logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाइक जेब्रा जंप पर हुई अनियंत्रित, गंभीर रूप से 2 युवक हुए घायल, हायर सेंटर किया रेफर डूंगरपुर। बाइक लेकर अपने घर से सीमलवाड़ा निजी काम के चलते जा रह दो बाइक सवा युवक रास्ते मे सड़क हादसे का शिखा हो गए। पाप जानकारी अनुसार जिले के धम्बोला बटडी निवासी छगनलाल पिता कमलाशंकर रोत ओर सीमलवाड़ा कम्बोइया निवासी रणछोड़ पिता खतरा गुदा रविवार रात बाइक लेकर घर से सीमलवाड़ा में अपने निजी काम के लिए जा रहे थे तभी धंबोला चौकी के पास अचानक जेब्रा क्रॉसिंग जंप पर बाइक सवार अपना नियंत्रण खो बैठे।

5 hrs ago
user_Dungarpur Fast News
Dungarpur Fast News
डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
5 hrs ago

बाइक जेब्रा जंप पर हुई अनियंत्रित, गंभीर रूप से 2 युवक हुए घायल, हायर सेंटर किया रेफर डूंगरपुर। बाइक लेकर अपने घर से सीमलवाड़ा निजी काम के चलते जा रह दो बाइक सवा युवक रास्ते मे सड़क हादसे का शिखा हो गए। पाप जानकारी अनुसार जिले के धम्बोला बटडी निवासी छगनलाल पिता कमलाशंकर रोत ओर सीमलवाड़ा कम्बोइया निवासी रणछोड़ पिता खतरा गुदा रविवार रात बाइक लेकर घर से सीमलवाड़ा में अपने निजी काम के लिए जा रहे थे तभी धंबोला चौकी के पास अचानक जेब्रा क्रॉसिंग जंप पर बाइक सवार अपना नियंत्रण खो बैठे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • डूंगरपुर जिले में आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। इसी के तहत जिला प्रशासन व सांख्यिकी विभाग की ओर से डूंगरपुर जिला मुख्यालय स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में सोमवार से जिला स्तरीय फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। 20 से 22 अप्रैल तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा फील्ड ट्रेनर्स को मकानों की सूची बनाने, आवास गणना करने और तकनीकी रूप से एचएलओ मोबाइल ऐप के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
    1
    डूंगरपुर जिले में आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। इसी के तहत जिला प्रशासन व सांख्यिकी विभाग की ओर से डूंगरपुर जिला मुख्यालय स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में सोमवार से जिला स्तरीय फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। 20 से 22 अप्रैल तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा फील्ड ट्रेनर्स को मकानों की सूची बनाने, आवास गणना करने और तकनीकी रूप से एचएलओ मोबाइल ऐप के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • आखातीज को वागड़ के साहेटी के समस्त गांवों के मेट कोटवाल साहेटी आगेवन गोविन्द गुरू के प्रथम शिष्य कलु भेमा (कलजी भेमा)के वंशज वर्तमान साहेटी के कोटवाल के अनुयाई सामिल हो कर छाणी मगरी धाम बेडसा में इन्द्र की धोणी में सुकड़ी,नारीयल धी का हवन करते हैं। उस दिन बेला पंथी नर नारी अपनी पोशाक में पुरुष भाला व स्त्रियां त्रशुल हाथ में लाल व सफेद कागरे दार नेजा को धारण कर मानव धर्म पांच दिन की पुर्ण पालन करने व बहन बेटी की शादि महावारी की सुरूयात हो जाने के बाद करवाने का ,और बहन बेटी के नाम से किसी प्रकार से दहेज दापा नही लेना, शादी में वर पक्ष के कड़वा व कन्या पक्ष से (अमर) सुडली के साथ विवाह सम्पन्न कराने का मुल मंत्र का अनुसरण करने के मानव मुल्य को याद दिलाया जाता अपने पुर्वजों कि मानवीय संस्कार संस्कृति को आबाद रखने सुद्ध अन्न जल का आहार करने तन मन को सुदृद करके भक्तों को कर्म को उदगम के लिए सद कर्म कि और अग्रसर होने का उद्घाटन किया गया।
    1
