण की बिक्री पर ज्वैलर का सकल मार्जिन करीब चार से छह हजार रुपये के बीच रह सकता है। ऐसे में बिक्री राशि पर मर्चेंट शुल्क लगने से कारोबारी के सीमित मार्जिन पर अतिरिक्त असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आभूषणों के बिल में बड़ी हिस्सेदारी सोने की लागत की होती है और कारोबारी का वास्तविक मार्जिन सीमित रहता है। ऐसे में बिक्री मूल्य पर एमडीआर लगाना छोटे कारोबारियों के लिए अतिरिक्त बोझ साबित हो सकता है। इससे कुछ कारोबारी डिजिटल भुगतान के बजाय नकद लेनदेन की ओर लौटने को मजबूर हो सकते हैं। व्यापारी नेता ने मध्यमवर्गीय और छोटे व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए 15 अक्टूबर से प्रस्तावित 0.40 प्रतिशत यूपीआई मर्चेंट शुल्क को तत्काल वापस लेने की मांग की। बाइट : पंकज वर्मा सर्राफ, जिला अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल शाहजहांपुर। रिपोर्ट: अजीत मिश्रा NM News Agency, शाहजहांपुर
    2
    यूपीआई पर मर्चेंट शुल्क के विरोध में व्यापारियों का कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन
यूपीआई पर मर्चेंट शुल्क के विरोध में व्यापारियों का कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन
0.40 प्रतिशत प्रस्तावित शुल्क वापस लेने की मांग, प्रधानमंत्री के नाम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित 0.40 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के विरोध में सोमवार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने प्रस्तावित शुल्क को छोटे और मध्यम कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।
जिला अध्यक्ष पंकज वर्मा सर्राफ के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रियंका को मांग पत्र सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित 0.40 प्रतिशत मर्चेंट शुल्क लागू होने से प्रदेशभर के व्यापारियों में रोष है।
युवा जिला अध्यक्ष अनवार खां ने प्रदर्शन के दौरान पेटीएम बॉक्स तोड़कर विरोध दर्ज कराया।
जिला अध्यक्ष पंकज वर्मा सर्राफ ने कहा कि व्यापारी पहले से ही आरटीजीएस, चेक, एटीएम ट्रांजेक्शन और जीएसटी समेत विभिन्न प्रकार के वित्तीय एवं कर संबंधी भार का सामना कर रहे हैं। ऐसे में यूपीआई भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगाना व्यापारियों के लिए एक और आर्थिक बोझ होगा। उन्होंने कहा कि यूपीआई पर शुल्क लगाने के बजाय ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे व्यापारी और ग्राहक बिना अतिरिक्त बोझ के डिजिटल भुगतान का अधिक से अधिक इस्तेमाल कर सकें।
उन्होंने कहा कि यदि दो हजार रुपये से अधिक के भुगतान पर व्यापारी को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ा तो छोटे कारोबारी बड़े यूपीआई भुगतान स्वीकार करने से बच सकते हैं। इससे डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के प्रयासों पर भी असर पड़ने की आशंका है।
सर्राफा कारोबारियों पर पड़ेगा सीधा असर
पंकज वर्मा सर्राफ ने कहा कि सर्राफा व्यापारी और छोटे कारोबारी अक्सर दो से तीन प्रतिशत के सकल मार्जिन पर कारोबार करते हैं। उदाहरण के तौर पर दो लाख रुपये के आभूषण की बिक्री पर ज्वैलर का सकल मार्जिन करीब चार से छह हजार रुपये के बीच रह सकता है। ऐसे में बिक्री राशि पर मर्चेंट शुल्क लगने से कारोबारी के सीमित मार्जिन पर अतिरिक्त असर पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि आभूषणों के बिल में बड़ी हिस्सेदारी सोने की लागत की होती है और कारोबारी का वास्तविक मार्जिन सीमित रहता है। ऐसे में बिक्री मूल्य पर एमडीआर लगाना छोटे कारोबारियों के लिए अतिरिक्त बोझ साबित हो सकता है। इससे कुछ कारोबारी डिजिटल भुगतान के बजाय नकद लेनदेन की ओर लौटने को मजबूर हो सकते हैं।
व्यापारी नेता ने मध्यमवर्गीय और छोटे व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए 15 अक्टूबर से प्रस्तावित 0.40 प्रतिशत यूपीआई मर्चेंट शुल्क को तत्काल वापस लेने की मांग की।
बाइट : पंकज वर्मा सर्राफ, जिला अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल शाहजहांपुर।
रिपोर्ट: अजीत मिश्रा
NM News Agency, शाहजहांपुर
