मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक, तीन मनचलों से भरवाया माफीनामा सिद्धार्थनगर जिले में मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत शनिवार को थाना शिवनगर डिड़ई पुलिस ने कंपोजिट विद्यालय छरहटा में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी बांसी शुभेंदु सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, साइबर ठगी से बचाव और आपातकालीन स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों से भी अवगत कराया गया। साथ ही 112, 1090, 181, 1098, 1930, 108, 102, 1076 और 101 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता समझाई गई। इसके बाद विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्र में एंटी रोमियो अभियान चलाकर 15 व्यक्तियों की जांच की गई। संदिग्ध गतिविधियों में मिले तीन मनचलों से भविष्य में ऐसी हरकत न करने का माफीनामा भरवाकर कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तथा सम्मान के लिए ऐसे जागरूकता अभियान और एंटी रोमियो कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक, तीन मनचलों से भरवाया माफीनामा सिद्धार्थनगर जिले में मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत शनिवार को थाना शिवनगर डिड़ई पुलिस ने कंपोजिट विद्यालय छरहटा में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों की
जानकारी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी बांसी शुभेंदु सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष तथा
नारी शक्ति वंदन अधिनियम सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, साइबर ठगी से बचाव और आपातकालीन स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों से भी अवगत कराया गया। साथ ही 112, 1090, 181, 1098, 1930, 108, 102, 1076 और 101 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता समझाई गई। इसके बाद विद्यालय एवं
आसपास के क्षेत्र में एंटी रोमियो अभियान चलाकर 15 व्यक्तियों की जांच की गई। संदिग्ध गतिविधियों में मिले तीन मनचलों से भविष्य में ऐसी हरकत न करने का माफीनामा भरवाकर कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तथा सम्मान के लिए ऐसे जागरूकता अभियान और एंटी रोमियो कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
- उप जिलाधिकारी बांसी तहसील की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस हुआ संपन्न। आज दिनाक 1 अगस्त दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शासन के आदेश के क्रम में बांसी तहसिल सभागार में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसिल समाधान दिवस का आयोजन हुआ इस समाधान दिवस में कुल 70 मामले आए हैं जिनमें से 7 मामलों का निस्तारण तुरंत कराया गया बाक़ी मामलों में टीम गठित कर आगे कार्रवाई जारी रहेगी ।1
- "MOST IMPORTANT"! 👉🏾‼️अति आवश्यक ‼️ शीघ्र अतिशीघ्र शौचालय का निर्माण करवाया जाय! यह समस्या बखिरा उर्फ बाघनगर की है। ➡️ बखिरा उर्फ़ बाघ नगर, ब्लॉक बघौली, पुलिस स्टेशन बखिरा ,तहसील खलीलाबाद, जनपद संत कबीर नगर, परगना मगहर पूर्व,मत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है । 👉🏾 बखिरा उर्फ बाघनगर - मुख्य सड़क मेहदावल से खलीलाबाद जाने वाले मार्ग पर स्थित है । बखिरा उर्फ बाघनगर में भगवान शिव जी का प्राचीन कालीन मंदिर है। जिसे बागेश्वर नाथ ( भगेशरनाथ) जी के नाम से जाना जाता है । इस मंदिर के किनारे प्राचीन काल में स्नान करने के लिए पोखरा बनवाया गया था जिसका नवीनीकरण नगर निगम / नगर परिषद/ नगर पंचायत के अंतर्गत नवीनीकरण किया गया है जो अति सुंदर है । सप्ताह में दो बार बाजार लगता है, शनिवार और मंगलवार को बड़े पैमाने पर बाजार लगता है । दूर-दूर से व्यापारी यहां पर आते हैं । सड़क के दोनों तरफ सघन आबादी है । इसके अलावा बखिरा में श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को मंदिर में भगवान शिव जी को जलाभिषेक करने के लिए भारी भीड़ उमड़ती है । दूर- दूर से भक्त जन आते हैं । इसके अलावा मंदिर के पोखरा पर दुर्गा पूजा , गणपति, गणेश उत्सव तथा छठ पूजा जैसे विशाल कार्यक्रमों का आयोजन किया जता है । 👉🏾 इन आयोजनों को देखने के लिए दूर - दूर से निवासी आते हैं तथा स्थानिय नीवासियों का तो जमघट लगा ही रहता है। ऐसे में अगर किसी भी व्यक्ति को / स्त्री या पुरुष को शौचालय अथवा पेसाब करने की स्थित बनती है तो उन्हें खुले में काफी दुर जाकर शौच अथवा पेशाब करने की स्थिति उत्पनन हो जाति है ...... तो कहीं भी, जानवर जैसा खड़े होकर पुरुष मूतने लगता है। ➡️ क्या अगर पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों को यह अच्छा लगता है ⁉️ ➡️ क्या पंचायत के अंदर काम करने वाले अधिकारी यह नहीं देखते ⁉️ ➡️ या उन्हें इसका भान नहीं है की यहां पर शौचालय होना चाहिए ❓ ऐसे हालात को देखते हुऎ, भीड़ को देखते हुऎ, बाजार / मार्केट ,गाड़ियों के आवागमन को देखते हुऎ , पोखरा पर कम से कम 20 व्यक्तियों का एक शौचालय और 15 से 20 लोगों का एक साथ पेशाब करने के लिए मूत्रालय का होना अति अवशयक है । 👉🏾 बखिरा की जनता की मांग है तथा छठ पूजा और गणेश उत्सव में आने वाले लोगों की यह शिकायतें हैं ⁉️ तो नगर पंचायत / नगर परिषद / नगर विकास प्राधिकारण बखिरा को शीघ्र अतिशीघ्र संज्ञान में लेना चाहिए ❗ 🔥 तटकाल शौचालय का निर्माण करवाना चाहिए❗ विशेष ;- केवल दीवारों पर स्लोगन लिखने से नगर स्वच्छ और साफ ,कचरा मुक्त नहीं हो सकता⁉️1
