logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

4 hrs ago
user_@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
Farmer Robertsganj, Sonbhadra•
4 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सोनभद्र । रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व है लेकिन जनपद सोनभद्र में बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद अब SIR योजना के तहत महाशिवरात्रि पर भी परिषदीय स्कूल खुले रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि निर्धारित लक्ष्य समय से पूरा करने के लिए शिक्षकों को अवकाश के दिन भी विद्यालयों में उपस्थित होकर कार्य करना होगा। वहीं BSA के इस आदेश को तुगलकी फरमान बताते हुए विभिन्न शिक्षक संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। इस दौरान शिक्षकों का कहना है कि लगातार काम के बाद अब हिंदू आस्था के महापर्व महाशिवरात्रि के साथ-साथ रविवार को भी छुट्टी नहीं मिल रही है इसलिए जिला प्रशासन इस तुगलकी फरमान को तत्काल वापस लिया जाए।
    1
    सोनभद्र । रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व है लेकिन जनपद सोनभद्र में बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद अब SIR योजना के तहत महाशिवरात्रि पर भी परिषदीय स्कूल खुले रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि निर्धारित लक्ष्य समय से पूरा करने के लिए शिक्षकों को अवकाश के दिन भी विद्यालयों में उपस्थित होकर कार्य करना होगा। वहीं BSA के इस आदेश को तुगलकी फरमान बताते हुए विभिन्न शिक्षक संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। इस दौरान शिक्षकों का कहना है कि लगातार काम के बाद अब हिंदू आस्था के महापर्व महाशिवरात्रि के साथ-साथ रविवार को भी छुट्टी नहीं मिल रही है इसलिए जिला प्रशासन इस तुगलकी फरमान को तत्काल वापस लिया जाए।
    user_आनन्द कुमार चौबे राहुल
    आनन्द कुमार चौबे राहुल
    रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सोनभद्र जिला अधिकारी बद्रीनाथ सिंह के द्वारा प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया बच्चों के लिए पठन-पाठन के लिए अध्यापकों को दिया गया सख्त निर्देश
    1
    सोनभद्र जिला अधिकारी बद्रीनाथ सिंह के द्वारा प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया बच्चों के लिए पठन-पाठन के लिए अध्यापकों को दिया गया सख्त निर्देश
    user_Rajendra Tyagi
    Rajendra Tyagi
    Farmer रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बभनी थाना क्षेत्र के बभनी - अम्बिकापुर मार्ग पर शुक्रवार को देर शाम मधुघूटरा के समीप साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक सवार किशोर की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठे दो बच्चे और चालक बाल बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार प्रमोद कुमार 14 पुत्र अशर्फी लाल निवासी पतेरीटोला बभनी तथा विजय कुमार 22 पुत्र जगदेव निवासी नवाटोला सतबहनी और साथ में दो बच्चे राकेश पुत्र पन्ना लाल तथा काजल पुत्री अनिल कुमार आधार कार्ड सुधरवाने के लिए वाड्रफनगर छत्तीसगढ़ गये हुए थे। आधार कार्ड सुधरवा कर वापस लौट रहे थे कि मधुघूटरा के समीप सड़क पर साइकिल आ गई। साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक चालक विजय कुमार हैडिल काटा तो बाइक पर बैठे प्रमोद और दोनों बच्चे गिर गये। गिरने के बाद सामने से आ रही ट्रक कुचलते हुए निकल गई। जिससे प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विजय कुमार तथा दोनों बच्चे राकेश कुमार व काजल बाल बाल बच गए।घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव घटनास्थल पर पहुंच गए और मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि मृतक के पिता अशर्फी लाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
    4
    बभनी थाना क्षेत्र के बभनी - अम्बिकापुर मार्ग पर शुक्रवार को देर शाम मधुघूटरा के समीप साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक सवार किशोर की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठे दो बच्चे और चालक बाल बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार प्रमोद कुमार 14 पुत्र अशर्फी लाल निवासी पतेरीटोला बभनी तथा विजय कुमार 22 पुत्र जगदेव निवासी नवाटोला सतबहनी और साथ में दो बच्चे राकेश पुत्र पन्ना लाल तथा काजल पुत्री अनिल कुमार आधार कार्ड सुधरवाने के लिए वाड्रफनगर छत्तीसगढ़ गये हुए थे। आधार कार्ड सुधरवा कर वापस लौट रहे थे कि मधुघूटरा के समीप सड़क पर साइकिल आ गई। साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक चालक विजय कुमार हैडिल काटा तो बाइक पर बैठे प्रमोद और दोनों बच्चे गिर गये। गिरने के बाद सामने से आ रही ट्रक कुचलते हुए निकल गई। जिससे प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विजय कुमार तथा दोनों बच्चे राकेश कुमार व काजल बाल बाल बच गए।घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव घटनास्थल पर पहुंच गए और मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि मृतक के पिता अशर्फी लाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