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • बिजलीपुरा में नाली निर्माण की गुणवत्ता को लेकर हंगामा, वार्डवासियों ने जताई नाराजगी शाहजहांपुर। नगर निगम के वार्ड संख्या 38 बिजलीपुरा में चल रहे नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि निर्माण कार्य में निम्न गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिसके विरोध में लोगों ने मौके पर आपत्ति दर्ज कराई। स्थानीय लोगों के अनुसार, वार्ड की पार्षद चारू गुप्ता हैं, जबकि क्षेत्रीय विकास कार्यों की देखरेख उनके पति दिलीप गुप्ता द्वारा की जाती है। वार्डवासियों का आरोप है कि जब उन्होंने निर्माण कार्य में प्रयोग की जा रही मोरंग और अन्य सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाए तो उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें अनदेखा किया गया। क्षेत्रवासियों का यह भी आरोप है कि मौके पर पहुंचे पार्षद पति दिलीप गुप्ता ने विरोध कर रहे लोगों से कहा कि निर्माण कार्य इसी सामग्री से होगा और जो करना हो कर लें। कुछ महिलाओं ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। वार्डवासियों ने यह भी दावा किया कि इससे पूर्व क्षेत्र की समस्याओं और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचीं नामित पार्षद अल्पना श्रीवास्तव के साथ भी दिलीप गुप्ता का विवाद हुआ था। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार उचित नहीं है। क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम प्रशासन से नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराए जाने तथा आरोपों की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी धन से होने वाले विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।
    4
    बिजलीपुरा में नाली निर्माण की गुणवत्ता को लेकर हंगामा, वार्डवासियों ने जताई नाराजगी


शाहजहांपुर। नगर निगम के वार्ड संख्या 38 बिजलीपुरा में चल रहे नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि निर्माण कार्य में निम्न गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिसके विरोध में लोगों ने मौके पर आपत्ति दर्ज कराई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, वार्ड की पार्षद चारू गुप्ता हैं, जबकि क्षेत्रीय विकास कार्यों की देखरेख उनके पति दिलीप गुप्ता द्वारा की जाती है। वार्डवासियों का आरोप है कि जब उन्होंने निर्माण कार्य में प्रयोग की जा रही मोरंग और अन्य सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाए तो उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें अनदेखा किया गया।
क्षेत्रवासियों का यह भी आरोप है कि मौके पर पहुंचे पार्षद पति दिलीप गुप्ता ने विरोध कर रहे लोगों से कहा कि निर्माण कार्य इसी सामग्री से होगा और जो करना हो कर लें। कुछ महिलाओं ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
वार्डवासियों ने यह भी दावा किया कि इससे पूर्व क्षेत्र की समस्याओं और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचीं नामित पार्षद अल्पना श्रीवास्तव के साथ भी दिलीप गुप्ता का विवाद हुआ था। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार उचित नहीं है।
क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम प्रशासन से नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराए जाने तथा आरोपों की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी धन से होने वाले विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।
    user_Ravi Verma
    Ravi Verma
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ***नए कलेवर में सजा सेहरामऊ ढाबा, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने काटा फीता शाहजहांपुर। हरदोई-शाहजहांपुर रोड पर सेहरामऊ ढाबा का नए और आधुनिक कलेवर में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक अरविंद कुमार सिंह भी मौजूद रहे। ढाबा संचालक ध्रुव सिंह और शरद सिंह पिछले करीब 25 वर्षों से ढाबा व्यवसाय से जुड़े हैं। नए हाईवे के निर्माण के बाद ढाबे को आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक स्वरूप के साथ तैयार किया गया है। यहां विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के साथ परिवार के साथ भोजन, पार्टी और अन्य कार्यक्रमों के आयोजन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। उद्घाटन अवसर पर जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने संचालकों को शुभकामनाएं दीं।
    1
    ***नए कलेवर में सजा सेहरामऊ ढाबा, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने काटा फीता
शाहजहांपुर। हरदोई-शाहजहांपुर रोड पर सेहरामऊ ढाबा का नए और आधुनिक कलेवर में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक अरविंद कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
ढाबा संचालक ध्रुव सिंह और शरद सिंह पिछले करीब 25 वर्षों से ढाबा व्यवसाय से जुड़े हैं। नए हाईवे के निर्माण के बाद ढाबे को आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक स्वरूप के साथ तैयार किया गया है। यहां विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के साथ परिवार के साथ भोजन, पार्टी और अन्य कार्यक्रमों के आयोजन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। उद्घाटन अवसर पर जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने संचालकों को शुभकामनाएं दीं।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.