logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तीजवाड निकट तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसली,बाइक सवार युवक गंभीर रूप घायल डूंगरपुर।शहर के तीजवड़ मोड़ के निकट रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार वागदरी गांव निवासी मयूर पुत्र दिनेश डामोर रविवार को हिराता गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वह अपनी बाइक से वापस घर वागदरी लौट रहा था। इसी दौरान जब वह तीजवड़ मोड़ के पास पहुंचा, तभी उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई और सड़क किनारे लगे एक एंगल से जा टकराई।हादसा इतना तेज था कि बाइक सवार मयूर के सिर में गंभीर चोट लग गई और वह मौके पर ही घायल अवस्था में गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। सूचना पर 108 एंबुलेंस के पायलट कूरीचंद और ईएमटी रॉयल जैन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को प्राथमिक उपचार देते हुए तत्काल डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए उदयपुर रेफर कर दिया।

15 hrs ago
user_Naresh Bhoi
Naresh Bhoi
पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
15 hrs ago

तीजवाड निकट तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसली,बाइक सवार युवक गंभीर रूप घायल डूंगरपुर।शहर के तीजवड़ मोड़ के निकट रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार वागदरी गांव निवासी मयूर पुत्र दिनेश डामोर रविवार को हिराता गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वह अपनी बाइक से वापस घर वागदरी लौट रहा था। इसी दौरान जब वह तीजवड़ मोड़ के पास पहुंचा, तभी उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई और सड़क किनारे लगे एक एंगल से जा टकराई।हादसा इतना तेज था कि बाइक सवार मयूर के सिर में गंभीर चोट लग गई और वह मौके पर ही घायल अवस्था में गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। सूचना पर 108 एंबुलेंस के पायलट कूरीचंद और ईएमटी रॉयल जैन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को प्राथमिक उपचार देते हुए तत्काल डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए उदयपुर रेफर कर दिया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सीमलवाड़ा। आधुनिक दौर में जहां शादी समारोहों में दूल्हे के लिए महंगी लग्जरी कारें, बग्घियां और आधुनिक सजावट का चलन तेजी से बढ़ रहा है, वहीं सीमलवाड़ा उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बांसिया में रविवार को एक अनोखा और पारंपरिक नजारा देखने को मिला। यहां दूल्हा ऊंट पर सवार होकर डीजे की धुनों के साथ बारात लेकर निकला, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार बांसिया निवासी महेश पुत्र काउडा मनात की शादी रविवार 26 अप्रैल को आयोजित हुई। विवाह समारोह के दौरान दूल्हे महेश को ऊंट पर सवार कराया गया और बारात घर से रवाना हुई। डीजे की धुनों, नाचते-गाते बारातियों और पारंपरिक अंदाज में निकली यह बारात मुख्य गांव से होती हुई बेड़ा गांव के लिए रवाना हुई। बारात में शामिल ग्रामीणों ने बताया कि आदिवासी समाज में प्राचीन समय से दूल्हे को ऊंट या घोड़े पर बैठाकर बारात ले जाने की परंपरा रही है। समय के साथ आधुनिकता बढ़ने से यह परंपरा कम होती जा रही है, लेकिन महेश मनात ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने के उद्देश्य से ऊंट पर बैठकर बारात निकालने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। लोगों का कहना था कि आधुनिक साधनों के बीच अपनी परंपराओं को सहेजना और उन्हें आगे बढ़ाना समाज के लिए गर्व की बात है। बारात के दौरान युवाओं और बच्चों में भी खास उत्साह देखने को मिला तथा पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
    1
    सीमलवाड़ा। आधुनिक दौर में जहां शादी समारोहों में दूल्हे के लिए महंगी लग्जरी कारें, बग्घियां और आधुनिक सजावट का चलन तेजी से बढ़ रहा है, वहीं सीमलवाड़ा उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बांसिया में रविवार को एक अनोखा और पारंपरिक नजारा देखने को मिला। यहां दूल्हा ऊंट पर सवार होकर डीजे की धुनों के साथ बारात लेकर निकला, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।
