logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर टीकमगढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा टीकमगढ़ 30 मार्च टीकमगढ़ शहर के पार्श्वनाथ बाजार जैन मंदिर से इस युग के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याण महोत्सव के पावन अवसर पर एक विशाल और भव्य शोभायात्रा दोपहर 2 बजे से धूमधाम से निकाली गई। यह शोभायात्रा बाजार जैन मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों स्टेट बैंक चौराहा, पपौरा चौराहा, जेठा चौराहा, पुरानी नगर पालिका, कटरा बाजार, लुकमान चौराहा, सिंधी धर्मशाला, सेल सागर, गांधी चौराहा से होकर राजेंद्र पार्क मानस मंच पहुंची। धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जनता ने बताया कि इस शोभायात्रा में आकर्षण का विशेष केंद्र रजत चांदी का दिव्य रथ था, जो पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रहा था। विभिन्न मंदिरों से आकर्षक विमान रथो पर विराजमान होकर जिन प्रतिमा, घोड़ा, बग्गी, दिव्या घोष, महिला मंडल रेजीमेंट, आगम पाठशाला के बच्चे और बड़ी संख्या में धर्म ध्वजा लिए श्रद्धालु जन मौजूद थे। इसके साथ चल रही, नृत्य करती महिलाओं की टोली और सजाए गए घोड़ों ने शोभायात्रा की भव्यता को और बढ़ाया। समाज की महिलाएँ विशेष ड्रेस कोड में शांतिपूर्वक चलकर धार्मिक गरिमा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही थीं। मार्ग में जगह-जगह समाजजन एवं विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधियों ने शोभायात्रा का पुष्पवृष्टि से स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने श्रीजी की आरती उतारी और “भगवान महावीर स्वामी की जय” के जयकारों से सम्पूर्ण वातावरण धार्मिक उल्लास से गूंज उठा। संपूर्ण यात्रा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से सम्पन्न हुई। मानस मंच पर श्रीजी का अभिषेक किया गया और मुनि पावन सागर जी, महामुनि राज विकौशल सागर जी महाराज, सुभद्र सागर जी महाराज का आशीर्वाद और मंगल देशना का लाभ श्रद्धालु जनों को प्राप्त हुआ। इस भव्य आयोजन ने पूरे शहर में आध्यात्मिक ऊर्जा और धार्मिक सौहार्द का अद्भुत संदेश प्रसारित किया। दिगंबर जैन समाज ने यह जुलूस प्रबंध व्यवस्था सूर्य सागर पाठशाला को दी गई। जन्म कल्याणक महोत्सव एवं भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांत नरेंद्र जनता ने बताया कि महावीर जयंती जैन धर्म का प्रमुख पर्व है, जो भगवान महावीर स्वामी के जन्म-दिवस पर मनाया जाता है। महावीर स्वामी 24वें तीर्थंकर थे, जिन्होंने संसार को अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, अस्तेय और ब्रह्मचर्य जैसे महान सिद्धांत प्रदान किए। उनका जन्म आज से लगभग 2600 वर्ष पूर्व वैशाख महीने की शुक्ल त्रयोदशी को हुआ था। यह दिन शांति, दया और करुणा को अपनाने का प्रेरणादायी प्रतीक माना जाता है। भगवान महावीर स्वामी के प्रमुख सिद्धांत 1. अहिंसा महावीर स्वामी का सर्वोच्च संदेश है— "जीओ और जीने दो" किसी भी जीव को हिंसा, पीड़ा या कष्ट देना पाप माना गया है। अहिंसा केवल कर्मों में ही नहीं, बल्कि वाणी और विचारों में भी होनी चाहिए। 2. सत्य सत्य का पालन केवल बोलने तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन के हर व्यवहार में सच्चाई का होना आवश्यक है। सत्य मनुष्य को नैतिकता, विश्वास और शांति की ओर ले जाता है। 3. अस्तेय जो वस्तु हमारी नहीं है, उसे लेना, हड़पना या गलत लाभ उठाना चोरी माना जाता है। महावीर स्वामी कहते हैं— ईमानदारी ही व्यक्ति का सबसे बड़ा धन है। 4. ब्रह्मचर्य इंद्रिय संयम और आत्मिक शुद्धता को जीवन में अपनाना ही ब्रह्मचर्य है। यह मन और आत्मा को ऊर्जा प्रदान करता है और साधना को सफल बनाता है। 5. अपरिग्रह अधिक वस्तुओं, धन और इच्छाओं का मोह दुःख का कारण है। इसलिए जीवन में सादगी, सीमितता और समत्व अपनाना महावीर स्वामी का मुख्य संदेश है। महावीर स्वामी के अन्य महत्वपूर्ण चिंतन -- सभी जीव आत्मा रूप से समान हैं। क्रोध, अहंकार, लोभ, और द्वेष आत्मा की उन्नति में बाधक हैं। क्षमा, करुणा और मैत्री से ही मनुष्य वास्तविक शांति प्राप्त कर सकता है। आत्मा की मुक्ति स्वयं के प्रयास से ही संभव है—किसी बाहरी शक्ति से नहीं। महावीर जयंती का संदेश महावीर जयंती हमें प्रेरित करती है कि— हम अपने जीवन में अहिंसा और शांति को अपनाएँ, सत्य और नैतिकता को प्राथमिकता दें, आत्म-संयम और साधना के मार्ग पर चलें, समाज में दयालुता, भाईचारा और सद्भावना का प्रसार करना है।

