logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उर्स में बड़े सरकार की दरगाह पर सांसद आदित्य यादव व पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने की गुलपोशी-चादरपोशी। उर्स में बड़े सरकार की दरगाह पर सांसद आदित्य यादव व पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने की गुलपोशी-चादरपोशी। गुलपोशी कर देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की मांगी दुआ। सांसद और पूर्व मंत्री ने लोगों को रमजान की मुबारकबाद देकर भाईचारे का दिया संदेश। बदायूं। उर्स के मौके पर हज़रत सुल्तानुल आरफ़ीन बड़े सरकार की दरगाह पर अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। देश के कोने-कोने से आए जायरीन ने दरगाह पर हाज़िरी लगाकर दुआएं मांगीं। सपा सांसद आदित्य यादव और पूर्व मंत्री आबिद रजा भी दरगाह पहुंचे और गुलपोशी व चादरपोशी कर अपनी अकीदत पेश की। सांसद आदित्य यादव और पूर्व मंत्री आबिद रजा ने दरगाह शरीफ पर पहुंचकर सबसे पहले बड़े सरकार की मजार पर फूलों की चादर चढ़ाई और गुलपोशी की। इसके बाद उन्होंने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। उन्होंने अल्लाह से दुआ की कि देश में आपसी प्रेम और सौहार्द बना रहे तथा सभी लोगों की जिंदगी खुशहाल हो। सांसद आदित्य यादव ने कहा कि बड़े सरकार की दरगाह पर हर साल उर्स के मौके पर देशभर से लोग आते हैं और यहां की फिजा में भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम मिलता है। उन्होंने कहा कि सूफी संतों की शिक्षाएं समाज को जोड़ने और इंसानियत का रास्ता दिखाने का काम करती हैं। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि उर्स जैसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। यहां हर धर्म और समुदाय के लोग एक साथ आकर दुआ करते हैं, जो हमारे देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है। सांसद आदित्य यादव और पूर्व मंत्री आबिद रजा ने दरगाह पर मौजूद लोगों को पवित्र माह रमजान की मुबारकबाद भी दी और रोजेदारों के लिए दुआ की। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना सब्र, इबादत और इंसानियत की खिदमत का महीना होता है, जिसमें लोगों को जरूरतमंदों की मदद करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश मिलता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से अशरफ पीजी, मुशाहिद पीरजी, शहाब पीरजी, सगीर पीरजी, अनवर खां सभासद, नवेद सभासद, राजा सभासद, अबरार सभासद, मुशाहिद सभासद, अफसर अली खां, क़ौसर अली, सोहिल सिद्दीकी, फरहत सिद्दीकी, साकिब अली, अली अल्वी, अनीस सिद्दीकी, वसीम सैफी, फैसल अली, युनुस अल्वी, छोटू, बबलू, पप्पन पीरजी, सलमान एडवोकेट आफाक पीरजी, मुशीर पीरजी, पप्पू पीरजी, आदि लोग मौजूद रहें।

8 hrs ago
user_Vijay Gautam
Vijay Gautam
बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

उर्स में बड़े सरकार की दरगाह पर सांसद आदित्य यादव व पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने की गुलपोशी-चादरपोशी। उर्स में बड़े सरकार की दरगाह पर सांसद आदित्य यादव व पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने की गुलपोशी-चादरपोशी। गुलपोशी कर देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की मांगी दुआ। सांसद और पूर्व मंत्री ने लोगों को रमजान की मुबारकबाद देकर भाईचारे का दिया संदेश। बदायूं। उर्स के मौके पर हज़रत सुल्तानुल आरफ़ीन बड़े सरकार की दरगाह पर अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। देश के कोने-कोने से आए जायरीन ने दरगाह पर हाज़िरी लगाकर दुआएं मांगीं। सपा सांसद आदित्य यादव और पूर्व मंत्री आबिद रजा भी दरगाह पहुंचे

10357847-c835-41f6-865d-df75be1afb4f

