ददरौल: जमुनिया दौलतपुर में बिजली के पोल से आ रहा करंट, सपा नेता के प्रयास से टला बड़ा हादसा ददरौल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जमुनिया दौलतपुर में इन दिनों बिजली के एक पोल में आ रहे करंट से बड़ा हादसा टल गया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने सपा नेता लखन प्रताप सिंह को शिकायत की कि हाईवे के किनारे स्थित एक बिजली के पोल में लंबे समय से करंट उतर रहा है, जिससे किसी भी अनहोनी की आशंका बनी हुई थी। ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को तुरंत संज्ञान में लेते हुए लखन प्रताप सिंह ने मौके से ही पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता (XEN) से फोन पर वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द उक्त पोल को हटवाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। इस त्वरित पहल से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। सपा नेता ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना ही उनका मुख्य संकल्प है।
ददरौल: जमुनिया दौलतपुर में बिजली के पोल से आ रहा करंट, सपा नेता के प्रयास से टला बड़ा हादसा ददरौल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जमुनिया दौलतपुर में इन दिनों बिजली के एक पोल में आ रहे करंट से बड़ा हादसा टल गया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने सपा नेता लखन प्रताप सिंह को शिकायत की कि हाईवे के किनारे स्थित एक बिजली के पोल में लंबे समय से करंट उतर रहा है, जिससे किसी भी अनहोनी की आशंका बनी हुई थी। ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को तुरंत संज्ञान में लेते हुए लखन प्रताप सिंह ने मौके से ही पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता (XEN) से फोन पर वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द उक्त पोल को हटवाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। इस त्वरित पहल से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। सपा नेता ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना ही उनका मुख्य संकल्प है।
- शाहजहाँपुर समदर्शी क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) के विभाग संयोजक नीरज बाजपेई एवं महानगर संयोजक अजय कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में आज कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। शाहजहाँपुर समदर्शी क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) के विभाग संयोजक नीरज बाजपेई एवं महानगर संयोजक अजय कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में आज कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में मांग की गई कि कार्ड, बैग, अगरबत्ती, धूपबत्ती, कपूर के डिब्बों पर भगवान की तस्वीरों के इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए, क्योंकि बाद में ये जमीन पर फेंकी जाती हैं जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होती1
- न्यायालय के आदेश पर मुन्ना सिंह नवादा की फॉर्च्यूनर अवमुक्त कुर्की न्यायालय के आदेश पर मुन्ना सिंह नवादा की फॉर्च्यूनर अवमुक्त कुर्की के बाद कटरा थाने में रखे वाहन को कोर्ट के आदेश से मिली रिहाई, संबंधित पक्ष ने जताई राहत शाहजहांपुर। कटरा क्षेत्र से जुड़े फॉर्च्यूनर वाहन प्रकरण में न्यायालय के आदेश के बाद नया घटनाक्रम सामने आया है। ठाकुर मुन्ना सिंह नवादा से संबंधित फॉर्च्यूनर कार को सोमवार को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अवमुक्त कर दिया गया। वाहन करीब एक वर्ष से पुलिस अभिरक्षा में रखा बताया जा रहा था। जानकारी के अनुसार, पूर्व में हुई कार्रवाई के बाद फॉर्च्यूनर को कटरा थाने में रखा गया था। वाहन को लेकर संबंधित पक्ष की ओर से न्यायालय में अपना पक्ष रखा गया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने वाहन को अवमुक्त किए जाने का आदेश दिया। इसके बाद आदेश के अनुपालन में वाहन संबंधित पक्ष को सुपुर्द कर दिया गया। वाहन अवमुक्त होने के बाद संबंधित पक्ष की ओर से प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया कि “सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन हार नहीं सकता।” पक्ष का कहना है कि न्यायालय के आदेश से उन्हें राहत मिली है। इस पूरे घटनाक्रम से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में संबंधित पक्ष द्वारा मामले को लेकर अपना पक्ष रखा गया है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो वर्तमान का है अथवा पुराना। इसलिए हमारा चैनल वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। रिपोर्टर—अजीत मिश्रा लोकेशन—शाहजहांपुर1
- हेडलाइन पराली जलाई तो ₹30 हजार तक जुर्माना और जेल, सरकारी योजनाओं पर भी लगेगी रोक हैंडलाइन डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के सख्त निर्देश—गन्ने का सट्टा होगा निरस्त, सरकारी धान खरीद, खाद-बीज व कृषि योजनाओं से किया जाएगा वंचित; बिना एसएमएस यंत्र वाली कंबाइन होगी सीज हैशटैग #PK24NEWS #Shahjahanpur #Parali #ParaliBurning #DMShahjahanpur #DharmendraPratapSingh #ShahjahanpurNews #KisanNews #AgricultureNews #पराली #परालीजलाना #किसान #शाहजहांपुर #कृषिविभाग #धानकीकटाई #गन्ना #BreakingNews हेडलाइन पराली जलाई तो ₹30 हजार तक जुर्माना और जेल, सरकारी योजनाओं पर भी लगेगी रोक हैंडलाइन डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के सख्त निर्देश—गन्ने का सट्टा होगा निरस्त, सरकारी धान खरीद, खाद-बीज व कृषि योजनाओं से किया जाएगा वंचित; बिना एसएमएस यंत्र वाली कंबाइन होगी सीज हैशटैग #PK24NEWS #Shahjahanpur #Parali #ParaliBurning #DMShahjahanpur #DharmendraPratapSingh #ShahjahanpurNews #KisanNews #AgricultureNews #पराली #परालीजलाना #किसान #शाहजहांपुर #कृषिविभाग #धानकीकटाई #गन्ना #BreakingNews1
