logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लदानियो द्वारा बागवानों के साथ धोखाधड़ी का सदन में विधायक कुलदीप राठौर ने उठाया मामला,सख्त कार्यवाई की उठाई मांग, तीन साल में 379 बागवान हुए ठगी का शिकार हिमाचल प्रदेश में हर साल बागबानों के साथ धोखाधडी के मामले सामने आ रहे है। बागवानों की खून पसीने की कमाई लदानी लेकर रफूचक्कर हो रहे है। 3 साल में 379 बागवान ठगी के शिकार हुए है और बागवानों के लदानी 8 करोड़ का भुगतान किए बगैर ही फरार हो गए है। विधानसभा के बजट के सत्र में प्रश्नकाल के दौरान सदन में विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने सेब खरीद करने वाले लदानियों द्वारा सेब का भुगतान ना करने का मामला उठाया जिसमें उन्होंने कृषि मंत्री से ऐसे लदानियों पर करवाई की मांग की । उन्होंने एपीएमसी से ऐसे मामलों पर की गई करवाई का लेखा जोखा भी मांगा ।उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप के लिए कहा इस पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश की सभी सेब मंडियों से 379 शिकायतें उन्हें प्राप्त हुई है जिसमें से कुछ शिकायतों का निपटार किया जा चुका है । इन शिकायतों के आधार पर अभी आठ करोड़ से ज़्यादा राशि लंबित पड़ी हुई है जिसका भुगतान बागवानों नहीं हुआ है । उन्होंने कहा कि अड़ती समय पर भुगतान नहीं कर रहे है जिसको लेकर सरकार भी चिंतित है। कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर ने कहा की हर साल बागवानों के साथ सेब खरीदार धोखाधड़ी करते हैं और सेब खरीदने के बाद उसका भुगतान नहीं किया जाता है ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं इसको लेकर आज सदन के अंदर मामला उठाया गया और लदानियो पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई । बाइट -- कुलदीप राठौर कांग्रेस अध्यक्ष

1 hr ago
user_Roshan Sharma
Roshan Sharma
Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
1 hr ago

लदानियो द्वारा बागवानों के साथ धोखाधड़ी का सदन में विधायक कुलदीप राठौर ने उठाया मामला,सख्त कार्यवाई की उठाई मांग, तीन साल में 379 बागवान हुए ठगी का शिकार हिमाचल प्रदेश में हर साल बागबानों के साथ धोखाधडी के मामले सामने आ रहे है। बागवानों की खून पसीने की कमाई लदानी लेकर रफूचक्कर हो रहे है। 3 साल में 379 बागवान ठगी के शिकार हुए है और बागवानों के लदानी 8 करोड़ का भुगतान किए बगैर ही फरार हो गए है। विधानसभा के बजट के सत्र में प्रश्नकाल के दौरान सदन में विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने सेब खरीद करने वाले लदानियों द्वारा सेब का भुगतान ना करने का मामला उठाया जिसमें उन्होंने कृषि मंत्री से ऐसे लदानियों पर करवाई की मांग की । उन्होंने एपीएमसी से ऐसे मामलों पर की गई करवाई का लेखा जोखा भी मांगा ।उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप के लिए कहा इस पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश की सभी सेब मंडियों से 379 शिकायतें उन्हें प्राप्त हुई है जिसमें से कुछ शिकायतों का निपटार किया जा चुका है । इन शिकायतों के आधार पर अभी आठ करोड़ से ज़्यादा राशि लंबित पड़ी हुई है जिसका भुगतान बागवानों नहीं हुआ है । उन्होंने कहा कि अड़ती समय पर भुगतान नहीं कर रहे है जिसको लेकर सरकार भी चिंतित है। कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर ने कहा की हर साल बागवानों के साथ सेब खरीदार धोखाधड़ी करते हैं और सेब खरीदने के बाद उसका भुगतान नहीं किया जाता है ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं इसको लेकर आज सदन के अंदर मामला उठाया गया और लदानियो पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई । बाइट -- कुलदीप राठौर कांग्रेस अध्यक्ष

More news from Himachal Pradesh and nearby areas
