logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सावन का अंतिम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भीड़ जिले भर में सावन का अंतिम सोमवार श्रद्धापूर्वक मनाया गया। चौथे और अंतिम सोमवार के मौके पर शहर के प्रमुख शिवालयों में तड़के ब्रह्म मुहूर्त से ही रूद्राभिषेक और पूजा अर्चना के लिए शिव भक्त पहुंचे और श्रद्धा और भक्ति के साथ भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की है। सुबह से ही दूध, घी, शहद, जल, आक, धतूरा, भांग आदि से भगवान शिव का अभिषेक कर बिलपत्र और पूजन सामग्री अर्पित की है। सावन के अंतिम सोमवार को विशेष धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किये और सहस्त्रधारा अभिषेक किये गये है। शहर के प्रमुख खरड़ेश्वर महादेव में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन किये। रूद्राभिषेक के बाद शाम के समय खरड़ेश्वर महादेव में बाबा अमरनाथ की झांकी सजाई जायेगी। इसी के साथ शहर के हजारेश्वर महादेव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और महन्त चन्द्रभारती के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान किये गये। शाम के समय सवा लाख बिल्व पत्रों से भोलेनाथ का श्रृंगार किया जायेगा। सावन के अंतिम सोमवार विभिन्न देवालयों में दर्शन की विशेष व्यवस्थाएं की गई है। इसी के साथ दुर्ग स्थित नीलकंठ महादेव, नागचंडेश्वर महादेव, हाटकेश्वर महादेव, पूजेश्वर महादेव, पीपलेश्वर, धनेश्वर महादेव सहित अन्य शिव मंदिरों में विशेष सजावट की गई है वहीं पीपलेश्वर महादेव में छप्पन भोग लगाया गया।

1 day ago
user_आदर्श न्यूज़
आदर्श न्यूज़
Advertising agency भोपालसागर, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
1 day ago
83c74e5e-6845-40ef-afa3-ee2daf91c071

सावन का अंतिम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भीड़ जिले भर में सावन का अंतिम सोमवार श्रद्धापूर्वक मनाया गया। चौथे और अंतिम सोमवार के मौके पर शहर के प्रमुख शिवालयों में तड़के ब्रह्म मुहूर्त से ही रूद्राभिषेक और पूजा अर्चना के लिए शिव भक्त पहुंचे और श्रद्धा और भक्ति के साथ भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की है। सुबह से ही दूध, घी, शहद, जल, आक, धतूरा, भांग आदि से भगवान शिव का अभिषेक कर बिलपत्र और पूजन सामग्री अर्पित की है। सावन के अंतिम सोमवार को विशेष धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किये और सहस्त्रधारा अभिषेक किये गये है। शहर के प्रमुख खरड़ेश्वर महादेव में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन किये। रूद्राभिषेक के बाद शाम के समय खरड़ेश्वर महादेव में बाबा अमरनाथ की झांकी सजाई जायेगी। इसी के साथ शहर के हजारेश्वर महादेव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और महन्त चन्द्रभारती के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान किये गये। शाम के समय सवा लाख बिल्व पत्रों से भोलेनाथ का श्रृंगार किया जायेगा। सावन के अंतिम सोमवार विभिन्न देवालयों में दर्शन की विशेष व्यवस्थाएं की गई है। इसी के साथ दुर्ग स्थित नीलकंठ महादेव, नागचंडेश्वर महादेव, हाटकेश्वर महादेव, पूजेश्वर महादेव, पीपलेश्वर, धनेश्वर महादेव सहित अन्य शिव मंदिरों में विशेष सजावट की गई है वहीं पीपलेश्वर महादेव में छप्पन भोग लगाया गया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • आकोदड़ा गांव में करीब 300 बीघा चारागाह भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने की अवैध कब्जा हटाने की मांग वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढावा के आकोदड़ा गांव में करीब 300 बीघा सरकारी गोचर (चारागाह) भूमि से अवैध कब्जा हटाने एवं भ्रामक रिपोर्ट पेश करने वाले राजस्व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के समक्ष शिकायत की। ग्रामीण महेंद्र सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि आकोदड़ा पटवार हल्का के खाता संख्या 42, 44 और 46 में करीब 300 बीघा सरकारी चरनोट भूमि दर्ज है। आरोप है कि इस जमीन पर कुछ प्रभावशाली लोगों ने चारदीवारी बनाकर एवं अलग-अलग हिस्सों में कब्जा कर फसलें बो दी हैं। इससे गांव में मवेशियों के सामने चरने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से इस अतिक्रमण को हटाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन स्थानीय प्रशासन का सहयोग नहीं मिल रहा।
