अंतिम संस्कार के बाद जलती चिता पर मीट पकाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार शाहजहांपुर, 21 सितंबर । पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अंतिम संस्कार के कुछ देर बाद मृतक का बेटा जब चिता स्थल पर पहुंचा तो वहां तीन लोगों को कथित तौर पर जलती चिता पर मीट पकाते हुए देखा। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। नत्थापुर गांव निवासी छोटेलाल का रविवार शाम अंतिम संस्कार किया गया था। अंतिम संस्कार के बाद परिजन घर लौट गए। कुछ देर बाद मृतक का पुत्र वीरपाल चिता स्थल पर पहुंचा तो उसने वहां गांव के रामचरन, राजेंद्र और सुरेंद्र को कथित तौर पर जलती चिता पर मीट पकाते हुए देखा। जब वीरपाल ने आपत्ति जताई तो तीनों आरोपियों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वीरपाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और सोमवार को नत्थापुर तिराहे के पास से तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
अंतिम संस्कार के बाद जलती चिता पर मीट पकाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार शाहजहांपुर, 21 सितंबर । पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अंतिम संस्कार के कुछ देर बाद मृतक का बेटा जब चिता स्थल पर पहुंचा तो वहां तीन लोगों को कथित तौर पर जलती चिता पर मीट पकाते हुए देखा। आरोप है कि तीनों
ने उसके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। नत्थापुर गांव निवासी छोटेलाल का रविवार शाम अंतिम संस्कार किया गया था। अंतिम संस्कार के बाद परिजन घर लौट गए। कुछ देर बाद मृतक का पुत्र वीरपाल चिता स्थल पर पहुंचा तो उसने वहां गांव के रामचरन, राजेंद्र और सुरेंद्र को कथित तौर पर जलती चिता पर
मीट पकाते हुए देखा। जब वीरपाल ने आपत्ति जताई तो तीनों आरोपियों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वीरपाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और सोमवार को नत्थापुर तिराहे के पास से तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
- गणेश महोत्सव में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु गणेश महोत्सव में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं को कराया प्रसाद वितरण, 22 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा शाहजहांपुर। महाराष्ट्र मराठा मंडल की ओर से रामचरन लाल धर्मशाला में चल रहे नौ दिवसीय भगवान श्री गणेश महोत्सव में सोमवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। सुबह-शाम विधि-विधान से भगवान गणेश का पूजन और आरती आचार्य पं. हरिकेश शुक्ला ने संपन्न कराई। हवन-पूजन के बाद भगवान श्री गणेश के प्रसाद भंडारे का शुभारंभ महाराष्ट्र मराठा मंडल के संयोजक नीरज बाजपेई ने किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर नीरज बाजपेई ने कहा कि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और धन-धान्य के प्रदाता के रूप में पूजा जाता है। भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र गणेश की महिमा अपरंपार है। सनातन परंपरा में उन्हें शुभता, समृद्धि और मांगलिक कार्यों का प्रथम पूज्य देव माना गया है। श्रद्धालु गणेश जी की स्तुति, चालीसा और मंत्रों का पाठ कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। महोत्सव में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के जयकारे लगाए और धार्मिक वातावरण में भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में सुदामा शिंदे, अर्जुन सूर्यवंशी, अनिल कदम, हर्षित गुप्ता, नंदा सूर्यवंशी, वंदना कदम, अभिषेक कदम, योगेश कदम, आशीष गुप्ता उर्फ पिंटू समेत अन्य भक्तों ने भंडारा प्रसाद वितरण में सहयोग किया। 22 सितंबर को निकलेगी शोभायात्रा महोत्सव के समापन अवसर पर 22 सितंबर को शाम चार बजे भगवान श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।2
- हेडलाइन पराली जलाई तो ₹30 हजार तक जुर्माना और जेल, सरकारी योजनाओं पर भी लगेगी रोक हैंडलाइन डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के सख्त निर्देश—गन्ने का सट्टा होगा निरस्त, सरकारी धान खरीद, खाद-बीज व कृषि योजनाओं से किया जाएगा वंचित; बिना एसएमएस यंत्र वाली कंबाइन होगी सीज हैशटैग #PK24NEWS #Shahjahanpur #Parali #ParaliBurning #DMShahjahanpur #DharmendraPratapSingh #ShahjahanpurNews #KisanNews #AgricultureNews #पराली #परालीजलाना #किसान #शाहजहांपुर #कृषिविभाग #धानकीकटाई #गन्ना #BreakingNews हेडलाइन पराली जलाई तो ₹30 हजार तक जुर्माना और जेल, सरकारी योजनाओं पर भी लगेगी रोक हैंडलाइन डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के सख्त निर्देश—गन्ने का सट्टा होगा निरस्त, सरकारी धान खरीद, खाद-बीज व कृषि योजनाओं से किया जाएगा वंचित; बिना एसएमएस यंत्र वाली कंबाइन होगी सीज हैशटैग #PK24NEWS #Shahjahanpur #Parali #ParaliBurning #DMShahjahanpur #DharmendraPratapSingh #ShahjahanpurNews #KisanNews #AgricultureNews #पराली #परालीजलाना #किसान #शाहजहांपुर #कृषिविभाग #धानकीकटाई #गन्ना #BreakingNews1
- तहसील पुवायां के ग्राम गदाई सांडा में सरकारी चक्रवात बंद करके बनाया मकान लेखपाल की मिली भगत1
- मालगोदाम पर बेहोशी की हालत में मिली युवती, पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भेजा, शराब की आ रही थी गंध शाहजहांपुर। शहर के मालगोदाम पर सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक युवती बेहोशी की हालत में मिली। स्थानीय लोगों ने उसे देखकर पहले शव समझ लिया। पास जाकर आवाज लगाने पर शरीर में हलचल हुई, लेकिन युवती बोलने की स्थिति में नहीं थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवती के पास से शराब की तेज गंध आ रही थी और वह नशे की हालत में प्रतीत हो रही थी। सूचना पर राजघाट पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और युवती को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस उसकी पहचान कराने में जुटी है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवती आरसी मिशन क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।1