  • देश में संघीय ढांचे को कमज़ोर कर रही भाजपा- नेगी शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन भी RDG पर चर्चा जारी रही. इस दौरान प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. सदन के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए राजस्व मंत्री ने कहा कि भाजपा देश में संघीय ढांचे को कमजोर कर रही है उन्होंने कहा कि केंद्र का छोटे राज्यों को संविधान के अनुसार वित्तीय पोषण न देना देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा है. जगत सिंह नेगी ने 16वें वित्त आयोग पर आरोप लगाया कि वित्त आयोग भाजपा की कठपुतली बन काम कर रहा है. राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा की संघीय ढांचे में राजस्व घाटी वाले राज्यों के लिए केंद्रीय सहायता का प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 275 में किया गया है. राजस्व मंत्री ने आरोप लगाया कि वित्त आयोग भाजपा की कठपुतली बन गया है. जगत सिंह नेगी ने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए रिवेन्यू डिफिसिट छोटे राज्यों को वित्तीय पोषण देना जरूरी है. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा देश में संघीय ढांचे को समाप्त कर देना चाहती है. जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ रही है. प्रदेश के भाजपाइयों को राज्य के हित के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ खड़ा होना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा के लोग हिमाचल के हितेषी नहीं है और प्रदेश का विकास नहीं देखना चाहते. प्रदेश भाजपा के लोग केवल चुनाव जीतकर सत्ता सुख भोगना चाहते हैं. बाइट -- जगत सिंह नेगी, राजस्व मंत्री वहीं राज्यसभा चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पास संख्या बल है ऐसे में भाजपा किस आधार पर अपने प्रत्याशी को आगे ले जाने की बात सोच रही है. पिछले चुनाव में भाजपा ने दल बदल करके लोकतंत्र की हत्या की. अब भाजपा क्या इस बार दोबारा दल बदल और धनबल से चुनाव जीतकर लोकतंत्र को समाप्त कर देना चाहती है. भाजपा धनबल पर अगर चुनाव जीतती रही तो चुनाव के क्या मायने रह जाएंगे. जगत सिंह नेगी ने कहा कि लोकतंत्र में यह सही नहीं है. बाइट -- जगत सिंह नेगी, राजस्व मंत्री
    2
    देश में संघीय ढांचे को कमज़ोर कर रही भाजपा- नेगी 
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन भी RDG पर चर्चा जारी रही. इस दौरान प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. सदन के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए राजस्व मंत्री ने कहा कि भाजपा देश में संघीय ढांचे को कमजोर कर रही है उन्होंने कहा कि केंद्र का छोटे राज्यों को संविधान के अनुसार वित्तीय पोषण न देना देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा है. जगत सिंह नेगी ने 16वें वित्त आयोग पर आरोप लगाया कि वित्त आयोग भाजपा की कठपुतली बन काम कर रहा है.
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा की संघीय ढांचे में राजस्व घाटी वाले राज्यों के लिए केंद्रीय सहायता का प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 275 में किया गया है. राजस्व मंत्री ने आरोप लगाया कि वित्त आयोग भाजपा की कठपुतली बन गया है. जगत सिंह नेगी ने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए रिवेन्यू डिफिसिट छोटे राज्यों को वित्तीय पोषण देना जरूरी है. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा देश में संघीय ढांचे को समाप्त कर देना चाहती है. जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ रही है. प्रदेश के भाजपाइयों को राज्य के हित के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ खड़ा होना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा के लोग हिमाचल के हितेषी नहीं है और प्रदेश का विकास नहीं देखना चाहते. प्रदेश भाजपा के लोग केवल चुनाव जीतकर सत्ता सुख भोगना चाहते हैं.
