logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उपायुक्त एस समीरा ने किया कोयल अपेरल पार्क की महिलाओं को मासिक मानदेय का चेक भुगतान। पलामू उपायुक्त समीरा एस एवं उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन तथा jslps के जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा संयुक्त रूप से कोयल अपेरल पार्क में कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की दीदियों को उनका प्रथम मानदेय भुगतान चेक के माध्यम से किया गया। ज्ञातव्य हो कि वर्षों से बंद पड़े कोयल अपेरल पार्क को खुलवाने के लिए तथा महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के लिए उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त प्रयत्नशील थे, कई कंपनियों से बात करने के बाद अंततः लीजर एंड लाइफ स्टाइल ग्लोबल सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को अंडरगार्मेंट सिलाई हेतु चयन किया गया। कोयल अपेरल पार्क चैनपुर में अभी 60 स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा सिलाई का कार्य किया जा रहा है। आगामी छह माह के अंदर 250 और दीदियों को सिलाई के कार्य में लगाने का लक्ष्य है। स्वयं सहायता समूह की वैसी दीदी जिन्होंने rseti से सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त किया है, वो आवेदन कर सकती हैं। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सरकार महिलाओं के विकास को लेकर प्रयत्नशील है। महिलाओं को अपने घर पर रोजगार मिलने से घर, परिवार और समाज में भी आर्थिक उन्नति होगी। उप विकास आयुक्त ने कहा कि कोयल अपेरल पार्क में महिलाओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है, इसमें चारदीवारी निर्माण, डीलक्स शौचालय, पानी, सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। महिलाएं तरक्की करें, सरकार की ये दूरदर्शी सोच है। महिलाओं में मानदेय भुगतान के पश्चात हर्ष देखा गया और महिलाओं ने एक स्वर में उपायुक्त की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर jslps के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनीता केरकेट्टा, जिला प्रबंधक नवल किशोर राजू, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक वैभव कांत आदर्श, प्रखंड परियोजना पदाधिकारी राजीव भारद्वाज तथा लीजर एंड लाइफस्टाइल के सैकत मुखर्जी , राहुल अग्रवाल, आनंद सिंह एवं वरुण जलोटा उपस्थित थे।

22 hrs ago
user_Bikram reporting News
Bikram reporting News
Satbarwa, Palamu•
22 hrs ago
5eea87df-0f99-476f-a1ab-73f25ee6c085

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by Abhay Kumar
    1
    Post by Abhay Kumar
    user_Abhay Kumar
    Abhay Kumar
    मनिका, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
  • मनिका लातेहार:एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी के 47वा स्थापना दिवस जश्न पूरे भारतवर्ष मनाया जा रहा था वही मनिका प्रखंड क्षेत्र के लातेहार युवा मोर्चा के कर्मठ ,जुझारू और निष्ठावान जिला अध्यक्ष छोटू राजा का लातेहार के महामंत्री बनाए जाने से खुशियां हुई दुगनी और मनिका मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार ने उन्हें भगवा अंग भेट कर सम्मानित किया और मुंह मीठा कराया तथा मनिका के सभी भाजपाई खुशियों से खुशियों से लबरेज थे
    1
    मनिका लातेहार:एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी के 47वा स्थापना दिवस जश्न पूरे भारतवर्ष मनाया जा रहा था
वही मनिका प्रखंड क्षेत्र के लातेहार युवा मोर्चा के कर्मठ ,जुझारू और निष्ठावान  जिला अध्यक्ष छोटू राजा का लातेहार के महामंत्री बनाए जाने से खुशियां हुई दुगनी और मनिका मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार ने उन्हें भगवा अंग भेट कर सम्मानित किया और मुंह मीठा कराया
तथा मनिका के सभी भाजपाई खुशियों से खुशियों से लबरेज थे
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    2 hrs ago
  • महुआडांड़ प्रखंड के प्रतापपुर हजरत अंजान शाह दाता मजार में उर्स मुबारक के मौके पर इस बार माहौल पूरी तरह सूफियाना रंग में रंगने वाला है। 26 अप्रैल को आयोजित भव्य कव्वाली कार्यक्रम में मुंबई से चर्चित कव्वाल नईम साबरी और मशहूर कव्वाला शीबा परवीन अपनी दमदार आवाज़ से महफिल में चार चांद लगाएंगे।इस संबध में जेएमएम युवा जिला सचिव परवेज आलम ने बताया कि इस खास कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। उर्स के इस आयोजन को यादगार बनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
    2
    महुआडांड़ प्रखंड के प्रतापपुर हजरत अंजान शाह दाता मजार में उर्स मुबारक के मौके पर इस बार माहौल पूरी तरह सूफियाना रंग में रंगने वाला है। 26 अप्रैल को आयोजित भव्य कव्वाली कार्यक्रम में मुंबई से चर्चित कव्वाल नईम साबरी और मशहूर कव्वाला शीबा परवीन अपनी दमदार आवाज़ से महफिल में चार चांद लगाएंगे।इस संबध में जेएमएम युवा जिला सचिव परवेज आलम ने बताया कि इस खास कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। उर्स के इस आयोजन को यादगार बनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
