राजगढ़ के इकलेरा गोलीकांड में अब आत्मरक्षा का दावा, ASI के समर्थन में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे पूर्व सैनिक राजगढ़ के इकलेरा गांव में जमीन विवाद के दौरान दीपक मोवे की गोली लगने से हुई मौत के मामले में नया मोड़ आया है। अब पूर्व सैनिक संगठन ने आरोपी ASI दिलीप कुंभकार के समर्थन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। पूर्व सैनिकों का दावा है कि घटना के समय दिलीप कुंभकार अपने प्लॉट पर थे और कुछ लोगों ने हथियारों के साथ उन्हें घेर लिया था। संगठन के मुताबिक, जान का खतरा होने पर कुंभकार ने लाइसेंसी बंदूक से फायर किया, जिसमें दीपक मोवे की मौत हो गई। कलेक्टर से चर्चा के दौरान आत्मरक्षा में गोली चलाने की बात पर कलेक्टर ने सवाल किया— "बचाव में गोली चलाता है क्या?" पूर्व सैनिकों ने कहा कि कुंभकार पर हमला हुआ था और उनकी जान को खतरा था। वहीं, इस मामले में पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप भी लगाया गया है। क्या है पूरा मामला? 16 अगस्त को इकलेरा गांव में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी हुई थी। घटना में दीपक मोवे की मौत हो गई। मृतक के समर्थन में भीम आर्मी और परिजनों ने शुजालपुर सिविल अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की थी। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है। अब पूर्व सैनिक संगठन के समर्थन में सामने आने के बाद मामले में आत्मरक्षा और निष्पक्ष जांच का मुद्दा भी सामने आ गया है।
राजगढ़ के इकलेरा गोलीकांड में अब आत्मरक्षा का दावा, ASI के समर्थन में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे पूर्व सैनिक राजगढ़ के इकलेरा गांव में जमीन विवाद के दौरान दीपक मोवे की गोली लगने से हुई मौत के मामले में नया मोड़ आया है। अब पूर्व सैनिक संगठन ने आरोपी ASI दिलीप कुंभकार के समर्थन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। पूर्व सैनिकों का दावा है कि घटना के समय दिलीप कुंभकार अपने प्लॉट पर थे और कुछ लोगों ने हथियारों के साथ उन्हें घेर लिया था। संगठन के मुताबिक, जान का खतरा होने पर कुंभकार ने लाइसेंसी बंदूक से फायर किया, जिसमें दीपक मोवे की मौत हो गई। कलेक्टर से चर्चा के दौरान आत्मरक्षा में गोली चलाने की बात पर कलेक्टर ने सवाल किया— "बचाव में गोली चलाता है क्या?" पूर्व सैनिकों ने कहा कि कुंभकार पर हमला हुआ था और उनकी जान को खतरा था। वहीं, इस मामले में पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप भी लगाया गया है। क्या है पूरा मामला? 16 अगस्त को इकलेरा गांव में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी हुई थी। घटना में दीपक मोवे की मौत हो गई। मृतक के समर्थन में भीम आर्मी और परिजनों ने शुजालपुर सिविल अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की थी। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है। अब पूर्व सैनिक संगठन के समर्थन में सामने आने के बाद मामले में आत्मरक्षा और निष्पक्ष जांच का मुद्दा भी सामने आ गया है।
- राजगढ़ के इकलेरा गोलीकांड में अब आत्मरक्षा का दावा, ASI के समर्थन में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे पूर्व सैनिक राजगढ़ के इकलेरा गांव में जमीन विवाद के दौरान दीपक मोवे की गोली लगने से हुई मौत के मामले में नया मोड़ आया है। अब पूर्व सैनिक संगठन ने आरोपी ASI दिलीप कुंभकार के समर्थन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। पूर्व सैनिकों का दावा है कि घटना के समय दिलीप कुंभकार अपने प्लॉट पर थे और कुछ लोगों ने हथियारों के साथ उन्हें घेर लिया था। संगठन के मुताबिक, जान का खतरा होने पर कुंभकार ने लाइसेंसी बंदूक से फायर किया, जिसमें दीपक मोवे की मौत हो गई। कलेक्टर से चर्चा के दौरान आत्मरक्षा में गोली चलाने की बात पर कलेक्टर ने सवाल किया— "बचाव में गोली चलाता है क्या?" पूर्व सैनिकों ने कहा कि कुंभकार पर हमला हुआ था और उनकी जान को खतरा था। वहीं, इस मामले में पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप भी लगाया गया है। क्या है पूरा मामला? 