logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जौनपुर : फेफड़ों की बीमारी से हुई युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा; मारपीट का लगाया गया था आरोप* जौनपुर : फेफड़ों की बीमारी से हुई युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा; मारपीट का लगाया गया था आरोप जौनपुर*: बदलापुर थाना क्षेत्र के कुशहां गांव निवासी युवक राजीव जैसवार की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नया मोड़ आ गया है। रिपोर्ट में मौत का कारण फेफड़ों की बीमारी बताया गया है, जबकि परिजनों ने पहले पैसे के लेन-देन के विवाद में मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया था। जानकारी के अनुसार, राजीव जैसवार रामनगर बाजार में एक व्यापारी के यहां ड्राइवर के रूप में काम करते थे। परिजनों का आरोप है कि आर्थिक तंगी के चलते राजीव ने अपने मालिक से कुछ रुपये उधार लिए थे, जिसे लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि 21 फरवरी 2026 को जब राजीव अपने साले के साथ रामनगर बाजार पहुंचे, तभी वहां मौजूद दो लोगों ने उनसे पैसे की मांग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने कथित रूप से राजीव की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। घटना के बाद गंभीर हालत में परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां कुछ दिनों तक इलाज चलने के बाद शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मामले की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची । स्थिति को देखते हुए एसपी ग्रामीण अतिश कुमार सिंह, बदलापुर एसडीएम योगिता सिंह, सीओ सुनील कुमार तथा बदलापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को जांच व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। रविवार को क्षेत्राधिकारी शाहगंज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत फेफड़ों की बीमारी से होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

23 hrs ago
user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
Farmer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago
17a51859-06d9-462b-ab48-c2990b3e9c59

जौनपुर : फेफड़ों की बीमारी से हुई युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा; मारपीट का लगाया गया था आरोप* जौनपुर : फेफड़ों की बीमारी से हुई युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा; मारपीट का लगाया गया था आरोप जौनपुर*: बदलापुर थाना क्षेत्र के कुशहां गांव निवासी युवक राजीव जैसवार की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नया मोड़ आ गया है। रिपोर्ट में मौत का कारण फेफड़ों की बीमारी बताया गया है, जबकि परिजनों ने पहले पैसे के लेन-देन के विवाद में मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया था। जानकारी के अनुसार, राजीव जैसवार रामनगर बाजार में एक व्यापारी के यहां ड्राइवर के रूप में काम करते थे। परिजनों का आरोप है कि आर्थिक तंगी के चलते राजीव ने अपने मालिक से कुछ रुपये उधार लिए थे, जिसे लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि 21 फरवरी 2026 को जब राजीव अपने साले के साथ रामनगर बाजार पहुंचे, तभी वहां मौजूद दो लोगों ने उनसे पैसे की मांग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने कथित रूप से राजीव की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। घटना के बाद गंभीर हालत में परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां कुछ दिनों तक इलाज चलने के बाद शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मामले की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची । स्थिति को देखते हुए एसपी ग्रामीण अतिश कुमार सिंह, बदलापुर एसडीएम योगिता सिंह, सीओ सुनील कुमार तथा बदलापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को जांच व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। रविवार को क्षेत्राधिकारी शाहगंज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत फेफड़ों की बीमारी से होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by PUBLIC TALK NEWS
    1
    Post by PUBLIC TALK NEWS
    user_PUBLIC TALK NEWS
    PUBLIC TALK NEWS
    Graphic designer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • “प्रतापगढ़ में पुलिस का सख्त एक्शन देखने को मिला है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बिनैका के पास बंद कोल्ड स्टोर के नजदीक से रामसुन्दर नाम के अभियुक्त को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि साल 2021 में करीब साढ़े सात कुंतल गोवंशीय मांस बरामदगी के मामले में यह आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त पर आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और डकैती के प्रयास जैसे कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।”
    1
    “प्रतापगढ़ में पुलिस का सख्त एक्शन देखने को मिला है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बिनैका के पास बंद कोल्ड स्टोर के नजदीक से रामसुन्दर नाम के अभियुक्त को दबोच लिया।
बताया जा रहा है कि साल 2021 में करीब साढ़े सात कुंतल गोवंशीय मांस बरामदगी के मामले में यह आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त पर आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और डकैती के प्रयास जैसे कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।”
    user_Vikas Mishra
    Vikas Mishra
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • मोबाइल कवर के पीछे नोट रखना खतरनाक हो सकता है। फोन इस्तेमाल या चार्जिंग के दौरान गर्म होता है और कवर में नोट होने से गर्मी बाहर नहीं निकल पाती। इससे फोन ओवरहीट होकर बैटरी खराब होने या आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। अपनी सुरक्षा के लिए फोन कवर में नोट न रखें।
    1
    मोबाइल कवर के पीछे नोट रखना खतरनाक हो सकता है। फोन इस्तेमाल या चार्जिंग के दौरान गर्म होता है और कवर में नोट होने से गर्मी बाहर नहीं निकल पाती। इससे फोन ओवरहीट होकर बैटरी खराब होने या आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। अपनी सुरक्षा के लिए फोन कवर में नोट न रखें।
    user_Sapna vyas
    Sapna vyas
    Viral news Jaunpur, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • Post by अनिल कुमार (पत्रकार) ✍️✍️
