Shuru
Apke Nagar Ki App…
मिर्ज़ापुर: जमुहार गांव के पीड़ित परिवार ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विपक्षियों पर जमीन कब्जाने का आरोप मिर्ज़ापुर: जमुहार गांव के पीड़ित परिवार ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विपक्षियों पर जमीन कब्जाने का आरोप मिर्ज़ापुर। सोमवार सुबह करीब 11 बजे संत नगर थाना क्षेत्र के जमुहार गांव निवासी एक पीड़ित परिवार ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि विपक्षियों द्वारा उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। परिवार का कहना है कि मामले को लेकर संबंधित थाने में शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर न्याय दिलाने और जमीन पर हो रहे कथित कब्जे को रोकने की मांग की है।
Up mirror news Mirzapur
मिर्ज़ापुर: जमुहार गांव के पीड़ित परिवार ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विपक्षियों पर जमीन कब्जाने का आरोप मिर्ज़ापुर: जमुहार गांव के पीड़ित परिवार ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विपक्षियों पर जमीन कब्जाने का आरोप मिर्ज़ापुर। सोमवार सुबह करीब 11 बजे संत नगर थाना क्षेत्र के जमुहार गांव निवासी एक पीड़ित परिवार ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि विपक्षियों द्वारा उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। परिवार का कहना है कि मामले को लेकर संबंधित थाने में शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर न्याय दिलाने और जमीन पर हो रहे कथित कब्जे को रोकने की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 30+ वर्षों का भरोसा, वाराणसी से अब मिर्जापुर में और मजबूत! काशी से शुरू हुआ भरोसे का सफर अब मिर्जापुर तक— **Popular Hospitals** के साथ बेहतर इलाज, आधुनिक सुविधाएं और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं आपके और आपके परिवार के करीब। ❤️ ✨ **सेवा • समर्पण • बेहतर इलाज** 📍 **पता:** पॉपुलर हॉस्पिटल, जंगी रोड, नटवा, मिर्जापुर 📞 **अपॉइंटमेंट:** 9519999271 | 7311111350 #PopularHospitals #PopularHospitalMirzapur #Mirzapur #MirzapurHospital #Healthcare #BestTreatment1
- मीरजापुर: लूट की झूठी कहानी रचने वाला ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में हुआ खुलासा मीरजापुर। थाना लालगंज क्षेत्र में ट्रक ड्राइवर द्वारा लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का मामला सामने आया है। दिनांक 09 अगस्त 2026 की रात्रि करीब 10:00 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक ड्राइवर से चार अज्ञात व्यक्तियों ने चाकू मारकर 1 लाख 6 हजार रुपये लूट लिए हैं। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी लालगंज एवं थाना लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया ड्राइवर की चोटों एवं उसके द्वारा बताए गए घटनाक्रम पर पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने ड्राइवर से कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने पूरा सच उगल दिया। पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि उसने ट्रक में लदा सामान बिहार में उतारने के बाद मिले पैसे अपने एक परिचित को दे दिए थे। इसके बाद खुद को बचाने के लिए उसने लूट की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को सूचना दी। घटना को वास्तविक दिखाने के लिए उसने अपने दोनों हाथों पर शीशे से खुद ही चोट पहुंचाई थी। ड्राइवर ने अपना नाम समरोज पुत्र फिरोज निवासी पुरे मुस्तफा खां, थाना मोहनगंज, जनपद प्रतापगढ़ बताया है। थाना लालगंज पुलिस ने आरोपी समरोज को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी लालगंज ने बताया कि मामले में जांच के बाद सच्चाई सामने आ गई है और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन1
- बेसहारा बच्चों को मिला परिवार, मीरजापुर में शुरू हुई विशेष दत्तक ग्रहण इकाई Mirzapur News | बेसहारा बच्चों को मिलेगा परिवार का सहारा, माँ विन्ध्यवासिनी मेडिकल कॉलेज में राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई का शुभारंभ नगर विधायक रत्नाकर मिश्र व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने किया।1
- राजगढ़ JE का गैर-जिम्मेदाराना रवैया उजागर, तीन दिन से बत्ती गुल, पत्रकार से बोले - मैं बाहर था राजगढ़ JE का गैर-जिम्मेदाराना रवैया उजागर, तीन दिन से बत्ती गुल, पत्रकार से बोले - मैं बाहर था मिर्जापुर / राजगढ़। बिजली विभाग की लापरवाही का एक और नमूना राजगढ़ से सामने आया है। राजगढ़ में तैनात जेई राजेंद्र प्रसाद जी का पूर्वा टाइम्स के जिला संवाददाता विजय ओझा के साथ हुआ वार्तालाप उनकी कार्यशैली की पूरी झांकी दिखा रहा है।प्राप्त ऑडियो के अनुसार जिला संवाददाता ने जेई साहब को फोन कर बताया कि क्षेत्र में तीन दिन से लाइट नहीं है और लाइनमैन कोई फोन नहीं उठा रहा है। इस पर जेई राजेंद्र प्रसाद जी का जवाब था - "तीन दिन से नहीं है तो तीन दिन कहाँ थे भैया? हम बाहर गए थे ना।"जब संवाददाता ने लाइन बनवाने का अनुरोध किया तो जेई ने कहा - "बाहर ये समय रहती कि कौन लाइन बन जाएगी? कोई उपाय नहीं, बस सवेरे बात करें 8-9 बजे के बाद।"ऑडियो में जेई आगे कहते सुनाई दे रहे हैं - "मैं कई जगह के चार्ज में हूँ लेकिन कहीं स्थाई नहीं हूँ भाई" और "रात के लाइट के लिए तो पूरे फीटर पर सब स्टेशन में बात करो, इमरजेंसी तब ही मिलूंगा।"सवाल ये है कि जब एक जिम्मेदार अधिकारी तीन दिन से बिजली गुल होने की शिकायत पर ये कहे कि वो बाहर था, तो आम जनता की सुनवाई कैसे होगी? राजगढ़ क्षेत्र के कई गांव पिछले तीन दिनों से अंधेरे में हैं, गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी फोन पर टालमटोल करते नजर आ रहे हैं। इस पूरे वार्तालाप से साफ है कि विभाग के निचले स्तर पर लापरवाही चरम पर है। जहाँ सरकार 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा कर रही है, वहीं जमीनी हकीकत ये है कि शिकायत सुनने वाला भी कोई नहीं। क्षेत्रीय जनता ने अधिशासी अभियंता और जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर जेई राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ कार्रवाई और तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।नोट: यह खबर वायरल ऑडियो वार्तालाप के आधार पर लिखी गई है।1
- मिर्ज़ापुर। सोमवार सुबह करीब 11 बजे संत नगर थाना क्षेत्र के जमुहार गांव निवासी एक पीड़ित परिवार ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि विपक्षियों द्वारा उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। परिवार का कहना है कि मामले को लेकर संबंधित थाने में शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर न्याय दिलाने और जमीन पर हो रहे कथित कब्जे को रोकने की मांग की है।3
- रांची में छात्रों का आज विधानसभा घेराव आंदोलन , भारी संख्या में छात्रों का विधानसभा की दिशा में कूच - आंदोलनकारियों ने कहा - आज का दिन निर्णायक है,सरकार को झुकना पड़ेगा1