और गुलपोशी व चादरपोशी कर अपनी अकीदत पेश की। सांसद आदित्य यादव और पूर्व मंत्री आबिद रजा ने दरगाह शरीफ पर पहुंचकर सबसे पहले बड़े सरकार की मजार पर फूलों की चादर चढ़ाई और गुलपोशी की। इसके बाद उन्होंने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। उन्होंने अल्लाह से दुआ की कि देश में आपसी प्रेम और सौहार्द बना रहे तथा सभी लोगों की जिंदगी खुशहाल हो। सांसद आदित्य यादव ने कहा कि बड़े सरकार की दरगाह पर हर साल उर्स के मौके पर देशभर से लोग आते हैं और यहां की फिजा में भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम

710eccbf-4acf-4925-96ec-552b78ccefc3

मिलता है। उन्होंने कहा कि सूफी संतों की शिक्षाएं समाज को जोड़ने और इंसानियत का रास्ता दिखाने का काम करती हैं। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि उर्स जैसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। यहां हर धर्म और समुदाय के लोग एक साथ आकर दुआ करते हैं, जो हमारे देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है। सांसद आदित्य यादव और पूर्व मंत्री आबिद रजा ने दरगाह पर मौजूद लोगों को पवित्र माह रमजान की मुबारकबाद भी दी और रोजेदारों

832f9f6e-39d1-4b6c-862b-062017902787

के लिए दुआ की। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना सब्र, इबादत और इंसानियत की खिदमत का महीना होता है, जिसमें लोगों को जरूरतमंदों की मदद करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश मिलता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से अशरफ पीजी, मुशाहिद पीरजी, शहाब पीरजी, सगीर पीरजी, अनवर खां सभासद, नवेद सभासद, राजा सभासद, अबरार सभासद, मुशाहिद सभासद, अफसर अली खां, क़ौसर अली, सोहिल सिद्दीकी, फरहत सिद्दीकी, साकिब अली, अली अल्वी, अनीस सिद्दीकी, वसीम सैफी, फैसल अली, युनुस अल्वी, छोटू, बबलू, पप्पन पीरजी, सलमान एडवोकेट आफाक पीरजी, मुशीर पीरजी, पप्पू पीरजी, आदि लोग मौजूद रहें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Thakur Sobran singh Journalist
    1
    Post by Thakur Sobran singh Journalist
    user_Thakur Sobran singh Journalist
    Thakur Sobran singh Journalist
    Media house बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • . यह देखकर दिल दहल जाता है कि एक छोटा बच्चा ऐसी तकलीफ़ से गुजर रहा है। रैबीज से बचाव का सबसे बड़ा तरीका है—कुत्ते के काटते ही तुरंत इलाज। आइए सब मिलकर इस बच्चे के लिए दुआ करें। 🤲
    1
    .
यह देखकर दिल दहल जाता है कि एक छोटा बच्चा ऐसी तकलीफ़ से गुजर रहा है।
रैबीज से बचाव का सबसे बड़ा तरीका है—कुत्ते के काटते ही तुरंत इलाज।
आइए सब मिलकर इस बच्चे के लिए दुआ करें। 🤲
    user_MOHD ASIF ABBAS
    MOHD ASIF ABBAS
    Voice of people Aonla, Bareilly•
    14 hrs ago
  • पूर्व सांसद आंवला धर्मेन्द्र कश्यप की बेटी एडवोकेट कीर्ति कश्यप ने कर डाली एच पी सी एल प्लांट पर डबल मर्डर की घटना की सी बी आई जांच की मांग...... कहा एक जाति विशेष का प्लांट पर कब्ज़ा है। हत्यारे को जाति विशेष का संरक्षण।
    1
    पूर्व सांसद आंवला धर्मेन्द्र कश्यप की बेटी एडवोकेट कीर्ति कश्यप ने कर डाली एच पी सी एल प्लांट पर डबल मर्डर की घटना की सी बी आई जांच की मांग...... कहा एक जाति विशेष का प्लांट पर कब्ज़ा है। हत्यारे को जाति विशेष का संरक्षण।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बदायूं। उझानी क्षेत्र में बीती रात संजरपुर मार्ग पर अवंतिका पैलेस के पास एक केंटर गाडी सडक़ किनारे नाले मे घुस गई . केंटर सवार एक मजदूर की मौत हो गई .गाडी मे अमरोहा से केटर्स का सामान भर उझानी आ रहीं थी .सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शव को जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम को भेजा .मृतक युवक इस्लाम नगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव का निवासी था।