    आखातीज को वागड़ के साहेटी के समस्त गांवों के मेट कोटवाल साहेटी आगेवन गोविन्द गुरू के प्रथम शिष्य कलु भेमा (कलजी भेमा)के वंशज वर्तमान साहेटी के कोटवाल के अनुयाई सामिल हो कर छाणी मगरी धाम बेडसा में इन्द्र की धोणी में सुकड़ी,नारीयल धी का हवन करते हैं। उस दिन बेला पंथी नर नारी अपनी पोशाक में पुरुष भाला व स्त्रियां त्रशुल हाथ में लाल व सफेद कागरे दार नेजा को धारण कर मानव धर्म  पांच दिन की पुर्ण पालन करने व बहन बेटी की शादि महावारी की सुरूयात हो जाने के बाद करवाने का ,और बहन बेटी के नाम से किसी प्रकार से दहेज दापा नही लेना, शादी में वर पक्ष के कड़वा व कन्या पक्ष से (अमर) सुडली के साथ विवाह सम्पन्न कराने का मुल मंत्र का अनुसरण करने के मानव मुल्य को याद दिलाया जाता अपने पुर्वजों कि मानवीय संस्कार संस्कृति को आबाद रखने सुद्ध अन्न जल का आहार करने तन मन को सुदृद करके भक्तों को कर्म को उदगम के लिए सद कर्म कि और अग्रसर होने का उद्घाटन किया गया।
    user_जय गुरू महाराज
    जय गुरू महाराज
    Voice of people Jothari, Dungarpur•
    5 hrs ago
  • संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। जिले के गामड़ी देवल गाँव में भगवान विष्णु के छठे अवतार श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समस्त ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान पूरा वातावरण जय श्री परशुराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। ​श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भगवान परशुराम के भजनों पर नृत्य किया और अपनी अटूट आस्था प्रकट की। शोभायात्रा के पश्चात भगवान की महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी मौजूद समाजजनों ने सामूहिक भोज का आनंद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस भव्य आयोजन में गामड़ी देवल के समस्त ब्राह्मण समाज की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे पूरा माहौल धर्ममय हो गया।
    1
    संवाददाता - संतोष व्यास
​डूंगरपुर। जिले के गामड़ी देवल गाँव में भगवान विष्णु के छठे अवतार श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समस्त ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान पूरा वातावरण जय श्री परशुराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
​श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भगवान परशुराम के भजनों पर नृत्य किया और अपनी अटूट आस्था प्रकट की। शोभायात्रा के पश्चात भगवान की महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी मौजूद समाजजनों ने सामूहिक भोज का आनंद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस भव्य आयोजन में गामड़ी देवल के समस्त ब्राह्मण समाज की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे पूरा माहौल धर्ममय हो गया।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • #छाणी मगरी धाम
    1
    #छाणी मगरी धाम
    user_Pappu Roat
    Pappu Roat
    Voice of people जोथरी, डूंगरपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ की सबसे ताजा सबसे पहले खबर। राजस्थान सूवे में अक्षय तृतीया पर भीषण हादसा। 79 हजर करोड़ की रिफाइनरी में लगी भीषण आग सैकड़ो दमकले अभी तक काबू नहीं पा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल रिफाइनरी को राष्ट्र को समर्पित करने और राजस्थान के दौरे को रद्द कर दिया गया है।
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ की सबसे ताजा सबसे पहले खबर। 
राजस्थान सूवे में अक्षय तृतीया पर भीषण हादसा। 
79 हजर करोड़ की रिफाइनरी में लगी भीषण आग सैकड़ो दमकले अभी तक काबू नहीं पा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल रिफाइनरी को राष्ट्र को समर्पित करने और राजस्थान के दौरे को रद्द कर दिया गया है।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर के निर्देशन में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बालिका का विवाह ऐन मौके पर रुकवा दिया। कार्रवाई के दौरान बारात को बैरंग लौटा दिया गया तथा बालिका के माता-पिता को पाबंद किया गया कि वे बालिग होने के बाद ही विवाह करें। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन को सूचना मिली थी कि धम्बोला थाना क्षेत्र की चाड़ोली पंचायत के नवाघरा गांव में एक नाबालिग बालिका का विवाह कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही उनके निर्देशन में तुरंत टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। टीम में हल्का पटवारी, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से हिमांशु जैन, सृष्टि सेवा समिति के जिला समन्वयक सुरेंद्र ढोली, धम्बोला थाना के उपनिरीक्षक सकाराम एवं एएसआई चेतनलाल मय जाब्ता शामिल रहे। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि सागवाड़ा क्षेत्र से बारात पहुंच चुकी थी और विवाह की तैयारियां चल रही थीं। टीम ने तत्काल दूल्हा-दुल्हन के दस्तावेजों की जांच की, जिसमें दूल्हे की उम्र 23 वर्ष एवं दुल्हन की उम्र करीब 16 वर्ष पाई गई। दुल्हन के नाबालिग होने की पुष्टि होते ही प्रशासन ने तुरंत विवाह रुकवा दिया और बारात को बिना विवाह के वापस लौटा दिया। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने बताया कि बालिका के माता-पिता को समझाइश देकर पाबंद किया गया है कि वे 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही विवाह करेंगे। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने में प्रशासन का सहयोग करें तथा ऐसी किसी भी सूचना को तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या नजदीकी प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
    1
    सीमलवाड़ा। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर के निर्देशन में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बालिका का विवाह ऐन मौके पर रुकवा दिया। कार्रवाई के दौरान बारात को बैरंग लौटा दिया गया तथा बालिका के माता-पिता को पाबंद किया गया कि वे बालिग होने के बाद ही विवाह करें।
उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन को सूचना मिली थी कि धम्बोला थाना क्षेत्र की चाड़ोली पंचायत के नवाघरा गांव में एक नाबालिग बालिका का विवाह कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही उनके निर्देशन में तुरंत टीम गठित कर मौके पर भेजा गया।
टीम में हल्का पटवारी, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से हिमांशु जैन, सृष्टि सेवा समिति के जिला समन्वयक सुरेंद्र ढोली, धम्बोला थाना के उपनिरीक्षक सकाराम एवं एएसआई चेतनलाल मय जाब्ता शामिल रहे। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि सागवाड़ा क्षेत्र से बारात पहुंच चुकी थी और विवाह की तैयारियां चल रही थीं।
टीम ने तत्काल दूल्हा-दुल्हन के दस्तावेजों की जांच की, जिसमें दूल्हे की उम्र 23 वर्ष एवं दुल्हन की उम्र करीब 16 वर्ष पाई गई। दुल्हन के नाबालिग होने की पुष्टि होते ही प्रशासन ने तुरंत विवाह रुकवा दिया और बारात को बिना विवाह के वापस लौटा दिया।
उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने बताया कि बालिका के माता-पिता को समझाइश देकर पाबंद किया गया है कि वे 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही विवाह करेंगे। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने में प्रशासन का सहयोग करें तथा ऐसी किसी भी सूचना को तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या नजदीकी प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    20 min ago
  • डूंगरपुर में राशन डीलरों का शर्ट उतारकर किया प्रदर्शन:11वें दिन भी धरना जारी, बकाया कमीशन सहित कई मांगें डूंगरपुर में राजस्थान राज्य राशन डीलर एसोसिएशन के बैनर तले राशन डीलरों का बेमियादी धरना जारी। डूंगरपुर में राजस्थान राज्य राशन डीलर एसोसिएशन के बैनर तले राशन डीलरों का बेमियादी धरना जारी। डूंगरपुर में राजस्थान राज्य राशन डीलर एसोसिएशन के बैनर तले राशन डीलरों का बेमियादी धरना 11वें दिन भी जारी रहा। कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे डीलरों ने अपनी मांगों को लेकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि उन्हें लंबे समय से कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2023 के जनवरी, फरवरी और मार्च महीने का लगभग ढाई करोड़ रुपये का कमीशन अभी तक बकाया है, जिससे