    1
    आकोदड़ा गांव में करीब 300 बीघा चारागाह भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने की अवैध कब्जा हटाने की मांग
वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढावा के आकोदड़ा गांव में करीब 300 बीघा सरकारी गोचर (चारागाह) भूमि से अवैध कब्जा हटाने एवं भ्रामक रिपोर्ट पेश करने वाले राजस्व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के समक्ष शिकायत की। ग्रामीण महेंद्र सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि आकोदड़ा पटवार हल्का के खाता संख्या 42, 44 और 46 में करीब 300 बीघा सरकारी चरनोट भूमि दर्ज है। आरोप है कि इस जमीन पर कुछ प्रभावशाली लोगों ने चारदीवारी बनाकर एवं अलग-अलग हिस्सों में कब्जा कर फसलें बो दी हैं। इससे गांव में मवेशियों के सामने चरने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से इस अतिक्रमण को हटाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन स्थानीय प्रशासन का सहयोग नहीं मिल रहा।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत राजसमंद पुलिस की प्रभावी कार्रवाई तरुण जोशी राजसमंद 9414239 644 राजसमंद पुलिस का सफल ऑपरेशन सुदर्शन चक्र 2 , नशे की लत और अवैध कारोबारों पर सफल साबित हो रहा ऑपरेशन, जिले में नशे की प्रवृत्ति पर काफी हद तक लग रही लगाम, राजसमंद एसपी हेमंत कुमार कलाल ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी,
    1
    ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत राजसमंद पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
तरुण जोशी 
राजसमंद 
9414239 644 
राजसमंद पुलिस का सफल ऑपरेशन सुदर्शन चक्र 2 ,
नशे की लत और अवैध कारोबारों पर सफल साबित हो रहा ऑपरेशन,
जिले में नशे की प्रवृत्ति पर काफी हद तक लग रही लगाम,
राजसमंद एसपी हेमंत कुमार कलाल ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी,
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • रूपनारायण दर्शन राजसमंद 73 रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित मेंप्रसारित
    1
    रूपनारायण दर्शन राजसमंद 73 रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित मेंप्रसारित
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव दर्शन 🙏✨ | घर बैठे करें प्रभु के दिव्य दर्शन, पाएं सेठ जी का आशीर्वाद 🌺❤️ श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव दर्शन 🙏✨ | घर बैठे करें प्रभु के दिव्य दर्शन, पाएं सेठ जी का आशीर्वाद 🌺❤️
    1
    श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव दर्शन 🙏✨ | घर बैठे करें प्रभु के दिव्य दर्शन, पाएं सेठ जी का आशीर्वाद 🌺❤️


श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव दर्शन 🙏✨ | घर बैठे करें प्रभु के दिव्य दर्शन, पाएं सेठ जी का आशीर्वाद 🌺❤️
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    16 min ago
