Shuru
Apke Nagar Ki App…
vah Re Modi Ek Bar to apna Byan De desh ki Janata Janna chahti hai yah sab Jhooth bol rahe hain
Liladhar saini
vah Re Modi Ek Bar to apna Byan De desh ki Janata Janna chahti hai yah sab Jhooth bol rahe hain
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Liladhar saini1
- Churu के नई सड़क स्थित झारियां वाला मोहल्ला (वार्ड नंबर 26) में नौजवान कमेटी और क्षेत्रवासियों की ओर से रमज़ान के 22वें रोजे पर सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों और गणमान्य लोगों ने शिरकत की। कोम काज़ियांन के पूर्व सदर Zakir Jhariyawala ने दुआ कराकर रोजा खुलवाया और रमज़ान की अहमियत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रोजा केवल भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं है, बल्कि इंसान को अपने व्यवहार, विचार और शब्दों पर भी नियंत्रण रखना चाहिए। रमज़ान के पवित्र महीने में इबादत, दया और नेक कार्यों का विशेष महत्व होता है। कार्यक्रम में कोम काज़ियांन के सदर संजय भाटी, कांग्रेस नेता जमील चौहान, पार्षद शाहरूख खान, तौफीक खान, शाहिद खान चौहान, तारीख नागौरी, इस्माइल भाटी, पार्षद नोमान सैय्यद सहित कई लोग मौजूद रहे। नौजवान कमेटी वार्ड नंबर 26 के युवाओं ने रोजेदारों का स्वागत कर भाईचारे और एकता का संदेश दिया।1
- महिला दिवस सप्ताह: श्रीडूंगरगढ़ में 50 राजीविका स्वयं सहायता समूह की लखपति दीदी महिलाएं सम्मानित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ में राजीविका स्वयं सहायता समूहों की उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग बीकानेर की निदेशक रूबी पाल ने की। अग्रणी बैंक प्रबंधक लक्ष्मण मोडासिया ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समूह गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। नाबार्ड के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में जिला विकास प्रबंधक रमेश ताम्बिया ने महिला सशक्तिकरण और जेंडर समस्याओं पर अपने विचार रखते हुए उपस्थित महिलाओं से संवाद किया। कार्यक्रम में शक्ति सीएलएफ आडसर की कोषाध्यक्ष भंवरी कंवर (रेवाड़ा) ने विपरीत परिस्थितियों में अपनी बेटियों को पढ़ाकर समाज में सकारात्मक संदेश देने की बात कही। प्रगति सीएलएफ सोनियासर मीठिया की सदस्य सुमित्रा धानिया ने राजीविका समूह से जुड़कर आजीविका मजबूत होने का अनुभव साझा किया। बेटी पढ़ाओ सीएलएफ की सदस्य मोनिका सारण ने कहा कि समाज में बढ़ती समानता के कारण महिलाएं समूहों से जुड़कर अच्छी आय अर्जित कर रही हैं। राजीविका जिला परियोजना प्रबंधक दिनेश मिश्रा ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं लखपति दीदी, सोलर दीदी, कृषि सखी और पशु सखी जैसी योजनाओं के माध्यम से आजीविका के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। कार्यक्रम के अंत में राजीविका के ब्लॉक परियोजना प्रबंधक रघुनाथ डूडी ने सभी अतिथियों व उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ के लेखाधिकारी संदीप, पीए एमआईएस ममता शर्मा, एरिया कोऑर्डिनेटर मदन बेनीवाल, सीएलएफ अध्यक्ष गुड्डी देवी, कोषाध्यक्ष सुन्दर देवी, भंवरी देवी, क्लस्टर मैनेजर शोभा देवी, गंगा मेघवाल, मोनिका सारण सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।1
- Post by Rajasthan Patrika1
- राजस्थान सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 64 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके तहत झुंझुनूं के पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय का तबादला कर दिया गया है और उनकी जगह अब सुधीर जोशी जिले के नए एसपी होंगे। मिली जानकारी के अनुसार बृजेश ज्योति उपाध्याय को अब भिवाड़ी एसपी लगाया गया है, साथ ही खैरथल–तिजारा जिले का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। उनका झुंझुनूं में कार्यकाल करीब 8 महीने का रहा। नए एसपी सुधीर जोशी बांसवाड़ा से स्थानांतरित होकर झुंझुनूं आ रहे हैं। वे मूल रूप से भीलवाड़ा के निवासी और प्रमोटी आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें जनवरी 2021 में आईपीएस रैंक पर पदोन्नति मिली थी। इससे पहले वे डूंगरपुर, राजसमंद और चित्तौड़गढ़ में एसपी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं, जबकि जुलाई 2025 से बांसवाड़ा एसपी के पद पर कार्यरत थे।1
- घर में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट के मामले में 15 माह से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, झुंझुनूं। पुलिस थाना गोठड़ा ने घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट करने के मामले में करीब 15 माह से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को पुलिस टीम ने कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र से दस्तयाब किया। जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी नवलगढ़ महावीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी सुभाषचंद सामोता के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 3 नवंबर 2024 को परिवादी श्रवण सिंह पुत्र देवीसिंह निवासी फुलसिंह जी का बाग, रामरायका की ढाणी (बागोरियां की ढाणी) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि शाम करीब 4:30 बजे वह घर पर बैठा चाय पी रहा था। इसी दौरान पांच कैंपर गाड़ियों में सवार होकर कुछ लोग उसके घर पहुंचे और जबरन घर में घुस गए। आरोपियों ने सरियों, लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया तथा घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। हमले में परिवादी को पैरों और पेट में चोटें आईं। जाते समय आरोपियों ने दोबारा आकर घर जलाने और जान से मारने की धमकी भी दी। मामला दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। जांच के दौरान नामजद कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। हालांकि घटना के बाद आरोपी राहुल कुमार मीणा निवासी मौथवा की ढाणी, टोडपुरा फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए गए और उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। पुलिस टीम ने लगातार तलाश के बाद आरोपी को कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।1
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1
- Churu में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत भाजपा का जिला प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम Rajendra Singh Rathore के चूरू स्थित आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष Basant Sharma की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, Deendayal Upadhyaya और Syama Prasad Mukherjee के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वंदे मातरम् के साथ की गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री Ajit Madhan ने कहा कि भाजपा एक सतत और निरंतर चलने वाला राजनीतिक संगठन है और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए इस प्रकार के शिविर महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, बूथ प्रबंधन, सरकार की उपलब्धियां और सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों को आमजन तक पहुंचाने के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान चन्द्राराम गुरी, अभिषेक चोटिया, नरेन्द्र काछवाल, दीनदयाल सैनी और भारती मुद्गल सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 👉 चूरू और शेखावाटी की ताजा खबरों के लिए चैनल को Subscribe जरूर करें।1