दिव्यांग शौचालय बना बदहाली की मिसाल, जिम्मेदार खामोश वाराणसी के आराजी लाइन वाराणसी: दिव्यांग शौचालय बना बदहाली की मिसाल, जिम्मेदार खामोश वाराणसी के आराजी लाइन विकासखंड अंतर्गत रामसिंहपुर ग्राम पंचायत में बना दिव्यांग शौचालय बदहाली और उपेक्षा का शिकार हो गया है। पंचायत परिसर के अंदर स्थित यह शौचालय अपनी दुर्दशा पर मानो “रोता-बिलखता” नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दिव्यांगों की सुविधा के लिए बनाए गए इस शौचालय में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शौचालय की हालत इतनी खराब है कि वह उपयोग के लायक भी नहीं रह गया है। जगह-जगह टूट-फूट, दरवाजों की खराब स्थिति और साफ-सफाई का अभाव साफ तौर पर जिम्मेदारों की लापरवाही को उजागर करता है। ग्रामवासियों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। यह स्थिति न सिर्फ स्वच्छता अभियान की हकीकत को उजागर करती है, बल्कि दिव्यांगजनों के अधिकारों के प्रति प्रशासन की संवेदनहीनता को भी दर्शाती है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस ओर ध्यान देगा या यह दिव्यांग शौचालय यूं ही बदहाल पड़ा रहेगा?

- यूपी कॉलेज अपडेट1
- वाराणसी में दिनदहाड़े सनसनी: यूपी कॉलेज छात्र की 8 गोलियां मारकर हत्या उदय प्रताप कॉलेज में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बीएससी के 23 वर्षीय छात्र सूर्य प्रताप सिंह की परिसर के भीतर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, हमलावर ने बेहद करीब से ताबड़तोड़ फायरिंग की। छात्र को सीने और कनपटी में कुल 8 गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी पिस्टल मौके पर ही फेंककर फरार हो गया। घटना से गुस्साए छात्रों ने कैंपस में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक छात्र गाजीपुर का रहने वाला था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है।1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by Priyanshu1
- वाराणसी# *भिखारीपुर स्थित डिस्कॉम मुख्यालय की कॉलोनी आज तड़के सुबह भीषण आग लग गई। परिसर में स्थित पारेषण और 33/11 वितरण उपकेंद्र में लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया* *प्रारंभिक जांच में तेल का रिसाव आग की मुख्य वजह बताया जा रहा है।* *मौके पर मुख्य अभियंता (वितरण) और अधीक्षण अभियंता (पारेषण) खुद मौजूद रहकर मामले को देख रहे हैं।*1
- सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक धरोहरों की प्रदर्शनी, एवं व्याख्या आज दिनांक 20 मार्च,2026 को क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, वाराणसी (उ०प्र० राज्य पुरातत्व विभाग, लखनऊ) एवं विजडम विंग्स पब्लिक स्कूल, सारीपुर ,ज्ञानपुर भदोही के संयुक्त तत्वावधान में आज एक दिवसीय “पुरातात्विक धरोहरों की छायाचित्र प्रदर्शनी एवं व्याख्यान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक धरोहरों का संरक्षण एवं चुनौतियां” रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण मुख्य अतिथि श्री अद्या प्रसाद विश्वकर्मा, प्राचार्य, काशी नरेश राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, ज्ञानपुर, भदोही एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. बसंत कुमार यादव, प्रबंधक, विजडम विंग्स पब्लिक स्कूल एवं क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ राम नरेश पाल एव विजडम विंग्स पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य शिशिर कुमार यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । पुरातात्विक धरोहरों के छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर किया गया एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया । क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. राम नरेश पाल द्वारा पुरातात्विक स्थलों के संरक्षण, उनके सामने आने वाली चुनौतियों तथा समाज की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ० राम नरेश पाल द्वारा अतिथियों को स्मृति-चिह्न एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक, क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई से अभिषेक सिंह, आनंद भाई, प्रिंस सेठ, उमाशंकर उपस्थित रहे4
- वाराणसी: दिव्यांग शौचालय बना बदहाली की मिसाल, जिम्मेदार खामोश वाराणसी के आराजी लाइन विकासखंड अंतर्गत रामसिंहपुर ग्राम पंचायत में बना दिव्यांग शौचालय बदहाली और उपेक्षा का शिकार हो गया है। पंचायत परिसर के अंदर स्थित यह शौचालय अपनी दुर्दशा पर मानो “रोता-बिलखता” नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दिव्यांगों की सुविधा के लिए बनाए गए इस शौचालय में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शौचालय की हालत इतनी खराब है कि वह उपयोग के लायक भी नहीं रह गया है। जगह-जगह टूट-फूट, दरवाजों की खराब स्थिति और साफ-सफाई का अभाव साफ तौर पर जिम्मेदारों की लापरवाही को उजागर करता है। ग्रामवासियों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। यह स्थिति न सिर्फ स्वच्छता अभियान की हकीकत को उजागर करती है, बल्कि दिव्यांगजनों के अधिकारों के प्रति प्रशासन की संवेदनहीनता को भी दर्शाती है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस ओर ध्यान देगा या यह दिव्यांग शौचालय यूं ही बदहाल पड़ा रहेगा?1