Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशाम्बी जनहित संकल्प पार्टी द्वारा चायल में किया गया यज्ञ हवन (सिंह पटेल)
संजीव कुमार चौरसिया
कौशाम्बी जनहित संकल्प पार्टी द्वारा चायल में किया गया यज्ञ हवन (सिंह पटेल)
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कौशाम्बी जनहित संकल्प पार्टी द्वारा चायल में किया गया यज्ञ हवन (सिंह पटेल)1
- #कौशांबी/खनन माफिया गुड्डू कुशवाहा का दुस्साहस कैमरे में कैद हो गया है। वह वीडियो में खुलेआम आईपीएस अधिकारी की तरह पुलिस को धमकी दे रहा है। क्या खाकी ऐसे बेखौफ अपराधियों पर मेहरबान है। इस पर शिकंजा कसकर सख्त कार्रवाई कब की जाएगी #कौशांबी/खनन माफिया गुड्डू कुशवाहा का दुस्साहस कैमरे में कैद हो गया है। वह वीडियो में खुलेआम आईपीएस अधिकारी की तरह पुलिस को धमकी दे रहा है। क्या खाकी ऐसे बेखौफ अपराधियों पर मेहरबान है। इस पर शिकंजा कसकर सख्त कार्रवाई कब की जाएगी... !1
- प्रीतम नगर में भव्य श्रीमद्भागवत महापुराण एवं श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन प्रयागराज की सैनिक कॉलोनी और प्रीतम नगर क्षेत्र के वासियों के लिए एक अत्यंत हर्ष और सौभाग्य का विषय है कि आगामी 25 अक्टूबर 2026 से दसवें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा भव्य श्रीमद्भागवत कथा एवं श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ आरंभ होने जा रहा है। इस आध्यात्मिक आयोजन की मुख्य विशेषताएँ इस प्रकार हैं: कलश यात्रा: 25 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9:00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 151 सुहागिन स्त्रियां भाग लेंगी। यज्ञ एवं कथा: इस महायज्ञ में 21 ध्यारोहण, 11 पोथियां (भागवत कथा) और एकादश ब्राह्मणों के सानिध्य में सवा लाख कुंडी महायज्ञ संपन्न होगा, जिसमें सवा लाख आहुतियां दी जाएंगी। विशेष आमंत्रण: आयोजकों और स्थानीय निवासियों (जैसे प्रयागनंदन मृदुल जी) ने सभी श्रद्धालुओं और भक्तजनों से सपरिवार इस पावन कथा और यज्ञ में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का विनम्र आह्वान किया है।1
- प्रयागराज में दिव्यांग चोर ने उड़ाई सफेद फॉर्च्यूनर, वारदात CCTV में कैद प्रयागराज शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में होटल के बाहर खड़ी सफेद टोयोटा फॉर्च्यूनर कार चोरी होने का मामला सामने आया है। कार चोरी की पूरी वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।फुटेज में एक दिव्यांग व्यक्ति लंगड़ाते हुए धीरे-धीरे कार के पास पहुंचता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह किसी तरह कार का दरवाजा खोलता है और वाहन स्टार्ट कर मौके से फरार हो जाता है। जानकारी के मुताबिक सिविल लाइंस के म्योर रोड स्थित रॉयल स्टे इन होटल के बाहर होटल मालिक पीयूष जायसवाल की सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार रोजाना की तरह 22 अक्टूबर की रात भी खड़ी थी। रात करीब 11 बजे एक व्यक्ति वहां पहुंचा और कार का दरवाजा खोलकर उसे स्टार्ट कर फरार हो गया।घटना की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।1
- मनकामेश्वर महादेव की शरण में फिर दिखा विशालकाय अजगर, अंकित टार्जन ने किया सुरक्षित रेस्क्यू प्रयागराज में फिर निकला 'अजगरराज' सर्प मित्र अंकित टार्जन ने किया रेस्क्यू! Rrajesh sarkar प्रयागराज। तीर्थराज प्रयागराज के पौराणिक महत्व वाले मनकामेश्वर मंदिर मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया, जब राहगीरों की नजर एक विशालकाय अजगर पर पड़ी। सड़क किनारे फूलों की झाड़ियां के बीच इतने बड़े अजगर को रेंगते देख इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कोई डर के मारे पीछे हट रहा था, तो कोई इस 'अजगरराज' का वीडियो बनाने में जुटा था। सड़क पर अजगर मिलने की खबर हवा की तरह फैली और पूरे इलाके में उत्सुकता का माहौल बन गया। खतरे को भांपते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना जाने-माने वन्यजीव संरक्षक और सर्प मित्र अंकित टार्जन को दी। सूचना मिलते ही अंकित टार्जन बिना वक्त गंवाए अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। • हैरतअंगेज रेस्क्यू भीड़ के शोर और अजगर के आक्रामक रुख के बावजूद अंकित टार्जन ने बेहद सूझबूझ और फुर्ती का परिचय दिया। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर बेहद सुरक्षित तरीके से उस भारी-भरकम अजगर को काबू में किया और उसे एक बोरे में सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। अजगर के पकड़े जाने के बाद ही वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। "बेजुबानों को मारें नहीं, बचाएं" अंकित टार्जन केवल साँपों का रेस्क्यू ही नहीं करते, बल्कि वे लगातार लोगों को इन वन्यजीवों के प्रति जागरूक करने के मिशन में जुटे हैं। रेस्क्यू के बाद लोगों को संदेश देते हुए अंकित टार्जन ने कहा, "अजगर या सांप दिखने पर घबराएं नहीं और न ही उन पर हमला करें। वन्यजीव हमारी प्रकृति का अनमोल हिस्सा हैं और उनकी रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। जब भी ऐसा कोई जीव दिखे, तो खुद पकड़ने की गलती न करें, बल्कि तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यूअर या वन विभाग को सूचित करें। अंकित टार्जन के इस साहसिक कदम की पूरे इलाके में जमकर तारीफ हो रही है। रेस्क्यू किए गए अजगर को जल्द ही सुरक्षित रूप से घने जंगल में छोड़ दिया गया।1
- आर्य समाज वैदिक धर्म प्रचार समिति नारायण भवन दिव्या सम्मेलन संध्या में भजन1
- _अझुवा में धूमधाम से मना डांडिया गरबा नाइट सीजन-2, महिलाओं ने बिखेरा जलवा1
- मेजा बगहा में बाबा आशा राम के कार्यक्रम में चाहने वाले झूम उठे1