    user_Manoj Verma
    Manoj Verma
    Photographer ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सोनभद्र/ *विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता नामांकन प्रक्रिया का जिलाधिकारी ने लिया जायजा* -------------------------------------------- जनपद में संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह द्वारा प्राथमिक विद्यालय सहिजन खुर्द एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सहिजन कला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बी0एल0ओ0 से मतदाताओं के नाम जोड़ने, संशोधन एवं नोटिस के माध्यम से की जा रही सुनवाई प्रक्रिया के सम्बन्ध में जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उनके फॉर्म-6 अनिवार्य रूप से भरवाकर मतदाता सूची में नाम अंकित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए संपर्क अभियान चलाकर पात्र युवाओं को जागरूक किया जाए, कोटेदार का भी सहयोग लिया जाये। इस दौरान उन्होंने ई0आर0ओ0 द्वारा नोटिस जारी किए गए प्रकरणों की सुनवाई समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से करने के निर्देश दिए तथा कहा कि सभी दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में किया जाए। जिलाधिकारी ने बीएलओ से अब तक प्राप्त आवेदनों की संख्या एवं प्रगति की जानकारी भी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं का पंजीकरण अत्यंत आवश्यक है। विशेष अभियान के दौरान अधिकतम लोगों को मतदाता सूची से जोड़ने हेतु गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाए। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनन्द पाण्डेय, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह सहित विद्यालय के अध्यापक व बूथ के बी0एल0ओ0 उपस्थित रहें।
    2
    सोनभद्र/
*विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता नामांकन प्रक्रिया का जिलाधिकारी ने लिया जायजा*
--------------------------------------------
जनपद में संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह द्वारा प्राथमिक विद्यालय सहिजन खुर्द एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सहिजन कला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बी0एल0ओ0 से मतदाताओं के नाम जोड़ने, संशोधन एवं नोटिस के माध्यम से की जा रही सुनवाई प्रक्रिया के सम्बन्ध में जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उनके फॉर्म-6 अनिवार्य रूप से भरवाकर मतदाता सूची में नाम अंकित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए संपर्क अभियान चलाकर पात्र युवाओं को जागरूक किया जाए, कोटेदार का भी सहयोग लिया जाये। इस दौरान उन्होंने ई0आर0ओ0 द्वारा नोटिस जारी किए गए प्रकरणों की सुनवाई समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से करने के निर्देश दिए तथा कहा कि सभी दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में किया जाए। जिलाधिकारी ने बीएलओ से अब तक प्राप्त आवेदनों की संख्या एवं प्रगति की जानकारी भी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं का पंजीकरण अत्यंत आवश्यक है। विशेष अभियान के दौरान अधिकतम लोगों को मतदाता सूची से जोड़ने हेतु गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाए। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनन्द पाण्डेय, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह सहित विद्यालय के अध्यापक व बूथ के बी0एल0ओ0 उपस्थित रहें।
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    7 hrs ago
  • होली के एल्बम 2026
    2
    होली के एल्बम 2026
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by महेन्द्र प्रसाद सिंह मुन्नू सिंह
    1
    Post by महेन्द्र प्रसाद सिंह मुन्नू सिंह
    user_महेन्द्र प्रसाद सिंह मुन्नू सिंह
    महेन्द्र प्रसाद सिंह मुन्नू सिंह
    चैनपुर, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    1
    Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    user_@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    Farmer Robertsganj, Sonbhadra•
    4 hrs ago
