महिला को ईख के खेत मे खींचने की कोशिश, विरोधः आरोपी ने जातिसूचक गालिया दीं, दरांती से हमला कर कुंडल लूटे; केस दर्ज छपरौली मे घास खोदने गई एक महिला पर गांव के ही एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। आरोपी ने महिला को गलत इरादे से ईख के खेत मे खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने महिला के साथ मारपीट की, जातिसूचक गालियां दीं और दरांती से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान महिला के सोने के कुंडल भी गुम हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यह घटना 21 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे की है। वह अपने पशुओं के लिए जंगल मे घास खोदने गई थी और चकरोड पर घास खोद रही थी। तभी गांव का आरोपी अपने खेत से निकलकर आया और उसे चकरोड से खींचकर गलत इरादे से ईख के खेत में ले जाने लगा। महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसके पेट में लात मारी। उसने महिला की पीठ पर कोहनी और डंडे से भी वार किया। इसके बाद आरोपी ने उसके दाहिने पैर की पिंडली पर दरांती से हमला कर दिया, जिससे खून बहने लगा। मारपीट के दौरान महिला के कानो से सोने के कुंडल भी कहीं गिरकर गुम हो गए। शोर सुनकर पास मे ईख बांध रहे लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह महिला को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। महिला का आरोप है कि आरोपी पहले भी उसके साथ गलत इरादे से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर चुका है और लगातार उस पर बुरी नजर रखता था। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी प्रभाकर ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी सुधीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला को ईख के खेत मे खींचने की कोशिश, विरोधः आरोपी ने जातिसूचक गालिया दीं, दरांती से हमला कर कुंडल लूटे; केस दर्ज छपरौली मे घास खोदने गई एक महिला पर गांव के ही एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। आरोपी ने महिला को गलत इरादे से ईख के खेत मे खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने महिला के साथ मारपीट की, जातिसूचक गालियां दीं और दरांती से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान महिला के सोने के कुंडल भी गुम हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यह घटना 21 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे की है। वह अपने पशुओं के लिए जंगल मे घास खोदने गई थी और चकरोड पर घास खोद रही थी। तभी गांव का आरोपी अपने खेत से निकलकर आया और उसे चकरोड से खींचकर गलत इरादे से ईख के खेत में ले जाने लगा। महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसके पेट में लात मारी। उसने महिला की पीठ पर कोहनी और डंडे से भी वार किया। इसके बाद आरोपी ने उसके दाहिने पैर की पिंडली पर दरांती से हमला कर दिया, जिससे खून बहने लगा। मारपीट के दौरान महिला के कानो से सोने के कुंडल भी कहीं गिरकर गुम हो गए। शोर सुनकर पास मे ईख बांध रहे लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह महिला को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। महिला का आरोप है कि आरोपी पहले भी उसके साथ गलत इरादे से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर चुका है और लगातार उस पर बुरी नजर रखता था। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी प्रभाकर ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी सुधीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Sonipat News: गुल्लू ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया Bigg Boss के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच बातचीत और खुलासों का दौर जारी है। इसी दौरान गुल्लू ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया, जिसे सुनकर घर के बाकी सदस्य भी हैरान रह गए। बातचीत के दौरान गुल्लू ने काजी तौकीर के सामने बताया कि वह तलाकशुदा हैं। उनके इस खुलासे के बाद घर में इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई। गुल्लू की निजी जिंदगी से जुड़ी यह बात अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है और फैंस इस बातचीत पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।1
- नायब तहसीलदार राहुल सैनी टीम के साथ गांव पहुंचे और एक-दो नहीं, बल्कि 11 कोल्हू भट्ठियों का किया निरीक्षण। थानाभवन क्षेत्र के गांव भाट्टू का है, जहां ग्रामीण और किसान लंबे समय से कोल्हू भट्ठियों से निकलने वाले धुएं, मानकों के विपरीत चिमनियों और गुड़-शक्कर में कथित मिलावट को लेकर शिकायत कर रहे थे।1
