logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

22.5 किलो सफेद धातु बरामद करने वाली डौकी पुलिस टीम को मिला प्रशस्ति पत्र फतेहाबाद : चोरी व डकैती की वारदातों का खुलासा कर अंतरजनपदीय व अंतर्राज्यीय गिरोह के छह शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली थाना डौकी पुलिस टीम व सर्विलांस सेल पूर्वी जोन को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सोमवार को पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्य की सराहना की। गौरतलब है कि थाना डौकी पुलिस व सर्विलांस सेल ने 15 फरवरी को संयुक्त कार्रवाई करते हुए घरों व दुकानों में चोरी और डकैती करने वाले गिरोह के छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से करीब 22.5 किलोग्राम सफेद धातु बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई गई है। इस सफलता को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त ने टीम की कार्यकुशलता, सतर्कता और अनुशासित कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग से कई जटिल मामलों का सफल अनावरण संभव हुआ है। इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा और सक्रियता के साथ अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने तथा तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए। प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वालों में थानाध्यक्ष सुनीत शर्मा, प्रभारी सर्विलांस सेल सचिन तोमर, उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह, कपिल तोमर, सौरभ सिंह चन्देल, राहुल कुमार, अशोक कुमार, अभिषेक सिंह, शुभम कुमार, धनेश कुमार सहित सर्विलांस सेल व थाना डौकी के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

13 hrs ago
user_Virendra Verma
Virendra Verma
पत्रकार फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago
8107f642-3514-4b51-b567-5021c74d5c85