बाइट -- जगत सिंह नेगी, राजस्व मंत्री 
वहीं राज्यसभा चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पास संख्या बल है ऐसे में भाजपा किस आधार पर अपने प्रत्याशी को आगे ले जाने की बात सोच रही है. पिछले चुनाव में भाजपा ने दल बदल करके लोकतंत्र की हत्या की. अब भाजपा क्या इस बार दोबारा दल बदल और धनबल से चुनाव जीतकर लोकतंत्र को समाप्त कर देना चाहती है. भाजपा धनबल पर अगर चुनाव जीतती रही तो चुनाव के क्या मायने रह जाएंगे. जगत सिंह नेगी ने कहा कि लोकतंत्र में यह सही नहीं है.
बाइट -- जगत सिंह नेगी, राजस्व मंत्री
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    1 hr ago
  • “बांका माँ तेरा द्वार “ भजन का नगर निगम मेयर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने किया विमोचन मंडी के लोकगायक विनायक दत्त शर्मा का “बांका माँ तेरा द्वार “ भजन का विमोचन आज नगर निगम महापौर ने माँ चामुंडा के दरबार में किया । इसमें भजन के माध्यम से चामुंडा माता की शक्तियों व महत्व को दर्शाया है। इस भजन को कंपोज़ हितेश शर्मा और सुंदर बांसुरी की धुन को हरि ने भजन को अलग स्वरूप दिया ।और इस भजन का वीडियो एपिक फ़िल्म के द्वारा बनाया गया है । इस भजन को यूट्यूब चैनल म्यूजिकल स्टूडियो पर लांच किया है । बाइट विनायक दत्त शर्मा, लोकगायक
    1
    “बांका माँ तेरा द्वार “ भजन का नगर निगम मेयर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने किया विमोचन 
मंडी के लोकगायक विनायक दत्त शर्मा का “बांका माँ तेरा द्वार “ भजन का विमोचन आज नगर निगम महापौर ने माँ चामुंडा के दरबार में किया । इसमें  भजन के माध्यम से चामुंडा माता की शक्तियों व महत्व को दर्शाया है। इस भजन को कंपोज़ हितेश शर्मा और सुंदर बांसुरी की धुन को हरि ने भजन को अलग स्वरूप दिया ।और इस भजन का वीडियो एपिक फ़िल्म के द्वारा बनाया गया है । इस भजन को यूट्यूब चैनल म्यूजिकल स्टूडियो  पर लांच किया है । 
बाइट  विनायक दत्त शर्मा, लोकगायक
    user_पवन कुमार पत्रकार
    पवन कुमार पत्रकार
    Local News Reporter बद्दी, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बुधवार को बिलासपुर जिला मुख्यालय पर स्वर्ण समाज यूजीसी एक्ट के विरोध में सड़कों पर उतर आया। स्वर्ण समाज सामान्य वर्ग संयुक्त संघ हिमाचल प्रदेश की बिलासपुर इकाई के बैनर तले रोष रैली निकाली गई और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। साथ ही एक्ट को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई गई। उन्होंने चेतावनी दी है यदि केंद्र सरकार ने काले कानूनों को वापस नहीं लिया तो स्वर्ण समाज बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगा। विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी एक्ट छात्रों और समाज के हितों के विपरीत है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। शिक्षा व्यवस्था में ऐसे बदलाव किए जा रहे हैं जो युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। यह जानकारी संयोजक विजय चंदेल ने दी।
    1
    बुधवार को बिलासपुर जिला मुख्यालय पर स्वर्ण समाज यूजीसी एक्ट के विरोध में सड़कों पर उतर आया। स्वर्ण समाज सामान्य वर्ग संयुक्त संघ हिमाचल प्रदेश की बिलासपुर इकाई के बैनर तले रोष रैली निकाली गई और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। साथ ही एक्ट को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई गई। उन्होंने चेतावनी दी है यदि केंद्र सरकार ने काले कानूनों को वापस नहीं लिया तो स्वर्ण समाज बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगा। विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी एक्ट छात्रों और समाज के हितों के विपरीत है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। शिक्षा व्यवस्था में ऐसे बदलाव किए जा रहे हैं जो युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। यह जानकारी संयोजक विजय चंदेल ने दी।