2 hrs ago
user_ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
c96da9ef-d825-4763-9598-94b11e4ae682

भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर टीकमगढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा टीकमगढ़ 30 मार्च टीकमगढ़ शहर के पार्श्वनाथ बाजार जैन मंदिर से इस युग के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याण महोत्सव के पावन अवसर पर एक विशाल और भव्य शोभायात्रा दोपहर 2 बजे से धूमधाम से निकाली गई। यह शोभायात्रा बाजार जैन मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों स्टेट बैंक चौराहा, पपौरा चौराहा, जेठा चौराहा, पुरानी नगर पालिका, कटरा बाजार, लुकमान चौराहा, सिंधी धर्मशाला, सेल सागर, गांधी चौराहा से होकर राजेंद्र पार्क मानस मंच पहुंची। धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जनता ने बताया कि इस शोभायात्रा में आकर्षण का विशेष केंद्र रजत चांदी का दिव्य रथ था, जो पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रहा था। विभिन्न मंदिरों से आकर्षक विमान रथो पर विराजमान होकर जिन प्रतिमा, घोड़ा, बग्गी, दिव्या घोष, महिला मंडल रेजीमेंट, आगम पाठशाला के बच्चे और बड़ी संख्या में धर्म ध्वजा लिए श्रद्धालु जन मौजूद थे। इसके साथ चल रही, नृत्य करती महिलाओं की टोली और सजाए गए घोड़ों ने शोभायात्रा की भव्यता को और बढ़ाया। समाज की महिलाएँ विशेष ड्रेस कोड में शांतिपूर्वक चलकर धार्मिक गरिमा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही थीं। मार्ग में जगह-जगह समाजजन एवं विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधियों ने शोभायात्रा का पुष्पवृष्टि से स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने श्रीजी की आरती उतारी और “भगवान महावीर स्वामी की जय” के जयकारों से सम्पूर्ण वातावरण धार्मिक उल्लास से गूंज उठा। संपूर्ण यात्रा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से सम्पन्न हुई। मानस मंच पर श्रीजी का अभिषेक किया गया और मुनि पावन सागर जी, महामुनि राज विकौशल सागर जी महाराज, सुभद्र सागर जी महाराज का आशीर्वाद और मंगल देशना का लाभ श्रद्धालु जनों को प्राप्त हुआ। इस भव्य आयोजन ने पूरे शहर में आध्यात्मिक ऊर्जा और धार्मिक सौहार्द का अद्भुत संदेश प्रसारित किया। दिगंबर जैन समाज ने यह जुलूस प्रबंध व्यवस्था सूर्य सागर पाठशाला को दी गई। जन्म कल्याणक महोत्सव एवं भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांत नरेंद्र जनता ने बताया कि महावीर जयंती जैन धर्म का प्रमुख पर्व है, जो भगवान महावीर स्वामी के जन्म-दिवस पर मनाया जाता है। महावीर स्वामी 24वें तीर्थंकर थे, जिन्होंने संसार को अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, अस्तेय और ब्रह्मचर्य जैसे महान सिद्धांत प्रदान किए। उनका जन्म आज से लगभग 2600 वर्ष पूर्व वैशाख महीने की शुक्ल त्रयोदशी को हुआ था। यह दिन शांति, दया और करुणा को अपनाने का प्रेरणादायी प्रतीक माना जाता है। भगवान महावीर स्वामी के प्रमुख सिद्धांत 1. अहिंसा महावीर स्वामी का सर्वोच्च संदेश है— "जीओ और जीने दो" किसी भी जीव को हिंसा, पीड़ा या कष्ट देना पाप माना गया है। अहिंसा केवल कर्मों में ही नहीं, बल्कि वाणी और विचारों में भी होनी चाहिए। 2. सत्य सत्य का पालन केवल बोलने तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन के हर व्यवहार में सच्चाई का होना आवश्यक है। सत्य मनुष्य को नैतिकता, विश्वास और शांति की ओर ले जाता है। 