Shuru
Apke Nagar Ki App…
यू पी कालेज गोलीकांड का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
गजेन्द्र कुमार सिंह
यू पी कालेज गोलीकांड का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- facebook se मदत मांगती है । #mani kumari लड़की का नाम है आप लोग support करो kya हुआ है #पुलिस प्रशासन को अति निवेदन है सोशल मीडिया बोली है ।1
- मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए युवक को बीच सड़क पर तड़ातड़ थप्पड़ जड़ दिए। बताया जा रहा है कि युवक बिहार से एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।1
- अलविदा जुम्मा की नमाज अकीदत और अमन-चैन के माहौल में संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद अलविदा की नमाज के बाद बाजारों में बढ़ी चहल पहल लोगों ने ईद के पूर्व टोपी, सेंवई, इत्र, खोवा,की जमकर की खरीददारी बच्चो के चेहरे पर ईद की खुशी की देखी गई चमक गोपीगंज। क्षेत्र में रमजान के पवित्र महीने के आखिरी जुमे, जिसे अलविदा जुम्मा के नाम से जाना जाता है, की नमाज पूरे श्रद्धा, अनुशासन और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस मौके पर नगर की प्रमुख मस्जिदों जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद, शाही मस्जिद और मुजाहिद मस्जिद में बड़ी संख्या में रोजेदारों और नमाजियों ने एकत्र होकर अल्लाह की इबादत की। नमाज के दौरान मस्जिदों और आसपास के क्षेत्रों में विशेष रौनक देखने को मिली। रोजेदारों ने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे, तरक्की और सलामती के लिए खास दुआएं मांगीं। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर अलविदा जुम्मा की मुबारकबाद दी और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। अलविदा जुम्मा को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन और खुफिया विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आया। संवेदनशील स्थानों और मस्जिदों के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई थी। साथ ही, पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी रखी गई, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुआ।1
- वाराणसी# *भिखारीपुर स्थित डिस्कॉम मुख्यालय की कॉलोनी आज तड़के सुबह भीषण आग लग गई। परिसर में स्थित पारेषण और 33/11 वितरण उपकेंद्र में लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया* *प्रारंभिक जांच में तेल का रिसाव आग की मुख्य वजह बताया जा रहा है।* *मौके पर मुख्य अभियंता (वितरण) और अधीक्षण अभियंता (पारेषण) खुद मौजूद रहकर मामले को देख रहे हैं।*1
- सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक धरोहरों की प्रदर्शनी, एवं व्याख्या आज दिनांक 20 मार्च,2026 को क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, वाराणसी (उ०प्र० राज्य पुरातत्व विभाग, लखनऊ) एवं विजडम विंग्स पब्लिक स्कूल, सारीपुर ,ज्ञानपुर भदोही के संयुक्त तत्वावधान में आज एक दिवसीय “पुरातात्विक धरोहरों की छायाचित्र प्रदर्शनी एवं व्याख्यान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक धरोहरों का संरक्षण एवं चुनौतियां” रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण मुख्य अतिथि श्री अद्या प्रसाद विश्वकर्मा, प्राचार्य, काशी नरेश राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, ज्ञानपुर, भदोही एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. बसंत कुमार यादव, प्रबंधक, विजडम विंग्स पब्लिक स्कूल एवं क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ राम नरेश पाल एव विजडम विंग्स पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य शिशिर कुमार यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । पुरातात्विक धरोहरों के छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर किया गया एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया । क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. राम नरेश पाल द्वारा पुरातात्विक स्थलों के संरक्षण, उनके सामने आने वाली चुनौतियों तथा समाज की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ० राम नरेश पाल द्वारा अतिथियों को स्मृति-चिह्न एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक, क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई से अभिषेक सिंह, आनंद भाई, प्रिंस सेठ, उमाशंकर उपस्थित रहे4
