Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुगलसराय में तोड़फोड़ अभियान दूसरे दिन भी शुरू गरजने लगे बुलडोजर #Azad Xpress Bihar
आजाद जमावादी
मुगलसराय में तोड़फोड़ अभियान दूसरे दिन भी शुरू गरजने लगे बुलडोजर #Azad Xpress Bihar
More news from Kaimur (Bhabua) and nearby areas
- Post by Awaaz -e-Bharat1
- वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र अंतर्गत नगवा स्थित रेनबो होम स्टे में एसओजी टीम ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान तीन युवतियों समेत दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।1
- मौसम का यू-टर्न, 43 पार तापमान के बाद बारिश से मिली राहत, लेकिन धूप फिर बढ़ा सकती है परेशानी। Anchor: सोनभद्र में भीषण गर्मी से बेहाल लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। जहां कुछ ही दिन पहले तापमान 43 डिग्री के पार पहुंचकर लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर रहा था, वहीं अब मौसम ने अचानक करवट ली है। झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं ने जनजीवन को राहत दी है। हालांकि, मौसम का ये बदला मिजाज जितनी राहत दे रहा है, उतनी ही सावधानी भी मांग रहा है। बारिश के बाद निकलने वाली तेज धूप लोगों की सेहत पर असर डाल सकती है। ऐसे में बदलते मौसम के बीच खुद का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो गया है। फिलहाल, इस अचानक बदलाव ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत का अहसास जरूर कराया है। देखिए ये रिपोर्ट। VO: सोनभद्र जनपद में जहां बीते दिनों तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, वहीं भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। हालात ऐसे थे कि दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आती थीं और लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए थे। लेकिन अब मौसम ने अचानक करवट ली है। जनपद के विभिन्न इलाकों में रुक-रुक कर हुई बारिश और मध्यम गति की हवाओं ने मौसम को पूरी तरह से सुहाना बना दिया है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को तपिश से राहत मिली है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक इस बदलाव का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। हालांकि, विशेषज्ञों की मानें तो यह राहत अस्थायी भी साबित हो सकती है। बारिश के बाद निकलने वाली तेज धूप और बढ़ती उमस एक बार फिर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। ऐसे में बदलते मौसम के बीच सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए। फिलहाल, अचानक बदले इस मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर दी है और लोग इस सुहाने मौसम का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।1
- Good evening My dear brother and sister how are you my dear brother and sister you and your family1
- गाजीपुर जिला अधिकारी अनुपम शुक्ला के द्वारा शुक्रवार को गाजीपुर के ऑडिटोरियम हाल में ग्राम प्रधानों के साथ एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान गाजीपुर जिला अधिकारी ने ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ आप लोगों को चुना है, उस जिम्मेदारी का निर्वहन करें और गांव की समस्या का गांव में समाधान करें। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि प्रधानों का पद एक संवैधानिक पद है, उनकी एक महत्वपूर्ण भूमिका है कि गांव में कानून व्यवस्था के साथ विकास का कार्य करना होता है। जनपद गाजीपुर एक बहुत ही विविधतापूर्ण जिला है, गाजीपुर एक बड़ा जनपद है और गांव में हमें विकास करना है, कानून व्यवस्था बनानी है, तो इस दौरान प्रधान की एक महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, उसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानों के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। गाजीपुर जिला अधिकारी अनुपम शुक्ला ने हाल ही में गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव की घटना का जिक्र करते हुए ग्राम प्रधानों से अपील किया है कि ग्राम प्रधान भले ही एक राजनीतिक के साथ संवैधानिक पद है और ग्राम प्रधान की एक बड़ी जिम्मेदारी भी है और कर्तव्य भी है, अपने पद की भूमिका को प्रधानों द्वारा निभाना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि इसके लिए ग्राम प्रधानों को अभी निर्देश दिया गया है कि गाजीपुर जनपद से तमाम लोग सेवा में भी भर्ती होते हैं, स्पोर्ट्स में जाते हैं, जिसके लिए ग्राम प्रधानों को निर्देश दिया गया है कि सभी गांव में एक खेल का मैदान विकसित किया जाए, जिससे कि खेल के प्रति जिनकी रुचि है, उसको आगे बढ़ाया जा सके। वहीं ग्राम सभाओं में पशुओं के लिए बनाए गए गौ आश्रय स्थल से जुड़ी तमाम समस्याएं आती हैं, जब इसको लेकर जिलाधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह बात सही है, क्योंकि सरकार के द्वारा जो भी धनराशि दी जाती है, वह प्रधान और सचिव के खाते में जाती है, इन दोनों की जिम्मेदारी है कि गौशालाओं का रखरखाव बेहतर तरीके से करना उनकी जिम्मेदारी है, जब यह लोग सजग रहेंगे तो फिर कोई समस्या आएगी ही नहीं। वहीं जब जिलाधिकारी से पूछा गया कि ग्राम सभा में सबसे अधिक भूमि से संबंधित विवाद आता है और वह गांव स्तर पर समस्या का समाधान नहीं हो पाता है, इसको लेकर