  • पाटन (पलामू): भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को पाटन प्रखंड में ऐतिहासिक उत्साह, भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न गांवों से हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी के साथ भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिससे पूरा क्षेत्र जय भीम के नारों से गूंज उठा। सतोवा, जघासी, किशुनपुर, सेमरी, कुंदरी, सगुना, महुलिया, सुठा, नवादा, मेराल समेत कई गांवों से निकली शोभायात्राओं का भव्य मिलन पाटन चौक पर हुआ। यहां से सभी श्रद्धालु संयुक्त रूप से विशाल जुलूस के रूप में सतोवा पहुंचे, जहां डॉ. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य जयशंकर सिंह उर्फ संग्राम सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य मुक्तेश्वर पांडे, सतोवा पंचायत मुखिया अखिलेश पासवान, पूर्व मुखिया सरोज रानी, नावाखास के पूर्व मुखिया चंद्रदेव सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामप्रवेश सिंह, इंद्रदेव राम सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम का नेतृत्व रविदास महासभा पाटन इकाई द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में बाबूलाल राम, मुरारी राम, जयमंगल राम, रामकिशुन राम, कृष्णकांत राम, ईश्वरी राम,श्यामलाल राम,रविंद्र राम, देवनाथ राम, महेश मोची, खेकू राम, सुरेंद्र राम, प्रवेश राम विकास कुमार,रंजय कुमार अक्षय कुमार,अखिलेश कुमार, शिवशंकर कुमार,मुकेश कुमार तूफानी राम सहित कमेटी के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रात्रि में सतोवा कमेटी की ओर से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें व्यास सुदर्शन यादव एवं व्यास राजमुनि झारखंडी ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम में भारी संख्या में कई गांव से आए हुए ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि लोग मौजूद रहे।
    1
    पाटन (पलामू): भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को पाटन प्रखंड में ऐतिहासिक उत्साह, भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न गांवों से हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी के साथ भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिससे पूरा क्षेत्र जय भीम के नारों से गूंज उठा।
सतोवा, जघासी, किशुनपुर, सेमरी, कुंदरी, सगुना, महुलिया, सुठा, नवादा, मेराल समेत कई गांवों से निकली शोभायात्राओं का भव्य मिलन पाटन चौक पर हुआ। यहां से सभी श्रद्धालु संयुक्त रूप से विशाल जुलूस के रूप में सतोवा पहुंचे, जहां डॉ. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य जयशंकर सिंह उर्फ संग्राम सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य मुक्तेश्वर पांडे, सतोवा पंचायत मुखिया अखिलेश पासवान, पूर्व मुखिया सरोज रानी, नावाखास के पूर्व मुखिया चंद्रदेव सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामप्रवेश सिंह, इंद्रदेव राम सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
कार्यक्रम का नेतृत्व रविदास महासभा पाटन इकाई द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में बाबूलाल राम, मुरारी राम, जयमंगल राम, रामकिशुन राम, कृष्णकांत राम, ईश्वरी राम,श्यामलाल राम,रविंद्र राम, देवनाथ राम, महेश मोची, खेकू राम, सुरेंद्र राम, प्रवेश राम विकास कुमार,रंजय कुमार अक्षय कुमार,अखिलेश कुमार, शिवशंकर कुमार,मुकेश कुमार तूफानी राम सहित कमेटी के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रात्रि में सतोवा कमेटी की ओर से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें व्यास सुदर्शन यादव एवं व्यास राजमुनि झारखंडी ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम में भारी संख्या में कई गांव से आए हुए ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि लोग मौजूद रहे।
    user_Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    पाटन, पलामू, झारखंड•
    20 hrs ago
  • मुझे दो रस्ता दिखाई देता यार 1 सम्भालने दिल को 2 सुसाइड करने वाले
    1
    मुझे दो रस्ता दिखाई देता यार 
1 सम्भालने  दिल को 
2 सुसाइड करने वाले
    user_Manoj💔💔🙏👍❤️‍🩹🥀🥀
    Manoj💔💔🙏👍❤️‍🩹🥀🥀
    भंडरिया, गढ़वा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • Post by Sunil singh
    1
    Post by Sunil singh
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    14 hrs ago
  • सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण लेते हुए
    1
    सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण लेते हुए
    user_Active line News
    Active line News
    Court reporter गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Post by Abhay Kumar
    1
    Post by Abhay Kumar
    user_Abhay Kumar
    Abhay Kumar
    मनिका, लातेहार, झारखंड•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.