3. अस्तेय जो वस्तु हमारी नहीं है, उसे लेना, हड़पना या गलत लाभ उठाना चोरी माना जाता है। महावीर स्वामी कहते हैं— ईमानदारी ही व्यक्ति का सबसे बड़ा धन है। 4. ब्रह्मचर्य इंद्रिय संयम और आत्मिक शुद्धता को जीवन में अपनाना ही ब्रह्मचर्य है। यह मन और आत्मा को ऊर्जा प्रदान करता है और साधना को सफल बनाता है। 5. अपरिग्रह अधिक वस्तुओं, धन और इच्छाओं का मोह दुःख का कारण है। इसलिए जीवन में सादगी, सीमितता और समत्व अपनाना महावीर स्वामी का मुख्य संदेश है। महावीर स्वामी के अन्य महत्वपूर्ण चिंतन -- सभी जीव आत्मा रूप से समान हैं। क्रोध, अहंकार, लोभ, और द्वेष आत्मा की उन्नति में बाधक हैं। क्षमा, करुणा और मैत्री से ही मनुष्य वास्तविक शांति प्राप्त कर सकता है। आत्मा की मुक्ति स्वयं के प्रयास से ही संभव है—किसी बाहरी शक्ति से नहीं। महावीर जयंती का संदेश महावीर जयंती हमें प्रेरित करती है कि— हम अपने जीवन में अहिंसा और शांति को अपनाएँ, सत्य और नैतिकता को प्राथमिकता दें, आत्म-संयम और साधना के मार्ग पर चलें, समाज में दयालुता, भाईचारा और सद्भावना का प्रसार करना है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    1
    Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    user_ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कृषक सिकंदर खान ने स्ट्रॉ रीपर कृषि यंत्र द्वारा भूसा बनाकर किया नरवाई प्रबंधन --- ग्राम बम्होरी खास विकासखंड जतारा निवासी कृषक सिकंदर खान नरवाई प्रबंधन कृषि यंत्र स्ट्रॉ रीपर की सहायता से अपने ग्राम एवं आसपास के ग्रामों में हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई उपरांत खेत पर फैले फसल अवशेष का भूसा बनाया जा रहा है। अब तक उनके द्वारा आज दिनांक तक 42 टैंक भूसा बनाकर विक्रय किया जा चुका है जिससे उन्हें 2000 रूपये प्रति टैंक के हिसाब से लगभग 84000 रुपए की आय हो चुकी है। श्री सिकंदर द्वारा बताया गया कि इस यंत्र से खेत में हार्वेस्टर की कटाई के उपरांत फैले व खड़े फसल अवशेष का भूसा बना दिया जाता है जिससे अतिरिक्त आय के साथ नरवाई में आग लगाने की आवश्यकता नहीं होती तथा मृदा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण होता है। उल्लेखनीय है कि सिकंदर खान द्वारा कृषि अभियांत्रिकी विभाग की ई कृषि यंत्र अनुदान योजना अंतर्गत नरवाई प्रबंधन कृषि यंत्र स्ट्रॉ रीपर का क्रय किया गया जिसमें उन्हें 150000 रूपये की अनुदान सहायता प्राप्त हुई।
    1
    कृषक  सिकंदर खान ने स्ट्रॉ रीपर कृषि यंत्र द्वारा भूसा बनाकर किया नरवाई प्रबंधन
---
ग्राम बम्होरी खास विकासखंड जतारा निवासी कृषक  सिकंदर खान नरवाई प्रबंधन कृषि यंत्र स्ट्रॉ रीपर की सहायता से अपने ग्राम एवं आसपास के ग्रामों में हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई उपरांत खेत पर फैले फसल अवशेष का भूसा बनाया जा रहा है। अब तक उनके द्वारा आज दिनांक तक 42 टैंक भूसा बनाकर विक्रय किया जा चुका है जिससे उन्हें 2000 रूपये प्रति टैंक के हिसाब से लगभग 84000 रुपए की आय हो चुकी है।
श्री सिकंदर द्वारा बताया गया कि इस यंत्र से खेत में हार्वेस्टर की कटाई के उपरांत फैले व खड़े फसल अवशेष का भूसा बना दिया जाता है जिससे अतिरिक्त आय के साथ नरवाई में आग लगाने की आवश्यकता नहीं होती तथा मृदा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण होता है।