जिलाधिकारी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि ग्राम प्रधान भूमि प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हैं, अगर ग्राम प्रधान चाहें तो जो विवाद है वह गांव से बाहर नहीं निकल पाएगा, लेकिन होता यह है कि गांव का जो विवाद होता है वह तहसील तक पहुंचता है और वहां से निस्तारण नहीं होता है, जिला तक पहुंचता है और वहां से भी उसकी समस्याएं हल नहीं होती हैं, लखनऊ तक मुख्यमंत्री कार्यालय तक विवाद पहुंचते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम प्रधान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए और निष्पक्ष तरीके से निगरानी रखें तो गांव में व्यवस्था मजबूत होगी और बात गांव से बाहर नहीं निकलेगी। जिलाधिकारी द्वारा कुछ ग्राम प्रधानों को सम्मानित भी किया गया, जिन्होंने अपने ग्राम सभा में अच्छे कार्य किए गए हैं।1
- अदलहाट (मिर्जापुर)। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अदलहाट पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान दो शातिर गो-तस्करों को गिरफ्तार किया है। जवाबी कार्रवाई में दोनों तस्करों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 06 राशि गोवंश, अवैध असलहा और तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया है। घेराबंदी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोवंशों को क्रूरतापूर्वक बांधकर एक पिकअप वाहन (UP63BT1047) के जरिए तस्करी के लिए बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना पर सक्रिय हुई अदलहाट पुलिस टीम ने ग्राम हाजीपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी की। पुलिस को देख तस्करों ने वाहन रोकने के बजाय टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में दो तस्कर घायल हो गए, जिन्हें तत्काल हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है: भोला हरिजन (24 वर्ष): निवासी बिसौरा खुर्द, थाना अदलहाट, मिर्जापुर। बाबू उर्फ रामजन्म सोनकर (22 वर्ष): निवासी रामपुर ढबही, थाना अहरौरा, मिर्जापुर। बरामदगी और आपराधिक इतिहास पुलिस ने मौके से 02 अदद अवैध तमंचा (.315 बोर), 04 जिंदा कारतूस, 02 खोखा कारतूस और तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 06 गोवंश बरामद किए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। भोला हरिजन पर पहले से गोवध निवारण अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के तहत 5 मामले दर्ज हैं, वहीं बाबू उर्फ रामजन्म पर भी 2 गंभीर मामले दर्ज हैं। कानूनी कार्रवाई पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध थाना अहरौरा में सुसंगत धाराओं (बी.एन.एस, गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट) के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को सीज कर दिया गया है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ ने किया।1
- Post by Awaaz -e-Bharat1
- इस उम्र से करियर, पढ़ाई और करियर के फैसले लेने पड़ते हैं। यह उम्र लड़कों को आत्मनिर्भर बनने और खुद के फैसले लेने के लिए प्रेरित करती है। यह जिम्मेदारी बोझ भी हो सकती है और जीवन में बड़ा करने का एक सुनहरा अवसर भी। यह एक ऐसा गिफ्ट है जो शुरुआत में भारी लग सकता है, लेकिन आगे चलकर जीवन को सफल बनाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाता है।1
- बिहार डेक्स/रोहतास रिपोर्ट:- पी.के मिश्रा के साथ रविकांत कुमार रोहतास जिले के डालमियानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मकराइन गांव में गुरुवार को एक युवक के आत्महत्या के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव पहुंचा था, लेकिन युवती द्वारा मिलने से मना करने पर उसने बिजली के खंभे पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया। जिससे घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवक ने अपना नाम प्रशांत जैन बताया है, जो इंदौर के उस्मान नगर मोहल्ला निवासी अजय जैन का पुत्र है। फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास मिली जानकारी के अनुसार युवक मकराइन गांव की एक युवती से संपर्क में था। जब युवती ने उसे नजरअंदाज करना शुरू किया, तो वह उसे मनाने के लिए इंदौर से उसके गांव पहुंच गया। इस दौरान युवती ने जब मिलने से इनकार किया तो युवक परेशान हो गया और उसने बिजली के खंभे पर चढ़कर अपने बेल्ट से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवक ने अपने हाथ पर प्रेमिका का नाम लिखा रखा है तथा उसकी तस्वीर वाली एक टीशर्ट भी पहन रखी है। लोगों की तत्परता से बची जान वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आत्महत्या कर रहे युवक को किसी तरह खंभे से नीचे उतारा और उसे इलाज के लिए डेहरी स्थित अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सासाराम के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां युवक का फिलहाल इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार युवक बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था, लेकिन अब उसकी स्थिति पहले से बेहतर है और वह बातचीत भी कर रहा है। हंगामे का वीडियो वायरल, घटना चर्चा का विषय युवक का बिजली के खंभे पर चढ़कर हंगामा करने का एक वीडियो भी अब तेजी से वायरल हो रहा है और घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। चूंकि घटना की जानकारी मिलते हीं रोहतास पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ चल रही है।4