बाला देवी कॉलेज में एनुअल फंक्शन की धूम, बैग-ड्रेस पाकर खिले बच्चों के चहेरे। पीलीभीत के बीसलपुर के बाला देवी रोशन लाल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन में हर साल की तरह इस साल भी एनुअल फंक्शन का कार्यक्रम भव्य तरिके से आयोजन किया गया। इस दौरान 1100 छात्र-छात्राओं के चहेरे इस वक़्त मुस्कुरा उठे ज़ब उन्हें भाजपा के बरिष्ठ नेता एवं कॉलेज के प्रबंधक रत्नेश गंगवार ने निशुल्क स्कूली बैग औऱ ड्रेसे प्रदान की औऱ शिक्षा में बेहतर भविष्य क़ायम करने की प्रेरणा दी। इसके साथ ही कॉलेज में ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट औऱ फार्मेसी क्लास में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले लगभग 152 छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक के बाद एक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति को लेकर दिया गया संदेश औऱ Mr एंड मिस बाला देवी रोशन लाल कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी आकर्षक का केंद्र बना। कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालय स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम का आरंभ संस्थान के संरक्षक डॉ तौलेराम गंगवार, पूर्व ब्लाक प्रमुख तारावती गंगवार एवं संस्था के प्रबंधक डॉ रत्नेश गंगवार एवं अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका गंगवार ने किया। इस दौरान डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसपी मौर्य, उप प्राचार्य डॉ पातंजलि गंगवार, फार्मेसी विभाग के प्राचार्य मनोज कुमार, लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ रवि प्रकाश गंगवार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में पूरनलाल गंगवार आचार्य मौजूद रहें। एनुअल फंक्शन में विशिष्ट अतिथि के रूप में बाबूराम निराला, श्री अमर सिंह प्रदेश अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद महासंघ, राजेंद्र गंगवार, कैलाश गंगवार जी आदि अनेक विशिष्ट गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

- विष्णु भगवान की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा शाहजहांपुर ( संजय मिश्रा) जनपद के कस्बा तिलहर के प्रचीन गोसाई मंदिर में भगवान विष्णु व लक्ष्मी की प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व शनिवार को नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का जोरदार स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मोहल्ला नितगंजा निवासी कमल सक्सेना, गुड्डू, मोहित सहित अन्य भक्तों की अगुवाई में तथा मुख्य आचार्य पंडित अयोध्या प्रसाद के सानिध्य में कलश यात्रा गोसाई मंदिर से विधिवत पूजन-अर्चन के बाद प्रारंभ हुई। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं और भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल रहे। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पांच मंदिरों में पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद यात्रा पुनः गोसाई मंदिर पहुंचकर विधिवत संपन्न हुई। आयोजकों ने बताया कि भगवान विष्णु की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर परिसर में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कलश यात्रा के सफल आयोजन पर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला।2
- पुवायां थाना क्षेत्र के संजय नगर के समीप शनिवार की दोपहर को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रामकेशन पुत्र समवलै निवासी ग्राम बिहारीपुर थाना वीसलपुर ई-रिक्शा से आगौना से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह संजय नगर के पास पहुंचे, अचानक ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में रामकेशन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।1
- इस अवसर पर मानुष पारीक, मुकेश चंद मिश्रा, मोहम्मद अकमल खान सहित सभी सर्किल अधिकारी और विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक पप्पू भरतौल, कैंट चेयरमैन, पीस कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग भी शामिल हुए। एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि नए भवन के शुरू होने से कानून-व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी। पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और आम जनता को तेज़, पारदर्शी और प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध होगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह भवन अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन और जनसुनवाई को नई मजबूती देगा।1
- महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन समर्थन में डॉक्टर बी पी अशोक1
- हरि मंदिर में महिला मंडल द्वारा फूलों की होली खेली गई1
- *#SSPBareilly द्वारा आज दिनांक 28.02.2026 को थाना कैन्ट क्षेत्र में लाल फाटक चौकी का भव्य उद्घाटन करने के संबंध में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली की बाइट।* *#UPPOLICE*1
- लाईन पार मठिया निवासी झांझन लाल के अनुसार, 25 फरवरी 2026 की शाम उनका पुत्र विनोद खेत से लौट रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोप है कि लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार किया गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं किया और मेडिकल भी विधिवत नहीं कराया। साथ ही आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने की बात भी कही गई है। परिवार ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- **धौंराटांडा के गौकशी के मुकदमों के अभियुक्त को बरेली की भोजीपुरा पुलिस ने 6 महीने के लिए किया जिला बदर**। धौंराटांडा /भोजीपुरा (बरेली )- थाना भोजीपुरा क्षेत्र के कस्बा धौराटांडा के वार्ड नंबर 5 निवासी शकील पुत्र मजीद जिस पर कई गौकशी के मुकदमे हैं पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 महीने के लिए जिला बदर की कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में की है प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा राजीव कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया अभियुक्त को आज उत्तराखंड बॉर्डर पर छोड़ दिया गया है उन्होंने बताया शकील पर तीन मुकदमे गौवध अधिनियम के थाने में पंजीकृत हैं उत्तराखंड बॉर्डर पर छोड़ने के लिए धौंराटांडा पुलिस चौकी प्रभारी विजय पाल सिंह व चौकी के हेड कांस्टेबल परमानंद लेकर गए और उत्तराखंड बॉर्डर पर जिले की सीमा से बाहर छोड़ दिया गया है1
- बरेली के थाना में भोजपुरा का मामला महिला के खेत में खड़े हुए पेड़ को दबंगों ने काटा महिला ने एसएसपी से की शिकायत1