हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना शिमला हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज़ बिगड़ गया है. प्रदेश के ऊंचे इलाकों में आज बर्फबारी के साथ प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर संभावना जताई गई है. मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति और किन्नौर में हल्की बर्फबारी हो सकती है इसके अलावा प्रदेश के चार से पांच जिलों में बारिश होने की भी संभावना जताई गई है. प्रदेश में मौसम परिवर्तन से शिमला समेत का इलाकों में सर्द हवाएं महसूस की जा रही हैं. VO -- शिमला मौसम विज्ञान केंद्र में मौसम वैज्ञानिक शोभित कटियार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में आज एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके चलते प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति और किन्नौर के ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है साथ ही प्रदेश के जिला शिमला सोलन सिरमौर और मंडी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है. हालांकि बेहद हल्की बारिश होने की संभावना है. शोभित कटियार ने बताया कि कल से प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा. हालांकि 23 फरवरी से हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है. इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. बाइट -- शोभित कटियार मौसम वैज्ञानिक IMD शिमला
हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना शिमला हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज़ बिगड़ गया है. प्रदेश के ऊंचे इलाकों में आज बर्फबारी के साथ प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर संभावना जताई गई है. मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति और किन्नौर में हल्की बर्फबारी हो सकती है इसके अलावा प्रदेश के चार से पांच जिलों में बारिश होने की भी संभावना जताई गई है. प्रदेश में मौसम परिवर्तन से शिमला समेत का इलाकों में सर्द हवाएं महसूस की जा रही हैं. VO -- शिमला मौसम विज्ञान केंद्र में मौसम वैज्ञानिक शोभित कटियार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में आज एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके चलते प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति और किन्नौर के ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है साथ ही प्रदेश के जिला शिमला सोलन सिरमौर और मंडी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है. हालांकि बेहद हल्की बारिश होने की संभावना है. शोभित कटियार ने बताया कि कल से प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा. हालांकि 23 फरवरी से हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है. इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. बाइट -- शोभित कटियार मौसम वैज्ञानिक IMD शिमला
- देश में संघीय ढांचे को कमज़ोर कर रही भाजपा- नेगी शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन भी RDG पर चर्चा जारी रही. इस दौरान प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. सदन के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए राजस्व मंत्री ने कहा कि भाजपा देश में संघीय ढांचे को कमजोर कर रही है उन्होंने कहा कि केंद्र का छोटे राज्यों को संविधान के अनुसार वित्तीय पोषण न देना देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा है. जगत सिंह नेगी ने 16वें वित्त आयोग पर आरोप लगाया कि वित्त आयोग भाजपा की कठपुतली बन काम कर रहा है. राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा की संघीय ढांचे में राजस्व घाटी वाले राज्यों के लिए केंद्रीय सहायता का प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 275 में किया गया है. राजस्व मंत्री ने आरोप लगाया कि वित्त आयोग भाजपा की कठपुतली बन गया है. जगत सिंह नेगी ने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए रिवेन्यू डिफिसिट छोटे राज्यों को वित्तीय पोषण देना जरूरी है. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा देश में संघीय ढांचे को समाप्त कर देना चाहती है. जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ रही है. प्रदेश के भाजपाइयों को राज्य के हित के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ खड़ा होना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा के लोग हिमाचल के हितेषी नहीं है और प्रदेश का विकास नहीं देखना चाहते. प्रदेश भाजपा के लोग केवल चुनाव जीतकर सत्ता सुख भोगना चाहते हैं. बाइट -- जगत सिंह नेगी, राजस्व मंत्री वहीं राज्यसभा चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पास संख्या बल है ऐसे में भाजपा किस आधार पर अपने प्रत्याशी को आगे ले जाने की बात सोच रही है. पिछले चुनाव में भाजपा ने दल बदल करके लोकतंत्र की हत्या की. अब भाजपा क्या इस बार दोबारा दल बदल और धनबल से चुनाव जीतकर लोकतंत्र को समाप्त कर देना चाहती है. भाजपा धनबल पर अगर चुनाव जीतती रही तो चुनाव के क्या मायने रह जाएंगे. जगत सिंह नेगी ने कहा कि लोकतंत्र में यह सही नहीं है. बाइट -- जगत सिंह नेगी, राजस्व मंत्री2
- ग्राम तनसेटा में नव-निर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ3