- तहसील पुवायां के ग्राम गदाई सांडा में सरकारी चक्रवात बंद करके बनाया मकान लेखपाल की मिली भगत1
- मालगोदाम पर बेहोशी की हालत में मिली युवती, पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भेजा, शराब की आ रही थी गंध शाहजहांपुर। शहर के मालगोदाम पर सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक युवती बेहोशी की हालत में मिली। स्थानीय लोगों ने उसे देखकर पहले शव समझ लिया। पास जाकर आवाज लगाने पर शरीर में हलचल हुई, लेकिन युवती बोलने की स्थिति में नहीं थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवती के पास से शराब की तेज गंध आ रही थी और वह नशे की हालत में प्रतीत हो रही थी। सूचना पर राजघाट पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और युवती को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस उसकी पहचान कराने में जुटी है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवती आरसी मिशन क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।1
- पी आई शुल्क पर भड़के व्यापारी, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन—पेटीएम बॉक्स तोड़कर जताया विरोध शाहजहांपुर। यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित 0.40 प्रतिशत मर्चेंट शुल्क के विरोध में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष पंकज वर्मा सर्राफ के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के नाम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रियंका को ज्ञापन सौंपकर शुल्क वापस लेने की मांग की। युवा जिला अध्यक्ष अनवार खां ने पेटीएम बॉक्स तोड़कर विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि 15 अक्टूबर से प्रस्तावित शुल्क छोटे और मध्यम कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालेगा।1
- अंतिम संस्कार के बाद जलती चिता पर मीट पकाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार शाहजहांपुर, 21 सितंबर । पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अंतिम संस्कार के कुछ देर बाद मृतक का बेटा जब चिता स्थल पर पहुंचा तो वहां तीन लोगों को कथित तौर पर जलती चिता पर मीट पकाते हुए देखा। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। नत्थापुर गांव निवासी छोटेलाल का रविवार शाम अंतिम संस्कार किया गया था। अंतिम संस्कार के बाद परिजन घर लौट गए। कुछ देर बाद मृतक का पुत्र वीरपाल चिता स्थल पर पहुंचा तो उसने वहां गांव के रामचरन, राजेंद्र और सुरेंद्र को कथित तौर पर जलती चिता पर मीट पकाते हुए देखा। जब वीरपाल ने आपत्ति जताई तो तीनों आरोपियों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वीरपाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और सोमवार को नत्थापुर तिराहे के पास से तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।3
- गणेश महोत्सव में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु गणेश महोत्सव में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं को कराया प्रसाद वितरण, 22 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा शाहजहांपुर। महाराष्ट्र मराठा मंडल की ओर से रामचरन लाल धर्मशाला में चल रहे नौ दिवसीय भगवान श्री गणेश महोत्सव में सोमवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। सुबह-शाम विधि-विधान से भगवान गणेश का पूजन और आरती आचार्य पं. हरिकेश शुक्ला ने संपन्न कराई। हवन-पूजन के बाद भगवान श्री गणेश के प्रसाद भंडारे का शुभारंभ महाराष्ट्र मराठा मंडल के संयोजक नीरज बाजपेई ने किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर नीरज बाजपेई ने कहा कि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और धन-धान्य के प्रदाता के रूप में पूजा जाता है। भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र गणेश की महिमा अपरंपार है। सनातन परंपरा में उन्हें शुभता, समृद्धि और मांगलिक कार्यों का प्रथम पूज्य देव माना गया है। श्रद्धालु गणेश जी की स्तुति, चालीसा और मंत्रों का पाठ कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। महोत्सव में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के जयकारे लगाए और धार्मिक वातावरण में भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में सुदामा शिंदे, अर्जुन सूर्यवंशी, अनिल कदम, हर्षित गुप्ता, नंदा सूर्यवंशी, वंदना कदम, अभिषेक कदम, योगेश कदम, आशीष गुप्ता उर्फ पिंटू समेत अन्य भक्तों ने भंडारा प्रसाद वितरण में सहयोग किया। 22 सितंबर को निकलेगी शोभायात्रा महोत्सव के समापन अवसर पर 22 सितंबर को शाम चार बजे भगवान श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।2