टहरौली में दूसरे दिन भी चला नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त जीवन टहरौली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा टहरौली द्वारा संचालित नशा मुक्ति अभियान के दूसरे दिन श्री राजा भैया वर्मा इंटर कॉलेज एवं रामराजा इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई। गुरसराय केंद्र प्रभारी बीके कविता दीदी ने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन की खुशियां और ऊर्जा छीन लेता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अच्छे विचारों और संस्कारों को अपनाकर स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। वहीं टहरौली केंद्र प्रभारी बीके पूजा दीदी एवं बीके कल्याणी दीदी ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को सकारात्मक सोच, आत्मबल और श्रेष्ठ संस्कारों के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में राजा भैया वर्मा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य माता दीन चौरसिया, रामराजा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार, समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने अभियान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
टहरौली में दूसरे दिन भी चला नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त जीवन टहरौली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा टहरौली द्वारा संचालित नशा मुक्ति अभियान के दूसरे दिन श्री राजा भैया वर्मा इंटर कॉलेज एवं रामराजा इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई। गुरसराय केंद्र प्रभारी बीके कविता दीदी ने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन की खुशियां और ऊर्जा छीन लेता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अच्छे विचारों और संस्कारों को अपनाकर स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। वहीं टहरौली केंद्र प्रभारी बीके पूजा दीदी एवं बीके कल्याणी दीदी ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को सकारात्मक सोच, आत्मबल और श्रेष्ठ संस्कारों के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में राजा भैया वर्मा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य माता दीन चौरसिया, रामराजा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार, समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने अभियान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
- सोशल मीडिया पर प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, युवती बोली- ‘मैं बालिग हूं और राकेश के साथ खुश हूं’ उरई। सोशल मीडिया पर प्रेमी युगल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती अपनी मर्जी से युवक के साथ जाने और उसके साथ खुश होने की बात कह रही है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में युवती ने अपना नाम मधु बताया है। उसने कैमरे के सामने बयान देते हुए कहा कि वह पूरी तरह से बालिग (वयस्क) है और उसने अपनी मर्जी से यह कदम उठाया है। युवती ने युवक का नाम राकेश बताते हुए कहा कि वह अपनी इच्छा से उसके साथ रह रही है और इस फैसले से बेहद खुश है। "मैं बालिग हूं और अपने फैसले खुद ले सकती हूं। मैं राकेश के साथ अपनी मर्जी से गई हूं और उसके साथ बहुत खुश हूं। — मधु (वायरल वीडियो में दिए बयान के अनुसार) सुरक्षा और परिजनों के विरोध की आशंका अक्सर देखा जाता है कि इस प्रकार के मामलों में प्रेमी युगल परिजनों के विरोध, पुलिस कार्रवाई या संभावित खतरे से बचने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। इस वीडियो के माध्यम से भी युवती ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है। पुलिस जांच की संभावना वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यदि परिजनों की ओर से कोई तहरीर मिलती है या युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होती है, तो वीडियो का संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- कोंच में प्रेम विवाह के बाद युवती का वीडियो वायरल, भाई पर जान से मारने की धमकी का आरोप जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर निवासी हिना ने अपनी इच्छा से मोहल्ले के ही निवासी जीत के साथ आर्य समाज मंदिर, प्रयागराज में विवाह कर लिया है। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे हिना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने बताया कि उसने बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से जीत के साथ शादी की है। वायरल वीडियो में हिना ने कहा कि उसके परिवार का इस विवाह से कोई संबंध नहीं है और उसने स्वयं अपनी पसंद से यह फैसला लिया है। युवती ने आरोप लगाया कि उसका भाई उसे और उसके पति जीत को जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने कहा कि यदि भविष्य में उसे या उसके पति को किसी प्रकार की कोई हानि होती है, तो इसके लिए उसके माता-पिता और भाई जिम्मेदार होंगे। हिना ने वीडियो के माध्यम से अपनी सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से किसी आधिकारिक कार्रवाई या बयान की पुष्टि नहीं हुई है। यदि पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत दी जाती है, तो पुलिस नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।1
- UP Election 2027: जालौन में बीजेपी का तूफानी शक्ति प्रदर्शन! 👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻 पूरी खबर देखने के लिए ब्लू लिंक पर क्लिक करें। ----------------------------------------------------- *NEWS 9 LIVE TV चैनल को सब्सक्राइब* करें साथ ही अपने क्षेत्र की खबरों से अपडेट रहने के लिए *बेल आइकन जरूर*🔔 दबाएं। *Plz like, comment & share*1
- 15 अगस्त हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत देशवासियों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की गई है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करना है। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे इस जनभागीदारी अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होकर अपने घर पर तिरंगा फहराएं तथा राष्ट्रगौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। "हर घर तिरंगा" अभियान देशवासियों को स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों का स्मरण कराते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का एहसास भी कराता है। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है।1
- GM इलाहाबाद द्वारा उरई रेलवे स्टेशन का मुझे क्या करते हुए अधिकारियों को दिए निर्देश1
- उरई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण GM इलाहाबाद ने स्टेशन परिसर में साफ सफाई से लेकर व्यवस्थाएं देखी और अधिकारियों को निर्देश दिए उरई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण GM इलाहाबाद ने स्टेशन परिसर में साफ सफाई से लेकर व्यवस्थाएं देखी और अधिकारियों को निर्देश दिए1
- हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा: तेल टैंकर, रोडवेज बस और कार की टक्कर, 3 की मौत, दो दर्जन से अधिक यात्री हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में नेशनल हाईवे-34 पर सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कुंडौरा गांव के पास बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार तेल टैंकर, रोडवेज बस और एक कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बस चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग दो दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। हादसा इतना भीषण था कि बस, टैंकर और कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कई यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, बस चालक निसार और टैंकर चालक वाहन के स्टेयरिंग के बीच बुरी तरह फंस गए थे। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, बस में सवार महोबा निवासी 60 वर्षीय नंदकिशोर नायक पुत्र ओमकार की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में बस का परिचालक समेत कई यात्री घायल हुए हैं, जिनमें अनेक की हालत गंभीर बताई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हुई है तथा घायलों का उपचार कराया जा रहा है। वहीं, जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।1
- कोंच में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, नगर की एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी की मां की तहरीर पर मंगलवार को कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया था कि ग्राम गेन्दौली, थाना कैलिया निवासी रोहित कुमार ने करीब चार माह तक किशोरी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने नगर के पंचानन चौराहा से आगे जालौन मार्ग पर दबिश देकर आरोपित रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निगवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना जारी है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।1