    1
    बदायूं। उझानी क्षेत्र में बीती रात संजरपुर मार्ग पर अवंतिका पैलेस के पास एक केंटर गाडी सडक़ किनारे नाले मे घुस गई . केंटर सवार  एक मजदूर की मौत हो गई .गाडी मे अमरोहा से केटर्स का सामान भर उझानी आ रहीं थी .सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शव को जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम को भेजा .मृतक युवक  इस्लाम नगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव का निवासी था।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उझानी / गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर होली मिलन समारोह और विराट कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। फाग गीत गाए, अबीर-गुलाल लगाया और जमकर फूलों वर्षा हुई। यूपीएससी में 235 वीं रैंक प्राप्त करने वाले आयुष पाठक के पिता प्रमोद पाठक, दादी और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। परिव्राजक सचिन देव ने वेदमंत्रोच्चार कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि मधुर व्यवहार से घर मंदिर बन जाता है। धरती पर स्वर्ग तक का अवतरण होता है। जोन समन्वयक नजीबाबाद डीपी सिंह, स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त सक्सेना, पूर्व जिला मुख्य आयुक्त डा.वीरपाल सिंह सोलंकी (डाक्टर कल्लू), पूर्व जेल अधीक्षक विनय कुमार दुबे, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्रनाथ शर्मा, जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा, सुखपाल शर्मा ने संयुक्त रूप से मां गायत्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मातृशक्तियों और देव का न्याय होने होली मिलन समारोह के दौरान फाग गीत गए और फूलों की वर्षा कर एक दूसरे के गले मिलकर शुभकामनाएं दी। इसके बाद अखिल विश्व गायत्री परिवार और हिन्दी साहित्य सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में विराट कवि सम्मेलन का सरस्वती वंदना से शुभारंभ हुआ। कवि शैलेंद्र मिश्रा देव ने कहा कि - मिल जाए कोई अपना तो होली है। मीठा बोले जब रसना तो होली है। दिल में हो अरमान कभी कुछ मिलने के पूरा हो जाए सपना तो होली है। डा. शैलेंद्र कबीर ने यूं कहा कि- सच बयां करने की हिम्मत ही नहीं है जिनमें, वे कुछ भी होंगे कलमकार नहीं हो सकते। सुनील शर्मा समर्थ ने कहा कि- क्यों न हम प्यार की करें बातें, मन से मनोहर की करें बातें। डालकर रंग एक दूजे पर, क्यों न अधिकार की करें बातें। पवन विशेष ने कहा कि - आज सुन के बात मेरी कोई दंग न होता, मुख से मेरे कोई भी ऐसा व्यंग न होता। इतिहास के पन्नों को पढ़कर देखा आईना, हम भी नमाजी होते जो भगवा रंग न होता। प्रभाकर सक्सेना ने यूं कहा कि-जयति जयति गायत्री माता, अखिल विश्व की भाग्य विधाता। ललतेश कुमार ललित ने कुछ यूं कहा कि - राधा संग खेलें होरी, श्याम श्याम चकोरी। बरसाने की गलियों में देखो, हो रही जोरा जोरी। ओजस्वी जौहरी ने कहा कि पेड़ सुखा देखकर सारे परिंदे उड़ गए, आज तक लौटा नहीं है एक पंछी डाल पर। उम्र भर जिनको बचाया धूप सर्दी ताप से, छोड़कर तन्हा गए सब आज मेरे हाल पर। विष्णु आसावा ने पढ़ा कि- ढूंढता हूं फिर वही नाता पुराना चाहिए, मुफलिसी में भी चले वो ही जमाना चाहिए। वरिष्ठ कवि कामेश पाठक ने कहा कि दिल्ली उत्तम नगर में, मच रही चीख पुकार। खूनी रंग में रंग गया, होली का त्यौहार। कवि अचिन शर्मा ने मां की महिमा का बखान कर सभी में नई ऊर्जा का संचार किया। कवि कामेश पाठक ने कवि सम्मेलन का संचालन किया। इस मौके पर परिव्राजक सचिन देव, महेश, अतेंद्र सिंह, जीत सिंह, गौरीशंकर, शिवंवदा सिंह, सीमा गुप्ता, रजनी मिश्रा, पूनम अरोड़ा, गौरी मिश्रा, बृजेश कुमारी, राजेश्वरी, सत्यवती शर्मा, मनोज मिश्रा, वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