    1
    Post by अनिल कुमार (पत्रकार)  ✍️✍️
    user_अनिल कुमार (पत्रकार)  ✍️✍️
    अनिल कुमार (पत्रकार) ✍️✍️
    Photographer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Dharmendra Mishra
    1
    Post by Dharmendra Mishra
    user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • प्रतापगढ़ जनपद के दिलीपपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब चौखड़ा जंगल के पास एक बाइक सवार युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चौखड़ा जंगल के रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक युवक को बाइक के पास मृत अवस्था में पड़ा देखा। शरीर पर गोली लगने के निशान होने पर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दिलीपपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। मृतक की पहचान आशिक अली निवासी अचलपुर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। घटनास्थल पर थाना अध्यक्ष दिलीपपुर बलराम सिंह, उपनिरीक्षक रमिल कुमार समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर शाम करीब 6:00 बजे एसपी प्रतापगढ़ दीपक होकर भी पहुंचे हुए हैं मृतक आर्टिका कार चालक था उसके भाई सद्दाम से पूछताछ की जा रही है।
    1
    प्रतापगढ़ जनपद के दिलीपपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब चौखड़ा जंगल के पास एक बाइक सवार युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चौखड़ा जंगल के रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक युवक को बाइक के पास मृत अवस्था में पड़ा देखा। शरीर पर गोली लगने के निशान होने पर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दिलीपपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। मृतक की पहचान आशिक अली निवासी अचलपुर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे।
घटनास्थल पर थाना अध्यक्ष दिलीपपुर बलराम सिंह, उपनिरीक्षक रमिल कुमार समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर शाम करीब 6:00 बजे एसपी प्रतापगढ़ दीपक होकर भी पहुंचे हुए हैं मृतक आर्टिका कार चालक था उसके भाई सद्दाम से पूछताछ की जा रही है।
    user_Deepak Adventure Diary
    Deepak Adventure Diary
    Court reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • प्रतापगढ़ :- मदद के साथ-साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर आवाज उठानी वाली युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन संगठन के द्वारा आज जिला अस्पताल प्रयागराज में मानवता और सेवा की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली कल प्रतापगढ़ युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन संगठन के जिला अध्यक्ष पवन कुमार त्रिगुणायत को वरिष्ठ पत्रकार अंकित पांडे के द्वारा दो यूनिट ब्लड की जरूरत को लेकर जानकारी मिली मामले को प्रतापगढ़ के संगठन ग्रुप में डाला गया जिस को संज्ञान में लेते हुए युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी जी के नेतृत्व में संगठन के सक्रिय सदस्य विकास सिंह चौहान (एडवोकेट)एवं विवेक शुक्ला (एडवोकेट) ने जरूरत मंद महिला शशि सिंह के लिए प्रयागराज पहुंचकर हंसते मुस्कराते हुए रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया बताया जा रहा है कि महिला को तत्काल रक्त की आवश्यकता थी ऑपरेशन होना था रक्त की व्यस्था न होने पर एक बार हॉस्पिटल से वापस चली गई थी संगठन को जैसे ही सूचना मिली संगठन के कार्यकर्ता तुरंत अस्पताल पहुंचे और बिना देर किए रक्तदान कर पीड़ित महिला की सहायता की। इस सराहनीय कार्य की अस्पताल में मौजूद लोगों ने खूब प्रशंसा की और कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी जी ने कहा कि युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन का उद्देश्य केवल भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना ही नहीं, बल्कि समाज सेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद करना भी है। *संगठन के इस मानवीय कार्य से समाज में सेवा और सहयोग की भावना को और बल मिला है* राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया यह पुनीत कार्य हर जिले में हो रहा है और आगे भी होता रहेगा,,
    1
    प्रतापगढ़ :- मदद के साथ-साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर आवाज उठानी वाली युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन संगठन के द्वारा आज जिला अस्पताल प्रयागराज में मानवता और सेवा की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली कल प्रतापगढ़ युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन संगठन के जिला अध्यक्ष पवन कुमार त्रिगुणायत को वरिष्ठ पत्रकार अंकित पांडे के द्वारा दो यूनिट ब्लड की जरूरत को लेकर जानकारी मिली मामले को प्रतापगढ़ के संगठन ग्रुप में डाला गया जिस को संज्ञान में लेते हुए युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी जी के नेतृत्व में संगठन के सक्रिय सदस्य विकास सिंह चौहान (एडवोकेट)एवं विवेक शुक्ला (एडवोकेट) ने जरूरत मंद महिला शशि सिंह के लिए प्रयागराज पहुंचकर हंसते मुस्कराते हुए रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया बताया जा रहा है कि महिला को तत्काल रक्त की आवश्यकता थी ऑपरेशन होना था रक्त की व्यस्था न होने पर एक बार हॉस्पिटल से वापस चली गई थी संगठन को जैसे ही सूचना मिली  संगठन के कार्यकर्ता तुरंत अस्पताल पहुंचे और बिना देर किए रक्तदान कर पीड़ित महिला की सहायता की।
इस सराहनीय कार्य की अस्पताल में मौजूद लोगों ने खूब प्रशंसा की और कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी जी ने कहा कि युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन का उद्देश्य केवल भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना ही नहीं, बल्कि समाज सेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद करना भी है।
*संगठन के इस मानवीय कार्य से समाज में सेवा और सहयोग की भावना को और बल मिला है* राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया यह पुनीत कार्य हर जिले में हो रहा है और आगे भी होता रहेगा,,
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by PUBLIC TALK NEWS
    1
    Post by PUBLIC TALK NEWS
    user_PUBLIC TALK NEWS
    PUBLIC TALK NEWS
    Graphic designer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.