Shuru
Apke Nagar Ki App…
तीर्थ, त्योहार और पर्यटन का विस्तार 9 वर्षों में संस्कृति बनी विकास का आधार। #नवनिर्माण_के_9वर्ष तीर्थ, त्योहार और पर्यटन का विस्तार 9 वर्षों में संस्कृति बनी विकास का आधार। #नवनिर्माण_के_9वर्ष
Sapna thakur
तीर्थ, त्योहार और पर्यटन का विस्तार 9 वर्षों में संस्कृति बनी विकास का आधार। #नवनिर्माण_के_9वर्ष तीर्थ, त्योहार और पर्यटन का विस्तार 9 वर्षों में संस्कृति बनी विकास का आधार। #नवनिर्माण_के_9वर्ष
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- तीर्थ, त्योहार और पर्यटन का विस्तार 9 वर्षों में संस्कृति बनी विकास का आधार। #नवनिर्माण_के_9वर्ष1
- फिरोजाबाद: 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया मार-पीट का आरोप फिरोजाबाद: 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव बिदरका में 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बॉबी पुत्र नरेंद्र के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बॉबी 16 तारीख को आलू के काम के लिए गया था। आरोप है कि घर लौटते समय रास्ते में गांव के ही छोटी गुडिया, राजेश और उनके साथियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत शिकोहाबाद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा रनवीर का आरोप है कि मारपीट के चलते ही बॉबी की जान गई है। वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जिला मीडिया प्रभारी बन्टू सिंह1
- हिंदू नव वर्ष पर देखने को मिला श्याम भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम, बारिश में भीगते हुए 500 श्याम भक्तों ने क़ी श्याम बाबा की प्राण प्रतिष्ठा, शास्त्री मोहित भाई दाधीच और विद्वान पंडितों की टीम ने मन्त्रोंचारण के साथ विधि विधान से सम्पन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम* जोधपुरl सूर्यनगरी जोधपुर में नवरात्र के प्रथम दिन भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब श्याम भक्ति सेवा संस्थान द्वारा अध्यक्ष मोनिका प्रजापत की देखरेख में गीता भवन में एक भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। बारिश के बावजूद हजारों श्याम भक्त भीगते हुए पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर श्याम भक्ति में लीन नजर आए। इस अवसर पर सैकड़ों मूर्तियों की एक साथ प्राण प्रतिष्ठा कर एक अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष ईश्वर सिंह उदावत और श्याम भक्ति सेवा संस्थान के कार्यवाहक सचिव हेमंत लालवानी ने बताया कि, संस्थान द्वारा इससे पहले 100 मंदिरों में 100 श्याम बाबा की मूर्तियां स्थापित की जा चुकी हैं, वहीं इस बार 500 भक्तों को प्राण प्रतिष्ठा के साथ 500 मूर्तियां प्रदान की गईं। श्याम भक्त नाचते गाते श्याम बाबा को अपने घर पर ले गये और अपने अपने घरों में स्थापित किया। कार्यक्रम में विनीत माथुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि एम एल गर्ग और घनश्याम सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। संत सोमेश्वर गिरी महाराज, अचलानंद गिरी महाराज और मदन दास महाराज के सानिध्य में आयोजित इस समारोह में बीएसएफ के जॉज बैंड ने श्याम भक्ति के मधुर तराने प्रस्तुत किए। श्री गीता प्रचार मंडल केअध्यक्ष प्रहलाद गोयल और सचिव राजेश लोढा की मौजूदगी में आयोजित इस ऐतिहासिक और अपनी तरह के पहले आयोजन में शास्त्री मोहित भाई दाधीच और उनकी टीम ने विधि विधान से मंत्र उच्चारण के साथ संगीतमय भजनों के साथ संपन्न करवाया। अंत में भक्तगण नाचते-गाते श्याम बाबा की मूर्तियों को अपने घरों के लिए विदा करते नजर आए, और पूरा शहर श्याममय रंग में रंगा दिखाई दिया। मुख्य अतिथि न्यायाधीश विनीत माथुर ने अपने संबोधन में समाज में धार्मिक एकता और सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। सीमा सुरक्षा बल के महा निरीक्षक एम एल गर्ग और एनसीबी जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए नव वर्ष के अवसर पर श्याम बाबा की भक्ति को समर्पित इतने बड़े आयोजन की सराहना की और श्याम भक्ति पर प्रकाश डाला जबकि सोनी ने