क्या पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की तरह बालेन शाह भारत के साथ सीमा विवाद को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं? बालेन शाह की सरकार ने भारत से जमीनी रास्तों से आने वाले 100 रुपये से ज्यादा की कीमत वाले सामानों पर कस्टम ड्यूटी लगा दिया है। ये फैसला अप्रत्याशित लग सकता है लेकिन ये फैसला बालेन शाह के डर की कहानी है। यह एक ऐसे देश की कहानी है जिसने अपने ही नागरिकों से डरना शुरू कर दिया है। यह सिर्फ नीति में बदलाव नहीं है बल्कि यह प्राथमिकताओं का पतन है। नेपाल के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकिशोर ने काठमांडू पोस्ट में लिखे अपने कॉलम में ये बातें कही हैं। उन्होंने बालेन शाह की आलोचना करते हुए लिखा है कि नेपाल-भारत की खुली सीमा, जिसे वर्षों से 'रोटी-बेटी संबंध' ने जिंदा रखा था और दोनों देश रोजमर्रा की जिंदगी में गुंथे हुए हैं, उन दोनों देशों की सीमा आज सत्ता में बैठे लोगों की नजर में एक 'खतरा' बन गई है। उन्होंने आगे लिखा है कि 'जब कोई देश अपने ही लोगों को खतरा समझने लगता है तो उसे समझ आ जाता है कि समस्या सीमा पर नहीं बल्कि शासन-प्रशासन में ही है।' उन्होंने कहा है कि नेपाल की प्राथमिकताएं सरकारों के लिए गहरा डर पैदा करती हैं और नेपाल सरकार के लिए आजकल सबसे बड़ा डर सीमा है।
क्या पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की तरह बालेन शाह भारत के साथ सीमा विवाद को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं? बालेन शाह की सरकार ने भारत से जमीनी रास्तों से आने वाले 100 रुपये से ज्यादा की कीमत वाले सामानों पर कस्टम ड्यूटी लगा दिया है। ये फैसला अप्रत्याशित लग सकता है लेकिन ये फैसला बालेन शाह के डर की कहानी है। यह एक ऐसे देश की कहानी है जिसने अपने ही नागरिकों से डरना शुरू कर दिया है। यह सिर्फ नीति में बदलाव नहीं है बल्कि यह प्राथमिकताओं का पतन है। नेपाल के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकिशोर ने काठमांडू पोस्ट में लिखे अपने कॉलम में ये बातें कही हैं। उन्होंने बालेन शाह की आलोचना करते हुए लिखा है कि नेपाल-भारत की खुली सीमा, जिसे वर्षों से 'रोटी-बेटी संबंध' ने जिंदा रखा था और दोनों देश रोजमर्रा की जिंदगी में गुंथे हुए हैं, उन दोनों देशों की सीमा आज सत्ता में बैठे लोगों की नजर में एक 'खतरा' बन गई है। उन्होंने आगे लिखा है कि 'जब कोई देश अपने ही लोगों को खतरा समझने लगता है तो उसे समझ आ जाता है कि समस्या सीमा पर नहीं बल्कि शासन-प्रशासन में ही है।' उन्होंने कहा है कि नेपाल की प्राथमिकताएं सरकारों के लिए गहरा डर पैदा करती हैं और नेपाल सरकार के लिए आजकल सबसे बड़ा डर सीमा है।
- 🚨 बदायूं में ट्रैक्टर-ट्रॉली और XUV की भिड़ंत, मां-बेटी की मौत कस्बा उघैती (बदायूं) | 20 अप्रैल 2026 आज इस्लामनगर-बिल्सी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। उघैती कस्बे में बंटी धर्म कांटे के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और महिंद्रा XUV 700 के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। घटना का विवरण: जानकारी के अनुसार, ग्राम बसोमा (थाना उझानी) से एक परिवार ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर अपने रिश्तेदारों के यहाँ 'भात' भरने ग्राम समद नगर (थाना इस्लामनगर) जा रहा था। इसी दौरान उघैती के पास यह हादसा हो गया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हताहत और घायल: पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर 112 और 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी रुदायन भिजवाया। दुखद मृत्यु: उपचार के दौरान सुमन (पत्नी हरदीप) और उनके मात्र 3 माह के मासूम बच्ची को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल: हादसे में शिवानी, माही, ज्योति, सुनीता, उमानदेही, खुशबू, जय देवी, वीर और वर्षा घायल हुए हैं, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। प्रशासनिक कार्रवाई: मौके पर क्षेत्राधिकारी बिल्सी, थाना अध्यक्ष इस्लामनगर और प्रभारी निरीक्षक उघैती पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस द्वारा मृतकों के पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में रोड खुलवा दिया गया है और मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। 1
- बदायूँ ब्रेकिंग न्यूज *संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा* *फोनों 9026249659* भूसे के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, फायरिंग कर आरोपी फरार बदायूं के उसहैत क्षेत्र के गांव कुंवरगांव में भूसे के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। रंजिश के चलते 55 वर्षीय बुजुर्ग प्रेमपाल सिंह को दबंगों ने घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और मरणासन्न हालत में छोड़ दिया। आरोप है कि हमलावरों ने जाते-जाते फायरिंग भी की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल हालत में परिजन उन्हें लेकर थाना उसहैत पहुंचे, जहां से पुलिस ने तुरंत जिला अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बरेली रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र गुड्डू ने धर्मवीर, वृजपाल, संजू और विकास के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। आरोप है कि 14 अप्रैल को हुए भूसे के विवाद के बाद से आरोपी रंजिश मान रहे थे और घर के आसपास असलहे लेकर घूमते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उझानी क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह ने थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।2
