Shuru
Apke Nagar Ki App…
करवा चौथ पे बीबी का डिमांड सुन कर पति वेहोश हो गया बीबी को ऐसी डिमांड नहीं करनी चाहिए
Shiva bloge
करवा चौथ पे बीबी का डिमांड सुन कर पति वेहोश हो गया बीबी को ऐसी डिमांड नहीं करनी चाहिए
- Shiva blogeजौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेशहैप्पी करवा चौथ9 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सपा ने मनाई महर्षि वाल्मीकि और संत नामदेव महाराज की जयंती श्यामबहादुर पाल बोले—दोनों महापुरुषों का जीवन दर्शन सदाचार, समता और मानवता की देता है सीख जौनपुर। समाजवादी पार्टी जौनपुर की ओर से सोमवार को सदर चुंगी स्थित जिला कार्यालय में आदिकवि महर्षि वाल्मीकि और संत शिरोमणि नामदेव महाराज की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों पर चर्चा की। अध्यक्षता करते हुए श्यामबहादुर पाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि और संत नामदेव महाराज का जीवन दर्शन समाज को सदाचार, भक्ति, समता और मानवता का संदेश देता है। महर्षि वाल्मीकि की रामायण भारतीय साहित्य और संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। वहीं, संत नामदेव महाराज ने अपनी वाणी और भक्ति के माध्यम से आडंबरों से दूर रहने तथा जाति-पाति के भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता अपनाने की प्रेरणा दी। उनकी वाणी के पद श्री गुरु ग्रंथ साहिब में भी संकलित हैं। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों की शिक्षाएं आज भी सामाजिक समरसता, आपसी सम्मान और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना के लिए प्रासंगिक हैं। समाजवादी विचारधारा भी सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित वर्गों के सम्मान की पक्षधर है। जयंती मनाने का वास्तविक उद्देश्य महापुरुषों के विचारों को जीवन में अपनाना और समाज में भाईचारे व सद्भाव को मजबूत करना है। गोष्ठी को वरिष्ठ नेता रुखसार अहमद, समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव हरिश्चंद्र प्रभाकर और महिला सभा की प्रदेश सचिव ऊषा जायसवाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूनम मौर्य, जिला सचिव अजय मौर्य, दीपक आर. विश्वकर्मा, अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनवर उल हक गुड्डू, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरशद कुरैशी, नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी, सोनी यादव, कार्यवाहक नगर अध्यक्ष अशफाक मंसूरी, रवि यादव, पूनम यादव, सोनी सेठ, वंदना यादव, वंदना श्रीवास्तव, पिंकी गुप्ता, अकरम मंसूरी, राजा नवाब, ईशान यादव, मोहम्मद आसिफ, कोमल यादव और धर्मेंद्र सोनकर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद1
- करवा चौथ पे बीबी का डिमांड सुन कर पति वेहोश हो गया बीबी को ऐसी डिमांड नहीं करनी चाहिए1
- 🙏 बेजुबान जीवों के प्रति दया रखें, क्योंकि उनमें भी जीवन है, भावनाएँ हैं। 🙏 🚩 योगी अखाड़ा परिवार — सेवा ही धर्म, जीव दया ही सच्चा कर्म। 🚩 🙏🐕 इंसानियत आज भी जिंदा है! 🙏💐 आज सुबह योगी अखाड़ा के संगठन मंत्री श्री हितेश चौधरी जी एवं उनके साथियों ने सड़क दुर्घटना में घायल एक लावारिस कुत्ते को बचाने का भरसक प्रयास किया। दुर्भाग्यवश, तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। 😢🙏 इसके बाद हितेश चौधरी जी और उनके साथियों ने गड्ढा खोदकर उसे सम्मानपूर्वक दफनाया। 🙏💐 यह घटना हमें सिखाती है कि सेवा और करुणा केवल इंसानों के लिए नहीं, बल्कि हर जीव के लिए होनी चाहिए। 🙏🐾 जीवन बचाने का प्रयास करना ही सच्ची मानवता है। भले ही वे उस बेजुबान की जान नहीं बचा पाए, लेकिन उन्होंने उसे सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई देकर इंसानियत की मिसाल पेश की। 🙏 बेजुबान जीवों के प्रति दया रखें, क्योंकि उनमें भी जीवन है, भावनाएँ हैं। 🙏 🚩 योगी अखाड़ा परिवार — सेवा ही धर्म, जीव दया ही सच्चा कर्म। 🚩 📢 वायरल हैशटैग #YogiAkhada #हितेशचौधरी #जीवसेवा #जीवदया #मानवता #बेजुबानकीमदद #कुत्तेकीजानबचानेकाप्रयास #पशुप्रेम #करुणा #सेवाहीधर्म #इंसानियत #AnimalWelfare #AnimalLovers #SaveAnimals #DogRescue #YogiAkhadaNewsChannel #जयश्रीराम 🙏🚩1