16 अगस्त को इकलेरा गांव में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी हुई थी। घटना में दीपक मोवे की मौत हो गई। मृतक के समर्थन में भीम आर्मी और परिजनों ने शुजालपुर सिविल अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की थी। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है। अब पूर्व सैनिक संगठन के समर्थन में सामने आने के बाद मामले में आत्मरक्षा और निष्पक्ष जांच का मुद्दा भी सामने आ गया है।1
- बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (F.L.N.) के अंतर्गत बच्चों को कार्ड गतिविधि करवाई गई शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय भान्याखेड़ी विकासखंड कालापीपल जिला शाजापुर मध्य प्रदेश नव प्रवेशी बच्चों से A B C D सीखने के उद्देश्य से कार्ड गतिविधि करवाई गई बच्चों द्वारा खुशी-खुशी भाग लिया गया1
- कालापीपल में हरियाली की नई पहल🌱 ग्रीन स्पेस पार्क में लगाए 100 पौधे कालापीपल के वार्ड क्रमांक 5 स्थित कर्मचारी कॉलोनी के ग्रीन स्पेस पार्क में अमृत 2.0 योजना के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक घनश्याम चंद्रवंशी की उपस्थिति में करीब 100 पौधे लगाए गए। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। 🌱 #कालापीपल #वृक्षारोपण #ग्रीनस्पेसपार्क #अमृत20 #पर्यावरणसंरक्षण #एकपेड़माँकेनाम #घनश्यामचंद्रवंशी #नगरपरिषद #कर्मचारीकॉलोनी #हरितकालापीपल #TreePlantation #EnvironmentProtection1
- कालापीपल पुलिस की अनूठी पहल, कानून व्यवस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी उठाया बीड़ा। आमतौर पर पुलिस की पहचान कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने से जुड़ी होती है, लेकिन कालापीपल थाना प्रभारी रवि भंडारी ने पुलिस की जिम्मेदारी को एक नई सकारात्मक दिशा देते हुए पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश की है। थाना परिसर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से उनके नेतृत्व में लगातार पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना परिसर कालापीपल में चरणबद्ध तरीके से पौधारोपण किया गया। प्रथम चरण में 60 पौधे, द्वितीय चरण में 70 पौधे तथा अब तीसरे चरण में 210 पौधे लगाए गए। इस तरह थाना परिसर में बड़ी संख्या में पौधों का रोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम चंद्रवंशी एवं विशेष अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों ने त्रिवेणी का पूजन कर पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पुलिसकर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। कालापीपल समाचार के लिए संदीप गेहलोत की रिपोर्ट।1
- राजगढ़ में हत्याकांड में नया मोड़ पूर्व सैनिकों ने समर्थन में कलेक्टर को दिया ज्ञापन राजगढ़ में हत्याकांड ने किया नया मोड़ पूर्व सैनिकों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप की निष्पक्ष जांच की मांग राजगढ़ के इकलेरा में बीते दिनों हुए जमीनी विवाद में गोलीकांड ने नया मोड़ किया हे आरोपी एएसआई के समर्थन में पूर्व सैनिक आए और राजगढ़ कलेक्टर को ज्ञापन देकर गोली में हत्याकांड की जांच का दोषियों पर कार्यवाही को मांग की।