उल्लेखनीय है कि सिकंदर खान द्वारा कृषि अभियांत्रिकी विभाग की ई कृषि यंत्र अनुदान योजना अंतर्गत नरवाई प्रबंधन कृषि यंत्र स्ट्रॉ रीपर का क्रय किया गया जिसमें उन्हें 150000 रूपये की अनुदान सहायता प्राप्त हुई।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *अभद्रता पर भड़का पत्रकार संघ, सख्त कार्रवाई की मांग* *घुवारा में वर्दी की गुंडागर्दी श्रमजीवी पत्रकार संघ का सीधा वार भ्रष्ट वर्दीधारी हटाओ* *घुवारा चौकी में पदस्थ आरक्षक की अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी से मचा हड़कंप* घुवारा में वर्दी के दुरुपयोग और पत्रकारों के साथ हुई अभद्रता का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना से आक्रोशित श्रमजीवी पत्रकार संघ ने एकजुट होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा चौकी परिसर में एकजुट होकर घुवारा चौकी में एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा है। वही आरक्षक दीपक सूत्रकार के खिलाफ सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। वही ज्ञापन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि जब पत्रकार मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को अस्पताल पहुंचा रहे थे और सड़क पर घायल गाय को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का प्रयास कर रहे थे,उसी दौरान घुवारा चौकी में पदस्थ आरक्षक ने शराब के नशे में अमानवीय और शर्मनाक व्यवहार किया। इतना ही नहीं, श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष किशन कुशवाहा के साथ भी खुलेआम गाली-गलौज कर अपमानित किया गया, जो न केवल पत्रकारिता का अपमान है बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है।पत्रकार संघ ने आरोप लगाया कि उक्त आरक्षक ने चौकी परिसर में भी वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अपने पद का घमंड दिखाया और धमकी दी कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इस तरह की भाषा और रवैया पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाला है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो पत्रकार संगठन उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि ऐसे गैर-जिम्मेदार और भ्रष्ट आचरण वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी आम नागरिक या पत्रकार के साथ इस तरह की घटना न हो। यह मामला अब सिर्फ एक व्यक्ति की अभद्रता तक सीमित नहीं रहा,बल्कि यह पूरे प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो यह आक्रोश बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रशासन की होगी।
    1
    *अभद्रता पर भड़का पत्रकार संघ, सख्त कार्रवाई की मांग*
*घुवारा में वर्दी की गुंडागर्दी   श्रमजीवी पत्रकार संघ का सीधा वार भ्रष्ट वर्दीधारी हटाओ*
*घुवारा चौकी में पदस्थ आरक्षक की अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी से मचा हड़कंप*
घुवारा में वर्दी के दुरुपयोग और पत्रकारों के साथ हुई अभद्रता का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना से आक्रोशित श्रमजीवी पत्रकार संघ ने एकजुट होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा चौकी परिसर में एकजुट होकर घुवारा चौकी में एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा है। वही आरक्षक दीपक सूत्रकार के खिलाफ सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। वही ज्ञापन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि जब पत्रकार मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को अस्पताल पहुंचा रहे थे और सड़क पर घायल गाय को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का प्रयास कर रहे थे,उसी दौरान घुवारा चौकी में पदस्थ आरक्षक ने शराब के नशे में अमानवीय और शर्मनाक व्यवहार किया। इतना ही नहीं, श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष किशन कुशवाहा के साथ भी खुलेआम गाली-गलौज कर अपमानित किया गया, जो न केवल पत्रकारिता का अपमान है बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है।पत्रकार संघ ने आरोप लगाया कि उक्त आरक्षक ने चौकी परिसर में भी वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अपने पद का घमंड दिखाया और धमकी दी कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इस तरह की भाषा और रवैया पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाला है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो पत्रकार संगठन उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि ऐसे गैर-जिम्मेदार और भ्रष्ट आचरण वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी आम नागरिक या पत्रकार के साथ इस तरह की घटना न हो। यह मामला अब सिर्फ एक व्यक्ति की अभद्रता तक सीमित नहीं रहा,बल्कि यह पूरे प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो यह आक्रोश बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रशासन की होगी।