- शामली। कैराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, 14 बाइक बरामद। शामली जनपद के थाना कैराना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन अंतरराज्यीय शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की 14 मोटरसाइकिलें और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में कैराना पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही थी। इसी अभियान के दौरान जगनपुरी पुलिया के पास पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार शाहरुख पुत्र अनवर निवासी राणा माजरा, थाना सनौली, पानीपत हरियाणा और असलम उर्फ भूरा पुत्र वशीर निवासी गुलशन नगर, कैराना को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की, जो पुलिस के अनुसार कैराना के मोहल्ला आलदरम्यान इकबालपुरा से चोरी की गई थी। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों की निशानदेही पर भूरा-बराला रोड स्थित बंद पड़ी पटाखा फैक्ट्री के खंडहर से 13 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। मौके से पुलिस ने रवि पुत्र सुरेश निवासी गुलशन नगर, कैराना को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने पानीपत, गाजियाबाद, बागपत और शामली सहित विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करने की जानकारी दी। चोरी की बाइकों को अलग-अलग राज्यों में बेचकर रकम आपस में बांटने की बात भी सामने आई है। वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार द्वारा पुलिस टीम को लगातार सतर्कता के साथ चेकिंग और संदिग्ध वाहनों की निगरानी के निर्देश दिए जा रहे थे। इसी सतर्कता और पुलिस टीम की सक्रियता के चलते वाहन चोरों के नेटवर्क का खुलासा करते हुए एक साथ 14 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई का संदेश गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि मामले में एक अन्य आरोपी रिजवान फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बरामद अन्य मोटरसाइकिलों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।1
- कैराना पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय वाहन चोर दबोचे, 14 चोरी की बाइक बरामद l कैराना पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय वाहन चोर दबोचे, 14 चोरी की बाइक बरामद l विशेष टाइम्स / यूसुफ अली l शामली। कैराना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की 14 मोटरसाइकिलें और दो अवैध चाकू/छुरी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें दूसरे राज्यों में बेचते थे। पुलिस के मुताबिक बुधवार को जगनपुरी पुलिया पर चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार शाहरुख निवासी राणा माजरा, पानीपत और असलम उर्फ भूरा निवासी गुलशननगर, कैराना को पकड़ा गया। उनके कब्जे से चोरी की एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई, जो 11 सितंबर को कैराना के मोहल्ला आलदरम्यान इकबालपुरा से चोरी हुई थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर भूरा-बराला रोड स्थित बंद पड़ी पटाखा फैक्ट्री के खंडहर से 13 और मोटरसाइकिलें बरामद कीं। मौके से रवि निवासी गुलशननगर, कैराना को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार एक अन्य आरोपी रिजवान मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार बरामद मोटरसाइकिलों में कुछ पानीपत और गाजियाबाद से चोरी की गई थीं, जबकि अन्य के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध छुरी और एक चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने पानीपत, गाजियाबाद, बागपत और शामली सहित विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात बताई है। चोरी के वाहनों को उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बेचने की बात भी सामने आई है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- कैराना में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 14 चोरी की बाइक बरामद कैराना में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 14 चोरी की बाइक बरामद तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, हरियाणा-UP के बीच चोरी की बाइकों का करते थे सौदा कैराना। थाना कैराना पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही से चोरी की 14 मोटरसाइकिलें और दो अवैध चाकू/छुरी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के अलग-अलग जिलों से मोटरसाइकिलें चोरी कर उन्हें दूसरे राज्य में बेचते थे। पुलिस के अनुसार 23 सितंबर को संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान जगनपुरी पुलिया के पास एक बाइक पर सवार शाहरुख निवासी राणा माजरा, पानीपत और असलम उर्फ भूरा निवासी गुलशन नगर, कैराना को रोका गया। उनके कब्जे से बरामद बाइक कैराना के मोहल्ला आलदरम्यान इकबालपुरा से चोरी की निकली। इस मामले में पहले से मुकदमा दर्ज था। बंद पड़ी पटाखा फैक्ट्री बनी चोरी की बाइकों का ठिकाना पुलिस की पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों की निशानदेही पर भूरा-बराला रोड स्थित बंद पड़ी पटाखा फैक्ट्री के खंडहर से 13 और मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। मौके से पुलिस ने रवि निवासी गुलशन नगर, कैराना को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक एक अन्य आरोपी रिजवान मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पानीपत, गाजियाबाद, बागपत और शामली तक फैला नेटवर्क पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पानीपत, गाजियाबाद, बागपत और शामली सहित अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात बताई है। पुलिस का दावा है कि हरियाणा से चोरी की बाइक उत्तर प्रदेश में और उत्तर प्रदेश से चोरी की बाइक हरियाणा में बेचकर आरोपी रकम आपस में बांट लेते थे। बरामद बाइकों में पानीपत शहर, मतलौडा और गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं। अन्य बाइकों के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। दो आरोपियों से चाकू-छुरी बरामद पुलिस ने असलम उर्फ भूरा के कब्जे से एक अवैध छुरी तथा रवि के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों के खिलाफ कैराना थाने में वाहन चोरी और आर्म्स एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। रिपोर्ट: अविनाश शर्मा1