ज्ञापन में बताया कि asi को जातिवाद में फंसाया गया ,जिस जमीन पर विवाद हो रहा हे वो पहले से उसके नाम पर दर्ज हे ओर आत्मरक्षा मे फायरिंग का दावा संगठन ने ज्ञापन में बताया कि 16 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे दिलीप कुंभकार अपने प्लॉट पर निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान दीपक मोवे, मुकेश जाटव, संतोष कुमार जाटव सहित अन्य लोग वहा पहुंचे। संगठन का दावा है कि उनके पास कुल्हाड़ी, फरसा, चाकू और लाठी जैसे हथियार थे। पूर्व सैनिकों के अनुसार, कुंभकार को चारों तरफ से घेरकर हमला किया गया। ऐसे में उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए लाइसेंसी बंदूक से फायर किया। इसी दौरान गोली लगने से दीपक की मौत हो गई। कलेक्टर ने पूछा- बचाव में गोली चलाता है क्या? पूर्व सैनिकों ने कलेक्टर को घटना की जानकारी देते हुए कहा कि कुंभकार पर हमला हुआ था और उन्हें अपनी जान का खतरा था। इस पर कलेक्टर ने सवाल किया कि बचाव में कोई गोली चलाता हे क्या? सैनिकों ने दोबारा घटना के दौरान हमला होने और जान का खतरा होने की बात रखी। संगठन ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप भी लगाया। उनका कहना है कि कुंभकार की शिकायत दर्ज नही की गई और दूसरे पक्ष की शिकायत पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। परिवार पर कार्रवाई का भी आरोप पूर्व सैनिकों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस प्रशासन दबाव में कुंभकार के घर पहुंचा और मकान तोड़ने की बात कही।जो न्याय संगत नहीं हे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की।1
- शाजापुर की 1.70 लाख लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची ₹29.88 करोड़ की राशि शाजापुर - मैहर में आयोजित कार्यक्रम से मुख्यमंत्री ने बुधवार दोपहर 3 बजे के करीब मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त के रूप में प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में ₹2,148 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया। इस अवसर पर प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में इस माह की ₹1,500 की राशि के साथ रक्षाबंधन के स्नेह स्वरूप ₹250 का शगुन भी भेजा गया। इस तरह प्रत्येक पात्र महिला के खाते में कुल ₹1,750 की राशि अंतरित की गई। इसी क्रम में शाजापुर जिले की कुल 1,70,756 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में ₹29.88 करोड़ की राशि मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक से अंतरित की गई। राशि अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर किया गया, जिसे बड़ी संख्या में लाड़ली बहनों ने उत्साहपूर्वक देखा। रक्षाबंधन के अवसर पर अतिरिक्त ₹250 की राशि मिलने से लाड़ली बहनों में खुशी का माहौल रहा। महिलाओं ने मुख्यमंत्री द्वारा दी गई इस सौगात के लिए आभार व्यक्त किया।1
- “वर्दी बनी पर्यावरण की प्रहरी!” 🌱 कालापीपल थाने में 211 पौधों का महाअभियान कानून व्यवस्था के साथ अब पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी भी। कालापीपल थाना परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘हरा-भरा कालापीपल’ अभियान के तीसरे चरण में 211 पौधे लगाए गए। पुलिस परिवार के साथ जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने भी पौधारोपण कर हरियाली का संकल्प लिया। आज का पौधा, कल की छांव… यही है आने वाली पीढ़ी के नाम हमारा योगदान। 🌳 #कालापीपल #पौधारोपण #एकपेड़मांकेनाम #हराभराकालापीपल #पर्यावरणसंरक्षण #PoliceForEnvironment #CommunityPolicing #TreePlantation #GreenKalapipal #पर्यावरणप्रहरी #हरियाली #पेड़लगाओपेड़बचाओ #शाजापुर #MadhyaPradesh #जनभागीदारी1
- ढाबला घोसी में रोड और पुलिया दोनों खड़ा 100 से 150 बच्चे रोज स्कूल जाते हैं2