जानकारी के अनुसार बांसिया निवासी महेश पुत्र काउडा मनात की शादी रविवार 26 अप्रैल को आयोजित हुई। विवाह समारोह के दौरान दूल्हे महेश को ऊंट पर सवार कराया गया और बारात घर से रवाना हुई। डीजे की धुनों, नाचते-गाते बारातियों और पारंपरिक अंदाज में निकली यह बारात मुख्य गांव से होती हुई बेड़ा गांव के लिए रवाना हुई।
बारात में शामिल ग्रामीणों ने बताया कि आदिवासी समाज में प्राचीन समय से दूल्हे को ऊंट या घोड़े पर बैठाकर बारात ले जाने की परंपरा रही है। समय के साथ आधुनिकता बढ़ने से यह परंपरा कम होती जा रही है, लेकिन महेश मनात ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने के उद्देश्य से ऊंट पर बैठकर बारात निकालने का निर्णय लिया।
ग्रामीणों ने इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। लोगों का कहना था कि आधुनिक साधनों के बीच अपनी परंपराओं को सहेजना और उन्हें आगे बढ़ाना समाज के लिए गर्व की बात है।
बारात के दौरान युवाओं और बच्चों में भी खास उत्साह देखने को मिला तथा पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • गौ माता को राष्ट्र माता बनायें 27 अप्रैल को अपने अपने तहसील स्थल पर ग्यापन अवश्य दें गौ माता को राष्ट्र माता बनाना हमारा प्रथम दाईत्व है आईए मीलकर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाए ।
    4
    गौ माता को राष्ट्र माता बनायें 27 अप्रैल को अपने अपने तहसील स्थल पर ग्यापन अवश्य दें गौ माता को राष्ट्र माता बनाना हमारा प्रथम दाईत्व है आईए मीलकर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाए ।
    user_Chief editor Rajasthan
    Chief editor Rajasthan
    Media company बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • कुशलगढ़ नगर के बावलिया खार स्थित हिरण नदी किनारे बने सत्यवीर तेजाजी महाराज धाम पर आयोजित दो दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का रविवार को पूर्णाहुति के साथ भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन महायज्ञ, विशेष हवन, महाआरती एवं विशाल महाप्रसादी में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया। महोत्सव के प्रधान आचार्य पंकज जोशी के निर्देशन में पंडित ललित जोशी एवं सहायक पंडित रूपकिशोर चतुर्वेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश पूजन, मातृका, वास्तु, योगिनी, नवग्रह एवं रुद्र पूजन सहित विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए। महारुद्र हवन के बाद महाआरती से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में कुशलगढ़ उपखंड अधिकारी राकेश कुमार न्योल एवं पंचायत समिति के विकास अधिकारी रामराज चौधरी ने भाग लेकर आरती की तथा पूर्णाहुति में मंत्र पुष्पांजलि अर्पित की। दोनों अधिकारियों ने आयोजन को समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और सामाजिक समरसता बढ़ाने वाला बताया। समिति की अध्यक्ष गोरी बुआ के सानिध्य में आयोजित महोत्सव को सफल बनाने में बाबूलाल कच्छावा, नारायण लाल पांचाल, शांतिलाल चौहान, भैरू भाई एवं नारायण लाल बारोडिया सहित कई कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। थांदला (एमपी) से आए श्रद्धालुओं व नगरवासियों ने भी सहयोग दिया। समाजसेवी सुधीर प्रीति स्वर्णकार ने रात्रि आरती में भाग लिया। अंत में महाप्रसादी के साथ आयोजन का सफल समापन हुआ।
    1
    कुशलगढ़ नगर के बावलिया खार स्थित हिरण नदी किनारे बने सत्यवीर तेजाजी महाराज धाम पर आयोजित दो दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का रविवार को पूर्णाहुति के साथ भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन महायज्ञ, विशेष हवन, महाआरती एवं विशाल महाप्रसादी में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया।