- वाराणसी: दिव्यांग शौचालय बना बदहाली की मिसाल, जिम्मेदार खामोश वाराणसी के आराजी लाइन विकासखंड अंतर्गत रामसिंहपुर ग्राम पंचायत में बना दिव्यांग शौचालय बदहाली और उपेक्षा का शिकार हो गया है। पंचायत परिसर के अंदर स्थित यह शौचालय अपनी दुर्दशा पर मानो “रोता-बिलखता” नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दिव्यांगों की सुविधा के लिए बनाए गए इस शौचालय में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शौचालय की हालत इतनी खराब है कि वह उपयोग के लायक भी नहीं रह गया है। जगह-जगह टूट-फूट, दरवाजों की खराब स्थिति और साफ-सफाई का अभाव साफ तौर पर जिम्मेदारों की लापरवाही को उजागर करता है। ग्रामवासियों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। यह स्थिति न सिर्फ स्वच्छता अभियान की हकीकत को उजागर करती है, बल्कि दिव्यांगजनों के अधिकारों के प्रति प्रशासन की संवेदनहीनता को भी दर्शाती है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस ओर ध्यान देगा या यह दिव्यांग शौचालय यूं ही बदहाल पड़ा रहेगा?1
- तालाब किनारे मिला नवजात बच्ची का शव, इलाके में सनसनी — पुलिस जांच में जुटी। भदोही जनपद के थाना क्षेत्र भदोही अंतर्गत ग्राम रया नई बस्ती के पास एक दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है। शनिवार को लगभग 12:00 बजे ग्राम रया नई बस्ती से करीब 400 मीटर दूर स्थित एक तालाब के किनारे एक नवजात शिशु (लड़की) का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने जब तालाब के किनारे नवजात का शव देखा तो तत्काल इसकी सूचना थाना भदोही पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवजात बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब के किनारे पड़ा मिला है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि जन्म के बाद उसे यहां लाकर फेंका गया हो। हालांकि, घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस सरपतहा, थाना क्षेत्र ज्ञानपुर भेज दिया है। वहीं, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और दुख का माहौल है। नवजात बच्ची के साथ इस तरह की घटना ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है।1
- अदा की गई अलविदा की नमाज मस्जिदो मे उमड़ी भीड़ ईद का चाद नजर न आने पर इस जुमा को भी गोपीगंज नगर व ग्रामीण क्षेत्रों रमजान माह की आखिरी जुमा (अलविदा) की नमाज अदा की गईl जामा मस्जिद गोपीगंज के साथ मदीना मस्जिद,शाही मस्जिद, मुजाहिद मस्जिद,फैजाने मदीना सहित अन्य मस्जिदो मे अकीदत व एहतराम के साथ सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज अदा की गईl जामा मस्जिद गोपीगंज मे पेश इमाम हाफिज अनिशुल कादरी,मदीना मस्जिद में हाफिज गुलाम मुर्तुजा,शाही मसजिद सराय मोहाल मे हाफीज मोहम्मद अवैश,अलीनगर फैजाने मदीना मस्जिद मो अता अत्तारी,मुजाहिद मस्जिद नई बस्ती में पेश इमाम वैश मिस्बाही ने नमाज अदा कराईlग्रामीण क्षेत्र पूरे गुलाब मेवड़ापुर मे गुलाम जिलानी, जामा मस्जिद चकसहाब मे हाफिज फजल व मौलाना हफीज ,बरजी खुर्द मे मौलाना दिलावर,खानापुर गांधी मे मौलाना फतेह मोहम्मद के इमामत मे अलविदा की नमाज अदा की गईlइसके साथ ही भगवतपुर,गहरपुर, गिराई, अमवा,लालानगर मे भी अलविदा की नमाज पढ़ी गईl सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रभात राय,प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ,चौकी प्रभारी कुलदीप मिश्रा बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी बल के साथ मौजूद रहेl नगर पालिका परिषद द्वारा सफाई पेयजल आदि की विशेष व्यवस्था की गई थीl2