    1
    उझानी / गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर होली मिलन समारोह और विराट कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। फाग गीत गाए, अबीर-गुलाल लगाया और जमकर फूलों वर्षा हुई। यूपीएससी में 235 वीं रैंक प्राप्त करने वाले आयुष पाठक के पिता प्रमोद पाठक, दादी और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
परिव्राजक सचिन देव ने वेदमंत्रोच्चार कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि मधुर व्यवहार से घर मंदिर बन जाता है। धरती पर स्वर्ग तक का अवतरण होता है। जोन समन्वयक नजीबाबाद डीपी सिंह, स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त सक्सेना, पूर्व जिला मुख्य आयुक्त डा.वीरपाल सिंह सोलंकी (डाक्टर कल्लू), पूर्व जेल अधीक्षक विनय कुमार दुबे, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्रनाथ शर्मा, जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा, सुखपाल शर्मा ने संयुक्त रूप से मां गायत्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मातृशक्तियों और देव का न्याय होने होली मिलन समारोह के दौरान फाग गीत गए और फूलों की वर्षा कर एक दूसरे के गले मिलकर शुभकामनाएं दी। 
इसके बाद अखिल विश्व गायत्री परिवार और हिन्दी साहित्य सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में विराट कवि सम्मेलन का सरस्वती वंदना से शुभारंभ हुआ।
कवि शैलेंद्र मिश्रा देव ने कहा कि - मिल जाए कोई अपना तो होली है। मीठा बोले जब रसना तो होली है। दिल में हो अरमान कभी कुछ मिलने के पूरा हो जाए सपना तो होली है।
डा. शैलेंद्र कबीर ने यूं कहा कि- सच बयां करने की हिम्मत ही नहीं है जिनमें, वे कुछ भी होंगे कलमकार नहीं हो सकते।
सुनील शर्मा समर्थ ने कहा कि-  क्यों न हम प्यार की करें बातें, मन से मनोहर की करें बातें। डालकर रंग एक दूजे पर, क्यों न अधिकार की करें बातें।
पवन विशेष ने कहा कि - आज सुन के बात मेरी कोई दंग न होता, मुख से मेरे कोई भी ऐसा व्यंग न होता। इतिहास के पन्नों को पढ़कर देखा आईना, हम भी नमाजी होते जो भगवा रंग न होता।
प्रभाकर सक्सेना ने यूं कहा कि-जयति जयति गायत्री माता, अखिल विश्व की भाग्य विधाता।  
ललतेश कुमार ललित ने कुछ यूं कहा कि - राधा संग खेलें होरी, श्याम श्याम चकोरी। बरसाने की गलियों में देखो, हो रही जोरा जोरी।
ओजस्वी जौहरी ने कहा कि पेड़ सुखा देखकर सारे परिंदे उड़ गए, आज तक लौटा नहीं है एक पंछी डाल पर। उम्र भर जिनको बचाया धूप सर्दी ताप से, छोड़कर तन्हा गए सब आज मेरे हाल पर।
विष्णु आसावा ने पढ़ा कि- ढूंढता हूं फिर वही नाता पुराना चाहिए, मुफलिसी में भी चले वो ही जमाना चाहिए।
वरिष्ठ कवि कामेश पाठक ने कहा कि दिल्ली उत्तम नगर में, मच रही चीख पुकार। खूनी रंग में रंग गया, होली का त्यौहार। 
कवि अचिन शर्मा ने मां की महिमा का बखान कर सभी में नई ऊर्जा का संचार किया। 
कवि कामेश पाठक ने कवि सम्मेलन का संचालन किया। इस मौके पर परिव्राजक सचिन देव, महेश, अतेंद्र सिंह, जीत सिंह, गौरीशंकर, शिवंवदा सिंह, सीमा गुप्ता, रजनी मिश्रा, पूनम अरोड़ा, गौरी मिश्रा, बृजेश कुमारी, राजेश्वरी, सत्यवती शर्मा, मनोज मिश्रा, वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बदायूं शहर के छह सड़का सब्जी मंडी के पास रविवार सुबह करीब दस बजे ज्योति गारमेंट्स, दीपक कलेक्शन और एक गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज हवा के कारण लपटें आसपास की दुकानों तक फैलने लगीं, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया आग की तीव्रता अधिक होने के कारण गाड़ियों का पानी जल्दी खत्म हो गया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां दोबारा पानी भरने के लिए गईं। आग पर काबू पाने के लिए नगर पालिका से भी पानी के टैंकर मंगाए गए आग को फैलने से रोकने के लिए दुकानों को बाहर से तोड़ने के लिए बुल्डोजर भी मौके पर बुलाया गया। इस अग्निकांड में ज्योति गारमेंट्स और दीपक कलेक्शन की दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