- पी आई शुल्क पर भड़के व्यापारी, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन—पेटीएम बॉक्स तोड़कर जताया विरोध शाहजहांपुर। यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित 0.40 प्रतिशत मर्चेंट शुल्क के विरोध में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष पंकज वर्मा सर्राफ के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के नाम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रियंका को ज्ञापन सौंपकर शुल्क वापस लेने की मांग की। युवा जिला अध्यक्ष अनवार खां ने पेटीएम बॉक्स तोड़कर विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि 15 अक्टूबर से प्रस्तावित शुल्क छोटे और मध्यम कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालेगा।1
- अंतिम संस्कार के बाद जलती चिता पर मीट पकाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार शाहजहांपुर, 21 सितंबर । पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अंतिम संस्कार के कुछ देर बाद मृतक का बेटा जब चिता स्थल पर पहुंचा तो वहां तीन लोगों को कथित तौर पर जलती चिता पर मीट पकाते हुए देखा। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। नत्थापुर गांव निवासी छोटेलाल का रविवार शाम अंतिम संस्कार किया गया था। अंतिम संस्कार के बाद परिजन घर लौट गए। कुछ देर बाद मृतक का पुत्र वीरपाल चिता स्थल पर पहुंचा तो उसने वहां गांव के रामचरन, राजेंद्र और सुरेंद्र को कथित तौर पर जलती चिता पर मीट पकाते हुए देखा। जब वीरपाल ने आपत्ति जताई तो तीनों आरोपियों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वीरपाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और सोमवार को नत्थापुर तिराहे के पास से तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।3
- Shahjahanpur Ganesh Mahotsav: महाराष्ट्र मंडल में बच्चों ने बनाई गणेश प्रतिमा, आज निकलेगी शोभायात्रा | SE Bharat शाहजहांपुर में महाराष्ट्र मंडल का गणेश महोत्सव, बच्चों ने आर्ट पेपर से बनाई बप्पा की प्रतिमा शाहजहांपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा गणेश महोत्सव की शुरुआत 14 सितंबर को रामचरण लाल धर्मशाला, खिरनीबाग में गणेश स्थापना के साथ हुई। नौ दिवसीय उत्सव में आचार्य हरिकेश शुक्ला ने प्रतिदिन मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कराया। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान गणेश की आर्ट पेपर पर सुंदर-सुंदर प्रतिमाएं बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। समिति के संयोजक नीरज बाजपेई, अर्जुन सूर्यवंशी, ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष सोनल त्रिपाठी, आशीष गुप्ता उर्फ पिंटू ने बच्चों को सम्मानित किया। *22 सितंबर मंगलवार को शाम 3 बजे* रामचरण लाल धर्मशाला से भव्य गणेश शोभायात्रा निकलेगी जो सदर कोतवाली, सदर बाजार, बहादुरगंज, घंटाघर, चारखंभा होते हुए गर्रा घाट पर विसर्जन के साथ संपन्न होगी। जगह-जगह मटकी फोड़ कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होगा। आयोजन को सफल बनाने में सुदामा शिंदे, नंदा सूर्यवंशी, वंदना कदम, सुमन गुप्ता, हर्षित गुप्ता, अक्षय कदम, योगेश कदम का विशेष सहयोग रहा। > > _रिपोर्ट: Shahjahanpur Express Bharat - जिले की धड़कन_ #Shahjahanpur #GaneshMahotsav #MaharashtraMandal1
- नाली निर्माण में गुणवत्ता पर उठे सवाल, बिजलीपुरा में वार्डवासियों का हंगामा मोरंग नाली निर्माण में गुणवत्ता पर उठे सवाल, बिजलीपुरा में वार्डवासियों का हंगामा मोरंग व निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर जताई नाराजगी, नगर निगम से जांच की मांग शाहजहांपुर। नगर निगम के वार्ड संख्या 38 बिजलीपुरा में चल रहे नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर रविवार को वार्डवासियों ने नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों ने निर्माण में इस्तेमाल की जा रही मोरंग व अन्य सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मौके पर आपत्ति दर्ज कराई। लोगों का आरोप है कि मानकों के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। वार्डवासियों के मुताबिक, क्षेत्र की पार्षद चारू गुप्ता हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में चल रहे विकास कार्यों की देखरेख पार्षद के पति दिलीप गुप्ता करते हैं। निर्माण कार्य के दौरान कुछ लोगों ने इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए। आरोप है कि उनकी आपत्तियों को गंभीरता से नहीं लिया गया, जिससे मौके पर लोगों की नाराजगी बढ़ गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर मौके पर पहुंचे दिलीप गुप्ता ने निर्माण कार्य में इसी सामग्री के इस्तेमाल की बात कही। कुछ महिलाओं ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वार्डवासियों ने यह भी दावा किया कि पूर्व में क्षेत्र की सफाई एवं अन्य समस्याओं का निरीक्षण करने पहुंचीं नामित पार्षद अल्पना श्रीवास्तव के साथ भी दिलीप गुप्ता का विवाद हुआ था। लोगों ने कहा कि विकास कार्यों को लेकर सवाल उठाने वाले नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की आपत्तियों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। जांच की मांग घटना के बाद वार्डवासियों ने नगर निगम प्रशासन से नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरकारी धन से कराए जा रहे विकास कार्यों में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना जरूरी है। उन्होंने निर्माण सामग्री की जांच कराकर गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।1