हजरत सैयद भोल शाह पीर बाबा के उर्स मे अकिदतमंदो का उमडा जनसेलाब। चादर पेश कर देश मे अमनो चेन कि मांगी दुआएं। आबूरोड। शहर के समीप मावल गांव स्थित हजरत सैयद भोल शाह बाबा पीर का सालाना उर्स बडी शानो शोकत केसाथ मनाया गया। रविवार कि सुबह दरगह परिसर मे कुरानख्वानी के साथ तकरीर का आयोजन किया गया। जिसमे शहर व आसपास के मौलानाओ ने तकरीर पेश करते हुए भोले शाह बाबा कि जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पीर ओलियो के मजारो पर सर्वधर्म की दुआएं कबूल होती है। दिल से मांगी हुई दुआएं कभी खाली नही जाती है। उन्होंने हिन्दूस्तान को कौमी एकता का विश्व में सर्वश्रेष्ठ देश बताया। हिन्दूस्तान की कौमी एकता अपने आप में एक बहुत बडी मिशाल है। यहां सर्वधर्म के लोग एक दूसरे के साथ भाई चारे के साथ रहते है जो कि देश के लिए एक कौमी एकता का परिचय है। इस अवसर पर मौलाना मेहराज अहमद अशरफी, मोलाना इमानुल हसन मौलाना हन्नान नूरी, सहित अन्य आस क्षेत्रो के मौलानाओं ने तकरीर में भाग लिया। बाबा के दरबार में चादर पेश कर अमन चैन की दुआएं मांगी। इसके बाद बाबा की दरगाह पर गुस्ल व संदल की रस्म अदा की गई। इस अवसर पर दरगाह कमेटी के सदर हाजी सलीम खान, कोषाध्यक्ष वजीर खान, सचिव लईक अहमद, शरीफ खान, मुख्तियार खान, वाजिद अली, मोहम्मद शरीफ, आजाद खान कायमखानी, सलीम पठान, नजीर खां, दिलपेश खान, ईमरान खान, अयूब खान, शोकत नागौरी सहित दरगाह मकेटी के सदस्यो ने व्यवस्थाएं सम्भाली।
हजरत सैयद भोल शाह पीर बाबा के उर्स मे अकिदतमंदो का उमडा जनसेलाब। चादर पेश कर देश मे अमनो चेन कि मांगी दुआएं। आबूरोड। शहर के समीप मावल गांव स्थित हजरत सैयद भोल शाह बाबा पीर का सालाना उर्स बडी शानो शोकत केसाथ मनाया गया। रविवार कि सुबह दरगह परिसर मे कुरानख्वानी के साथ तकरीर का आयोजन किया गया। जिसमे शहर व आसपास के
मौलानाओ ने तकरीर पेश करते हुए भोले शाह बाबा कि जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पीर ओलियो के मजारो पर सर्वधर्म की दुआएं कबूल होती है। दिल से मांगी हुई दुआएं कभी खाली नही जाती है। उन्होंने हिन्दूस्तान को कौमी एकता का विश्व में सर्वश्रेष्ठ देश बताया। हिन्दूस्तान की कौमी एकता अपने आप में एक बहुत बडी मिशाल है। यहां
सर्वधर्म के लोग एक दूसरे के साथ भाई चारे के साथ रहते है जो कि देश के लिए एक कौमी एकता का परिचय है। इस अवसर पर मौलाना मेहराज अहमद अशरफी, मोलाना इमानुल हसन मौलाना हन्नान नूरी, सहित अन्य आस क्षेत्रो के मौलानाओं ने तकरीर में भाग लिया। बाबा के दरबार में चादर पेश कर अमन चैन की दुआएं मांगी। इसके बाद
बाबा की दरगाह पर गुस्ल व संदल की रस्म अदा की गई। इस अवसर पर दरगाह कमेटी के सदर हाजी सलीम खान, कोषाध्यक्ष वजीर खान, सचिव लईक अहमद, शरीफ खान, मुख्तियार खान, वाजिद अली, मोहम्मद शरीफ, आजाद खान कायमखानी, सलीम पठान, नजीर खां, दिलपेश खान, ईमरान खान, अयूब खान, शोकत नागौरी सहित दरगाह मकेटी के सदस्यो ने व्यवस्थाएं सम्भाली।