डीलरों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। राशन वितरण के दौरान नेटवर्क की समस्या से काम में बाधा आती है। गर्मी में उपभोक्ताओं को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता है, जिससे डीलर और उपभोक्ताओं के बीच अक्सर विवाद की स्थिति बन जाती है। डीलरों ने आरोप लगाया कि करीब 18 से 20 राशन डीलरों का कमीशन गलती से अन्य डीलरों के खातों में चला गया है, जिसे सुधारने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। इसके अलावा, जिले में गेहूं का आवंटन लगातार कम किया जा रहा है, जिससे प्रति डीलर 2 से 10 क्विंटल तक की कमी आई है। इससे उपभोक्ताओं को पूरा राशन नहीं मिल पा रहा है और डीलरों पर दबाव बढ़ रहा है। जिन डीलरों के खिलाफ कार्रवाई हुई है और जहां अनाज के गबन का आरोप है, वहां अस्थाई व्यवस्था की गई है, लेकिन उन स्थानों पर आवंटन 'शून्य' दिखाया जा रहा है, जिससे वितरण पूरी तरह ठप है। जिला अध्यक्ष जैन ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी सभी मांगों का संतोषजनक समाधान नहीं हो जाता, तब तक वे अपना धरना जारी रखेंगे।
    1
    डूंगरपुर में राशन डीलरों का शर्ट उतारकर किया प्रदर्शन:11वें दिन भी धरना जारी, बकाया कमीशन सहित कई मांगें
डूंगरपुर में राजस्थान राज्य राशन डीलर एसोसिएशन के बैनर तले राशन डीलरों का बेमियादी धरना जारी।
डूंगरपुर में राजस्थान राज्य राशन डीलर एसोसिएशन के बैनर तले राशन डीलरों का बेमियादी धरना जारी।
डूंगरपुर में राजस्थान राज्य राशन डीलर एसोसिएशन के बैनर तले राशन डीलरों का बेमियादी धरना 11वें दिन भी जारी रहा। कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे डीलरों ने अपनी मांगों को लेकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया।
एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि उन्हें लंबे समय से कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2023 के जनवरी, फरवरी और मार्च महीने का लगभग ढाई करोड़ रुपये का कमीशन अभी तक बकाया है, जिससे डीलरों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
राशन वितरण के दौरान नेटवर्क की समस्या से काम में बाधा आती है। गर्मी में उपभोक्ताओं को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता है, जिससे डीलर और उपभोक्ताओं के बीच अक्सर विवाद की स्थिति बन जाती है।
डीलरों ने आरोप लगाया कि करीब 18 से 20 राशन डीलरों का कमीशन गलती से अन्य डीलरों के खातों में चला गया है, जिसे सुधारने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। इसके अलावा, जिले में गेहूं का आवंटन लगातार कम किया जा रहा है, जिससे प्रति डीलर 2 से 10 क्विंटल तक की कमी आई है। इससे उपभोक्ताओं को पूरा राशन नहीं मिल पा रहा है और डीलरों पर दबाव बढ़ रहा है।
जिन डीलरों के खिलाफ कार्रवाई हुई है और जहां अनाज के गबन का आरोप है, वहां अस्थाई व्यवस्था की गई है, लेकिन उन स्थानों पर आवंटन 'शून्य' दिखाया जा रहा है, जिससे वितरण पूरी तरह ठप है। जिला अध्यक्ष जैन ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी सभी मांगों का संतोषजनक समाधान नहीं हो जाता, तब तक वे अपना धरना जारी रखेंगे।
    user_VAGAD news24
    VAGAD news24
    Farmer आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    41 min ago
  • डूंगरपुर जिले में राजस्थान राज्य राशन डीलर एसोसिएशन, जिला डूंगरपुर के बैनर तले राशन डीलरों का अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पिछले 11 दिन से चल रहा है। कलेक्ट्रेट के बाहर आज धरने के 11 वे दिन राशन डीलर्स ने अर्ध नग्न प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
    1
    डूंगरपुर जिले में राजस्थान राज्य राशन डीलर एसोसिएशन, जिला डूंगरपुर के बैनर तले राशन डीलरों का अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पिछले 11 दिन से चल रहा है। कलेक्ट्रेट के बाहर आज धरने के 11 वे दिन राशन डीलर्स ने अर्ध नग्न प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.