- मनाली में पिछले दो दिन से व्यास नदी पर भारी भरकम विशालकाय चट्टान को बारूद से उड़ाने की मश्शकत चल रही थी। यह चट्टान नदी के वेग के अवरोध पैदा कर बाढ़ का कारण बनती थी। आज सफलता पूर्वक तोड़ दिया गया। धमाके के लिए वीडियो अंत तक देखें.... मनाली में पिछले दो दिन से व्यास नदी पर भारी भरकम विशालकाय चट्टान को बारूद से उड़ाने की मश्शकत चल रही थी। यह चट्टान नदी के वेग के अवरोध पैदा कर बाढ़ का कारण बनती थी। आज सफलता पूर्वक तोड़ दिया गया। धमाके के लिए वीडियो अंत तक देखें....1
- समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न बनी रणनीति समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न बनी रणनीति बेलहर,संतकबीरनगर । समाजवादी पार्टी ने आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने हेतु सेक्टर और बूथ प्रभारियों की बैठकें आयोजित कीं। ये बैठकें शनिवार को बेलहर विकास खंड क्षेत्र के बेलवा सेगर चौराहा, मनैतापुर, सियाकटाई और मंझरिया पठान में हुईं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना था। कार्यक्रम का संचालन ओमकार यादव ने किया। बैठकों को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जयराम पांडेय ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गरीबों, असहायों और पिछड़े वर्ग की उपेक्षा कर रही है। पांडेय ने यह भी कहा कि युवाओं को रोजगार देने के बजाय उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने अयोध्या में कथित चंदा चोरी के मुद्दे का भी जिक्र करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। जयराम पांडेय ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर दिया कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। बैठकों को पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, अनवारूल हक, प्रिया पाठक, इसहाक अंसारी, श्याम जी यादव और भावी जिला पंचायत प्रत्याशी वार्ड संख्या-7 राधेश्याम यादव सहित कई अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर मजबूती से काम करने का आग्रह किया। इस दौरान रियाज अहमद, अमित सिंह, उमाशंकर चौधरी, अमर सिंह यादव, राधेश्याम यादव, उमेश कुमार निषाद और संदीप कुमार यादव आर सी कन्नौजिया जैसे कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।4
- डुमरियागंज SDM आवास में ही भ्रष्टाचार का'अव्वल'नमूना सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है यहाँ आवास की बाउंड्री वॉल ही थर्ड क्लास ईंटों से बन रही है आधी टूटी,दोयम, पीली ईंटें। जब अफसर के घर का ये हाल है तो आम जनता के कामों का क्या होता होगा? DM साहब, क्या इसकी जांच होगी? डुमरियागंज SDM आवास में ही भ्रष्टाचार का'अव्वल'नमूना सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है यहाँ आवास की बाउंड्री वॉल ही थर्ड क्लास ईंटों से बन रही है आधी टूटी,दोयम, पीली ईंटें। जब अफसर के घर का ये हाल है तो आम जनता के कामों का क्या होता होगा? DM साहब, क्या इसकी जांच होगी?1
- पुरानी रंजिश में मारने गये दो युवकों को असलहे के साथ पकड़कर पुलिस को सौंपा कैम्पियरगंज। थाना क्षेत्र के राखूखोर गांव में शुक्रवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने एक युवक पर कथित तौर पर पिस्तौल तान दी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए पिस्तौल छीन ली और दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हथियार कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में बबलू चौधरी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार, गांव की एक किशोरी से कथित छेड़खानी को लेकर पांच दिन पहले राखूखोर निवासी रिक्की चौधरी और बबलू चौधरी का गुरम निवासी दीपांकर सिंह तथा फरदहनी निवासी प्रांजल दुबे से स्कूल के पास विवाद और मारपीट हुई थी। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार शाम दोनों युवक बाइक से राखूखोर गांव पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चाय की दुकान पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ने पर दीपांकर ने कमर से पिस्तौल निकालकर रिक्की के सीने पर तान दी और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और पिस्तौल छीनकर पुलिस को सौंप दिया। घटना की सूचना पर कैंपियरगंज के क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है और बरामद पिस्तौल की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कम उम्र के युवकों के पास हथियार कहां से आया और पूरे मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।2