सोनभद्र: बाल अपराधों की रोकथाम और सुरक्षा पर मंथन, ठोस कार्ययोजना तैयार क्षेत्राधिकारी नगर की अध्यक्षता में SJPU और AHTU की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, बच्चों के अधिकारों के संरक्षण पर दिया गया जोर सोनभद्र (18 फरवरी, 2026): पुलिस महानिदेशक (महिला सम्मान प्रकोष्ठ) के आदेशानुसार आज रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा की अध्यक्षता में एसजेपीयू (SJPU) और एएचटीयू (AHTU) की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में बाल अधिकारों की सुरक्षा और तस्करी जैसी कुरीतियों पर लगाम लगाना रहा। बैठक के मुख्य बिंदु: त्वरित कार्रवाई: गुमशुदा बच्चों की बरामदगी और पॉक्सो (POCSO) मामलों की प्रभावी विवेचना की समीक्षा की गई। प्रक्रिया में सुधार: पॉक्सो मामलों के प्रारूपों को समयबद्ध तरीके से भरने और किशोर न्याय बोर्ड के सम्मनों की समय पर तामिला सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जागरूकता अभियान: स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर बाल अधिकारों एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाने के लिए कार्ययोजना बनाई गई। समन्वय: पुलिस विभाग, बाल कल्याण समिति, श्रम विभाग और चाइल्ड हेल्पलाइन के बीच बेहतर तालमेल पर बल दिया गया। इस बैठक में जिले के सभी थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जहाँ विवेचकों की व्यावहारिक समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए गए।

- अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी डाला के सीएसआर के तहत कुपोषित और अति कुपोषित बच्चो को बुधवार दोपहर 12 बजे त्रैमासिक पोषण किट का वितरण किया गया। यह वितरण डाला सेक्टर सी क्षेत्र में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर उड़ान सेवा समिति के सहयोग से किया गया। पोषण किट में मुरमुरा,गुड़,भुना चना अन्य पोषक सामग्री शामिल थी।यह पोषण किट कुपोषित और अति कुपोषित बच्चो को दिया गया। इस मौके पर दर्जनों बच्चे उनकी मातायें, उड़ान सेवा समिति एनजीओ की मीनू चौबे और मुख्य सेविका नेहा भी मौजूद थीं।3
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- राबर्ट्सगंज विधानसभा के ग्राम पंचायत नरोखर के ग्रामीणों ने अपना दल एस के अल्पसंख्यक मंच जिलाध्यक्ष आसिफ अहमद और युवा मंच अध्यक्ष राबर्ट्सगंज लवकुश सिंह पटेल को खराब रोड के बारे में अवगत कराया। 1, अइलकर माइनर से नरोखर नहर टेल तक संपर्क मार्ग 2, जुलरहमान के घर से विरधी संपर्क मार्ग वाया बढ़उली संपर्क मार्ग 3, अइलकर माइनर से नरोखर तालाब तक1
- सोनभद्र.... चोपनसोनभद्र संपत्ति विवाद में परिवार के बीच खूनी संघर्ष बीच बाजार लाठी-डंडे और पत्थर चले, वीडियो वायरल चोपन थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल रोड की घटना पारिवारिक कलह ने लिया उग्र रूप पिता की संपत्ति में बराबर हिस्सेदारी को लेकर विवाद परिवार के सदस्यों में जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले बीच बाजार मारपीट से मचा हड़कंप राहगीर बाल-बाल बचे, स्थानीय लोग सहमे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना कुछ घायल खुद पहुंचे सीएचसी चोपन, अन्य को पुलिस ने कराया भर्ती डॉक्टर के अनुसार कोई गंभीर रूप से घायल नहीं, प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति सामान्य सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, मामले की जांच जारी4
- Post by पत्रकार अमान खान1
- *जनपद – सोनभद्र* *✨ मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं साइबर सतर्कता अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न-* जनपद सोनभद्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य फोकस महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, विधिक अधिकारों की जानकारी एवं साइबर अपराधों से बचाव रहा। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी (सहायक नोडल अधिकारी, मिशन शक्ति 5.0) के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। अभियान के दौरान गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के सरल उपाय, महिला उत्पीड़न से संबंधित विधिक प्रावधानों, हेल्पलाइन सेवाओं एवं साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल/लिंक, सोशल मीडिया दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं OTP साझा न करने के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई। पुलिस द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। प्रत्येक शिकायत पर त्वरित एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। *📢 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर-* 📞 112 – आपातकालीन सेवा 📞 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 📞 181 – महिला हेल्पलाइन 📞 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन 📞 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन *सोनभद्र पुलिस महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है एवं मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत यह अभियान सतत रूप से संचालित किया जाता रहेगा।*4
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1