महोत्सव के प्रधान आचार्य पंकज जोशी के निर्देशन में पंडित ललित जोशी एवं सहायक पंडित रूपकिशोर चतुर्वेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश पूजन, मातृका, वास्तु, योगिनी, नवग्रह एवं रुद्र पूजन सहित विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए। महारुद्र हवन के बाद महाआरती से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम में कुशलगढ़ उपखंड अधिकारी राकेश कुमार न्योल एवं पंचायत समिति के विकास अधिकारी रामराज चौधरी ने भाग लेकर आरती की तथा पूर्णाहुति में मंत्र पुष्पांजलि अर्पित की। दोनों अधिकारियों ने आयोजन को समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और सामाजिक समरसता बढ़ाने वाला बताया।
समिति की अध्यक्ष गोरी बुआ के सानिध्य में आयोजित महोत्सव को सफल बनाने में बाबूलाल कच्छावा, नारायण लाल पांचाल, शांतिलाल चौहान, भैरू भाई एवं नारायण लाल बारोडिया सहित कई कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। थांदला (एमपी) से आए श्रद्धालुओं व नगरवासियों ने भी सहयोग दिया।
समाजसेवी सुधीर प्रीति स्वर्णकार ने रात्रि आरती में भाग लिया। अंत में महाप्रसादी के साथ आयोजन का सफल समापन हुआ।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • ⚡ सोलर कनेक्शन पर बड़ा खुलासा! राजस्थान में ‘फ्री बिजली’ के वादे पर विवाद गहराता जा रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप—150 यूनिट का वादा किया गया, लेकिन अब 100 यूनिट भी नहीं मिल रही! 💬 लोगों ने लाखों रुपये खर्च कर छतों पर सोलर पैनल लगवाए, लेकिन जब बिजली के बिल आए तो हकीकत कुछ और ही निकली। 😡 कई उपभोक्ता अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। 👉 क्या सोलर योजना में पारदर्शिता की कमी है? 👉 क्या उपभोक्ताओं को पूरी जानकारी नहीं दी गई? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं 👇 📢 ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें RDX NEWS #RajasthanNews #SolarScheme #FreeElectricity #BreakingNews #RDXNews #HindiNews #SolarControversy #ElectricityBill #ViralNews #IndiaNews
    1
    ⚡ सोलर कनेक्शन पर बड़ा खुलासा!
राजस्थान में ‘फ्री बिजली’ के वादे पर विवाद गहराता जा रहा है।
उपभोक्ताओं का आरोप—150 यूनिट का वादा किया गया, लेकिन अब 100 यूनिट भी नहीं मिल रही!
💬 लोगों ने लाखों रुपये खर्च कर छतों पर सोलर पैनल लगवाए, लेकिन जब बिजली के बिल आए तो हकीकत कुछ और ही निकली।
😡 कई उपभोक्ता अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
👉 क्या सोलर योजना में पारदर्शिता की कमी है?
👉 क्या उपभोक्ताओं को पूरी जानकारी नहीं दी गई?
अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं 👇
📢 ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें
RDX NEWS
#RajasthanNews #SolarScheme #FreeElectricity #BreakingNews #RDXNews #HindiNews #SolarControversy #ElectricityBill #ViralNews #IndiaNews
    user_RDX News
    RDX News
    Local News Reporter वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (श्रद्धा भक्ति और आस्था के साथ संपन्न हुआ सत्य वादी विर तेजाजी महाराज की मुर्ती की प्राण-प्रतिष्ठा, झाला परिवार ने यज्ञ हवन अनुष्ठान में दी आहुतियां, उपखंड अधिकारी व पंचायत समिति विकास अधिकारी ने लिया दर्शन लाभ, राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर में स्थित श्री सत्य वादी विर तेजाजी महाराज के मंदिर पर दो दिवसीय धर्म की गंगा बही, तेजाजी मंदिर पर आचार्य पंडित रुप किशोर चतुर्वेदी, आचार्य पंडित पंकज जोशी, आचार्य ललित जोशी ने विधि-विधान पूर्वक पुजा अर्चना कर यज्ञ हवन अनुष्ठान में आहुतियां दिलवाईं मुख्य यजमान झाला परिवार ने यज्ञ हवन अनुष्ठान में आहुतियां दी व पुन्य का लाभ प्राप्त किया इस धार्मिक अनुष्ठान में झाला दंपति में दर्शिल सिंह झाला दंपति दादा पोते ने भी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया वहीं आज कुशलगढ़ की पुन्य धरा पर स्थित श्री सत्य वादी विर तेजाजी महाराज की मुर्ती की प्राण-प्रतिष्ठा विधि विधान से की गई,इस मोके पर थांदला से तेजाजी के भक्त व मोहकमपुरा सहित आस पास के भक्त मौजूद रहे आरती व यज्ञ में आहुति व आरती के पावन अवसर पर कुशलगढ़ उप खंड अधिकारी,व पंचायत समिति कुशलगढ़ के विकास अधिकारी अध्यक्ष किन्नर गोरी बुआ समस्त तेजाजी महाराज व दशा माता मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता कुशलगढ़ नगरवासी महिलाएं सहित बड़ी संख्या में धर्म की वैतरणी में डुबकी लगाई,तथा भंडारे का आयोजन किया गया इस मौके पर गौ भक्तो ने धार्मिक कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई व 27अप्रेल को गौ माता को सम्मान दिलाने वाले पतरक वितरित किए व आव्हान किया कि गौ माता को सम्मान दिलाने सभी को निमंत्रण दिया