    user_Anil kumar
    Anil kumar
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • हिमाचल की आवाज़ झाकड़ी क्षेत्र में डस्टबिन उपलब्ध होने के बावजूद भी कुछ लोगों द्वारा खुले में कूड़ा-कचरा फेंका जा रहा है, जिससे आसपास गंदगी फैल रही है। यह स्थिति न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही है, बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बनती जा रही है। सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य देश को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाना है, लेकिन झाकड़ी में इसकी सरेआम अनदेखी की जा रही है। यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया, तो गंदगी के कारण बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ सकती है। स्थानीय प्रशासन से मांग की जाती है कि खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही, क्षेत्रवासियों से भी अपील है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और कूड़ा केवल निर्धारित स्थान पर ही डालें।
    1
    हिमाचल की आवाज़
झाकड़ी क्षेत्र में डस्टबिन उपलब्ध होने के बावजूद भी कुछ लोगों द्वारा खुले में कूड़ा-कचरा फेंका जा रहा है, जिससे आसपास गंदगी फैल रही है। यह स्थिति न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही है, बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बनती जा रही है।
सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य देश को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाना है, लेकिन झाकड़ी में इसकी सरेआम अनदेखी की जा रही है। यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया, तो गंदगी के कारण बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ सकती है।
स्थानीय प्रशासन से मांग की जाती है कि खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही, क्षेत्रवासियों से भी अपील है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और कूड़ा केवल निर्धारित स्थान पर ही डालें।
    user_हिमाचल की आवाज़
    हिमाचल की आवाज़
    रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    17 min ago
  • बिलासपुर : प्रदेश सरकार द्वारा सदर विधानसभा बिलासपुर क्षेत्र में रेलवे का काम रोका गया है, जबकि पिछले 10 वर्षों में हिमाचल प्रदेश को फोरलेन सड़कों, एम्स, मेडिकल कॉलेजों और इंजीनियरिंग संस्थानों से बड़ा लाभ मिला है। यह बात सदर विधायक त्रिलोक जामवाल ने आयोजित विधानसभा के दौरान कही।
    1
    बिलासपुर : प्रदेश सरकार द्वारा सदर विधानसभा बिलासपुर क्षेत्र में रेलवे का काम रोका गया है, जबकि पिछले 10 वर्षों में हिमाचल प्रदेश को फोरलेन सड़कों, एम्स, मेडिकल कॉलेजों और इंजीनियरिंग संस्थानों से बड़ा लाभ मिला है। यह बात सदर विधायक त्रिलोक जामवाल ने आयोजित विधानसभा के दौरान कही।
    user_न्यूज रिपोर्टर
    न्यूज रिपोर्टर
    Jhanduta, Bilaspur•
    29 min ago
  • रिपोर्ट -18 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। घाटी की तलाड़ा पंचायत की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया है। घाटी की महिलाओं का कहना है कि वर्ष 2025 में प्राकृतिक आपदा के कारण गांव के अधिकतर घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं ऊपर से स्मार्ट मीटर लगा क़र बिजली के भारी भरकम बिलों का बोझ डाला जा रहा है।
    1
    रिपोर्ट -18 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
घाटी की  तलाड़ा पंचायत की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया है। घाटी की महिलाओं का कहना है कि वर्ष 2025 में प्राकृतिक आपदा के कारण गांव के अधिकतर घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं ऊपर से स्मार्ट मीटर लगा क़र बिजली के भारी भरकम बिलों का बोझ डाला जा रहा है।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter सैंज, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Himanshu Chopra