  • *जनपद – सोनभद्र* * *✨ मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं साइबर सतर्कता अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न-* जनपद सोनभद्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य फोकस महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, विधिक अधिकारों की जानकारी एवं साइबर अपराधों से बचाव रहा। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी (सहायक नोडल अधिकारी, मिशन शक्ति 5.0) के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। अभियान के दौरान गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के सरल उपाय, महिला उत्पीड़न से संबंधित विधिक प्रावधानों, हेल्पलाइन सेवाओं एवं साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल/लिंक, सोशल मीडिया दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं OTP साझा न करने के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई। पुलिस द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। प्रत्येक शिकायत पर त्वरित एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। *📢 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर-* 📞 112 – आपातकालीन सेवा 📞 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 📞 181 – महिला हेल्पलाइन 📞 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन 📞 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन *सोनभद्र पुलिस महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है एवं मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत यह अभियान सतत रूप से संचालित किया जाता रहेगा।*
    3
    *जनपद – सोनभद्र*
*
*✨ मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं साइबर सतर्कता अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न-*
जनपद सोनभद्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य फोकस महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, विधिक अधिकारों की जानकारी एवं साइबर अपराधों से बचाव रहा।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी (सहायक नोडल अधिकारी, मिशन शक्ति 5.0) के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।
अभियान के दौरान गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के सरल उपाय, महिला उत्पीड़न से संबंधित विधिक प्रावधानों, हेल्पलाइन सेवाओं एवं साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल/लिंक, सोशल मीडिया दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं OTP साझा न करने के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई।
पुलिस द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। प्रत्येक शिकायत पर त्वरित एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
*📢 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर-*
📞 112 – आपातकालीन सेवा
📞 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन
📞 181 – महिला हेल्पलाइन
📞 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
📞 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
*सोनभद्र पुलिस महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है एवं मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत यह अभियान सतत रूप से संचालित किया जाता रहेगा।*
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    7 hrs ago
  • विश्व को मानवता के सूत्र में बांधने वाले विश्व विजेता महापुरुष संत रामपाल जी महाराज के बोध दिवस (17 फरवरी) के उपलक्ष्य में विशाल समागम का आयोजन हो रहा है: विशाल भंडारा अखंड पाठ दहेज मुक्त विवाह और रक्तदान शिविर। आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। #WarmInvitation_ToTheWorld #bhandara #gurbani #SantRampalJiBodhDiwas #satlokashram #TrueGuru #TatvdarshiSant ✰संत रामपाल जी महाराज बोध दिवस ✰ इस पावन शुभ अवसर पर दिनांक *15, 16, 17 फ़रवरी 2026* पर होने वाले विश्व के सबसे बड़े नि:शुल्क खुले भंडारे में आप सभी परिवार सहित सतलोक आश्रम सोजत, पाली, राजस्थान में सादर आमंत्रित है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 𝟴𝟴𝟴𝟮𝟵𝟭𝟰𝟵𝟰𝟲, 𝟴𝟴𝟴𝟮𝟵𝟭𝟰𝟵𝟰𝟳
    1
    विश्व को मानवता के सूत्र में बांधने वाले विश्व विजेता महापुरुष संत रामपाल जी महाराज के बोध दिवस (17 फरवरी) के उपलक्ष्य में विशाल समागम का आयोजन हो रहा है: 
विशाल भंडारा
अखंड पाठ
दहेज मुक्त विवाह और रक्तदान शिविर। आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।
#WarmInvitation_ToTheWorld
#bhandara #gurbani 
#SantRampalJiBodhDiwas #satlokashram #TrueGuru #TatvdarshiSant
✰संत रामपाल जी महाराज बोध दिवस ✰
इस पावन शुभ अवसर पर दिनांक *15, 16, 17 फ़रवरी 2026* पर होने वाले विश्व के सबसे बड़े नि:शुल्क खुले भंडारे में आप सभी परिवार सहित सतलोक आश्रम सोजत, पाली, राजस्थान में सादर आमंत्रित है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 𝟴𝟴𝟴𝟮𝟵𝟭𝟰𝟵𝟰𝟲, 𝟴𝟴𝟴𝟮𝟵𝟭𝟰𝟵𝟰𝟳
    user_VIKESH DAS
    VIKESH DAS
    Farmer Nuaon, Kaimur (Bhabua)•
    5 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.