- Post by Nitin Shakya1
- विधवा महिला टैक्सी ड्राइवर का आरोप—पुलिस पर मारपीट का गंभीर आरोप, वीडियो वायरल एक विधवा महिला, जो टैक्सी चलाकर अपने तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही है, ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की और घूंसा मारकर उसका दांत तोड़ दिया। महिला का बयान सामने आने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो को लेकर भ्रम की स्थिति भी बनी हुई है और अब तक इस मामले में किसी प्रशासनिक कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित विभाग या पुलिस की ओर से भी अभी तक कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल, वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच का इंतजार है।1
- बदायूं ब्रेकिंग ट्रैक्टर ट्राली और कार में टक्कर दो लोगों की मौत आधा दर्जन से अधिक घायल। सड़क हादसे में एक महिला तथा एक मासूम बच्ची की मौत। मां बेटी की मौत से परिवार मैं मचा कोहराम। काल ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से मारी टक्कर आधा दर्जन से अधिक घायल 2 की मौत। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में जा रहे थे सभी ट्रैक्टर सवार लोग। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य किया शुरू। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती। तथा मृतकों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा उघैती का पूरा मामला।2
- रोग नंबर... 🤣🤣🤣🤣... Yogi Adityanath ji. तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा यह प्रसिद्ध नारा सुभाष चंद्र बोस ने कहा था। उन्होंने यह नारा भारतीयों को स्वतंत्रता संग्राम के लिए प्रेरित करने हेतु दिया था #YogiAdityanath1
- फतेहपुर में छेड़छाड़ करने वाले दो युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल फतेहपुर (यूपी) में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले कृष्ण और करण को पुलिस ने पकड़ लिया। थाने में दोनों हाथ जोड़कर, कान पकड़ते हुए माफी मांगते दिखे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- सऊदी अरब का अहम दौरा पूरा करने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ़ अब तुर्की पहुँच चुके हैं। इस दौरे को क्षेत्रीय कूटनीति, आर्थिक सहयोग और मुस्लिम देशों के बीच बढ़ते तालमेल के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि तुर्की नेतृत्व के साथ व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय हालात पर अहम चर्चा हो सकती है। पाकिस्तान लगातार अपने रणनीतिक साझेदार देशों के साथ रिश्तों को मजबूत करने में जुटा है।1
- उझानी में किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला आया सामने, पुलिस ने दर्ज किया अभियोग, आरोपी फरार बदायूं। जिले के उझानी थाना क्षेत्र में अपने तहेरे भाई की शादी में बज रहे डीजे देखने के लिए घर से निकली एक किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ की और जब किशोरी ने विरोध किया तब युवक ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया और भाग निकला। आज सुबह जब पीड़ित किशोरी अपनी मां के साथ पुलिस के पास पहुंची तब पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण के पुत्र की शादी का कार्यक्रम शनिवार की रात चल रहा था। बताते है कि इस दौरान हुई दावत के बाद डीजे पर डांस होने लगा। बताते हैं कि डीजे पर हो रहे डांस देखने के लिए ग्रामीण की भतीजी अपने घर से निकली इसी दौरान गांव निवासी एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ किशोरी को बदनीयती से पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। बताते हैं कि जब किशोरी ने युवक की हरकतों का विरोध किया तब उसने उसके साथ मारपीट की। बताते है कि किशोरी की चीख पुकार पर आसपास के ग्रामीण आ गए तब आरोपी युवक भाग खड़ा हुआ। बताते है कि पीड़ित किशोरी के परिजनों ने इस वारदात की सूचना पुलिस को दी और रविवार की सुबह कोतवाली पहुंच कर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी युवक देवपाल पुत्र राम कुमार के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर जब प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार से जानकारी ली गई तब उन्होंने बताया कि एक ही युवक ने किशोरी के साथ छेड़खानी और मारपीट की है। उन्होंने बताया कि मारपीट के आधार पर किशोरी का मेडीकल कराया गया है।1