    user_मध्य प्रदेश श्रमजीवी संदीप सिंह घोष
    मध्य प्रदेश श्रमजीवी संदीप सिंह घोष
    Ghuwara, Chhatarpur•
    17 hrs ago
  • थाने में इंसाफ मांगने पहुंचे दृष्टिहीन पीड़ित को कोतवाली प्रभारी ने लात मारकर भगाया,, घटना का वीडियो हुआ वायरल,, मामला उत्तर प्रदेश के #बदायूं जिले के बिसौली कोतवाली का UP Police
    1
    थाने में इंसाफ मांगने पहुंचे दृष्टिहीन पीड़ित को कोतवाली प्रभारी ने लात मारकर भगाया,, घटना का वीडियो हुआ वायरल,, मामला उत्तर प्रदेश के #बदायूं जिले के बिसौली कोतवाली का UP Police
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जाखलौन में भगवान महावीर जयंती का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जैन समाज ने विभिन्न धार्मिक कार्यों का आयोजन किया। इसी क्रम में जाखलौन दिगंबर जैन मंदिर से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभा यात्रा जैन मंदिर से होकर मुख्य मार्ग बाजार से होती हुई मंदिर परिसर में समाप्त हुई। रास्ते में सभी श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। शोभा यात्रा में भगवान महावीर के जीवन, त्याग,अहिंसा, और सत्य का संदेश दिया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के बताए गए मार्ग अहिंसा, सत्य और करुणा पर चलने का संकल्प लिया। भक्तों द्वारा कहा गया। कि वर्तमान वैश्विक तनाव के दौर में भगवान महावीर का जियो और जीने दो का संदेश अत्यंत प्रासंगिग है। जो शांति और अस्तित्व का मार्ग दिखाता है। शोभा यात्रा में बताया गया कि भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपनाकर ही व्यक्ति जीवन के दुखों से मुक्ति पा सकता है। शोभा यात्रा का समापन मंदिर जी में भगवान का अभिषेक और आरती के साथ हुआ। शोभा यात्रा में जगदीश प्रसाद जैन, सुनील सिंघई, मोदी शिखर चंद्र जैन,सुरेश मोदी, जैन मंदिर अध्यक्ष ऋषभ जैन, दीपक जैन,संतोष जैन, नितिन जैन, पंकज जैन, संजय जैन, श्रेयांश जैन, सुनील जैन, आशीष जैन, अमित जैन, अभय जैन, डोलू जैन, विनय जैन, प्रकाश जैन, शशांक जैन, अमन जैन, सलिल जैन, केतन जैन, राहुल जैन, राजू जैन, कालू जैन, सुधीर जैन, अंकित जैन ओशो, अतुल सिंघई, अंकित सिंघई, सौरभ जैन, प्रदीप जैन, अजय जैन, राज जैन, और समस्त महिला मंडल एवम थाना प्रभारी अर्जुन सिंह, उप निरीक्षक संजय सिंह, उप निरीक्षक रामकृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार, हेड कांस्टेबल अजीत, कांस्टेबल प्रशांत शुक्ला, कांस्टेबल सौरभ कुमार, महिला कांस्टेबल पूजा, उपस्थित रहे। *महावीर जयंती के पर्व पर थाना प्रभारी की अहम भूमिका* ललितपुर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक के निर्देशन में जाखलौन थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने कस्बे में समस्त मांस मीट की दुकानो को इस पर्व पर बंद रखने के निर्देश दिए जिनका पालन भी किया गया। और शोभा यात्रा शुरू होने से पहले थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मंदिर प्रांगण में पहुंचे और शोभायात्रा में मंदिर जी से पाली तिराहे होते हुए वापस मंदिर जी में समापन होने तक शामिल रहे।
    3