- केराकत क्षेत्र में शारदा खंड सहायक नहर में पानी की कमी और जलकुंभी से किसान परेशान केराकत क्षेत्र में शारदा खंड सहायक नहर में पानी की कमी और जलकुंभी से किसान परेशान केराकत (जौनपुर)। केराकत तहसील क्षेत्र के अंतर्गत शारदा खंड सहायक नहर में पानी की कमी और नहर में उगी जलकुंभी के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समय किसान सरसों, गेहूं और आलू की बुआई की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन नहर में पर्याप्त पानी उपलब्ध न होने से उनकी चिंता बढ़ गई है। किसानों को फसलों की बुआई से पहले खेतों में पानी भरने, इसके बाद जुताई करने और फिर बुआई करने की आवश्यकता होती है। ऐसे में नहर में पानी की कमी और जलकुंभी की अधिकता के कारण सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। इससे किसानों को समय पर खेत तैयार करने और फसलों की बुआई करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि रबी की फसलों की बुआई का समय महत्वपूर्ण है। यदि समय पर सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिला, तो बुआई में देरी हो सकती है, जिसका असर फसलों की पैदावार पर भी पड़ सकता है। किसानों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से नहर में पर्याप्त पानी छोड़े जाने तथा जलकुंभी की सफाई कराए जाने की मांग की है, ताकि किसानों को समय पर सिंचाई की सुविधा मिल सके और वे अपनी फसलों की बुआई कर सकें।1
- *मानहानि के केस में राहुल गांधी साक्ष्य के अभाव में बरी एमपी-एमएलए कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश हुए राहुल गांधी,कार्यकर्ताओ की भीड़ रही जमा1
- जौनपुर थाना मछलीशहर पुलिस टीम ने तीन शातिर मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 04 मोटरसाइकिल बरामद- श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर के कुशल निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में दिनांक-24.10.2026 की रात्रि में थाना मछलीशहर पुलिस टीम चुंगी चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति एवं संदिग्ध वाहन की चेकिंग की जा रही थी कि इसी दौरान काले व लाल रंग की बिना नम्बर प्लेट की एक मोटर साइकिल आती दिखाई दी । पुलिस को देखकर बाईक सवार व्यक्ति मछलीशहर अस्पताल की तरफ जाने वाली रोड पर एकाएक तेजी से मोडने के प्रयास में असंतुलित होकर गिर गया । चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर मोटर साइकिल सवार को हिरासत मे लिया । पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम दशरथ प्रजापति पुत्र उमाशंकर प्रजापति निवासी टेकारडीह थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर बताया। दशरथ ने बताया कि जमील अहमद पुत्र अब्दुल कलाम निवासी नोनरा खुर्द थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर भिन्न जौनपुर थाना मछलीशहर पुलिस टीम ने तीन शातिर मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 04 मोटरसाइकिल बरामद- श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर के कुशल निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में दिनांक-24.10.2026 की रात्रि में थाना मछलीशहर पुलिस टीम चुंगी चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति एवं संदिग्ध वाहन की चेकिंग की जा रही थी कि इसी दौरान काले व लाल रंग की बिना नम्बर प्लेट की एक मोटर साइकिल आती दिखाई दी । पुलिस को देखकर बाईक सवार व्यक्ति मछलीशहर अस्पताल की तरफ जाने वाली रोड पर एकाएक तेजी से मोडने के प्रयास में असंतुलित होकर गिर गया । चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर मोटर साइकिल सवार को हिरासत मे लिया । पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम दशरथ प्रजापति पुत्र उमाशंकर प्रजापति निवासी टेकारडीह थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर बताया। दशरथ ने बताया कि जमील अहमद पुत्र अब्दुल कलाम निवासी नोनरा खुर्द थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर भिन्न1
- शुरु ऐप का दिखा असर, बेलाव बाजार से विजयीपुर मार्ग की सड़क मरम्मत कार्य प्रारंभ। शुरु ऐप का दिखा असर, बेलाव बाजार से विजयीपुर मार्ग की सड़क मरम्मत कार्य प्रारंभ। जनपद जौनपुर तहसील केराकत विकास खंड मुफ्तीगंज के अंतर्गत ग्राम बेलाव बाजार में,शुरु ऐप पर खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। बेलाव बाजार से विजयीपुर मार्ग की जर्जर सड़क का मरम्मत कार्य आज से प्रारंभ हो गया है।आपको बता दें कि बीते माह हुई भारी बरसात के कारण सड़क जगह-जगह से टूट गई थी।जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आए दिन बाइक सवार और स्कूली छात्र गिरकर चोटिल हो रहे थे।मामले को शुरु ऐप के माध्यम से प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था, जिसके बाद मामला जिलाधिकारी तक पहुंचा। जिलाधिकारी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने आज सड़क मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया। सड़क मरम्मत शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी और शुरु ऐप को धन्यवाद ज्ञापित किया है।2
- हाईवे पर रील का क्रेज बना हादसे की वजह? वीडियो वायरल, लोकेशन अनवेरिफाइड > **हाईवे पर रील का क्रेज बना हादसे की वजह? वीडियो वायरल, लोकेशन अनवेरिफाइड** > रात में हाईवे के बीचों-बीच रील बना रही युवती का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पीछे कार डंपर में घुसती दिख रही है। वीडियो 24 अक्टूबर से वायरल है लेकिन लोकेशन की पुष्टि नहीं हुई है। यूजर्स सड़क सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं।1