22.5 किलो सफेद धातु बरामद करने वाली डौकी पुलिस टीम को मिला प्रशस्ति पत्र फतेहाबाद : चोरी व डकैती की वारदातों का खुलासा कर अंतरजनपदीय व अंतर्राज्यीय गिरोह के छह शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली थाना डौकी पुलिस टीम व सर्विलांस सेल पूर्वी जोन को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सोमवार को पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्य की सराहना की। गौरतलब है कि थाना डौकी पुलिस व सर्विलांस सेल ने 15 फरवरी को संयुक्त कार्रवाई करते हुए घरों व दुकानों में चोरी और डकैती करने वाले गिरोह के छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से करीब 22.5 किलोग्राम सफेद धातु बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई गई है। इस सफलता को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त ने टीम की कार्यकुशलता, सतर्कता और अनुशासित कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग से कई जटिल मामलों का सफल अनावरण संभव हुआ है। इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा और सक्रियता के साथ अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने तथा तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए। प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वालों में थानाध्यक्ष सुनीत शर्मा, प्रभारी सर्विलांस सेल सचिन तोमर, उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह, कपिल तोमर, सौरभ सिंह चन्देल, राहुल कुमार, अशोक कुमार, अभिषेक सिंह, शुभम कुमार, धनेश कुमार सहित सर्विलांस सेल व थाना डौकी के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फतेहाबाद में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालकों की मौत जनपद आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे आगरा रोड पर बातचीतपुर के पास दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रक में इंटर (ईंट) भरी हुई थी, जो आगरा की ओर से आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक सामान से लदा हुआ फतेहाबाद की तरफ से आगरा जा रहा था। आमने-सामने की इस टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फतेहाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर
    1
    फतेहाबाद में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालकों की मौत
जनपद आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे आगरा रोड पर बातचीतपुर के पास दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रक में इंटर (ईंट) भरी हुई थी, जो आगरा की ओर से आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक सामान से लदा हुआ फतेहाबाद की तरफ से आगरा जा रहा था। आमने-सामने की इस टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही फतेहाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर
    user_Virendra Verma
    Virendra Verma
    पत्रकार फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • फतेहाबाद : आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर बाजिदपुर स्थित एसके फार्म के पास सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे ट्रक और कैंटर की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारु कराया। पुलिस के अनुसार, ईंटों से लदा एक ट्रक फतेहाबाद से आगरा की ओर जा रहा था, जबकि कैंटर आगरा से फतेहाबाद की तरफ आ रहा था। बाजिदपुर के पास दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे गड्ढों में पलट गए और चालकों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। हादसे में ट्रक चालक नागेंद्र पुत्र मुकेश निवासी कछपुरा, जनपद हाथरस तथा कैंटर चालक बलराम पुत्र फूल सिंह निवासी भाटगढ़ी, जनपद मथुरा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को पुनः चालू कराया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। तेज रफ्तार और रात का समय बना हादसे की वजह प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और रात के समय दृश्यता कम होना हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आ सकेगा।
    1
    फतेहाबाद : आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर बाजिदपुर स्थित एसके फार्म के पास सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे ट्रक और कैंटर की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारु कराया।
पुलिस के अनुसार, ईंटों से लदा एक ट्रक फतेहाबाद से आगरा की ओर जा रहा था, जबकि कैंटर आगरा से फतेहाबाद की तरफ आ रहा था। बाजिदपुर के पास दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे गड्ढों में पलट गए और चालकों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।
हादसे में ट्रक चालक नागेंद्र पुत्र मुकेश निवासी कछपुरा, जनपद हाथरस तथा कैंटर चालक बलराम पुत्र फूल सिंह निवासी भाटगढ़ी, जनपद मथुरा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को पुनः चालू कराया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
तेज रफ्तार और रात का समय बना हादसे की वजह
प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और रात के समय दृश्यता कम होना हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आ सकेगा।
    user_प्रदीप कुमार
    प्रदीप कुमार
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र की ओम कॉलोनी स्थित न्यू कामायनी हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान 24 वर्षीय प्रसूता और उसकी नवजात बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों और स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए और अस्पताल में हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सीज कर दिया है। मामले की जांच जारी है और मेडिकल रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। क्या है पूरा मामला? किसकी लापरवाही से गई जान? जानिए इस रिपोर्ट में।
    1
    फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र की ओम कॉलोनी स्थित न्यू कामायनी हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान 24 वर्षीय प्रसूता और उसकी नवजात बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों और स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए और अस्पताल में हंगामा किया।
मौके पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सीज कर दिया है। मामले की जांच जारी है और मेडिकल रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है।
क्या है पूरा मामला? किसकी लापरवाही से गई जान? जानिए इस रिपोर्ट में।
    user_AWAZ TV UTTAR PRADESH
    AWAZ TV UTTAR PRADESH
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • Post by Crime news
    1
    Post by Crime news
    user_Crime news
    Crime news
    Firozabad, Uttar Pradesh•
    26 min ago
  • फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यूनिटी हॉस्पिटल के पास मंगलवार रात लगभग 8 बजे तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रही सास और बहू को टक्कर मार दी। इस हादसे में सरोज देवी नामक महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी बहू मीत प्यारी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यूनिटी हॉस्पिटल के पास मंगलवार रात लगभग 8 बजे तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रही सास और बहू को टक्कर मार दी।
इस हादसे में सरोज देवी नामक महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी बहू मीत प्यारी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है।
    user_PCT News
    PCT News
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मोटरसाइकिल आगे–पीछे करने को लेकर हुआ एक मामूली विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना प्राइवेट ट्रामा सेंटर के ठीक सामने की बताई जा रही है, जहां प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, फिर महिला ने चप्पल से युवक की पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    मोटरसाइकिल आगे–पीछे करने को लेकर हुआ एक मामूली विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
घटना प्राइवेट ट्रामा सेंटर के ठीक सामने की बताई जा रही है, जहां प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, फिर महिला ने चप्पल से युवक की पिटाई कर दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस
    Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस
    पत्रकार फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    1
    Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    user_लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    Newspaper publisher फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सड़क हादसे में शहीद सिपाही केशव देव यादव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
    1
    सड़क हादसे में शहीद सिपाही केशव देव यादव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
    user_Virendra Verma
    Virendra Verma
    पत्रकार फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.