    जाखलौन में भगवान महावीर जयंती का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जैन समाज ने विभिन्न धार्मिक कार्यों का आयोजन किया। इसी क्रम में जाखलौन दिगंबर जैन मंदिर से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभा यात्रा जैन मंदिर से होकर मुख्य मार्ग बाजार से होती हुई मंदिर परिसर में समाप्त हुई। रास्ते में सभी श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। शोभा यात्रा में भगवान महावीर के जीवन, त्याग,अहिंसा, और सत्य का संदेश दिया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के बताए गए मार्ग अहिंसा, सत्य और करुणा पर चलने का संकल्प लिया। भक्तों द्वारा कहा गया। कि वर्तमान वैश्विक तनाव के दौर में भगवान महावीर का जियो और जीने दो का संदेश अत्यंत प्रासंगिग है। जो शांति और अस्तित्व का मार्ग दिखाता है।
शोभा यात्रा में बताया गया कि भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपनाकर ही व्यक्ति जीवन के दुखों से मुक्ति पा सकता है। शोभा यात्रा का समापन मंदिर जी में भगवान का अभिषेक और आरती के साथ हुआ।
शोभा यात्रा में जगदीश प्रसाद जैन, सुनील सिंघई, मोदी शिखर चंद्र जैन,सुरेश मोदी, जैन मंदिर अध्यक्ष ऋषभ जैन, दीपक जैन,संतोष जैन, नितिन जैन, पंकज जैन, संजय जैन, श्रेयांश जैन, सुनील जैन, आशीष जैन, अमित जैन, अभय जैन, डोलू जैन, विनय जैन, प्रकाश जैन, शशांक जैन, अमन जैन, सलिल जैन, केतन जैन, राहुल जैन, राजू जैन, कालू जैन, सुधीर जैन, अंकित जैन ओशो, अतुल सिंघई, अंकित सिंघई, सौरभ जैन, प्रदीप जैन, अजय जैन, राज जैन, और समस्त महिला मंडल एवम थाना प्रभारी अर्जुन सिंह, उप निरीक्षक संजय सिंह, उप निरीक्षक रामकृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार, हेड कांस्टेबल अजीत, कांस्टेबल प्रशांत शुक्ला, कांस्टेबल सौरभ कुमार, महिला कांस्टेबल पूजा, उपस्थित रहे।
*महावीर जयंती के पर्व पर थाना प्रभारी की अहम भूमिका* ललितपुर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक के निर्देशन में जाखलौन थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने कस्बे में समस्त मांस मीट की दुकानो को इस पर्व पर बंद रखने के निर्देश दिए जिनका पालन भी किया गया। और शोभा यात्रा शुरू होने से पहले थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मंदिर प्रांगण में पहुंचे और शोभायात्रा में मंदिर जी से पाली तिराहे होते हुए वापस मंदिर जी में समापन होने तक शामिल रहे।
    user_Pradeep Jain
    Pradeep Jain
    Lalitpur, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • ललितपुर के मड़ावरा कस्बे की निवासी हिमांशी जैन का यूपी पीसीएस 2024 में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयन हुआ है। उन्होंने दूसरी बार में 154वीं रैंक हासिल कर यह सफलता प्राप्त की। कोरोना काल में पिता की हुई थी मृत्यु, मां ने परचून की दुकान चलाकर पाला परिवार को, अब बेटी ने बढ़ाया सम्पूर्ण कस्बे का मान , पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    1
    ललितपुर के मड़ावरा कस्बे की निवासी हिमांशी जैन का यूपी पीसीएस 2024 में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयन हुआ है। उन्होंने दूसरी बार में 154वीं रैंक हासिल कर यह सफलता प्राप्त की। कोरोना काल में पिता की हुई थी मृत्यु, मां ने परचून की दुकान चलाकर पाला परिवार को, अब बेटी ने बढ़ाया सम्पूर्ण कस्बे का मान , 
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    user_पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जाखलौन ललितपुर मामला कस्बा जा खलौन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जीरोन का है जहां पर अबैध शराब बिक्री की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल चल रही है जो ग्राम जीरोन में समय के पहले शराब की बिक्री दिखाई जा रही है जिससे ग्रामीणों में भारी प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है की जो ग्राम जीरोन में शराब की अबैध बिक्री चल रही है इस पर रोकथाम लगाई जाए
    1