    4
    कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी 
(श्रद्धा भक्ति और आस्था के साथ संपन्न हुआ सत्य वादी विर तेजाजी महाराज की मुर्ती की प्राण-प्रतिष्ठा,
झाला परिवार ने यज्ञ हवन अनुष्ठान में दी आहुतियां, उपखंड अधिकारी व पंचायत समिति विकास अधिकारी ने लिया दर्शन लाभ,
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर में स्थित श्री सत्य वादी विर तेजाजी महाराज के मंदिर पर दो दिवसीय धर्म की गंगा बही, तेजाजी मंदिर पर आचार्य पंडित रुप किशोर चतुर्वेदी, आचार्य पंडित पंकज  जोशी, आचार्य ललित जोशी ने विधि-विधान पूर्वक पुजा अर्चना कर यज्ञ हवन अनुष्ठान में आहुतियां दिलवाईं मुख्य यजमान झाला परिवार ने यज्ञ हवन अनुष्ठान में आहुतियां दी व पुन्य का लाभ प्राप्त किया 
इस धार्मिक अनुष्ठान में झाला दंपति में दर्शिल सिंह झाला दंपति दादा पोते ने भी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया वहीं आज कुशलगढ़ की पुन्य धरा पर स्थित श्री सत्य वादी विर तेजाजी महाराज की मुर्ती की प्राण-प्रतिष्ठा विधि विधान से की गई,इस मोके पर थांदला से तेजाजी के भक्त व मोहकमपुरा सहित आस पास के भक्त मौजूद रहे आरती व यज्ञ में आहुति व आरती के पावन अवसर पर कुशलगढ़ उप खंड अधिकारी,व पंचायत समिति कुशलगढ़ के विकास अधिकारी अध्यक्ष किन्नर गोरी बुआ समस्त तेजाजी महाराज व दशा माता मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता कुशलगढ़ नगरवासी महिलाएं सहित बड़ी संख्या में धर्म की वैतरणी में डुबकी लगाई,तथा भंडारे का आयोजन किया गया  इस मौके पर गौ भक्तो ने धार्मिक कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई व 27अप्रेल को गौ माता को सम्मान दिलाने वाले पतरक वितरित किए  व आव्हान किया कि गौ माता को सम्मान दिलाने सभी को निमंत्रण दिया
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • आबूरोड। रेलवे सुरक्षा बल ने शनिवार को आबूरोड में शहर के विभिन्न वर्गों के साथ "रेलवे सेफ्टी विद विलेज़" पर जनसंवाद किया। जनसंवाद करने के साथ ही आमजन की समस्याएं सुनी एवं सुझाव पर विचार विमर्श किया। अजमेर मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपक कुमार आजाद की अध्यक्षता में आयोजित "रेलवे सेफ्टी विद विलेज़" जनसंवाद कार्यक्रम मे आरपीएफ निरीक्षक खुमाराम और जीआरपी थाना अधिकारी मनोज कुमार सहित शहर के विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान अजमेर मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपक कुमार आजाद ने नागरिकों से रेलवे परिसर में सुरक्षा, सफाई, यात्री सुविधाएं, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना, ट्रेनों में होने वाली चोरी की घटनाएं तथा रेलवे ट्रैक पार करने जैसी समस्याओं पर चर्चा की। आयुक्त आजाद ने कहा कि रेलवे सुरक्षा में जनता की भागीदारी बेहद आवश्यक है और नागरिकों के सहयोग से ही बेहतर व्यवस्था बनाई जा सकती है। आरपीएफ अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि रेलवे क्षेत्र में सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा, महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस दौरान मौजूद नागरिकों ने भी अपने सुझाव रखे और रेलवे परिसर में सुविधाओं के विस्तार, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने तथा नियमित संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की। कार्यक्रम के अंत में आरपीएफ अधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों का आभार जताते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम मे पार्षद रमेश वैष्णव, समाजसेवी गोविन्द अग्रवाल, पंचायत सदस्य देवाराम ग्रासीया, व्यवसाई बसंत प्रजापत, अशोक चंचलानी, जीतेन्द्र कमलानी (कुणाल होटल), सागर भाई अग्रवाल, नरेन्द्र अग्रवाल (छोटु भाई), गोविन्द कटारिया, नविन सांखला समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
