Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्राह्मण की बेटी और पासवान के बेटे ने की लव मैरिज, शादी के बाद दोनों की दर्दनाक कहानी! 💔 #LoveMarriage #BiharNews #ViralNews #BiharDarpan24 #BreakingNews #ViralVideo ब्राह्मण की बेटी और पासवान के बेटे ने की लव मैरिज, शादी के बाद दोनों की दर्दनाक कहानी! 💔 #LoveMarriage #BiharNews #ViralNews #BiharDarpan24 #BreakingNews #ViralVideo
Bihar darpan 24
ब्राह्मण की बेटी और पासवान के बेटे ने की लव मैरिज, शादी के बाद दोनों की दर्दनाक कहानी! 💔 #LoveMarriage #BiharNews #ViralNews #BiharDarpan24 #BreakingNews #ViralVideo ब्राह्मण की बेटी और पासवान के बेटे ने की लव मैरिज, शादी के बाद दोनों की दर्दनाक कहानी! 💔 #LoveMarriage #BiharNews #ViralNews #BiharDarpan24 #BreakingNews #ViralVideo
More news from बिहार and nearby areas
- रसूलपुर बांध के पास हथियारबंद युवक गिरफ्तार, लोडेड कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद फतुहा थाना क्षेत्र में अपराध की आशंका के बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि रसूलपुर बांध की ओर से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से हथियार और गोली लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से जा रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने रसूलपुर बांध स्थित अरविंद कुमार की गुमटी के सामने सड़क पर संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान रंजीत कुमार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान युवक की कमर से एक लोडेड देशी कट्टा और पैंट की जेब से चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। इधर, फतुहा थाना कांड संख्या 600/26 में चोरी के सामान के साथ मीनू कुमार, पिता सुरेश पासवान, निवासी मकसूदपुर, थाना फतुहा को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है। फतुहा एसडीपीओ-1 अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।1
- जमुई में छात्रा से छेड़खानी के आरोपी नंदन यादव का पुलिस से मुठभेड़ जमुई में छात्रा से छेड़खानी के आरोपी नंदन यादव का पुलिस से मुठभेड़1
- अचानक पैतृक घर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बोले- लंबे समय से घर नहीं आया; चाहने वालों ने लगाए नारे बख्तियारपुर। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार सोमवार को अचानक अपने पैतृक आवास बख्तियारपुर पहुंचे। उनके अचानक आगमन की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों और उनके चाहने वालों में उत्साह देखने को मिला। नीतीश कुमार के बख्तियारपुर पहुंचने को लेकर स्थानीय स्तर पर कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। नीतीश कुमार के भाई सतीश कुमार के अनुसार, नीतीश कुमार ने कहा कि वह लंबे समय से अपने घर नहीं गए हैं। इस बार वह पैतृक आवास पर कुछ समय बिताएंगे और परिवार के लोगों से मुलाकात कर बातचीत करेंगे। नीतीश कुमार के आने की जानकारी मिलने के बाद उनके समर्थक और चाहने वाले सुबह से ही उनके पैतृक आवास के आसपास पहुंचने लगे थे। उनके स्वागत को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां भी की गई थीं। बख्तियारपुर पहुंचने के बाद नीतीश कुमार जब वाहन से उतरे तो सड़क किनारे खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान लोगों ने ‘नीतीश कुमार जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए। पैतृक आवास पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने सबसे पहले ध्वज पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने घर में प्रवेश किया। कुछ देर बाद वह घर की छत पर पहुंचे और वहां से मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। नीतीश कुमार का जन्म बख्तियारपुर में हुआ था और बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर भी बख्तियारपुर को उनका जन्मस्थान तथा हकीकतपुर स्थित आवास को उनका स्थायी पता दर्ज किया गया है। इस बीच, स्थानीय स्तर पर कुछ लोग उनके अचानक बख्तियारपुर पहुंचने को हाल में चर्चा में रहे एमएलसी नीरज कुमार से जुड़े विवाद से भी जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, नीतीश कुमार की ओर से उनके बख्तियारपुर आने को लेकर ऐसी कोई राजनीतिक वजह सार्वजनिक रूप से नहीं बताई गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार उन्होंने परिवार से मिलने और घर पर समय बिताने की बात कही है। अब नीतीश कुमार के अचानक पैतृक आवास पहुंचने को लेकर स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाओं का दौर जारी है।1