    जाखलौन ललितपुर   मामला कस्बा जा खलौन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जीरोन का है जहां पर अबैध शराब बिक्री की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल चल रही है जो ग्राम जीरोन में समय के पहले शराब की बिक्री दिखाई जा रही है जिससे ग्रामीणों में भारी प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है की जो ग्राम जीरोन में शराब की अबैध बिक्री चल रही है इस पर  रोकथाम लगाई जाए
    user_नीरज शर्मा बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी
    नीरज शर्मा बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी
    ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कुंडेश्वर मंडल एवं बड़गांव मंडल महा प्रशिक्षण अभियान के तहत आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक राकेश गिरी हुए शामिल हमारी सरकार का उद्देश्य सत्ता प्राप्ति नहीं समाज सेवा हे - पूर्व विधायक राकेश गिरी टीकमगढ़। सोमवार के दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत ग्राम पंचायत कुंडेश्वर मंडल एवं बड़ागांव धासन मंडल सहित बुड़ेरा मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गणों के महा प्रशिक्षण अभियान आयोजित किया गया। जिसमें कुंडेश्वर मंडल का प्रशिक्षण अभियान गणेश धर्मशाला में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण अभियान में मुख्य रूप से संभाग प्रभारी पुष्पेंद्र नाथ पाठक गुड्डन भैया एवं पूर्व विधायक राकेश गिरी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। महा प्रशिक्षण अभियान में कुंडेश्वर मंडल अध्यक्ष हरीश अहिरवार एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र लोधी के द्वारा मुख्य वक्ताओं का स्वागत सम्मान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान पूर्व विधायक राकेश गिरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार के द्वारा जनता का पैसा किसान के खाते में पहुंच रहा है पंडित दीनदयाल जी द्वारा पार्टी की सोच ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार है हमारी सरकार की योजना जन-जन तक पहुंचे विकास ही सच्ची प्रगति है हमारी सरकार का उद्देश्य सत्ता प्राप्ति नहीं समाज सेवा हे। जीवन में जो संघर्ष करेगा वही आगे बढ़ेगा दीनदयाल जी की सोच कि हम 370 धारा हटाएंगे एवं राम मंदिर बनाएंगे जो कि आज 370 धारा सरकार के द्वारा हटाई गई है एवं आज राम मंदिर निर्माण होकर तैयार हो गया हे। पंडित दीनदयाल जी की इसी सोच की वजह से आज हम लोग यहां बैठे हैं। वहीं उन्होंने बताया कि हमारी सरकार के द्वारा आयुष्मान योजना उज्ज्वला योजना फ्री में अनाज दिया जाता है कोरोना के समय में लोगों को ऑक्सीजन की सुविधा किसान सम्मन निधि लाडली लक्ष्मी योजना के तहत सीधे बहनों के खातों में सीधा पैसा, वही अस्पताल में जननी एक्सप्रेस योजना के तहत फ्री में वहां की सुविधा, माध्यमिक शाला स्कूल में भोजन एवं बच्चों के पढ़ाई के लिए किताबों की व्यवस्था, स्कूल जाने के लिए साइकिल की व्यवस्था सरकार के द्वारा दी जा रही है। यही भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो अंतिम छोड़कर खड़े व्यक्ति तक अपनी योजनाओं का लाभ पहुंचती है ताकि कोई भी व्यक्ति किस महिला शासन की योजनाओं से वंचित ना रहे। वहीं उन्होंने बगाज माता परिसर में बुडेरा मंडल की अभियान के तहत शिविर में पूर्व विधायक राकेश गिरी ने मध्य प्रदेश में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि टीकमगढ़ विधानसभा में नल जल योजना के तहत बांध सुजारा बांध की निहर के द्वारा गांव गांव तक पानी पहुंचाने का काम हमारी सरकार ने किया है। लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महा 1550 की राशि दी जा रही है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक ,भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत,बड़ागांव धासन मंडल अध्यक्ष सुनील रैकवार, बुडेरा मंडल अध्यक्ष रामा रजक सावरकर मंडल अध्यक्ष प्रभा श्रीवास्तव, आशुतोष भट्ट, पंकज प्रजापति , ऋषि तिवारी, बकपुरा सरपंच सुरेश तिवारी , रामस्वरूप यादव , जगजीवन प्रजापति, जनपद सदस्य रतन टाटा , राकेश लोधी , कैलाश राय,कपिल नामदेव , पुष्पेंद्र राजा, राकेश हटिया जी राजेश साहू, भूपेंद्र लोधी सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अनेक वाजपेई मौजूद रहे।