- रानीवाड़ा में पिछले करीब 15 दिनों से लगातार हो रही बिजली कटौती के खिलाफ मंगलवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापार मंडल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी सुबह 11 बजे बिजली विभाग कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और धरना देकर बिजली व्यवस्था में तुरंत सुधार की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष छैल सिंह सोलंकी ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के सहायक अभियंता अनिल कुमार सेन फोन कॉल का जवाब नहीं देते और समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। व्यापारी रमेश कुमार माली ने बताया कि लगातार बिजली कटौती से छोटे व्यापारियों का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वेल्डिंग वर्कशॉप, बॉडी रिपेयरिंग की दुकानें, आटा चक्की, जूस सेंटर, होटल और सर्विसिंग सेंटर सहित कई व्यवसाय प्रभावित हैं। बिजली नहीं होने से बाजार में गर्मी और बढ़ जाती है, जिससे ग्राहक भी दुकानों पर आने से बचते हैं। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद सहायक अभियंता अनिल कुमार सेन मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से वार्ता की। उन्होंने 24 घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति में सुधार का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने चेतावनी के साथ धरना समाप्त कर दिया। व्यापारियों ने साफ कहा कि यदि तय समय में स्थिति नहीं सुधरी तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। धरने में रमेश कुमार माली, कांतिलाल प्रजापत, चंदन सिंह सोलंकी, मसराराम प्रजापत, सतीश कुमावत, कांतिलाल महेश्वरी, पहाड़सिंह, दिनेश रावल, भंवरसिंह, रणछोड़ाराम चौधरी, केरनाथ, छोटूसिंह, भंवरलाल मोदी, हरीश पुरोहित, दीपक माली और वसनाराम देवासी सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।1
- पाली रानी नगर के प्रताप बाजार स्थित ब्यावर टेंट हाउस गोदाम में आज रविवार को नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन की अध्यक्षता एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित के मुख्य अतिथियों एवं विशेष अतिथि मारवाड़ विधानसभा प्रभारी दलवीर सिंह चौहान के सानिध्य में “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक वक्ताओं ने संगठनात्मक मजबूती देने का आह्वान किया लोकतंत्र बचाओ के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पंचायती राज्य एवं निकाय चुनाव नहीं करवाए जाने से लोकतंत्र पर हो रहे कठूराघात के प्रति विचार विमर्श किया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र सिंह कच्छवाह, बाबूलाल जांगिड़, कपूराराम प्रजापत रेखा माली, कमल किशोर देवासी, बसीरुद्दीन चड़वा, कमला पुरोहित, प्रेमचंद बुनकर, छोटू सिंह राजपुरोहित,वीरेंद्र सिंह, सुरेश रामावत, मांगीलाल रागी,सुनील बेरवा मोहम्मद इलियास चढवा,मोहनलाल देवड़ा, मोहम्मद अकरम, सुरेंद्र सिसोदिया, कानाराम मेघवाल, सदीक मोहम्मद, भैराराम बंजारा, दीपाराम गर्ग, मनोहर सिंह राजपुरोहित, मोहनलाल मेघवाल, सुरेश आदिवाल, प्रकाश बंजारा, अमित बंजारा, मांगीलाल मालवीय, आदि उपस्थित है।3
- डूंगरपुर। बाइक लेकर अपने घर से सीमलवाड़ा निजी काम के चलते जा रह दो बाइक सवा युवक रास्ते मे सड़क हादसे का शिखा हो गए। पाप जानकारी अनुसार जिले के धम्बोला बटडी निवासी छगनलाल पिता कमलाशंकर रोत ओर सीमलवाड़ा कम्बोइया निवासी रणछोड़ पिता खतरा गुदा रविवार रात बाइक लेकर घर से सीमलवाड़ा में अपने निजी काम के लिए जा रहे थे तभी धंबोला चौकी के पास अचानक जेब्रा क्रॉसिंग जंप पर बाइक सवार अपना नियंत्रण खो बैठे।1
- संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले के गामड़ी देवल गाँव में भगवान विष्णु के छठे अवतार श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समस्त ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान पूरा वातावरण जय श्री परशुराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भगवान परशुराम के भजनों पर नृत्य किया और अपनी अटूट आस्था प्रकट की। शोभायात्रा के पश्चात भगवान की महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी मौजूद समाजजनों ने सामूहिक भोज का आनंद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस भव्य आयोजन में गामड़ी देवल के समस्त ब्राह्मण समाज की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे पूरा माहौल धर्ममय हो गया।1
- #छाणी मगरी धाम1
- डूंगरपुर। जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के चुंडावाड़ा गांव में एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैल को ढूंढने निकले एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक की पीठ पर चाकू से गहरा वार लगा है, जिसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। - मामले के अनुसार, चुंडावाड़ा निवासी पंकज बलात अपने ही गांव में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गया था। शादी की रस्में चल रही थीं और मंडप का माहौल था, तभी अचानक एक बैल खूंटे से रस्सी तुड़ाकर भाग निकला। बैल को पकड़ने के लिए गांव के कई लोग पीछे दौड़े, जिनमें पंकज भी शामिल था।बैल को तलाशते समय रास्ते में गांव के ही कुछ अज्ञात बदमाशों ने पंकज को घेर लिया। बदमाशों ने पहले युवक के साथ लात-घूसों से जमकर मारपीट की और फिर अचानक चाकू से उसकी पीठ पर वार कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ हालत में घायल पंकज को बिछीवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वर्तमान में घायल युवक का जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में उपचार चल रहा है। हालांकि अभी तक मामले की कोई रिपोर्ट पुलिस को नहीं दी गई है।1
- अजमेर मंडल द्वारा रेलवे धरोहर के संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिनांक 18 अप्रैल 2026 से 23 अप्रैल 2026 तक “रेलवे विरासत सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, अजमेर तथा विरासत रेल इंजनों (हेरिटेज लोकोमोटिव) पर रंगीन प्रकाश सज्जा (कलर लाइट डेकोरेशन), अजमेर रेलवे स्टेशन पर डिजिटल माध्यम से रेलवे की ऐतिहासिक धरोहर से संबंधित सामग्री का प्रदर्शन, अजमेर मंडल की रेलवे धरोहर परिसंपत्तियों के संरक्षण विषय पर विचार-विमर्श हेतु बैठक, मारवाड़–खामली घाट सेक्शन पर विद्यार्थियों के लिए विरासत यात्रा का आयोजन, “विरासत” विषय पर पोस्टर, निबंध व प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उक्त कार्यक्रम का संयोजन मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा के आदेशानुसार मंडल कार्यालय के ईएनएचएम विंग के अंतर्गत वरि.मंडल यांत्रिक इंजीनियर श्री मनोज कुमार मीना के निर्देशन में किया जायेगा I अजमेर मंडल प्रशासन आमजन, विद्यार्थियों एवं सभी रेल कर्मियों से अपील करता है कि वे इन कार्यक्रमों में भाग लेकर भारतीय रेल की समृद्ध विरासत को करीब जानें एवं इसके संरक्षण में अपना योगदान दें। *मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर*3
- डूंगरपुर। बलवाड़ा में अपने जियाजी के घर शादी रस्मो में भाग लेकर घर लौट रहे बाइक सवार की बाइक खेतो में गिर जाने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।1
- मेवाड़ का हरिद्वार मातृकूडिया मे डुबकी लगाने पर मीटते है सारे पाप1