- दवा से नहीं थम रही थी धड़कन, एब्लेशन से मिली राहत, फोर्ड हॉस्पिटल में चार मरीजों का कैथेटर एब्लेशन से इलाज अचानक तेज धड़कन बढ़ने और बार-बार धड़कन अनियमित होने की समस्या से परेशान मरीजों के लिए फोर्ड हॉस्पिटल, पटना में इलाज की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल में चार मरीजों का रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन के जरिए सफल इलाज किया गया। इन मरीजों में दवाओं से धड़कन को नियंत्रित करने में परेशानी हो रही थी। इलाज कराने वाले मरीजों में खैरा, जमुई की 35 वर्षीय नीतू कुमारी, बरौनी, बेगूसराय की 40 वर्षीय अंजू कुमारी, भोजपुर के 43 वर्षीय कुंदन कुमार और औरंगाबाद के 60 वर्षीय रंजीत सिंह शामिल हैं। यह प्रक्रिया डॉ. बीबी भारती के नेतृत्व में डॉ. सुशांत, डॉ. सरोज मिश्रा, डॉ. शशांक, मनमोहन और तकनीशियन कमल की टीम ने की। वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट एवं हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. बीबी भारती के अनुसार, कुछ मरीजों में दिल के अंदर मौजूद एक विशेष हिस्से से असामान्य विद्युत संकेत निकलते हैं, जिससे अचानक धड़कन तेज हो जाती है। ऐसे मामलों में पहले इलेक्ट्रोफिजियोलॉजिकल स्टडी (ईपीएस) के जरिए धड़कन बढ़ने वाले स्थान की पहचान की जाती है। इसके बाद कैथेटर के माध्यम से उस हिस्से तक पहुंचकर रेडियोफ्रीक्वेंसी ऊर्जा दी जाती है। इससे असामान्य विद्युत संकेत पैदा करने वाले हिस्से को निष्क्रिय किया जाता है। उन्होंने बताया कि बार-बार तेज धड़कन की शिकायत होने पर केवल दवा पर निर्भर रहने के बजाय मरीज की जांच कर कारण का पता लगाना जरूरी है। प्रक्रिया के बाद चारों मरीजों में अचानक धड़कन बढ़ने की समस्या में राहत मिली।3
- अवैध वसूली करने के आरोप में 03 अभियुक्त गिरफ्तार, नगद 4,970/- रु० एवं पर्ची बरामद पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध वसूली करने के आरोप में 03 अभियुक्त गिरफ्तार, नगद 4,970/- रु० एवं पर्ची बरामद। दिनांक 19.09.26 को दानापुर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि टेंप के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा ऑटो/टोटो चालकों से निर्धारित दर से अ अवैध वसूली की जा रही है। प्राप्त सूचना के आलोक में वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशन में उ सूचना का सत्यापन करते हुए पुलिस टीम द्वारा छापामारी कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के क्रम में उनके पास इंफ्रा सल्यूशन लिखा हुआ 03 पीस पर्ची एवं 4970/- रूपये नगद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा टेंपो स्टैंड के बाहर रोड पर आने जाने वाले से भी रंगदारी वसूली की जा रही थी। इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही आम जनता से अपील है कि पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत रंगदारी/अवैध वसू संबंधित किसी भी घटना की सूचना 9031825815 पर देने की कृप् सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। इस संबंध में श्री अजीत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दानापु द्वारा दी गई बाइट...1
- मंत्री से सवाल पूछे जाने पर पत्रकार पर होती है FIR दर्ज पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें1
- अनपढ़ अपराधी मुख्यमंत्री से क्या उम्मीद है? प्रशांत किशोर के बयान से बिहार की राजनीति में मचा हड़कंप! 🔥 #PrashantKishor #BiharPolitics #SamratChoudhary #BiharNews #PoliticalNews #JanSuraaj #Bihar अनपढ़ अपराधी मुख्यमंत्री से क्या उम्मीद है? प्रशांत किशोर के बयान से बिहार की राजनीति में मचा हड़कंप! 🔥 #PrashantKishor #BiharPolitics #SamratChoudhary #BiharNews #PoliticalNews #JanSuraaj #Bihar1
- हाजीपुर में पैतृक जमीन पर कब्जे का आरोप, SDM कोर्ट के आदेश के बावजूद निर्माण का दावा हाजीपुर में पैतृक जमीन पर कब्जे का आरोप, SDM कोर्ट के आदेश के बावजूद निर्माण का दावा1
- बख्तियारपुर के नए थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने संभाला पदभार, क्राइम कंट्रोल और जाम से निजात पहली प्राथमिकता1 बख्तियारपुर थाना के नए थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने 18 सितंबर 2026 को पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, कम्युनिटी पुलिसिंग और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण बनाए रखना और लोगों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही विधि व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और आम लोगों की शिकायतों का शीघ्र निपटारा करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित समाधान करने की दिशा में काम किया जाएगा। बख्तियारपुर शहर में सड़क जाम की समस्या को लेकर भी नए थानाध्यक्ष ने अपनी योजना स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि शहर में चलने वाले सभी सीएनजी और बैटरी रिक्शा के कागजातों की जांच की जाएगी। जांच के बाद संबंधित वाहनों का पुलिस रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर वाहनों और चालकों की पहचान आसानी से की जा सके। थानाध्यक्ष के अनुसार, इस प्रक्रिया से अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी और यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जा सकेगा। शहर में अनियंत्रित तरीके से लगने वाले जाम को कम करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नए थानाध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने के बाद स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी।1