टिहरी से बड़ी खबर : बिना अनुमति विश्वविद्यालय ने ध्वस्त किया राजकीय धन से बना भवन, वित्तीय अनियमितता के आरोप; जांच की मांग टिहरी/चंबा: विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय धन से निर्मित एक भवन को बिना सक्षम अधिकारियों की अनुमति के ध्वस्त किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में समाजसेवी एवं पूर्व नामित सभासद अंकित सजवाण ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा है और पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। अंकित सजवाण ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय परिसर में पूर्व वर्षों में विधायक निधि एवं ब्लॉक चंबा की ओर से एक भवन का निर्माण कराया गया था। इस निर्माण के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पहले अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) जारी किया गया था, जिसके बाद मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और जिलाधिकारी द्वारा लगभग ₹5 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई थी। उन्होंने कहा कि चूंकि यह भवन पूर्ण रूप से सरकारी धन से निर्मित था, इसलिए यह एक राजकीय संपत्ति की श्रेणी में आता है। लेकिन हाल ही में जानकारी मिली है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस भवन को जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना ही ध्वस्त कर दिया और उसी स्थान पर नया निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। नियमों के उल्लंघन का आरोप अंकित सजवाण का कहना है कि विधायक निधि के दिशा-निर्देशों के अनुसार किसी भी सरकारी धन से निर्मित परिसंपत्ति को ध्वस्त करने से पहले जिला प्रशासन से उसे 'निष्प्रोज्य (Condemned)' घोषित करवाना अनिवार्य होता है। इस मामले में ऐसी कोई अनुमति नहीं ली गई, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है। वित्तीय अनियमितता का आरोप उन्होंने कहा कि बिना सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के राजकीय भवन को तोड़ना घोर वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सामग्री के दुरुपयोग का भी आरोप अंकित सजवाण ने यह भी आरोप लगाया कि पुराने भवन की ईंटों और पत्थरों का उपयोग बिना किसी मूल्यांकन या नीलामी प्रक्रिया के नए निर्माण में किया जा रहा है, जो राजस्व नियमों के विपरीत है। अंकित सजवाण ने शासन और उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

- टिहरी जनपद के दूरस्थ सामुदायिक केन्द्रो को जल्द मिलेंगे डॉक्टर, रेडिओलॉजिस्ट की कमी भी होगी दूर1
- मंदार गांव में पानी को लेकर बड़ा संकट | PWD और जल निगम की लापरवाही से महीनों से टूटी पड़ी पाइपलाइन, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश | सड़क पर उतरने की चेतावनी #UttarakhandNews #TehriGarhwal #MandarGaon #WaterCrisis #JalNigam #PWD #PahadKiSamasyaye #VillageNews #GroundReport1
- 🏗 Dream Home Construction – Uttarakhand Housing Developers Agar aap apne plot par strong aur modern design wala ghar banana chahte hain, to Uttarakhand Housing Developers aapke liye lekar aaye hain complete construction solution. ✨ Modern Elevation Design ✨ Strong & Quality Construction ✨ Proper Planning & Layout ✨ Complete Home Construction Service 🏡 Plot Aapka… Dream Home Banana Hamari Responsibility. 📞 Contact Now 9528242511 | 8077606460 #HomeConstruction #DreamHomeConstruction #ModernHouseDesign #DehradunConstruction #UttarakhandHousingDevelopers1
- The Aman Times हर्रा वाला/डोईवाला से खबर हैं _ देहरादून के नकरौंदा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में कार की टक्कर से 2 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। सूचना मिलते ही हर्रावाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार परवीन (2 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामलाल, निवासी गूलर घाटी भद्रकाली मंदिर नकरौंदा को टैक्सी चालक अनुराग निवासी मंगलम गार्डन नकरौंदा ने अपनी टैक्सी से कुचल दिया। चालक घायल बच्चे को लेकर खुद रायपुर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया है। वहीं टैक्सी चालक और वाहन को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में मृतक बच्चे की मां रिंकू देवी की तहरीर पर कोतवाली डोईवाला में FIR संख्या 62/26 धारा 281 और 106(1) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।1
- Post by Graphics Solution1
- बढ़ेड़ी राजपुताना में हाफ़िज़ साहब की दरगाह पर मौला अली अलैहिस्सलाम की वफ़ात पर अकीदतमंदों ने पेश किया जिक्र-ए-अली और दुरूदो-सलाम बढ़ेड़ी राजपुताना स्थित दरगाह हाफ़िज़ साहब पर Ali ibn Abi Talib मौला अली अलैहिस्सलाम की वफ़ात के मौके पर अकीदत और एहतराम के साथ खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और स्थानीय लोगों ने दरगाह पर हाज़िरी लगाई और जिक्र-ए-अली तथा दुरूदो-सलाम का नज़रा **Prophet Muhammad हज़रत मोहम्मद ﷺ की बारगाह-ए-रिसालत में पेश किया। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन-ए-पाक की तिलावत से हुई, जिसके बाद उलेमा-ए-कराम ने मौला अली अलैहिस्सलाम की जिंदगी, उनकी बहादुरी, इल्म और इंसाफ के पैगाम पर रोशनी डाली। उलेमा ने कहा कि मौला अली की जिंदगी इंसानियत, सच्चाई और न्याय का बेहतरीन नमूना है, जिससे आज भी पूरी उम्मत को सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर जिक्र-ए-अली की महफिल सजाई गई, जिसमें अकीदतमंदों ने बड़े अदब और एहतराम के साथ दुरूदो-सलाम पढ़कर अपनी अकीदत पेश की। साथ ही मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए खास दुआएं भी की गईं। दरगाह परिसर में कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और शांति का माहौल रहा। आयोजन के अंत में मौजूद लोगों को तबर्रुक भी वितरित किया गया।1
- Post by Dpk Chauhan1
- राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ऎश्वर्या रावत पहुँची टिहरी, जनसुनवाई मे सुनी महिलाओ की समस्याएं1