Shuru
Apke Nagar Ki App…
****बिजलीपुरा में नाली निर्माण पर संग्राम, घटिया सामग्री के आरोप से मचा हड़कंप** शाहजहांपुर। नगर निगम के वार्ड 38 बिजलीपुरा में नाली निर्माण की गुणवत्ता को लेकर वार्डवासियों ने जमकर विरोध जताया। लोगों का आरोप है कि निर्माण में घटिया मोरंग व अन्य सामग्री इस्तेमाल की जा रही है। विरोध करने पर पार्षद पति दिलीप गुप्ता पर कथित तौर पर लोगों की आपत्तियों को अनदेखा करने और महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। वार्डवासियों ने नगर निगम प्रशासन से निर्माण कार्य की तत्काल तकनीकी जांच कराने और गुणवत्ता में गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरकारी धन से होने वाले विकास कार्य में मनमानी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।
विवेक मिश्र
****बिजलीपुरा में नाली निर्माण पर संग्राम, घटिया सामग्री के आरोप से मचा हड़कंप** शाहजहांपुर। नगर निगम के वार्ड 38 बिजलीपुरा में नाली निर्माण की गुणवत्ता को लेकर वार्डवासियों ने जमकर विरोध जताया। लोगों का आरोप है कि निर्माण में घटिया मोरंग व अन्य सामग्री इस्तेमाल की जा रही है। विरोध करने पर पार्षद पति दिलीप गुप्ता पर कथित तौर पर लोगों की आपत्तियों को अनदेखा करने और महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। वार्डवासियों ने नगर निगम प्रशासन से निर्माण कार्य की तत्काल तकनीकी जांच कराने और गुणवत्ता में गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरकारी धन से होने वाले विकास कार्य में मनमानी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ****बिजलीपुरा में नाली निर्माण पर संग्राम, घटिया सामग्री के आरोप से मचा हड़कंप** शाहजहांपुर। नगर निगम के वार्ड 38 बिजलीपुरा में नाली निर्माण की गुणवत्ता को लेकर वार्डवासियों ने जमकर विरोध जताया। लोगों का आरोप है कि निर्माण में घटिया मोरंग व अन्य सामग्री इस्तेमाल की जा रही है। विरोध करने पर पार्षद पति दिलीप गुप्ता पर कथित तौर पर लोगों की आपत्तियों को अनदेखा करने और महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। वार्डवासियों ने नगर निगम प्रशासन से निर्माण कार्य की तत्काल तकनीकी जांच कराने और गुणवत्ता में गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरकारी धन से होने वाले विकास कार्य में मनमानी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।1
- दुर्गा पूजा महायज्ञ मक्कू बजरिया शाहजहांपुर 🚩#virelreels❤️❤️ #pujaanhatikanda1
- तिलहर में भैंस चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, आठ हजार रुपये व बाइक बरामद तिलहर में भैंस चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, आठ हजार रुपये व बाइक बरामद शाहजहांपुर। थाना तिलहर पुलिस ने चोरी के मामले में प्रकाश में आए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एंड्रॉयड मोबाइल फोन और आठ हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर को राईखेड़ा गांव निवासी सुमन ने तीन भैंस चोरी होने की तहरीर दी थी। मामले की जांच के दौरान अतुल उर्फ आनंद निवासी सफ्त्यारा, थाना कांट और अमित गुप्ता निवासी सफ्त्यारा, थाना कांट के नाम प्रकाश में आए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को 19 सितंबर की रात बंथरा रेलवे ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 27 अगस्त को राईखेड़ा गांव से तीन भैंस चोरी की गई थीं। उनके अनुसार, भैंसें राजकमल उर्फ कमल उर्फ टाइगर निवासी राईखेड़ा और नन्हे मिश्रा उर्फ पंडित निवासी अब्दुल्लागंज द्वारा चोरी कर उन्हें दी गई थीं। बाद में मो. हयातपुरा के पास दोनों ने भैंसें उनसे ले ली थीं। पुलिस के मुताबिक, भैंस चोरी के एवज में अतुल को 15 हजार और अमित को 13 हजार रुपये दिए गए थे, जबकि शेष रकम बाद में देने की बात कही गई थी। चोरी की भैंसों को ले जाते समय वीडियो वायरल होने के बाद दोनों आरोपी अपने घरों से फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूछताछ में सामने आए अन्य आरोपियों के संबंध में भी पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार आरोपी: अतुल उर्फ आनंद (22) पुत्र विजेंद्र कुमार और अमित गुप्ता (23) पुत्र गजेंद्र पाल गुप्ता, दोनों निवासी सफ्त्यारा, थाना कांट। बरामदगी: एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और आठ हजार रुपये।1
