शामली। सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते जुआरी को पुलिस ने दबोचा नगदी व पेन-पर्चा बरामद, मुकदमा दर्ज जनपद शामली में अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आदर्शमण्डी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर देर रात चलाए गए अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते हुए एक जुआरी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना आदर्शमण्डी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 635 रुपये नगद तथा सट्टा लिखने में प्रयुक्त पेन व पर्चा बरामद किया गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू उर्फ छोटू पुत्र नरेशचन्द निवासी अग्रवाल कॉलोनी गली नंबर 02, थाना कोतवाली शामली जनपद शामली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना आदर्शमण्डी पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

- शामली पुलिस के अंतर्गत थाना कोतवाली शामली पुलिस ने दुकान का ताला तोड़कर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित इरफान पुत्र हाजी यूसुफ निवासी मौहल्ला तैमूरशाह, गली नंबर एक थाना कोतवाली शामली ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि आरोपिगण कालू कसाई पुत्र लतीफ व हाफिज साजिद पुत्र शफी निवासीगण मौहल्ला तैमूरशाह, गली नंबर एक थाना कोतवाली शामली जनपद शामली ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रात्रि में उनकी दुकान का ताला तोड़ दिया आरोप है कि दुकान से सामान निकालकर कब्जा कर लिया गया तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली शामली में संबंधित बीएनएस धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेशानुसार चलाए जा रहे वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं नगर क्षेत्राधिकारी श्रीमती अपेक्षा निम्बाडिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी इखलाक उर्फ कालू पुत्र लतीफ निवासी गली नंबर एक मौहल्ला तैमूरशाह, दिल्ली रोड, थाना कोतवाली शामली जनपद शामली को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली शामली पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं1
- रिश्तो को कलंकित करने वाली वारदात हवस में अंधा ससुर बना दरिंदा पुत्रवधू की गला दबाकर हत्या1
- मै कोई नेता नहीं आपकी बेटी हूं सेवा मेरा ध्येय है1
- दहेज के लिए नहीं, अवैध संबंधों के कारण हुई थी महिला की हत्या कैराना। चार दिन पहले गांव इस्सोपुर खुरगान में महिला मशकुरा हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। ससुर ने ही पुत्रवधू मशकुरा की गला दबाकर हत्या की थी। मशकुरा का शव घर के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला था। मशकुरा के दूसरे गांव के एक युवक के साथ अवैध संबंध चर रहें थे। इसी की आड में ससुर ने भी पुत्रवधु मशकुरा के साथ अवैध संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने आरोपी ससुर व पति को गिरफ्तार कर लिया है।1
- टांडा माज़रा तहसील बुढ़ाना जिला मुज़फ्फरनगर 2513091
- मुजफ्फरनगर में पुलिस का बदमाशों पर एक्शन, पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश लगड़े घायल, बदमाश आमीर-समद पर 15-15 हजार का इनाम, बदमाशों ने एक व्यक्ति पर की थी LIVE फायरिंग, बदमाशों ने 2 जगह व्यक्तियों पर की थी फायरिंग, युवक पर फायरिंग व हमले का वीडियो है वायरस, बदमाशों से बाइक व 2 तमंचे कारतूस भी मिले, बुढ़ाना थाने के मंदवाड़ा मार्ग पर हुई मुठभेड़।1
- मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र में वार्ड नंबर 10 से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी मोनू पावटी ने ग्राम चौकड़ा व घिस्सूखेड़ा में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के साथ घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से समर्थन मांगा तथा बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने प्रत्याशी का स्वागत किया और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं—सड़क, जलनिकासी, बिजली एवं विकास कार्यों—से अवगत कराया। मोनू पावटी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि चुने जाने पर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि प्रत्याशी को दोनों गांवों में अच्छा समर्थन मिल रहा है और चुनाव को लेकर माहौल गर्माता जा रहा है।1
- भैंस चोरी कर पंजाब में बेचते थे आरोपी थानाभवन पुलिस ने पकड़ा मुजफ्फरनगर के दो शातिर गिरफ्तार1