    1
    Post by Himanshu Chopra
    user_Himanshu Chopra
    Himanshu Chopra
    Librarian अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • लदानियो द्वारा बागवानों के साथ धोखाधड़ी का सदन में विधायक कुलदीप राठौर ने उठाया मामला,सख्त कार्यवाई की उठाई मांग, तीन साल में 379 बागवान हुए ठगी का शिकार हिमाचल प्रदेश में हर साल बागबानों के साथ धोखाधडी के मामले सामने आ रहे है। बागवानों की खून पसीने की कमाई लदानी लेकर रफूचक्कर हो रहे है। 3 साल में 379 बागवान ठगी के शिकार हुए है और बागवानों के लदानी 8 करोड़ का भुगतान किए बगैर ही फरार हो गए है। विधानसभा के बजट के सत्र में प्रश्नकाल के दौरान सदन में विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने सेब खरीद करने वाले लदानियों द्वारा सेब का भुगतान ना करने का मामला उठाया जिसमें उन्होंने कृषि मंत्री से ऐसे लदानियों पर करवाई की मांग की । उन्होंने एपीएमसी से ऐसे मामलों पर की गई करवाई का लेखा जोखा भी मांगा ।उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप के लिए कहा इस पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश की सभी सेब मंडियों से 379 शिकायतें उन्हें प्राप्त हुई है जिसमें से कुछ शिकायतों का निपटार किया जा चुका है । इन शिकायतों के आधार पर अभी आठ करोड़ से ज़्यादा राशि लंबित पड़ी हुई है जिसका भुगतान बागवानों नहीं हुआ है । उन्होंने कहा कि अड़ती समय पर भुगतान नहीं कर रहे है जिसको लेकर सरकार भी चिंतित है। कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर ने कहा की हर साल बागवानों के साथ सेब खरीदार धोखाधड़ी करते हैं और सेब खरीदने के बाद उसका भुगतान नहीं किया जाता है ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं इसको लेकर आज सदन के अंदर मामला उठाया गया और लदानियो पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई । बाइट -- कुलदीप राठौर कांग्रेस अध्यक्ष
    1
    लदानियो द्वारा बागवानों के साथ धोखाधड़ी का सदन में विधायक कुलदीप राठौर ने उठाया मामला,सख्त कार्यवाई की उठाई मांग, तीन साल में 379 बागवान हुए ठगी का शिकार
हिमाचल प्रदेश में हर साल बागबानों के साथ धोखाधडी के मामले सामने आ रहे है। बागवानों की खून पसीने की कमाई लदानी लेकर रफूचक्कर हो रहे है।
3 साल में 379 बागवान ठगी के शिकार हुए है और बागवानों के लदानी  8 करोड़  का भुगतान किए बगैर ही फरार हो गए है।
विधानसभा के बजट के सत्र में प्रश्नकाल के दौरान सदन में विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने सेब खरीद करने वाले लदानियों द्वारा सेब का भुगतान ना करने का मामला उठाया जिसमें उन्होंने कृषि मंत्री से ऐसे लदानियों पर करवाई की मांग की । उन्होंने एपीएमसी से ऐसे मामलों पर की गई करवाई का लेखा जोखा भी मांगा ।उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप के लिए कहा 
इस पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश की सभी सेब मंडियों से 379 शिकायतें उन्हें प्राप्त हुई है जिसमें से कुछ शिकायतों का निपटार किया जा चुका है । इन शिकायतों  के आधार पर अभी आठ करोड़ से ज़्यादा राशि लंबित पड़ी हुई है जिसका भुगतान बागवानों नहीं हुआ है । उन्होंने कहा कि अड़ती समय पर भुगतान नहीं कर रहे है जिसको लेकर सरकार भी चिंतित है।
कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर ने कहा की हर साल बागवानों के साथ सेब खरीदार धोखाधड़ी करते हैं और सेब खरीदने के बाद उसका भुगतान नहीं किया जाता है ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं इसको लेकर आज सदन के अंदर मामला उठाया गया और लदानियो पर सख्त कार्रवाई  करने की मांग की गई ।
बाइट -- कुलदीप राठौर कांग्रेस अध्यक्ष
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.