- === शाहजहांपुर में महाराष्ट्र मण्डल द्वारा गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन बच्चों ने भगवान गणेश की आर्ट पेपर पर सुंदर-सुंदर का प्रतिमा बनाकर शाहजहांपुर। महाराष्ट्र मण्डल द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव की शुरुआत 14 सितंबर रामचरण लाल धर्मशाला, खिरनीबाग में गणेश स्थापना के साथ हुई। नौ दिवसीय इस उत्सव में प्रतिदिन आचार्य हरिकेश शुक्ला ने मंत्रोच्चार से पूजन-अर्चन कराया। आयोजन में छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान गणेश की सुंदर प्रतिमाएं बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। समिति के संयोजक नीरज बाजपेई एवं अर्जुन सूर्यवंशी ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष सोनल त्रिपाठी आशीष गुप्ता उर्फ पिंटू ने बच्चों को सम्मानित किया। भव्य शोभायात्रा 22 सितम्बर (मंगलवार) को शाम 3 बजे रामचरण लाल धर्मशाला से गणेश शोभायात्रा निकलेगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों – सदर कोतवाली, सदर बाजार, बहादुरगंज, घंटाघर, चारखंभा मार्ग से होती हुई गर्रा घाट पर विसर्जन के साथ संपन्न होगी। शोभायात्रा में जगह-जगह मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र होंगे गणेश महोत्सव समापन से पहले कल दिनांक 21सितंबर दिन सोमवार हवन पूजन उपरांत 12:00 बजे से भगवान गणेश की इच्छा तक भंडारा का आयोजन समिति के द्वारा दिया गया है आयोजन को सफल बनाने में , सुदामा शिंदे, नंदा सूर्यवंशी, वंदना कदम, सुमन गुप्ता, हर्षित गुप्ता, अक्षय कदम, योगेश कदम आदि का विशेष सहयोग रहा।2
- ददरौल: जमुनिया दौलतपुर में बिजली के पोल से आ रहा करंट, सपा नेता के प्रयास से टला बड़ा हादसा ददरौल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जमुनिया दौलतपुर में इन दिनों बिजली के एक पोल में आ रहे करंट से बड़ा हादसा टल गया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने सपा नेता लखन प्रताप सिंह को शिकायत की कि हाईवे के किनारे स्थित एक बिजली के पोल में लंबे समय से करंट उतर रहा है, जिससे किसी भी अनहोनी की आशंका बनी हुई थी। ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को तुरंत संज्ञान में लेते हुए लखन प्रताप सिंह ने मौके से ही पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता (XEN) से फोन पर वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द उक्त पोल को हटवाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। इस त्वरित पहल से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। सपा नेता ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना ही उनका मुख्य संकल्प है।1
- शाहजहाँपुर - सेवा ही संकल्प अभियान के तहत जिला गंगा समिति के बैनर तले रानी अवंती बाई पार्क, चिनौर में स्वच्छता श्रमदान एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाहजहाँपुर - सेवा ही संकल्प अभियान के तहत जिला गंगा समिति के बैनर तले रानी अवंती बाई पार्क, चिनौर में स्वच्छता श्रमदान एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केसिया सेमिया, कटहल, आम व सहजन के पौधे लगाए गए। इस दौरान सफाई नायकों को सम्मानित भी किया गया। जिला परियोजना अधिकारी डॉ. विनय कुमार सक्सेना ने सभी को 'सेवा के संकल्प' की शपथ दिलाई और कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सहकार भारती, मानवता वेलफेयर सोसाइटी, गुरुनानक सेवा समिति सहित अरुण मिश्रा, रमेश कोरी, तरुण शर्मा, अमित श्रीवास्तव, आकाश सक्सेना सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक1
- 270 ग्राम अफीम लेकर घूम रहे थे दो युवक, सदर बाजार पुलिस ने दबोचा शाहजहांपुर। सदर बाजार पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों के कब्जे से 270 ग्राम अफीम, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 1,000 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, रविवार को मुखबिर की सूचना पर सदर बाजार पुलिस टीम ने लक्ष्मीनारायण मंदिर के पीछे घेराबंदी की। सुबह करीब नौ बजे पुलिस ने अनुराग और आकाश को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सदर बाजार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आकाश के खिलाफ पूर्व में भी पॉक्सो एक्ट समेत एक मुकदमा दर्ज है।2
- ***नए कलेवर में सजा सेहरामऊ ढाबा, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने काटा फीता शाहजहांपुर। हरदोई-शाहजहांपुर रोड पर सेहरामऊ ढाबा का नए और आधुनिक कलेवर में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक अरविंद कुमार सिंह भी मौजूद रहे। ढाबा संचालक ध्रुव सिंह और शरद सिंह पिछले करीब 25 वर्षों से ढाबा व्यवसाय से जुड़े हैं। नए हाईवे के निर्माण के बाद ढाबे को आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक स्वरूप के साथ तैयार किया गया है। यहां विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के साथ परिवार के साथ भोजन, पार्टी और अन्य कार्यक्रमों के आयोजन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। उद्घाटन अवसर पर जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने संचालकों को शुभकामनाएं दीं।1