    1
    बदायूं शहर के छह सड़का सब्जी मंडी के पास रविवार सुबह करीब दस बजे ज्योति गारमेंट्स, दीपक कलेक्शन और एक गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज हवा के कारण लपटें आसपास की दुकानों तक फैलने लगीं, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया आग की तीव्रता अधिक होने के कारण गाड़ियों का पानी जल्दी खत्म हो गया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां दोबारा पानी भरने के लिए गईं। आग पर काबू पाने के लिए नगर पालिका से भी पानी के टैंकर मंगाए गए आग को फैलने से रोकने के लिए दुकानों को बाहर से तोड़ने के लिए बुल्डोजर भी मौके पर बुलाया गया। इस अग्निकांड में ज्योति गारमेंट्स और दीपक कलेक्शन की दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_सचिन बाबू जिला संवाददाता
    सचिन बाबू जिला संवाददाता
    Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • राजेश बाबू मिश्रा ने बिशातरगंज थाने के नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्थानीय पत्रकारों के साथ एक बैठक की। थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराधियों पर लगाम लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कानून का पालन सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया। मिश्रा ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु करना, महिला उत्पीड़न के मामलों पर सख्ती से कार्रवाई करना और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाना भी उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करें।
    1
    राजेश बाबू मिश्रा ने बिशातरगंज थाने के नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्थानीय पत्रकारों के साथ एक बैठक की।
थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराधियों पर लगाम लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कानून का पालन सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया।
मिश्रा ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु करना, महिला उत्पीड़न के मामलों पर सख्ती से कार्रवाई करना और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाना भी उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करें।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • पति से विवाद के बाद पत्नी ने घर में लगाई आग, घरेलू सामान जल कर हुआ नष्ट बदायूं। उझानी थाना क्षेत्र के गांव खजुरारा में बीती शाम पति से विवाद के बाद पत्नी ने अपने ही घर को आग लगा दी जिससे घरेलू सामान चलकर रख के देर में बदल गया। आगजनी पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह से आज पर काबू पाया। गांव खजुराहरा निवासी अंकुर की पत्नी सुमन का काफी दिनों से अपने पति के साथ बाद विवाद चल रहा था जिसके चलते सुमन ने शनिवार की शाम अपने घर को आपके हवाले कर दिया जिससे घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। घर से उठे धुएं के गुब्बार को जब ग्रामीणों ने देखा तो वह अंकुर के घर पहुंच गए और किसी तरीका से आज पर काबू पाया तब तक बड़ा आर्थिक नुकसान हो चुका था। आगजनी की सूचना पर कछला चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी पूरी तरीका से सुरक्षित हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
    1