नशा मुक्ति विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्याम भक्तों को किसी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए और यदि उनके जानकारी में कोई नशीले पदार्थों से जुड़ा गैरकानूनी काम करता है तो नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सूचित जरूर करना चाहिए। महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी महाराज ने जहां श्याम भक्ति के प्रभाव और भक्ति के बारे में खुलकर जानकारी दी तो वही राम स्नेही संत मदन दास महाराज ने श्याम बाबा की भक्ति के अपने जीवन के अनुभव साझा किया। इस अवसर पर समाज के भामाशाहों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। श्याम भक्ति सेवा संस्थान द्वारा आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए कई विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ईश्वर सिंह उदावत, संपत जांगिड़, जीवन जाखड़, पुखराज जांगिड़, कन्हैया लाल सबनानी, रमेश खंडेलवाल, सुमेर सिंह चुंडावत, मोहित हेड़ा, अनुपमा एवं मोनिका सांखला तथा शंकर जी मूर्तिकार सहित महेंद्र गहलोत को सम्मान प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई। साथ ही बीएसएफ बैंड के जवानों एवं पूजन में शामिल पंडितों का भी अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ। कार्यक्रम में संस्थान की अध्यक्ष मोनिका प्रजापत, आयोजन समिति अध्यक्ष ईश्वर सिंह उदावत, बीएसएफ महानिरीक्षक एम.एल. गर्ग, एनसीबी जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी सहित संतों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए। अंत में पूजन कमेटी के अध्यक्ष पंडित एस के जोशी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। पूरे आयोजन में भक्ति, अनुशासन और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे “हर घर श्याम” का संदेश जन जन तक पहुंचा।1
- उत्तर प्रदेश जनपफ फिरोजाबाद के टूंडला के पास जरौली कला कट पर 15/16 मार्च कों रात कों 45 वर्षीय तेजपाल की सिर कूच कर हत्या कर दी गई थी | मृतक के पुत्र ने 16 मार्च को सुबह डायल 112 पुलिस कों सूचना दी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में हत्या का खुलासा करने के लिए चार टीमों का गठन किया गया | पुलिस एसओजी और सर्विलेंस टीम ने घटना के महज तीन दिन में हत्या का सफल अनावरण करते हुए हत्या आरोपी मुकेश को हिरासत मे लिया | मुकेश नें अपना गुनाह स्वीकार किया है | तेजपाल की हत्या अवैध सम्बन्ध के कारण हुई | Updated News-19/मार्च /26- AIN नेटवर्क से अनुज रावत की रिपोर्ट देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- Elvish Yadav को Supreme Court से बड़ी राहत! #ElvishYadav #SupremeCourt #BreakingNews #YouTuberNews #KantapTV1
- Post by Dharmendra Kumar1
- आगरा संवाददाता बहादुर सिंह ✍️ आगरा।आपको बता दें कि आज दिनांक 19 मार्च को नववर्ष और चैत्र नवरात्रि पर्व पर ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने मध्यप्रदेश के गौ पुत्र अनुराग भार्गव को समर्थन दिया और कहा कि गौ माता को राज्य माता घोषित नहीं किया तो ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की पूरी टीम मध्यप्रदेश में विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे और गौ पुत्र अनुराग भार्गव के साथ है तथा अनेकों संत समाज उनके साथ है। सभी मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं से अपील है कि एकजुट होकर गौ माता को राज्य माता घोषित करने में मदद करे गौ पुत्र अनुराग भार्गव की और ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के साथ जितने भी अपने आप को गौ रक्षक कहते हैं तथा मध्यप्रदेश के सभी संगठनों से अपील करता हूं आगे आओ मिलकर सहयोग करें3
- इस मदद के बाद दिल्ली में ईरान की एंबेसी ने कहा है *"भारत के सम्मानित लोगों की ओर से चिकित्सा सहायता की पहली खेप ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी को सौंप दी गई है। हम भारत के दयालु लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।"* *जय हिंद* 🇮🇳 *जय भारत* 🇮🇳1