    4
    आबूरोड। रेलवे सुरक्षा बल ने शनिवार को आबूरोड में शहर के विभिन्न वर्गों के साथ "रेलवे सेफ्टी विद विलेज़"  पर जनसंवाद किया। जनसंवाद करने के साथ ही आमजन की समस्याएं सुनी एवं सुझाव पर विचार विमर्श किया।
अजमेर मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपक कुमार आजाद की अध्यक्षता में आयोजित "रेलवे सेफ्टी विद विलेज़" जनसंवाद कार्यक्रम मे आरपीएफ निरीक्षक खुमाराम और जीआरपी थाना अधिकारी मनोज कुमार सहित शहर के विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान अजमेर मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपक कुमार आजाद ने नागरिकों से रेलवे परिसर में सुरक्षा, सफाई, यात्री सुविधाएं, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना, ट्रेनों में होने वाली चोरी की घटनाएं तथा रेलवे ट्रैक पार करने जैसी समस्याओं पर चर्चा की।
आयुक्त आजाद ने कहा कि रेलवे सुरक्षा में जनता की भागीदारी बेहद आवश्यक है और नागरिकों के सहयोग से ही बेहतर व्यवस्था बनाई जा सकती है।
आरपीएफ अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि रेलवे क्षेत्र में सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा, महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
इस दौरान मौजूद नागरिकों ने भी अपने सुझाव रखे और रेलवे परिसर में सुविधाओं के विस्तार, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने तथा नियमित संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।
कार्यक्रम के अंत में आरपीएफ अधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों का आभार जताते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
कार्यक्रम मे पार्षद रमेश वैष्णव, समाजसेवी गोविन्द अग्रवाल, पंचायत सदस्य देवाराम ग्रासीया, व्यवसाई बसंत प्रजापत, अशोक चंचलानी, जीतेन्द्र कमलानी (कुणाल होटल), सागर भाई अग्रवाल, नरेन्द्र अग्रवाल (छोटु भाई), गोविन्द कटारिया, नविन सांखला समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • विधायक कार्यालय सागवाड़ा में कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। जिले के सागवाड़ा विधानसभा स्थित स्थानीय विधायक कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक पटेल और जिला महामंत्री राधाकृष्ण टेलर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और उनके द्वारा बताए गए राष्ट्र निर्माण के संकल्पों को दोहराया। ​कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन और युवाओं की देशव्यापी उपलब्धियों पर विशेष बल दिया। उन्होंने किसानों के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग, स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी और भारतीय त्योहारों के जरिए सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। ​इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मन की बात कार्यक्रम हमें समाज और राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का बोध कराता है। उन्होंने उपस्थित सभी जनों से प्रधानमंत्री के आह्वान पर पर्यावरण और स्वच्छता के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में मांगीलाल, महेश पाटीदार सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    4
    विधायक कार्यालय सागवाड़ा में कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम
संवाददाता - संतोष व्यास
​डूंगरपुर। जिले के सागवाड़ा विधानसभा स्थित स्थानीय विधायक कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक पटेल और जिला महामंत्री राधाकृष्ण टेलर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और उनके द्वारा बताए गए राष्ट्र निर्माण के संकल्पों को दोहराया।
​कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन और युवाओं की देशव्यापी उपलब्धियों पर विशेष बल दिया। उन्होंने किसानों के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग, स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी और भारतीय त्योहारों के जरिए सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
​इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मन की बात कार्यक्रम हमें समाज और राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का बोध कराता है। उन्होंने उपस्थित सभी जनों से प्रधानमंत्री के आह्वान पर पर्यावरण और स्वच्छता के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में मांगीलाल, महेश पाटीदार सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • 37 बरस के लंबे इंतजार के बाद आज परतापुर नगरी का सौभाग्य पुनः जगा जब साधना महोदधि आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज के मांगलिक सान्निध्य में नगर में एक साथ पांच दीक्षाए संपन्न हुई। सुबह 7बजे ही परतापुर का सुभाष स्टेडियम श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया था और इसके बाद गांव गांव से अपार जन सैलाब उमड़ घुमड़ कर आ हीरहा था। क्या जैन, क्या अजैन हर पंथ, जाति, संप्रदाय ओर समाज में धार्मिक श्रद्धा का मानो ज्वार ही उमड़ पड़ा था। 37वर्ष पूर्व की महावीर जयंती 18अप्रैल 1989 की यादें ताज़ा हो गई जब दादा आचार्य भगवन श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज जी आचार्य प्रसन्न सागरजी सहित इसी स्थान पर इसी नगरी में एक साथ पांच दीक्षाए दी थी। ब्रह्मचारी सेवा निवृत वी आर एस शिक्षक, गुरुभक्त संजय भैया जी दोसी ने गुरुदेव द्वारा मंत्रोच्चार से दीक्षित हो कर जब अपने वस्त्र उतार फेंके तो पंडाल में अपार जन समूह जय जय कार कर उठा। ये त्याग, भक्ति, वैराग्य ओर तप साधना की पराकाष्ठा थी। ब्रह्म मुहूर्त में आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी ने संजय भैया जी दोसी का केशलोंचन किया। शोभा यात्रा वैराग्य भावो के साथ खेल मैदान पहुंची, समाज ओर परिजनों की परमिशन के साथ ही संजय दोसी भैयाजी मुनि श्री सामायिक सागर जी महाराज बन गए। वास्तव में जैन दर्शन पाषाण को परमात्मा ओर आत्मा को भगवान बनाने की कला है। यहां कोई भी व्यक्ति परमात्मा बनने के पथ पर अग्रसर हो सकता है। आयोजन के दौरान कई भावुक पल भी आए पर किसी भी दीक्षार्थी के कदम एक क्षण को भी नहीं डगमगाए। संघस्थ क्षुल्लक अर्घ सागरजी ने आज मुनि दीक्षा ग्रहण कर मुनि श्री अर्ध सागरजी महाराज नाम धारण किया। क्षुल्लिका धर्म प्रभा माताजी आर्यिका श्री धर्म प्रभा माताजी बनी। इसी क्रम में परतापुर की संघस्थ आर्यिका ज्ञानप्रभा माताजी को आज गणिनी ज्ञान प्रभा माताजी के रूप में प्रतिष्ठापित किया गया। परतापुर से गणिनी माताजी का दर्जा पाने वाली वो प्रथम आर्यिका बन गई है। आज कनक दीदी ने क्षुल्लिका दीक्षा ग्रहण कर 105श्रीद्रव्यप्रभा माताजी बनी। परतापुर के पचौरी परिवार की बड़ी बहु ओर 1989में आचार्य प्रसन्न सागरजी महाराज की मुनि दीक्षा के दौरान उनकी धर्म माता बनी सुशीला देवी को आज गुरुदेव ने क्षुल्लिका दीक्षा प्रदान कर श्री भाव प्रभा माताजी नाम दिया। सुबह 7बजे से प्रारंभ भव्य ऐतिहासिक दीक्षा महोत्सव अपरान्ह 11.50ए.एम तक चला। सभा को आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी ने संबोधित किया, सभी दीक्षार्थियों ने भी अपनी भावांजलि अर्पित की। ब्र. अरुण भैया के शानदार संयोजन ने आयोजन मे चार चांद लगा दिए।
    2
    37 बरस के लंबे इंतजार के बाद आज परतापुर नगरी का सौभाग्य पुनः जगा जब साधना महोदधि आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज के मांगलिक सान्निध्य में नगर में एक साथ पांच दीक्षाए संपन्न हुई।
सुबह 7बजे ही परतापुर का सुभाष स्टेडियम श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया था और इसके बाद गांव गांव से अपार जन सैलाब उमड़ घुमड़ कर आ हीरहा था। क्या जैन, क्या अजैन हर पंथ, जाति, संप्रदाय ओर समाज में धार्मिक श्रद्धा का मानो ज्वार ही उमड़ पड़ा था।
37वर्ष पूर्व की महावीर जयंती 18अप्रैल 1989 की यादें ताज़ा हो गई जब दादा आचार्य भगवन श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज जी आचार्य प्रसन्न सागरजी सहित इसी स्थान पर इसी नगरी में एक साथ पांच दीक्षाए दी थी।