    पति से विवाद के बाद पत्नी ने घर में लगाई आग, घरेलू सामान जल कर हुआ नष्ट
बदायूं। उझानी थाना क्षेत्र के गांव खजुरारा में बीती शाम पति से विवाद के बाद पत्नी ने अपने ही घर को आग लगा दी जिससे घरेलू सामान चलकर रख के देर में बदल गया। आगजनी पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह से आज पर काबू पाया।
गांव खजुराहरा निवासी अंकुर की पत्नी सुमन का काफी दिनों से अपने पति के साथ बाद विवाद चल रहा था जिसके चलते सुमन ने शनिवार की शाम अपने घर को आपके हवाले कर दिया जिससे घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। घर से उठे धुएं के गुब्बार को जब ग्रामीणों ने देखा तो वह अंकुर के घर पहुंच गए और किसी तरीका से आज पर काबू पाया तब तक बड़ा आर्थिक नुकसान हो चुका था। आगजनी की सूचना पर कछला चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी पूरी तरीका से सुरक्षित हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उझानी,(बदायूं)। नगर के समीपवर्ती गांव अढ़ौली में पिछले चार दिनों से गांव में लगे एक इंडिया हैंडपम्प के पानी के साथ कीड़े निकलने से ग्रामीण खासे परेशान है और वह पीने के पानी को तरस गए है। ग्रामीण दूर दराज लगे नलों से पानी लाने को मजबूर है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान समेत ब्लाक अधिकारियों से तत्काल नया बोरिंग कराने की मांग की है ताकि उन्हें पीने का स्वच्छ पानी मिल सके। गांव अढ़ौली में आबादी वाले स्थान पर लगे इंडिया हैंडपम्प से पिछले कुछ दिनों से पानी के साथ सुड़ियां भी निकल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले तो उन्होंने समझा कि कुछ कीड़े नल के अंदर चले गए होंगे जिससे बाहर आ रहे है लेकिन यह क्रम पिछले चार-पांच दिनों से जारी रहा तो वह परेशान हो गए और पीने के लिए पानी दूर दराज स्थानों से लाने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पानी के साथ सुड़ियां क्यों निकल रही है यह तो नल सही करने वाले व्यक्ति ही बता सकते है लेकिन नल के आसपास रहने वाले सभी ग्रामीण संक्रामित रोगों के फैलने की संभावना से डर जरूर गए है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और ब्लाक अधिकारियों से उन सभी की आबादी वाले स्थान पर नया बोरिंग कर हैंडपम्प लगवाने की गुहार लगाई है ताकि उन्हें साफ स्वच्छ पानी मिल सके।
    1
    उझानी,(बदायूं)। नगर के समीपवर्ती गांव अढ़ौली में पिछले चार दिनों से गांव में लगे एक इंडिया हैंडपम्प के पानी के साथ कीड़े निकलने से ग्रामीण खासे परेशान है और वह पीने के पानी को तरस गए है। ग्रामीण दूर दराज लगे नलों से पानी लाने को मजबूर है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान समेत ब्लाक अधिकारियों से तत्काल नया बोरिंग कराने की मांग की है ताकि उन्हें पीने का स्वच्छ पानी मिल सके। 
गांव अढ़ौली में आबादी वाले स्थान पर लगे इंडिया हैंडपम्प से पिछले कुछ दिनों से पानी के साथ सुड़ियां भी निकल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले तो उन्होंने समझा कि कुछ कीड़े नल के अंदर चले गए होंगे जिससे बाहर आ रहे है लेकिन यह क्रम पिछले चार-पांच दिनों से जारी रहा तो वह परेशान हो गए और पीने के लिए पानी दूर दराज स्थानों से लाने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पानी के साथ सुड़ियां क्यों निकल रही है यह तो नल सही करने वाले व्यक्ति ही बता सकते है लेकिन नल के आसपास रहने वाले सभी ग्रामीण संक्रामित रोगों के फैलने की संभावना से डर जरूर गए है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और ब्लाक अधिकारियों से उन सभी की आबादी वाले स्थान पर नया बोरिंग कर हैंडपम्प लगवाने की गुहार लगाई है ताकि उन्हें साफ स्वच्छ पानी मिल सके।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.