- “बांका माँ तेरा द्वार “ भजन का नगर निगम मेयर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने किया विमोचन मंडी के लोकगायक विनायक दत्त शर्मा का “बांका माँ तेरा द्वार “ भजन का विमोचन आज नगर निगम महापौर ने माँ चामुंडा के दरबार में किया । इसमें भजन के माध्यम से चामुंडा माता की शक्तियों व महत्व को दर्शाया है। इस भजन को कंपोज़ हितेश शर्मा और सुंदर बांसुरी की धुन को हरि ने भजन को अलग स्वरूप दिया ।और इस भजन का वीडियो एपिक फ़िल्म के द्वारा बनाया गया है । इस भजन को यूट्यूब चैनल म्यूजिकल स्टूडियो पर लांच किया है । बाइट विनायक दत्त शर्मा, लोकगायक1
- बुधवार को बिलासपुर जिला मुख्यालय पर स्वर्ण समाज यूजीसी एक्ट के विरोध में सड़कों पर उतर आया। स्वर्ण समाज सामान्य वर्ग संयुक्त संघ हिमाचल प्रदेश की बिलासपुर इकाई के बैनर तले रोष रैली निकाली गई और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। साथ ही एक्ट को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई गई। उन्होंने चेतावनी दी है यदि केंद्र सरकार ने काले कानूनों को वापस नहीं लिया तो स्वर्ण समाज बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगा। विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी एक्ट छात्रों और समाज के हितों के विपरीत है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। शिक्षा व्यवस्था में ऐसे बदलाव किए जा रहे हैं जो युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। यह जानकारी संयोजक विजय चंदेल ने दी।1
- हिमाचल की आवाज़ झाकड़ी क्षेत्र में डस्टबिन उपलब्ध होने के बावजूद भी कुछ लोगों द्वारा खुले में कूड़ा-कचरा फेंका जा रहा है, जिससे आसपास गंदगी फैल रही है। यह स्थिति न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही है, बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बनती जा रही है। सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य देश को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाना है, लेकिन झाकड़ी में इसकी सरेआम अनदेखी की जा रही है। यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया, तो गंदगी के कारण बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ सकती है। स्थानीय प्रशासन से मांग की जाती है कि खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही, क्षेत्रवासियों से भी अपील है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और कूड़ा केवल निर्धारित स्थान पर ही डालें।1
- बिलासपुर : प्रदेश सरकार द्वारा सदर विधानसभा बिलासपुर क्षेत्र में रेलवे का काम रोका गया है, जबकि पिछले 10 वर्षों में हिमाचल प्रदेश को फोरलेन सड़कों, एम्स, मेडिकल कॉलेजों और इंजीनियरिंग संस्थानों से बड़ा लाभ मिला है। यह बात सदर विधायक त्रिलोक जामवाल ने आयोजित विधानसभा के दौरान कही।1
- रिपोर्ट -18 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज की तलाड़ा पंचायत के दो भाइयों, हटदेव सिंह और मेघ सिंह की कहानी बेहद दर्दनाक है। कुदरत की दोहरी मार ने इन्हें बेघर कर दिया है। 2023 की आपदा: पहली बार घर पूरी तरह तबाह हुआ। 2025 की आपदा: वन भूमि पर जैसे-तैसे बनाया नया बसेरा भी भूस्खलन की भेंट चढ़ गया। सरकारी अनदेखी: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक कोई मुआवजा या सहायता नहीं मिली। वर्तमान स्थिति: रहने को छत नहीं होने के कारण दोनों भाई एक गौशाला में पशुओं के साथ रातें काटने को मजबूर हैं। प्रशासन से गुहार: ग्रामीणों ने एकजुट होकर उपायुक्त कुल्लू से मांग की है कि हटदेव और मेघ सिंह को घर बनाने के लिए तुरंत सुरक्षित जमीन और सरकारी मदद उपलब्ध कराई जाए।1
- लदानियो द्वारा बागवानों के साथ धोखाधड़ी का सदन में विधायक कुलदीप राठौर ने उठाया मामला,सख्त कार्यवाई की उठाई मांग, तीन साल में 379 बागवान हुए ठगी का शिकार हिमाचल प्रदेश में हर साल बागबानों के साथ धोखाधडी के मामले सामने आ रहे है। बागवानों की खून पसीने की कमाई लदानी लेकर रफूचक्कर हो रहे है। 3 साल में 379 बागवान ठगी के शिकार हुए है और बागवानों के लदानी 8 करोड़ का भुगतान किए बगैर ही फरार हो गए है। विधानसभा के बजट के सत्र में प्रश्नकाल के दौरान सदन में विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने सेब खरीद करने वाले लदानियों द्वारा सेब का भुगतान ना करने का मामला उठाया जिसमें उन्होंने कृषि मंत्री से ऐसे लदानियों पर करवाई की मांग की । उन्होंने एपीएमसी से ऐसे मामलों पर की गई करवाई का लेखा जोखा भी मांगा ।उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप के लिए कहा इस पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश की सभी सेब मंडियों से 379 शिकायतें उन्हें प्राप्त हुई है जिसमें से कुछ शिकायतों का निपटार किया जा चुका है । इन शिकायतों के आधार पर अभी आठ करोड़ से ज़्यादा राशि लंबित पड़ी हुई है जिसका भुगतान बागवानों नहीं हुआ है । उन्होंने कहा कि अड़ती समय पर भुगतान नहीं कर रहे है जिसको लेकर सरकार भी चिंतित है। कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर ने कहा की हर साल बागवानों के साथ सेब खरीदार धोखाधड़ी करते हैं और सेब खरीदने के बाद उसका भुगतान नहीं किया जाता है ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं इसको लेकर आज सदन के अंदर मामला उठाया गया और लदानियो पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई । बाइट -- कुलदीप राठौर कांग्रेस अध्यक्ष1