  • डीएसटी की कार्रवाई, 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। डीएसटी ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना शंभूपुरा के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी कमलेश पाटीदार को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वांछित आरोपी गिरफ्तार करने हेतु पुलिस निरीक्षक जोधाराम के निर्देशन में डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ते की टीम गठित की गई जरिए मुखबिर एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि जिले के शंभूपुरा थाने के एनडीपीएस के प्रकरण में वांछित ₹10,000 का इनामी कमलेश पाटीदार अपने घर पर आया हुआ है और आज मनासा किसी काम से आएगा सूचना विश्वसनीय होने से टीम प्रभारी मय टीम के मनासा बस स्टैंड पहुंचे जहां पर चुकनी की तरफ से आने वाली बस से मुखबिर के बताए हुए हुलिए का एक आदमी बस से उतरा जिसको पड़कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कमलेश पिता मांगीलाल जाति पाटीदार निवासी चुकनी थाना मनासा, जिला नीमच (एमपी) होना बताया, जिसे डिटेन कर शंभूपुरा थाना पुलिस को अग्रिम अनुसंधान हेतु सुपुर्द किया गया। आरोपी स्वयं कोई मोबाइल नहीं रखता नहीं कोई डिवाइस रखता था सुबह शाम ही घर पर रहता था दिन में बाहर खेतों में घूम फिर कर समय व्यतीत करता था।
    1
    डीएसटी की कार्रवाई, 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। डीएसटी ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना शंभूपुरा के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी कमलेश पाटीदार को गिरफ्तार किया है। 
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वांछित आरोपी गिरफ्तार करने हेतु पुलिस निरीक्षक जोधाराम  के  निर्देशन में डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ते  की टीम गठित की गई जरिए मुखबिर एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि जिले के शंभूपुरा थाने के एनडीपीएस के प्रकरण में वांछित ₹10,000 का इनामी कमलेश पाटीदार अपने घर पर आया हुआ है और आज मनासा किसी काम से आएगा सूचना विश्वसनीय होने से टीम प्रभारी मय टीम के मनासा बस स्टैंड पहुंचे जहां पर चुकनी की तरफ से आने वाली बस से मुखबिर के बताए हुए हुलिए का एक आदमी बस से उतरा जिसको पड़कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कमलेश पिता मांगीलाल जाति पाटीदार निवासी चुकनी थाना मनासा, जिला नीमच (एमपी) होना बताया, जिसे डिटेन कर शंभूपुरा थाना पुलिस को अग्रिम अनुसंधान हेतु सुपुर्द किया गया। आरोपी स्वयं कोई मोबाइल नहीं रखता नहीं कोई डिवाइस रखता था सुबह शाम ही घर पर रहता था दिन में बाहर खेतों में घूम फिर कर समय व्यतीत करता था।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • घुटने साईटिका सर्वाइकल सिर दर्द का सफ़ल ईलाज आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़ में हो रहा है 8302083835
    2
    घुटने साईटिका सर्वाइकल सिर दर्द का सफ़ल ईलाज आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़ में हो रहा है 8302083835
    user_Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Ayurvedic Practitioner Chittaurgarh, Chittorgarh•
    13 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ SP धर्मेंद्र सिंह यादव की जनता से खास अपील | जिलेवासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
    1
    चित्तौड़गढ़ SP धर्मेंद्र सिंह यादव की जनता से खास अपील | जिलेवासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
    user_DS7NEWS NETWORK
    DS7NEWS NETWORK
    News Anchor चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • राजसमंद के कांकरोली में रक्षाबंधन से सजे राखियो के बाजार तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 रक्षाबंधन से पूर्व राखियों से सजे बाजार, इस वर्ष छोटी और आकर्षक राखियो की भारी डिमांड, बच्चे पसंद कर रहे हैं प्लास्टिक की कार्टून वाली राखियां, 2 रुपए से लेकर 2 हजार तक की राखियां बाजार में उपलब्ध,
    1
    राजसमंद के कांकरोली में रक्षाबंधन से सजे राखियो के बाजार
तरुण जोशी 
राजसमंद 
9414 239 644 
रक्षाबंधन से पूर्व राखियों से सजे बाजार,
इस वर्ष छोटी और आकर्षक राखियो की भारी डिमांड, 
बच्चे पसंद कर रहे हैं प्लास्टिक की कार्टून वाली राखियां,
2 रुपए से लेकर 2 हजार तक की राखियां बाजार में उपलब्ध,
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.