Shuru
Apke Nagar Ki App…
गंगापुर सिटी वजीरपुर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान गंगापुर सिटी। वजीरपुर क्षेत्र में एकीकृत ग्राम विकास परियोजना के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “महिला अभिव्यक्ति की आवाज” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिलाओं की सामाजिक भागीदारी, आत्मनिर्भरता और अधिकारों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए तथा महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Anil Kumar journalist
गंगापुर सिटी वजीरपुर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान गंगापुर सिटी। वजीरपुर क्षेत्र में एकीकृत ग्राम विकास परियोजना के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “महिला अभिव्यक्ति की आवाज” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिलाओं की सामाजिक भागीदारी, आत्मनिर्भरता और अधिकारों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए तथा महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
More news from Sawai Madhopur and nearby areas
- Post by Anil Kumar journalist1
- आज मकून्स वर्ल्ड स्कूल का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम विधिवत पूजन के साथ हुई, जिसके पश्चात फीता काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा परिवार के जिलाध्यक्ष श्री अनुज शर्मा रहे। इस अवसर पर मकून्स के निदेशक वैभव गुप्ता, सभापति शिवरतन अग्रवाल एवं सुरेश चन्द गुप्ता ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति शिवरतन अग्रवाल ने बताया कि मकून्स प्री-स्कूल क्षेत्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने का कार्य करेगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को मकून्स में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सिद्धि गर्ग ने बताया कि मकून्स में केवल कक्षाएँ ही नहीं बनाई जातीं, बल्कि भविष्य के नवप्रवर्तकों, विचारकों और नेताओं के निर्माण की मजबूत नींव रखी जाती है। यहाँ ऐसा वातावरण प्रदान किया जाता है जो बच्चों की जिज्ञासा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को विकसित करता है। मकून्स प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के क्षेत्र में एक विश्वसनीय नाम है। इसके विश्वभर के 4 से अधिक देशों, 21 राज्यों में 400 से अधिक केंद्र संचालित हैं। यह संस्था शिक्षा के क्षेत्र में 50 से अधिक राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। भारत में इसकी प्री-स्कूल फ्रेंचाइजी वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं और स्थानीय मूल्यों का समन्वय करते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित शिक्षा प्रदान करती है। राष्ट्रीय पुरस्कारों और मजबूत ब्रांड पहचान के साथ मकून्स प्री-स्कूल शिक्षा क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्टता और विश्वास का प्रतीक बन चुका है। इस अवसर पर अग्रवाल समाज समिति के तीनों अध्यक्ष लक्ष्मी चन्द गुप्ता, मोहन गुप्ता, दुर्लभ गुप्ता, विष्णु गुप्ता, नीतेश मोदी,मदन रावत, लाला विजयवर्गीय, सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल शर्मा, उद्देश्य मंगल, पार्थ गुप्ता, मुक्ता गर्ग, दीपेश बंसल, गौरी भारद्वाज, शिवानी, मोनिका अग्रवाल, खुशी गुप्ता, योगिता शर्मा सहित नन्हे-मुन्ने बच्चे एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।1
- ग्राम भंवरकी आबादी रोड बाबू पंडित से मालियों के घर तक आबादी रोड खराब होने का कारण आम पब्लिक को परेशानी है तुरंत रोड बनाई जावे।1
- Post by Meena ji Meenaji1
- सूरोठ थाना पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। थाना अधिकारी सोहन सिंह ने सोमवार दोपहर 12:00 बजे बताया कि सूरोठ में हुई चोरी की बारदात का खुलासा करने के एसपी द्वारा निर्देश दिए गए जिस पर एएसआई मुरारी लाल के नेतृत्व कां देशराज कानि राहुल की टीम गठित की गई जिनके द्वारा आसूचना संकलन कर एवं तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुये कड़ी मेहनत एवं लगन से चोरी की बारदात का खुलासा कर आरोपी लौकेश गुर्जर पुत्र शेरसिंह गुर्जर निवासी खावदा थाना महवा जिला दौसा व सूरज कश्यप पुत्र राजेन्द्र कहार निवासी खावदा थाना महवा जिला दौसा को गिरफ्तार किया गया। वही एक बालक को को निरूद्ध किया गया। आरोपीयों के कब्जे से चोरी किये गये रूपयों को बरामद किया गया है एवं घटना में संलिप्त आरोपीयों के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।उक्त चोरी की बारदात का खुलासा करने में कानि देशराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- करौली 9 मार्च। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन चिकित्सा संस्थानो पर किया गया जिसमें उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनका ईलाज करने के साथ पोषण युक्त आहार की सलाह दी गई। सीएमएचओ डॉ जयंतीलाल मीणा ने सीएचसी कुडगांव और पीएचसी चैनपुर बर्रिया में पीएमएसएमए पर आयोजित सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने एफसीएम से लाभान्वित महिलाओं व क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की जानकारी जुटाते हुए प्रत्येक गर्भवती महिला का हीमोग्लोबिन जांच कर दिवस पर लाभान्वित करने के निर्देश प्रदान किये । उन्होंने बताया कि पीएमएसएमए दिवस के आयोजन पर गर्भवती महिलाओं के हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर, लंबाई, एचआईवी, सिफलिश आदि जांच कर पौष्टिक आहार लेने की सलाह प्रदान की गई। पीएमएसएमए के निरीक्षण दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी आशुतोष पांडे, जिला कार्यक्रम समन्वयक -आईईसी लखन सिंह लोधा मौजू4
- Post by Bajrang singh Rajasthan patrika1
- Post by Anil Kumar journalist1