ब्रह्मचारी सेवा निवृत वी आर एस शिक्षक, गुरुभक्त संजय भैया जी दोसी ने गुरुदेव द्वारा मंत्रोच्चार से दीक्षित हो कर जब अपने वस्त्र उतार फेंके तो पंडाल में अपार जन समूह जय जय कार कर उठा। ये त्याग, भक्ति, वैराग्य ओर तप साधना की पराकाष्ठा थी। ब्रह्म मुहूर्त में आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी ने संजय भैया जी दोसी का केशलोंचन किया। शोभा यात्रा वैराग्य भावो के साथ खेल मैदान पहुंची, समाज ओर परिजनों की परमिशन के साथ ही संजय दोसी भैयाजी मुनि श्री सामायिक सागर जी महाराज बन गए। वास्तव में जैन दर्शन पाषाण को परमात्मा ओर आत्मा को भगवान बनाने की कला है। यहां कोई भी व्यक्ति परमात्मा बनने के पथ पर अग्रसर हो सकता है। आयोजन के दौरान कई भावुक पल भी आए पर किसी भी दीक्षार्थी के कदम एक क्षण को भी नहीं डगमगाए।
संघस्थ क्षुल्लक अर्घ सागरजी ने आज मुनि दीक्षा ग्रहण कर मुनि श्री अर्ध सागरजी महाराज नाम धारण किया। क्षुल्लिका धर्म प्रभा माताजी आर्यिका श्री धर्म प्रभा माताजी बनी।
इसी क्रम में परतापुर की संघस्थ आर्यिका ज्ञानप्रभा माताजी को आज गणिनी ज्ञान प्रभा माताजी के रूप में प्रतिष्ठापित किया गया। परतापुर से गणिनी माताजी का दर्जा पाने वाली वो प्रथम आर्यिका बन गई है।
आज कनक दीदी ने क्षुल्लिका दीक्षा ग्रहण कर 105श्रीद्रव्यप्रभा माताजी बनी।
परतापुर के पचौरी परिवार की बड़ी बहु ओर 1989में आचार्य प्रसन्न सागरजी महाराज की मुनि दीक्षा के दौरान उनकी धर्म माता बनी सुशीला देवी को आज गुरुदेव ने क्षुल्लिका दीक्षा प्रदान कर श्री भाव प्रभा माताजी नाम दिया।
सुबह 7बजे से प्रारंभ भव्य ऐतिहासिक दीक्षा महोत्सव अपरान्ह 11.50ए.एम तक चला।
सभा को आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी ने संबोधित किया, सभी दीक्षार्थियों ने भी अपनी भावांजलि अर्पित की। ब्र. अरुण भैया के शानदार संयोजन ने आयोजन मे चार चांद लगा दिए।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए महज़ 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों को पकड़ लिया। यह घटना 23 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है, जब छात्रा कोचिंग से अपने घर लौट रही थी। जानकारी के अनुसार, दिल्लीगेट इलाके के पास स्कूटी पर सवार दो युवकों ने छात्रा का पीछा किया और उसके साथ गलत व्यवहार करने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ते देख छात्रा ने विरोध किया, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई, जिसने तुरंत जांच शुरू की। टीम ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी संसाधनों की मदद से संदिग्धों की पहचान की। जांच के आधार पर पुलिस ने शालीन मीणा और ओमप्रकाश डांगी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के दौरान शालीन मीणा ने भागने की कोशिश की, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वह पहले से ही हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है। #Udaipur #RDXNEWS
    1
    उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए महज़ 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों को पकड़ लिया। यह घटना 23 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है, जब छात्रा कोचिंग से अपने घर लौट रही थी।
जानकारी के अनुसार, दिल्लीगेट इलाके के पास स्कूटी पर सवार दो युवकों ने छात्रा का पीछा किया और उसके साथ गलत व्यवहार करने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ते देख छात्रा ने विरोध किया, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई, जिसने तुरंत जांच शुरू की। टीम ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी संसाधनों की मदद से संदिग्धों की पहचान की।
जांच के आधार पर पुलिस ने शालीन मीणा और ओमप्रकाश डांगी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के दौरान शालीन मीणा ने भागने की कोशिश की, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वह पहले से ही हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है। 
#Udaipur #RDXNEWS
    user_RDX News
    RDX News
    Local News Reporter वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.