    2
    कुंडेश्वर मंडल एवं बड़गांव मंडल महा प्रशिक्षण अभियान के तहत आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक राकेश गिरी हुए शामिल 
हमारी सरकार का उद्देश्य सत्ता प्राप्ति नहीं समाज सेवा हे - पूर्व विधायक राकेश गिरी 
टीकमगढ़। सोमवार के दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत ग्राम पंचायत कुंडेश्वर मंडल एवं बड़ागांव धासन मंडल सहित बुड़ेरा मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गणों के महा प्रशिक्षण अभियान आयोजित किया गया। जिसमें कुंडेश्वर मंडल का प्रशिक्षण अभियान गणेश धर्मशाला में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण अभियान में मुख्य रूप से संभाग प्रभारी पुष्पेंद्र नाथ पाठक गुड्डन भैया एवं पूर्व विधायक राकेश गिरी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। 
महा प्रशिक्षण अभियान में कुंडेश्वर मंडल अध्यक्ष हरीश अहिरवार एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र लोधी के द्वारा मुख्य वक्ताओं का स्वागत सम्मान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान पूर्व विधायक राकेश गिरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार के द्वारा जनता का पैसा किसान के खाते में पहुंच रहा है पंडित दीनदयाल जी द्वारा पार्टी की सोच ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार है हमारी सरकार की योजना जन-जन तक पहुंचे विकास ही सच्ची प्रगति है हमारी सरकार का उद्देश्य सत्ता प्राप्ति नहीं समाज सेवा हे। जीवन में जो संघर्ष करेगा वही आगे बढ़ेगा दीनदयाल जी की सोच कि हम 370 धारा हटाएंगे एवं राम मंदिर बनाएंगे जो कि आज 370 धारा सरकार के द्वारा हटाई गई है एवं आज राम मंदिर निर्माण होकर तैयार हो गया हे। पंडित दीनदयाल जी की इसी सोच की वजह से आज हम लोग यहां बैठे हैं। वहीं उन्होंने बताया कि हमारी सरकार के द्वारा आयुष्मान योजना उज्ज्वला योजना फ्री में अनाज दिया जाता है कोरोना के समय में लोगों को ऑक्सीजन की सुविधा किसान सम्मन निधि लाडली लक्ष्मी योजना के तहत सीधे बहनों के खातों में सीधा पैसा, वही अस्पताल में जननी एक्सप्रेस योजना के तहत फ्री में वहां की सुविधा, माध्यमिक शाला स्कूल में भोजन एवं बच्चों के पढ़ाई के लिए किताबों की व्यवस्था, स्कूल जाने के लिए साइकिल की व्यवस्था सरकार के द्वारा दी जा रही है। यही भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो अंतिम छोड़कर खड़े व्यक्ति तक अपनी योजनाओं का लाभ पहुंचती है ताकि कोई भी व्यक्ति किस महिला शासन की योजनाओं से वंचित ना रहे।  
वहीं उन्होंने बगाज माता परिसर में बुडेरा मंडल की अभियान के तहत शिविर में पूर्व विधायक राकेश गिरी ने मध्य प्रदेश में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि टीकमगढ़ विधानसभा में नल जल योजना के तहत बांध सुजारा बांध की निहर के द्वारा गांव गांव तक पानी पहुंचाने का काम हमारी सरकार ने किया है। लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महा 1550 की राशि दी जा रही है। 
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक ,भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत,बड़ागांव धासन मंडल अध्यक्ष सुनील रैकवार, बुडेरा मंडल अध्यक्ष रामा रजक सावरकर मंडल अध्यक्ष प्रभा श्रीवास्तव, आशुतोष भट्ट, पंकज प्रजापति , ऋषि तिवारी, बकपुरा सरपंच सुरेश तिवारी , रामस्वरूप यादव , जगजीवन प्रजापति, जनपद सदस्य  रतन टाटा , राकेश लोधी , कैलाश राय,कपिल नामदेव , पुष्पेंद्र राजा, राकेश हटिया जी राजेश साहू, भूपेंद्र लोधी सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अनेक वाजपेई मौजूद रहे।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.