- महिला को ईख के खेत मे खींचने की कोशिश, विरोधः आरोपी ने जातिसूचक गालिया दीं, दरांती से हमला कर कुंडल लूटे; केस दर्ज छपरौली मे घास खोदने गई एक महिला पर गांव के ही एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। आरोपी ने महिला को गलत इरादे से ईख के खेत मे खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने महिला के साथ मारपीट की, जातिसूचक गालियां दीं और दरांती से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान महिला के सोने के कुंडल भी गुम हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यह घटना 21 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे की है। वह अपने पशुओं के लिए जंगल मे घास खोदने गई थी और चकरोड पर घास खोद रही थी। तभी गांव का आरोपी अपने खेत से निकलकर आया और उसे चकरोड से खींचकर गलत इरादे से ईख के खेत में ले जाने लगा। महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसके पेट में लात मारी। उसने महिला की पीठ पर कोहनी और डंडे से भी वार किया। इसके बाद आरोपी ने उसके दाहिने पैर की पिंडली पर दरांती से हमला कर दिया, जिससे खून बहने लगा। मारपीट के दौरान महिला के कानो से सोने के कुंडल भी कहीं गिरकर गुम हो गए। शोर सुनकर पास मे ईख बांध रहे लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह महिला को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। महिला का आरोप है कि आरोपी पहले भी उसके साथ गलत इरादे से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर चुका है और लगातार उस पर बुरी नजर रखता था। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी प्रभाकर ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी सुधीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- बिजनौर के चांदपुर में चेकिंग करने गए जई को बंधक बनाकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल *बिजनौर* बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र के बागड़पुर गांव में बिजली चेकिंग करने गए जेई सुदीप कुमार शर्मा को दबंगों ने बंधक बनाकर पीटा। वायरल वीडियो में हरा पटका पहने युवक थप्पड़ बरसाता दिख रहा है, जिसे किसान यूनियन से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जेई टीम के साथ एक घर में चेकिंग करने गए थे, जहां मीटर की इनकमिंग केबल में कट लगाकर चोरी से हीटर और दुकानों में बिजली इस्तेमाल हो रही थी। वीडियोग्राफी शुरू करते ही विवाद हो गया। आरोप है कि ग्राम प्रधान पति नवनीत कुमार समेत 20-30 लोगों ने जेई को बंधक बना लिया, मोबाइल छीन लिया और मारपीट की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेई को मुक्त कराया। बिजली विभाग के अधिकारियों ने कोतवाली में तहरीर दी, वहीं ग्रामीणों ने भी जेई के दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। पुलिस ने प्रधान पति समेत 30 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है, जिसमें 6 नामजद हैं। भाकियू टिकैत गुट ने कार्रवाई को एकतरफा बताकर गांव में धरना शुरू कर दिया है।1
- ककौरकलां मे युवक पर तमंचे से फायर, फाबड़े से हमला: आरोपी पर जान से मारने की कोशिश का आरोप, पुलिस ने केस दर्ज किया बागपत के छपरौली के ककौर कलां गांव में एक युवक पर जान से मारने के इरादे से हमला किया गया है। आरोप है कि गांव के ही अरविंद ने राजीव नाम के युवक पर तमंचे से फायर किया और फाबड़े से भी हमला किया। राजीव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजीव ने पुलिस को बताया कि 21 सितंबर की सुबह करीब 8:39 बजे अरविंद ने उसे गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जब राजीव अपने खेत पर पहुंचा, तो आरोप है कि अरविंद खेत में बिछी पानी की पाइपलाइन तोड़ रहा था। जब राजीव ने पाइपलाइन तोड़ने से रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने तमंचा तानकर जान से मारने के इरादे से फायर कर दिया। राजीव ने ईख के खेत मे घुसकर अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद ककौर कलां निवासी प्रदीप पुत्र शक्ति सिंह ने भी उसे वहां से निकलने मे मदद की। पीड़ित ने बताया कि वह खेत से निकलकर थाने जाने के लिए ककौर कलां अड्डे पर पहुंचा। आरोपी अरविंद भी उसका पीछा करते हुए वहा पहुंच गया। आरोप है कि आरोपी ने उसे घेर लिया और हाथ में लिए फाबड़े से उसके सिर पर जान से मारने के इरादे से हमला कर दिया।1